470232
Sagar - पानी में डूबीं हुई दिखी गेहूं से भरी बोरी
Murga, Madhya Pradesh:संचालकों नहीं की कोई व्यवस्था कई क्विंटल भीगा गेंहू बंडा में तेज धूप के साथ अचानक झमाझम बारिश होने से बंडा मंडी परिसर में गेहूं खरीदी केंद्र पर खुले में हो रही तुलाई पानी से भीगा गेहूं केंद्र संचालक नहीं की कोई व्यवस्था तस्वीरों में आपकों साफ़ - साफ नजर आ रहा है जोकि गेहूं की बोरी भींगी हुईं नजर आ रही है। बंडा की कृषि उपज मंडी परिसर में खुले में चल रही थी तुलाई बमूराभेडा खरीदीं केंद्र की बोरी पानी में डूबीं नजर आ रही है,कई कुंटल भीगा गेहूं।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सीएम शुभेंदु अधिकारी कृष्णनगर सर्किट हाउस से कोलकाता के लिए रवाना, सिर्फ 55 मिनट
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস সিএম শুভেন্দু অধিকারী কৃষ্ণনগর সার্কিট হাউস থেকে কলকাতার উদ্দেশ্যে রওনা দিলেন যাস্ট 55 মিনিট ছিলেন।0
0
Report
जोधपुर के नागोरी गेट क्षेत्र में नवजात शव मिलने से पुलिस जांच तेज, लोगों में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर नागोरी गेट थाना क्षेत्र में नवजात के शव मिलने की सूचना पर मचा हड़कंप , मौक़े पर जमा हुई भारी भीड़ , पुलिस को भी दी गई सूचना , रामोला के बाहर सड़क पर एक पॉलिथीन के साथ डॉग लेकर आए थे नवजात का शव , ऐसे में पुलिस ने फिलहाल शव को रखवाया मोचरी में , पुलिस पूरे मामले की कर रही है जांच , आखिर सड़क पर कैसे आया नवजात का शव0
0
Report
राजनाथ सिंह के जन्मदिन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सुंदरकांड पाठ में भाग लिया
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ (यूपी): राजनाथ सिंह के जन्मदिन के मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए।0
0
Report
Advertisement
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद की गौ-संरक्षण यात्रा 12 जुलाई को बाराबंकी: राष्ट्रीय माता का दर्जा दिला
Barabanki, Uttar Pradesh:जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की गौ-संरक्षण एवं जनजागरण यात्रा 'गविष्टि' 12 जुलाई को बाराबंकी पहुंचेगी। गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिलाने के उद्देश्य से निकाली जा रही इस 81 दिवसीय यात्रा का मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2 बजे नगर के बड़ेल स्थित शांति पैलेस में होगा। यहां शंकराचार्य श्रद्धालुओं को आशीर्वचन देंगे और गौ-संरक्षण का संदेश देंगे। इस यात्रा का लक्ष्य देशभर में गौ-संरक्षण और संवर्धन के प्रति जनजागरण करना तथा इस मांग को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। यह जानकारी देवा रोड स्थित गांधी भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में यात्रा के जिला प्रभारी दंडी स्वामी असंभव संभावनंद सरस्वती और पूर्व एमएलसी राजेश कुमार यादव 'राजू' ने दी। यात्रा का पहला पड़ाव हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में होगा, जहां सपा नेता गौतम रावत स्वागत एवं पादुका पूजन करेंगे। इसके बाद देवीगंज चौराहा स्थित श्री हनुमंत मंदिर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अरविंद कुमार सिंह गोप स्वागत करेंगे। सुबह 10 बजे भिटरिया स्थित कृष्णा मैरिज लॉन में पूर्व ब्लॉक प्रमुख संतोष सिंह वर्मा द्वारा पादुका पूजन किया जाएगा। दोपहर 12 बजे जैदपुर विधानसभा क्षेत्र के कोटवा रोड, सुशवई, सिद्धौर, कोठी और इसरौली सहित विभिन्न स्थानों पर विधायक गौरव रावत और अंकित भारती के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शांति पैलेस, बड़ेल में आयोजित होगा। यहां पूर्व एमएलसी राजेश यादव, सदर विधायक सुरेश यादव, नगर पालिका चेयरमैन