Back
मध्य प्रदेश: मंत्री बोले—नई बस नीति से हड़ताल की जरूरत नहीं
MDMahendra Dubey
Feb 28, 2026 15:33:28
Sagar, Madhya Pradesh
प्रदेश में बस ऑपरेटरों की हड़ताल की चेतावनी के बीच मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह का बयान, हड़ताल जायज नहीं... एंकर/ मध्यप्रदेश में 2 मार्च से बस ऑपरेटर्स की हड़ताल की चेतावनी के बीच सागर जिले के गढ़ाकोटा में रहस मेला में पहुंचे परिवहन मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने प्रदेश में परिवहन व्यवस्था और नई बस सेवा नीति को लेकर बयान दिया साथ ही उन्होंने कहा कि उन्होंने बस ऑपरेटर्स से भी आग्रह किया है कि कहीं भ्रम की स्थिति है। यह जो नई परिवहन बस सेवा आ रही है, यह प्राइवेट बस ऑपरेटर द्वारा ही संचालित किया जाना है। अनेक तरह की विसंगतियों से उनको मुक्ति मिलेगी, जो एक अनावश्यक कॉम्पिटिशन (competition) होता था परमिटों का, उससे मुक्ति मिलेगी। अनावश्यक व्यवधान उन्हें अनेक तरह के आते थे, उनसे मुक्ति मिलेगी। एक सुरक्षित उनके लिए रूट्स मिलेंगे और बड़े ग्रामीण क्षेत्र से शहरी क्षेत्र में जाने के लिए हम एक नए रूटों की व्यवस्था कर रहे हैं। ड्राइवर उनका, कंडक्टर उनके, बस उनकी, रूट हम उनको देंगे। उससे सरकार पैसा इकट्ठा करेगी। बीच में जो लीकेज होता था, उनका पैसा चोरी होता था, उससे मुक्ति मिलेगी। सारी एक बहुत अच्छी पारदर्शी व्यवस्था हिंदुस्तान के हमने अनेक राज्यों में अध्ययन किया, जो वहां की ट्रांसपोर्ट पॉलिसी है, उनका अध्ययन करके मध्य प्रदेश में एक सर्वश्रेष्ठ परिवहन सेवा नीति यहाँ पर बनाई है। उसे हम लागू करने जा रहे हैं। उन्हें बिल्कुल हड़ताल करने की आवश्यकता नहीं है। उनके मन में कहीं कोई संशय है, संशयों का हम निराकरण करेंगे। उनके अंदर कोई सुझाव हैं, उनको वो और उनके मुख्यमंत्री मोहन यादव हमेशा इस बात की चिंता करते हैं कि हमारे प्रदेश की जनता, हमारे प्रदेश में रहने वाले लोग, यहाँ के किसान, यहाँ के व्यापारी, यहाँ के स्टेकहोल्डर्स हैं, उनको किसी किस्म की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। हम उनसे बात करेंगे। अगर उनके कुछ सुझाव हैं, उनको हम इसमें समाहित करेंगे। उनका कोई अगर किसी चीज़ को लेकर उनके मन में संशय है, संशय का हम निराकरण करेंगे। लेकिन हड़ताल जैसी स्थिति, मुझे लगता है शुरुआती दौर में जाने की आवश्यकता नहीं है। उनको चर्चा करना चाहिए। जब हम उनकी समस्याओं का निराकरण न करें, उनका हल न करें, उनके सुझावों को हम न मानें, तब मुझे लगता है अंतिम रूप से यह कदम उन्हें उठाना चाहिए। लेकिन अभी बहुत शुरुआती दौर है, इस तरह की चीज़ें, वो भी त्योहार के अवसर पर उचित नहीं हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 28, 2026 17:01:060
Report
DCDhruv Chaudhary
FollowFeb 28, 2026 17:00:47Noida, Uttar Pradesh:Delhi | Passengers stranded at IGI airport amid flight disruptions and cancellations due to the situation in the Middle East.
0
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 28, 2026 17:00:290
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowFeb 28, 2026 17:00:170
Report
0
Report
KAKapil Agarwal
FollowFeb 28, 2026 16:47:180
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 28, 2026 16:46:040
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 28, 2026 16:45:490
Report
ASANIMESH SINGH
FollowFeb 28, 2026 16:45:380
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 28, 2026 16:45:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
