470004
Sagar - चाय की गुमटी में घुसी पुलिस वाले की अनियंत्रित कार, दो लोग घायल
Rajakhedi, Madhya Pradesh:सागर जिले के बीना थाना क्षेत्र में बीना खिमलासा रोड पर एक कार सड़क किनारे बनी चाय, पान की गुमटी में घुस जाने से मौके पर अफरा - तफरी मच गई. कार के घुसते ही गुमटी में चाय पी रहे लोगों में हड़कंप मच गया. इस हादसे में दो लोगों को गंभीर चोटे आई है, कार खुरई शहरी थाना मे पदस्थ आरक्षक अवनीश चला रहा था. प्रत्यक्ष दर्शियो के मुताबिक कार चालक नशे मे था। कार की टक्कर से गुमठी में बैठे गजराज और उसका पुत्र राहुल कुशवाहा गंभीर रूप से घायल हो गए।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हंगर स्ट्राइक खत्म: सोनम वांगचुक केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा व जितेंद्र सिंह के सामने
Noida, Uttar Pradesh:GURUGRAM (HARYANA): ACTIVIST SONAM WANGCHUK HAS ENDED HIS HUNGER STRIKE IN THE PRESENCE OF union MINISTER J.P. NADDA AND union MINISTER JITENDRA SINGH.0
0
Report
सीकर में ट्रैफिक सुधार: घंटाघर क्षेत्र में वन-वे व्यवस्था लागू
Sikar, Rajasthan:सीकर शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, शहर के घंटाघर क्षेत्र में लागू होगी वन-वे व्यवस्था; 15-20 दिन में शुरू होगी नई योजना सीकर एसपी प्रवीण नायक नुनावत, एएसपी डॉ तेजपाल सिंह सहित पुलिस व यातायात विभाग के आला अधिकारियों ने शहर की यातायातव्यवस्थाओं का किया निरीक्षण सीकर शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए पुलिस प्रशासन ने बड़ा प्लान तैयार किया है। सीकर एसपी प्रवीण नुनावत ने बताया कि घंटाघर क्षेत्र सहित शहर के प्रमुख ट्रैफिक पॉइंट्स का सर्वे कर नई यातायात व्यवस्था तैयार की गई है। इसके तहत सबसे पहले घंटाघर इलाके में वन-वे व्यवस्था लागू की जाएगी। एसपी प्रवीण नुनावत ने बताया कि इस संबंध में नगर परिषद को पत्र भेजा गया है। योजना के तहत कई स्थानों पर स्पाइक्स लगाए जाएंगे, ताकि वाहन केवल निर्धारित दिशा से ही प्रवेश कर सकें और गलत दिशा से आने वाले वाहनों पर रोक लगाई जा सके। इसके अलावा कुछ क्षेत्रों को 'नो व्हीकल जोन' बनाया जाएगा। शहर के सुभाष चौक और गणेश जी मंदिर के आसपास वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित करने की योजना है। उन्होंने कहा कि शहर के कुछ बस स्टॉप भी आगे शिफ्ट किए जाएंगे, जिससे प्रमुख जंक्शन खाली रहेंगे और ट्रैफिक का आवागमन अधिक सुचारू हो सकेगा। पुलिस शहर के सभी प्रमुख चौराहों और मार्गों का अध्ययन कर रही है, ताकि आवश्यकता अनुसार अन्य सुधार भी किए जा सकें। शहर की पार्किंग व्यवस्था को लेकर एसपी ने कहा कि नगर परिषद से ऐसे स्थान चिन्हित करने को कहा गया है, जहां सरकारी भूमि उपलब्ध हो या भविष्य में मल्टी-स्टोरी पार्किंग विकसित की सके। फिलहाल पुलिस मौजूदा संसाधनों का बेहतर उपयोग कर ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने पर ध्यान दे रही है। एसपी प्रवीण नायक नुनावत के अनुसार नगर परिषद द्वारा आवश्यक सामग्री की खरीद और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही अगले 15 से 20 दिनों के भीतर नई ट्रैफिक व्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से लागू कर दिया जाएगा। इससे शहर में यातायात का दबाव कम होने और लोगों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। इस दौरान एडिशनल एसपी डॉ. तेजपाल सिंह सहित पुलिस और यातायात विभाग के आला अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
सीकर में मोबाइल स्नैचिंग: एक पकड़ाया, दूसरा फरार
