icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मणिपुर की युवती की संदिग्ध मौत, दफनाने से पहले परिजनों का हंगामा, शव पोस्टमार्टम को भेजा

Atul VermaAtul VermaFollowJust now
Jhansi, Uttar Pradesh:शहर के सीपरी बाजार क्षेत्र में एक स्पा सेंटर पर काम करने वाली मणिपुर की एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया। युवती सीपरी बाजार स्थित एक स्पा सेंटर में कार्यरत थी और गोविंद चौराहे के पास रह रही थी। बताया जा रहा है कि युवती की मौत के बाद उसे दफनाने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसके परिजन मौके पर पहुंच गए और मौत को संदिग्ध बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का आरोप है कि युवती की मौत स्वाभाविक नहीं है और इसके पीछे कुछ संदिग्ध परिस्थितियां हैं। हंगामे की सूचना मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दफनाने की प्रक्रिया रुकवाते हुए शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस स्पा सेंटर और युवती के संपर्क में रहे लोगों से पूछताछ कर रही है और हर एंगल से मामले की जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है और लोग इस मामले में सच्चाई सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
0
0
Report

19 अप्रैल से चारधाम यात्रा: गंगोत्री मार्ग पर बड़ा जाम जारी

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी में 19 अप्रैल को गंगोत्री, यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे और चारधाम यात्रा प्रारंभ होगी लेकिन गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में यात्रा शुरू होने से पहले ही गाड़ियों का लंबा जाम लगा रहा है क्योंकि गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह-जगह सड़क मार्ग काफी सांकरा है जिसको बीआरओ ने समय रहते ठीक नहीं किया और सड़कों के किनारे वाहन खड़े है जिससे सड़कों में गाड़ियों का लंबा-लंबा जाम लग रहा है स्थानीय लोगों का कहना है की बीआरओ ने समय रहते सड़क मार्ग को ठीक नहीं किया है जिससे जाम की स्थिति बनी हुई है 19 अप्रैल से यात्रा शुरू होगी और हजारों की संख्या में गाड़ियां आएगी तो उस समय स्थिति क्या होगी कहना मुश्किल है।
0
0
Report
Advertisement

बल्लभगढ़ अनाज मंडी में खरीद-उठान तेज, किसान समय पर भुगतान पा रहे हैं

Faridabad, Haryana:बल्लभगढ़ अनाज मंडी में खरीद और उठान तेज, किसानों को समय पर मिल रहा भुगतान। बल्लभगढ़ मार्केट कमेटी के सेक्रेटरी इंदरपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि बल्लभगढ़ अनाज मंडी में इस समय खरीद और उठान का कार्य तेज गति से जारी है। उन्होंने बताया कि अब तक किसान अपनी करीब 1,62,000 क्विंटल फसल मंडी में लेकर आ चुके हैं, जिसमें से लगभग 1,60,000 क्विंटल फसल की खरीद पूरी की जा चुकी है। उठान की बात करें तो अब तक 23,000 से 24,000 क्विंटल के बीच फसल का उठान हो चुका है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग प्रक्रिया अब तेजी पकड़ चुकी है और इसके लिए पर्याप्त ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था भी कर ली गई है। इंदरपाल ने यह भी बताया कि किसानों को उनकी फसल का भुगतान सीधे उनके खातों में किया जा रहा है। मंडी में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है और व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की जा रही हैं।
0
0
Report

धौलापानी जीएसएस से ग्रामीणों की बिजली में क्रांति, 2.32 करोड़ की परियोजना से उजाला फैल गया

Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के जनजाति बाहुल्य और दूरस्थ क्षेत्रों में अब बिजली व्यवस्था की तस्वीर बदली है। धौलापानी जीएसएस की स्थापना के साथ ही छोटे सादड़ी पंचायत समिति क्षेत्र के कई गांवों में वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है। करीब 2.32 करोड़ रुपये की लागत से तैयार इस परियोजना ने चिवेली से लेकर घाटी घोसी तक के गांवों में स्थायी रूप से रोशनी पहुंचाने का काम किया है। छोटी सादड़ी पंचायत समिति के अंतर्गत आने वाले गांवों में लंबे समय से कम वोल्टेज और बार-बार बिजली बाधित होने की समस्या बनी हुई थी। इससे किसानों की सिंचाई व्यवस्था प्रभावित होती थी, घरेलू कामकाज में परेशानी आती थी और विद्यार्थियों की पढ़ाई पर भी असर पड़ता था। इन सभी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इस परियोजना को मंजूरी देकर इसे समयबद्ध तरीके से पूरा कराया। आरडीएसएस योजना के तहत स्थापित 33/11 केवी धौलापानी फीडर की क्षमता लगभग 3.15 एमवीए है। इसके अंतर्गत मंडाई, मानपुरा, भाटखेड़ा, हसनपुर की रेल और धौलापानी-एजी सहित पांच नए 11 केवी फीडरों का निर्माण किया गया है। इस परियोजना से 2419 उपभोक्ताओं को सीधा लाभ मिल रहा है, वहीं चिवेली, टांडा घाटा, नानकवेड़ी, मानपुरा, चरियाला अम्बा, रिचवा, भाटखेड़ा, हसनपुर की रेल, पाटिया, धौलापानी और घाटी घोसी सहित आसपास के अनेक गांवों में अब बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो गई है। परियोजना के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार देखने को मिला है। जहां पहले उपभोक्ताओं को कम वोल्टेज और बार-बार बिजली कटौती का सामना करना पड़ता था, वहीं अब घरेलू उपकरणों का सुचारू और सुरक्षित संचालन संभव हो गया है। किसानों को भी सिंचाई के लिए नियमित बिजली मिल रही है, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढ़ी है और उत्पादन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है। धौलापानी जीएसएस न केवल एक विद्युत परियोजना है, बल्कि यह ग्रामीण विकास की दिशा में एक बड़ा कदम साबित हो रही है, जिससे क्षेत्र के लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है और विकास की नई संभावनाएं खुल रही हैं।
0
0
Report
Advertisement

सुकेत में रफ्तार का कहर, एक की मौत, चार घायल

Kota, Rajasthan:सुकेत में रफ्तार का कहर, एक की मौत सुकेत के चारलेन मार्ग पर रफ्तार का कहर देखने को मिला है। एक तेज रफ्तार कार और ट्रेलर की भीषण भिड़ंत में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रहे हैं। हादसा सुकेत थाना क्षेत्र के उम्मेदपुरा गांव के पास का बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 3 बजे भोपाल निवासी चार युवक कार से झालावाड़ से कोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक ढाबे के पास हाईवे पर आ रहे ट्रेलर से कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में कार चालक निर्मल कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार नीरज, आलोक और ओशा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही RPV और एम्बुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और आनन-फानन में घायलों को सुकेत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से घायलों को झालावाड़ रैफर कर दिया गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटाकर थाने पहुंचाया है और यातायात सुचारू करवाया है। पुलिस अब पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
0
0
Report

राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस धौलपुर पुलिस लाइन में धूमधाम से मनाया गया

Dholpur, Rajasthan:पुलिस लाइन धौलपुर में धूमधाम से मनाया गया राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस धौलपुर। राजस्थान पुलिस का 77वां स्थापना दिवस गुरुवार को पुलिस लाइन धौलपुर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परेड से हुई, जिसमें पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने सलामी ली। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा, आरएसी डिप्टी कमांडेंट सुरेश सांखला, सीओ सिटी कृष्णराज जांगिड़ सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस शहीदों की पत्नियों को भी सम्मानित कर उनके बलिदान को नमन किया गया, जिससे माहौल भावुक हो उठा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने कहा कि पुलिस बल सदैव जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रतिबद्ध है तथा शहीदों का बलिदान हमेशा प्रेरणा देता रहेगा। बाइट 1 विकास सांगवान एसपी धौलपुर
0
0
Report
Advertisement

सिलिंडर भरे टेंपो के पीछे भाग रहे उपभोक्ताओं की वीडियो वायरल

Mohd KasimMohd KasimFollow4m ago
Charaura Mustafabad, Uttar Pradesh:रिपोर्ट- कासिम अहमद, बुलंदशहर। औरंगाबाद में आम उपभोक्ताओं को गैस नहीं मिल पा रही है।जबकि होटल ढाबों पर घरेलू सिलिंडर की भरमार है।एजेंसी के हॉकर संचालक की मिलीभगत से पंद्रह सौ रुपए में सिलिंडर उपलब्ध कराकर कालाबाजारी कर रहे है।जिस कारण उपभोक्ताओं का खुलेआम शोषण हो रहा है।जिम्मेदार कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है।जिसमें एक हॉकर छोटे टेंपो में करीब पचास सिलिंडर भरकर गोदाम से उनको बांटने के लिए ले जाते हुए दिखाई दे रहा है।जबकि उपभोक्ता उस वाहन के पीछे दुपहिया वाहनों से पीछा करते हुए दिख रहे है। हॉकर से पूछते है कि आखिर सिलिंडर किस स्थान पर मिलेंगे।लेकिन हॉकर उनको कोई जवाब नहीं देता है।जिसके बाद सिलिंडर वाले वाहन का कोई पता नहीं चल पाता है।बाद में उपभोक्ता खुद को बेबस समझने पर मजबूर है।शाम को एक रिक्शे में सिलिंडर भरकर हॉकर बुलंदशहर बस स्टैंड पर पहुंचा तो उपभोक्ताओं ने उसे घेर लिया। उपभोक्ताओं से हॉकर से ओटीपी दिखाकर सिलिंडर मांगे तो उसने साफ कहा कि गोदाम से जिस जिस को सिलिंडर देना है उनके नामों की पर्ची मिली है इस पर उपभोक्ताओं ने हंगामा किया तो हॉकर रिक्शे को लेकर भाग खड़ा हुआ।स्थानीय पुलिस चौकी पर सिलिंडर का वाहन पहुंचा तो सैकड़ों लोगों का जमघट लग गया।पूर्व सभासद रियाजुद्दीन कुरैशी ने हंगामा किया तो चालक वाहन लेकर फरार हो गया।उपभोक्ताओं का कहना है केवल रसूखदार लोगों तक ही सिलिंडर पहुंच पा रहे है। .......................................................... होकरों ने बगैर ओटीपी लिए ही गैस का वितरण कर दिया था।जिस कारण आठ सौ सिलेंडरों की वेटिंग थी।प्लांट से गैस कम मात्रा में मिल रही है। वीरपाल सिंह,संचालक,प्रिंस गैस एजेंसी
0
0
Report
Advertisement