प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग शंकराचार्य का स्वागत करेंगे। इस दौरान पादुका पूजन, 100 से अधिक बटुकों व संतों को अंगवस्त्र भेंट तथा भोजन-जलपान की व्यवस्था भी की गई है। इसके बाद कुर्सी विधानसभा क्षेत्र के पटेल चौराहा पर सांसद तनुज पुनिया और पूर्व मंत्री राकेश वर्मा के नेतृत्व में स्वागत होगा। यात्रा का समापन रामनगर क्षेत्र में लोधेश्वर महादेव मंदिर दर्शन के बाद मलौली स्थित श्री पंचमुखी हनुमत धाम आश्रम में होगा, जहां बड़ी संख्या में संत-महात्माओं और श्रद्धालुओं के उपस्थित रहने की उम्मीद है।0
0
Report
डिंडोरी में फीफा वर्ल्ड कप को लेकर उत्साह चरम पर
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में फीफा वर्डकप को लेकर उत्साह0
0
Report
Advertisement
फीफा फुटबॉल का बुखार: देशभर में उत्साह बढ़ा
Durg, Chhattisgarh:फीफा फुटबॉल फीवर0
0
Report
दिल्ली के आदर्श नगर में मेट्रो निर्माण के दौरान गैस पाइपलाइन लीकेज, हादसा टला
New Delhi, Delhi:राजधानी दिल्ली के आदर्श नगर इलाके से इस वक्त की बड़ी खबर। मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान गैस पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से इलाके में अफरातफरी मच गई। पाइपलाइन से तेज़ी से गैस का रिसाव शुरू हो गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद मजदूरों और स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और IGL की इमरजेंसी टीम मौके पर पहुंची और स्थिति पर तत्काल काबू पाया। दिल्ली के आदर्श नगर स्थित लाल बाग के पास निर्माणाधीन मेट्रो परियोजना के तहत खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान खुदाई कर रही मशीन की चपेट में IGL इंद্রप्रस्थ गैस लिमिटेडकी गैस पाइपलाइन आ गई, जिससे पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें से गैस का तेज़ रिसाव शुरू हो गया। गैस लीक होते ही पूरे इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। एहतियात के तौर पर निर्माण कार्य को तुरंत रोक दिया गया और आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर जाने की सलाह दी गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गई。 मौके पर एसीपी योगेंद्र खोखर थाना आदर्श नगर के एसएचओ राजेश कुमार, दमकल विभाग की गाड़ियां तथा IGLकी इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम ने मोर्चा संभाला। सुरक्षा के मद्देनज़र पूरे क्षेत्र की घेराबंदी की गई, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचा सके。 IGL की तकनीकी टीम ने तुरंत पाइपलाइन की सप्लाई बंद कर गैस रिसाव पर काबू पाया। अधिकारियों के अनुसार, समय रहते राहत एवं बचाव कार्य शुरू होने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल गैस लीकेज पूरी तरह बंद कर दिया गया है और स्थिति नियंत्रण में है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच कर रही हैं कि पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह क्या रही और निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।0
0
Report
गोरखपुर में सॉरी नहीं बोलने पर युवती से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी। Date: 10-07-2026 Location: गोरखपुर。 गोरखपुर में सॉरी नहीं बोलने पर युवती से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार। गोरखपुर में सड़क हादसे के बाद दबंगई का मामला सामने आया है। शाहपुर थाना क्षेत्र में कार और बाइक की टक्कर के बाद कुछ युवकों ने कार सवार युवती से कथित तौर पर \"सॉरी\" बोलने का दबाव बनाया। इंकार करने पर युवती के साथ मारपीट, अभद्रता और धमकी देने का आरोप है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。 गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे हॉस्पिटल के पास गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक ग्रैंड विटारा कार और बाइक की टक्कर हो गई। आरोप है कि हादसे के बाद बाइक चालक ने कार सवार युवती से सॉरी बोलने की जिद की। युवती के इंकार करने पर कुछ देर बाद काली स्कॉर्पियो से पहुंचे अन्य युवकों ने उसके साथ मारपीट और अभद्रता की。 पीड़िता का आरोप है कि आरोपियों ने उसके बाल पकड़कर खींचा, कपड़े फाड़ने की कोशिश की, बैड टच किया और विरोध करने पर रेप व जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर शाहपुर थाने में अज्ञात बाइक चालक और काली स्कॉर्पियो सवार युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की और एक आरोपी राज निषाद पुत्र सुभाष निषाद निवासी पादरी बाजार मोहनापुर थाना शाहपुर को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है。0
0
Report
Advertisement
कश्मीरी गेट के पास डीटीसी बस टक्कर में एक की मौत, दो घायल
New Delhi, Delhi:शाम करीब 8.30 बजे कश्मीरी गेट 3 नंबर मेट्रो के पास डीटीसी की देवी बस इंटर कनेक्टर बस पास राहगीर टक्कर एक की मौके पर ही मौत हो आगई जबकि 2 लोग घायल है घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है पुलिस में बस के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है करने वाले शख्स सोनिया विहार दूसरे पुस्ता का रहने वाला बताया जा रहा है तकरीबन उम्र 50 साल के आस पास है मृतक का नाम जीवन नाथ पांडे बताया जा रहा है जीवन नाथ पांडे सोनिया विहार दूसरा पुस्त मकान नंबर 2125 गली नंबर 31 में रहता है मृतक प्राइवेट बस में काम करता था फिलहाल पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है0
0
Report
नेशनल हाईवे पर ट्रक टक्कर: एक ट्रक में आग, बिजयनगर में हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:नेशनल हाईवे पर दो ट्रकों में टक्कर, दुर्घटना के बाद एक ट्रक में लगी भीषण आग. हाईवे पर मची अफरा-तफरी. बिजयनगर पुलिस के गोपीराम विजेंद्र सिंह मय टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद. फिलहाल किसी के घायल या हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई. बिजयनगर 27 मील स्थित ऋषभ सिटी के सामने की घटना.0
0
Report
गोंडा पेट्रोल पंप मिलावट मामला: चार नोजल सील, लैब टेस्ट जारी
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा-लखनऊ मार्ग पर पोर्टलगंज में स्थित विजय कृष्णा पांडे एंड सन्स भारत पेट्रोलियम पेट्रोल पंप पर कल पेट्रोल डलवाने गए कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर के सोशल मीडिया पर वायरल किया था कि पेट्रोल में पानी है और यहां पर पेट्रोल डलवाने के बाद लोगों की गाड़ी बंद हो जा रही है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए गोंडा जिला पूर्ति कार्यालय द्वारा आज शुक्रवार देर शाम 6 बजे के करीब बड़ी कार्रवाई करके यहां पर छापेमारी की गई है। छापेमारी के दौरान पेट्रोल की चारों नोजल से पेट्रोल का सैंपल लेकर के जांच के लिए भेजा गया है। लैब रिपोर्ट आने तक पेट्रोल पंप की चारों नोजल को तक बंद करके सील कर दिया गया है। साथ ही साथ इस पूरे प्रकरण को लेकर के गोंडा जिला पूर्ति विभाग द्वारा गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। कल लोगों ने आरोप लगाया था कि यहां पर पेट्रोल में पानी है जो भी लोग डलवाते हैं उनके वाहन बंद हो जा रहे हैं। वहीं गोंडा जिला पूर्ति अधिकारी कुंवर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि फोन के माध्यम से सूचना मिली थी कि पोर्टरगंज में एक भारत पेट्रोलियम कविजय कृष्णा पांडे एंड सन्स पेट्रोल पंप है यहां पर पेट्रोल डलवाने के बाद कुछ दूर पर लोगों की गाड़ी