Sikar, Rajasthan:सीकर में मोबाइल स्नैचिंग की वारदात के दौरान बदमाशों की तेजी उन पर ही भारी पड़ गई। चलती बाइक पर सवार दो युवकों ने शहर के सिल्वर जुबली रोड स्थित कल्याण कॉलेज के सामने सड़क पर मोबाइल पर बात कर रही एक महिला का मोबाइल झपट लिया, लेकिन वारदात के तुरंत बाद बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में एक आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि दूसरा को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिसकर्मी हेड कांस्टेबल राजेंद्र ने बताया कि वह कॉलेज के सामने ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि लोगों ने एक युवक को पकड़ रखा है। मौके पर पहुंचने पर एक महिला, एक युवक और उसके पास एक मोटरसाइक uphill मिली। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि महिला सड़क पर चलते हुए मोबाइल पर बात कर रही थी। तभी बाइक पर सवार दो युवकों ने झपट्टा मारकर उसका मोबाइल छीन लिया। मोबाइल छीनने के बाद दोनों घबरा गए और बाइक फिसलकर गिर गई। हादसे का फायदा उठाकर एक युवक मौके से भाग निकला, जबकि दूसरे को आसपास मौजूद लोगों ने पकड़ लिया। पुलिसकर्मी ने बताया कि थाने को सूचना देकर पुलिस वाहन मौके पर बुलाया गया और पकड़े गए आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। वहीं फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खाटूश्यामजी में बिजली विभाग का बड़ा अभियान: अतिक्रमण हटाकर सुरक्षा को मजबूत किया गया
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी में जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद विद्युत विभाग AVVNL ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत ट्रांसफार्मरों और बिजली के पोलों से सटकर लगाए गए ठेलों, थड़ियां तथा अन्य अतिक्रमण हटाए जा रहे हैं। साथ ही बिजली के पोलों, डीपी और ट्रांसफार्मरों पर लगे बैनर, बोर्ड व अनावश्यक होर्डिंग्स भी हटाए जा रहे हैं। यह कार्रवाई हाल ही में रोड लाइट पोल से करंट लगने के कारण एक श्याम भक्त की हुई मौत के बाद की जा रही है। घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर ने बिजली विभाग और नगरपालिका को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। AVVNL के जेईएन हेमंत बाजिया ने बताया कि ट्रांसफार्मर और डीपी को सुरक्षित एवं व्यवस्थित किया जा रहा है ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुर्घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसी ने बिजली के पोलों, डीपी या ट्रांसफार्मरों पर बैनर, बोर्ड या होर्डिंग लगाए, तो संबंधित के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान AVVNL के जेईएन हेमंत बाजिया एवं फील्डर इंचार्ज मुकेश मावलिया के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। विभाग का उद्देश्य विद्युत सुरक्षा सुनिश्चित करना और आमजन व श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है0
0
Report
Rampur के आज़ीम नगर में खाने-पीने से 20 परिवार अस्पताल में भर्ती
Noida, Uttar Pradesh:Rampur (Uttar Pradesh): 23 जुलाई को अज़ीम नगर पुलिस स्टेशन इलाके में, एक गाँव के परिवार के लोग शाम को कुछ खाने-पीने की चीज़ें खाने के बाद बीमार पड़ गए। उन्हें तुरंत एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती इलाज चल रहा है और उनकी हालत अभी स्थिर है; डॉक्टर उन पर नजर रखे हुए हैं। इस बात की जाँच की जाएगी कि किस खाने की चीज़ से वे बीमार पड़े। अब तक मिली जानकारी के अनुसार, बीमार हुए सभी लोग एक ही परिवार के हैं और कुल मिलाकर लगभग 20 लोग हैं।0