उत्तराखंड: चार धाम यात्रा की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री धामी ने रुद्रप्रयाग में मार्गों की समीक्षा की

Dehradun, Uttarakhand:एंकर 19 अप्रैल से उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की शुरुआत हो रही है ऐसे में राज्य सरकार की तैयारी भी पूरी हो चुकीहैं। मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी गुरुवार को रुद्रप्रयाग में केदारनाथ यात्रा की तैयारी का जायजा ले रहे हैं। चार धाम यात्रा को लेकर उत्तराखंड सरकार ने तैयारियां पूरी कर ली है। उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने बताया कि चार धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए परिवहन विभाग के द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। वाहनों की ग्रीन कार्ड बनाने से लेकर प्रदेश में परिवहन विभाग के नियमों के बारे में श्रद्धालुओं को पहले से ही जानकारी दी जा रही है। परिवहन विभाग की कोशिश रहेगी चार धाम क्षेत्र में किसी भी तरह के ट्रैफिक की स्थिति से लोगों को दो-चार ना होना पड़े। बाइट प्रदीप बत्रा परिवहन मंत्री उत्तराखंड रुद्रप्रयाग के स्थानीय विधायक और उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री भरत चौधरी ने कहा है कि चार धाम यात्रा के लिए सरकार की तैयारी पूरी हैं हाल ही में मुख्यमंत्री ने एक बड़ी बैठक ली थी जिसमें तमाम मंत्री और अधिकारी मौजूदरहे। अब खुद मुख्यमंत्री रुद्रप्रयाग से लेकर गुप्तकाशी की सड़कों का हाल जानने के लिए रुद्रप्रयाग में पहुंचे हैं।
0
0
Report

बाराबंकी: तिलक समारोह में डीजे पर गाने के विवाद के बाद हमला

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story: तिलक समारोह में खूनी संघर्ष: डीजे पर गाना बदलने को लेकर युवक पर बांके से प्रहार, हालत गंभीर बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के कजियापुर गांव में बुधवार की रात खुशियों का माहौल उस वक्त मातम में बदल गया, जब एक तिलक समारोह के दौरान मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। डीजे पर गाना बदलने की बात को लेकर हुए झगड़े में एक दबंग युवक ने दूसरे युवक पर बांका (धारदार हथियार) से जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार कजियापुर गांव निवासी नरेंद्र शर्मा के यहां तिलक का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान चैनपुरवा निवासी इसरार (22) और गांव के ही मयंकर सिंह के बीच डीजे पर गाना बजाने को लेकर कहासुनी हो गई। चश्मदीदों के मुताबिक विवाद बढ़ने पर मयंकर सिंह बांका लेकर आया और इसरार के चेहरे पर वार कर दिया। हमले में इसरार की नाक और आंख के पास गहरे जख्म आए हैं और वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। वारदात के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजनों ने घायल को सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल और फिर वहां से लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही महादेवा चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। थाना प्रभारी अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है, आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। घटना के चश्मदीद लच्छाराम ने बताया कि इसरार वहां बैठा था तभी मयंकर सिंह बार-बार झगड़ा करने लगा। हमने बीच-बचाव कर इसरार को कार्यक्रम से दूर बैठा दिया था, लेकिन मयंकर सिंह घर से बांका लेकर आया और अचानक इसरार पर हमला कर दिया। बाइट- लच्छाराम, प्रत्यक्षदर्शी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top