जाकर के बंद हो जा रही है पानी की मिलावट की भी सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही मेरे द्वारा क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और तीन पूर्ति निरीक्षक की अध्यक्षता में जांच कमेटी बनाई गई थी भारत पेट्रोलियम की तरफ से भी अधिकारियों को भेजा गया था। तकनीकी तरीके से भी जांच की गई पेट्रोल में किसी भी प्रकार के पानी की मिलावट नहीं पाई गई है। फिर भी पेट्रोल पंप पर लगे मशीनों के चारों नोजल से सैंपलिंग कराई गई है लैब टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। अग्रिम आदेशों तक चारों नोजल को बंद कर दिया गया है जनहित ना प्रभावित हो इसको लेकर के सील कर दिया गया है। लैब रिपोर्ट आने के बाद और स्थिति स्पष्ट हो जाएगी कि जो लोग बोतल में लेकर आए थे वह क्या था और वहां पर क्या निकला था। लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार के भ्रम में ना पड़े लैब रिपोर्ट आने के बाद अगर कुछ गड़बड़ी मिलेगी तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
स्कूटी शोरूम में सेल्समैन ने नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म किया, वीडियो से ब्लैकमेल
Mau, Uttar Pradesh:मऊ जनपद के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवती ने स्कूटी शोरूम में कार्यरत सेल्समैन पर नशीला पेय पिलाकर दुष्कर्म करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है. आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जल्द कार्रवाई की मांग की. पीड़िता के मुताबिक, वह स्कूटी खरीदने के लिए शोरूम में गई थी. आरोप है कि इसी दौरान आरोपी ने नई स्कूटी आने की सूचना देने के बहाने उसका मोबाइल नंबर ले लिया. आरोप है कि दो दिन बाद स्कूटी देने के नाम पर उसे शोरूम बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद बेहोशी की हालात में उसके साथ दुष्कर्म किया. युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिये और उसके आधार पर लगातार दो वर्षों तक उसे ब्लैकमेल करता रहा है. पीड़िता का कहना है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पिछले दो वर्षों से उसे ब्लैकमेल करता रहा है. सामाजिक बदनामी और लोकलज्जा के कारण वह पहले पुलिस के पास नहीं गई, लगातार मानसिक उत्पीड़न से परेशान होने के बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने बताया कि एक युवती ने बताया कि स्कूटी लेने के लिए एक शोरूम में गई थी, वहां एक सेल्समैन ने पीड़िता का नंबर ले लिया और गाड़ी देने के बहाने उसके साथ दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि मुकदमा दर्जकर लिया गया है. पीड़िता का मेडिकल कराकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.0
0
Report
भाजपा नेता ने इमाम एसोसिएशन के विवादित बयान पर की निंदा, माफी की मांग
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: भाजपा नेता सैयद शाहनवाज हुसैन ने ऑल इंडिया इमाम एसोसिएशन के अध्यक्ष मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर कहा, "उनका बयान बहुत दुर्भाग्यापूर्ण हैं इसकी घोर निंदा करते हैं इस तरह के बयान देकर वो पूरे समुदाय को बदनाम कर रहे हैं इस तरह की भाषा उनको नहीं बोलनी चाहिए और उन्हें माफी मांगनी चाहिए।"0
0
Report
बांग्लादेश में भारी बाढ़, Habiganj जिले के ख्वोई नदी क्षेत्र में 30 से अधिक मौतें
Noida, Uttar Pradesh:Bangladesh flooding: heavy flooding swept multiple people away as villagers rushed to rescue them in the Khowai River area of Habiganj District, Bangladesh. At least 30 people have died over the past couple of days in severe weather-related incidents.0
0
Report
Advertisement