0
Report
अंधविश्वास में फँसी 9 साल की मासूम की मौत, इलाज में देरी बनी वजह
Gumla, Jharkhand:अंधविश्वास ने ली 9 साल की मासूम की जान! सर्पदंश के बाद अस्पताल के बजाय झाड़-फूंक में उलझे परिजन इलाज में देरी से बिगड़ी हालत, अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची की मौत 108 एंबुलेंस सेवा पर भी उठे गंभीर सवाल\n\nगुमला। घाघरा थाना क्षेत्र के कुगांव में अंधविश्वास और इलाज में हुई देरी ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली। कुगांव निवासी महावीर उरांव की नौ वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की संदिग्ध सर्पदंश से मौत हो गई। परिजन जब उसे सदर अस्पताल गुमला लेकर पहुंचे, तब तक काफी देर हो चुकी थी। चिकित्सक डॉ. असीम मिंज ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया।\n\nचिकित्सक के अनुसार, बच्ची को पेट दर्द और उल्टी की शिकायत थी। उसके जीभ और नाखून नीले पड़ चुके थे, जिससे सर्पदंश की आशंका जताई गई। हालांकि, परिजन इस बात को मानने के लिए तैयार नहीं थे कि बच्ची को सांप ने काटा है।\n\nमृतका की मां के अनुसार, रात करीब 12 बजे शिवानी की तबीयत बिगड़ी और उसने पेट दर्द की शिकायत की। लेकिन अस्पताल ले जाने के बजाय पहले उसे एक भगत के पास ले जाया गया, जहां झाड़-फूंक कराई गई। इसके बाद भी बच्ची की हालत लगातार बिगड़ती रही। बाद में उसे घाघरा सामुदायিক स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से सदर अस्पताल गुमला रेफर कर दिया गया।\n\nपरिजनों का आरोप है कि रातभर बच्ची को गोद में लेकर मदद की गुहार लगाई गई। सुबह करीब तीन बजे 108 एंबुलेंस सेवा के लिए कई बार फोन किया गया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ और एंबुलेंस भी नहीं पहुंची। आखिरकार एक रिश्तेदार अपनी स्कॉर्पियो से बच्ची को सदर अस्पताल लेकर पहुंचा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।\n\nसबसे गंभीर बात यह है कि बच्ची की मां अब भी सर्पदंश की आशंका को स्वीकार नहीं कर रही हैं। उनका कहना है कि घर के चारों ओर जड़ी-बूटियाँ गाड़ी गई हैं, इसलिए सांप या कोई बुरी शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर सकती। यह सोच ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी अंधविश्वास की गंभीर तस्वीर पेश करती है।\n\nबताया गया कि बच्ची के पिता महावीर उरांव करीब 15 दिन पहले मजदूरी करने बेंगलुरु गए हैं। घर में बच्ची अपनी मां और भाई के साथ रहती थी।\n\nप्रशासन की ओर से अंधविश्वास और झाड़-फूंक के खिलाफ लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके बावजूद समय पर वैज्ञानिक इलाज नहीं मिलने के कारण कई लोगों की जान चली जाती है। गुमला जिले में इस महीने सर्पदंश से यह तीसरी मौत बताई जा रही है।\nअब इस पूरे मामले में अंधविश्वास के कारण इलाज में हुई देरी और 108 एंबुलेंस सेवा की कथित लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।0
0
Report
Advertisement
रहरा थाने के दरोगा का वीडियो वायरल, फर्जी मुकदमे के आरोप पर पुलिस जांच
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा थाने के दरोगा का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एसएसआई के हवाले से दावा किया गया है कि उन्हें मामले के फर्जी होने की जानकारी थी, लेकिन मजबूत एविडेन्स के चलते मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि इसमें दरोगा जी अफसोस जताते दिख रहे हैं। अभी तक इस मामले में आला अधिकारियों का कोई बयान सामने नहीं आया है。0
0
Report
नवसारी में खाखवाड़ा: 6वीं NDRF टीम ने 38 लोगों को बचाया
