Back
ABVP का सतना के पीएमश्री कॉलेज में सुधार की मांग पर जोरदार प्रदर्शन
SLSanjay Lohani
Feb 03, 2026 12:48:24
Satna, Madhya Pradesh
सतना जिले के सबसे अग्रणी पीएमश्री महाविद्यालय की विभिन्न समस्याओं को लेकर एबीवीपी ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने महाविद्यालय में व्याप्त छात्र समस्याओं को लेकर प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोलते हुए शीघ्र निराकरण की मांग की है। परिषद का कहना है कि वह पूर्व में भी कई ज्ञापनों के माध्यम से इन मुद्दों से प्रबंधन को अवगत करा चुकी है, लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही नहीं की गई है। इससे छात्रों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। एबीवीपी के अनुसार महाविद्यालय में पोर्टल फीस में 20 रुपये से बढ़ाकर 200 रुपये तक वसूली की जा रही है, जो छात्रों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ है। परिसर की सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर बताई गई है। कई क्लासरूम जर्जर हालत में हैं, जिनकी मरम्मत या बंद करने की मांग की गई है। पार्क क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने, अनुशासन समिति को सक्रिय करने तथा सभी छात्रों के लिए आईडी कार्ड अनिवार्य करने की बात कही गई है। परिषद ने आरोप लगाया कि कई प्रोफेसर नियमित कक्षाएं नहीं ले रहे हैं और पाठ्यक्रम समय पर पूरा नहीं कराया जा रहा। स्वच्छता व्यवस्था भी खराब है। बाथरूम और कक्षाओं की नियमित सफाई नहीं हो रही तथा पेयजल टंकीयों में गंदगी पाई जा रही है। एग्रीकल्चर और बीएफएसआई पाठ्यक्रम के छात्रों के लिए न प्रयोगशाला है, न जमीन और न ही स्थायी शिक्षक उपलब्ध हैं। इसके अलावा सप्लीमेंट्री परीक्षा परिणाम में फाउंडेशन कोर्स संशोधन, खेल सुविधाओं की कमी, क्रिकेट पिच निर्माण, खिलाड़ियों को टीए-डीए न मिलना, कंप्यूटर लैब में अपर्याप्त और खराब कंप्यूटर, आरओ व वाटर कूलर के अनुपयोगी होने तथा खुले बिजली तारों से खतरे की भी शिकायत की गई है। छात्रावास के समुचित उपयोग की मांग भी उठाई गई है। एबीवीपी ने चेतावनी दी है कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो वह व्यापक आंदोलन और धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होगी, जिसकी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMohammed Khan
FollowFeb 03, 2026 14:04:130
Report
MIMohammad Imran
FollowFeb 03, 2026 14:04:000
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowFeb 03, 2026 14:03:440
Report
0
Report
CSCharan Singh
FollowFeb 03, 2026 14:02:580
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 03, 2026 14:02:26Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर के शोरूम CARATLANE में हुई चोरी की बड़ी घटना का खुलासा। 5 आरोपी गिरफ्तार, हीरे व सोने के आभूषण (कीमत करीब 03 करोड़ रुपये) व 45,100/- रुपये नकद बरामद।
0
Report
0
Report
Saraiya, Uttar Pradesh:लखनऊ - UGC के समर्थन के उतरे लखनऊ विश्विद्यालय के छात्र संगठन। विश्विद्यालय से लेकर हजरतगंज तक किया छात्र संगठन ने प्रदर्शन।।
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowFeb 03, 2026 14:01:460
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 03, 2026 14:01:320
Report
ANAbhishek Nirla
FollowFeb 03, 2026 14:01:150
Report
MKMukesh Kumar
FollowFeb 03, 2026 14:00:560
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 03, 2026 14:00:330
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 03, 2026 13:54:150
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 03, 2026 13:54:000
Report