Noida, Uttar Pradesh:Navsari (Gujarat): 38 Rescued By 6th NDRF Team In Khakhwada/ Visuals (Source: NDRF) नवसारी (गुजरात): खाखवाड़ा में NDRF की टीम ने 38 लोगों को रेस्क्यू किया। (सोर्स: NDRF)0
0
Report
आंदानीपुर गांव में युवक की हत्या: तीन दोस्त गिरफ्तार
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर के आनंदीपुर गांव में युवक हिमांशु त्यागी की लाठी डंडों से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। मृतक का चेहरा लहूलुहान हो गया। हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और हत्या का मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी आकाश, संजीव और सिद्धांत थे; आकाश एक लड़की से फोन पर बात करता था, जिससे हिमांशू त्यागी से विवाद शुरू हुआ और उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी-डंडे बरामद किए और तीनों को जेल भेज दिया गया है। मृतक और तीनों आरोपी दोस्त भी थे।0
0
Report
Advertisement
सुप्रीम कोर्ट में नमाज के लिए भोजशाला के पास वैकल्पिक स्थान पर सुनवाई
Dhar, Madhya Pradesh:आज सुप्रीम कोर्ट में नमाज के लिए आवंटित स्थान भोजशाला परिसर के निकट उपलब्ध कराने की मांग पर मुस्लिम पक्ष द्वारा दायर आवेदन पर सुनवाई होगी। धार की निगाहें पूरे प्रदेश पर टिकी हैं। मुस्लिम पक्ष ने अदालत के समक्ष कहा है कि पूर्व निर्देशों के अनुरूप जो वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराया गया है, वह भोजशाला परिसर के पास नहीं है; वर्तमान में चिन्हित 40 पीर दरगाह भोजशाला परिसर से लगभग दो किलोमीटर दूर है, जिसके कारण पिछले शुक्रवार की नमाज अदा नहीं की गई। बुधवार को हुई सुनवाई के दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता हुजैफा अहमदी ने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था परिसर के निकट होनी चाहिए। अब सुप्रीम कोर्ट इस आवेदन पर दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर आगे के निर्देश दे सकता है। भोजशाला विवाद लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन है। 15 मई 2026 को इंदौर HC ने भोजशाला को मंदिर मानते हुए 365 दिन पूजा का अधिकार दिया और 2003 के आदेश को रद्द करते हुए पुरानी व्यवस्था को बंद कर शुक्रवार की नमाज पर पाबंदी लगाई। मुस्लिम पक्ष SC गया था और सुनवाई हुई; SC ने अंतरिम फैसले से पहले मुस्लिम पक्ष को राहत दी और राज्य सरकार को नमाज के लिए निकट स्थान देकर खुले आकाश के नीचे नमाज अदा करने की अनुमति का निर्देश दिया गया। राज्य सरकार के आदेश पर प्रशासन ने 40 पीर दरगाह के पास जमीन दी जिसे मुस्लिम समाज मान्य नहीं मान रहा था। आज की सुनवाई विशेष रूप से नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान की मांग से संबंधित है और इसका असर आगे की व्यवस्थाओं पर पड़ेगा। अदालत के आदेश के बाद ही स्पष्ट होगा कि नमाज के लिए वैकल्पिक स्थान को लेकर क्या नई व्यवस्था या निर्देश जारी किए जाते हैं।0
0
Report
स्मार्ट मीटर लगाते बिजली कर्मी के साथ सड़क हादसा, हालत गंभीर
Damoh, Madhya Pradesh:स्मार्ट मीटर लगाकर लौट रहा बिजली कर्मचारी हादसे का शिकार.. एंकर/ दमोह के नागबाबा के पास बीती रात एक सड़क हादसा हुआ है जिसमें एक बिजली कर्मचारी गंभीर घायल हुआ है। तेंदूखेड़ा ब्लाक के जामुनखेड़ा के रहने वाले बिजली कर्मचारी कप्तान लोधी स्मार्ट मीटर लगाने के लिए निस्नाखेड़ी गए थे और वापस लौट रहे थे तभी बारिश के दौरान उनकी बाइक के साथ हादसा हुआ और वो मौके पर ही बेहोश हो गए बाइक किस चीज से टकराई ये अभी अज्ञात है जबकि राह से गुजर रहे लोगों ने सड़क पर पड़े कप्तान को देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने घायल को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जबलपुर रेफर किया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक हालात नाजुक है वहीं बाइक टकराने के बारे में अज्ञात है कि बाइक किसी जानवर से टकराई या फिर किसी वाहन ने टक्कर मारी है। बाइट/ परिजन बाइट/ डॉ अशोक बड़ोनिया ( चिकित्सक सिविल अस्पताल तेंदूखेड़ा दमोह)0
0
Report
DJ के पैसे के विवाद पर मंगोलपुरी में चाकूबाजी, दो युवक घायल
New Delhi, Delhi:मंगोलपुरी में फिर चली चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला लोकेशन – मंगोलपुरी, दिल्ली रिपोर्ट – स्टोरी राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है. बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. हालांकि उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है. वीओ मंगोलपुरी थाना क्षेत्र में हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया. जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले आकाश नाम के युवक का जन्मदिन मनाया गया था, जिसमें DJ लगाया गया था. आरोप है कि DJ के बकाया पैसों को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि हमलावरों का मुख्य निशाना आकाश था. जब राजेश बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उस पर भी चाकू से हमला कर दिया. दोनों युवक घायल हो गए, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही मंगोलपुरी थाना पुलिस और क्राइम टीम मौके पर पहुंची. वीओ पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों कल सुबह 7:30 बजे से बंद, इंटरचेंज चालू रहेंगे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने नीचे बताए गए मेट्रो स्टेशन कल (24 जुलाई, 2026) सुबह 07:30 बजे से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। 1. लोक कल्याण मार्ग 2. राजीव चौक 3. पटेल चौक 4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग 5. बाराखंबा रोड 6. सुप्रीम कोर्ट 7. सेवा तीर्थ 8. जनपथ 9. मंडी हाउस 10. सेंट्रल सेक्रेटेरिएट 11. ITO 12. दिल्ली गेट 13. इंद्रप्रस्थ 14. खान मार्केट 15. जोर बाग 16. शिवाजी स्टेडियम 17. झंडेवालान0
0
Report
दिल्ली जल बोर्ड: पंजाबी बाग क्लब व मोती नगर के पास 25–26 जुलाई जलापूर्ति बाधित
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली जल बोर्ड दिल्लीJalBoard आवश्यक सूचना ख्याला मेन के दो स्थानों, पंजाबी बाग क्लब के पास तथा मोती नगर रेड लाइट के निकट MCD जन्माष्टमी ग्राउंड पर इंटरकनेक्शन कार्य के कारण 25 जुलाई 2026 की सुबह से 26 जुलाई 2026 की सुबह तक संबंधित क्षेत्रों में जलापूर्ति उपलब्ध नहीं होगी अथवा कम दबाव पर उपलब्ध होगी। प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पर्याप्त पानी संग्रहित करने और उसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील है। आवश्यकता पड़ने पर पानी के टैंकर के लिए वॉटर इमरजेंसी नंबरों और दिल्ली जल बोर्ड की हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क करें।0
0
Report
सोनम जी के स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों की सलाह के अनुसार पालन का आग्रह
Noida, Uttar Pradesh:मैं सोनम जी से आग्रह करता हूँ कि वह डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अपनी दिनचर्या रखें और जल्द से जल्द अपना पुराना वजन फिर से प्राप्त करें। मैं प्रभु से प्रार्थना करता हूँ कि सोनम जी स्वस्थ रहें।0
0
Report
Advertisement
