Back
देवरी नगर पालिका अध्यक्ष नेहा जैन छह साल के लिए भाजपा से निष्कासित
MDMahendra Dubey
Nov 16, 2025 15:36:30
Sagar, Madhya Pradesh
पार्टी की अनदेखी नहीं सहेगी भाजपा, देवरी की नगर पालिका अध्यक्ष को 6 साल के लिए किया गया निष्काशित.. बदले माहौल के बाद अब संगठन की दृष्टि से कई कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तो भाजपा संगठन को लेकर सख्त मूड में नजर आ रही है। बिहार चुनाव के परिणामों के बाद अब एमपी में संगठन को कसावट और संगठन के खिलाफ जाने वालों पर कार्यवाहियों का दौर शुरू हो गया है। एमपी के सागर जिले में भाजपा ने बड़ी कार्यवाही करते हुए देवरी नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया है , नेहा जैन के साथ उनके पति अलकेश जैन को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने पत्र जारी कर ये कार्यवाही की है। भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा जारी पत्र में नगर पालिका की अध्यक्ष नेहा जैन पर कई आरोप सिद्ध होने का हवाला दिया गया है। उन पर पार्टी विरोधी गतिविधियों के शामिल होने के संगीन आरोप लगाए गए थे और जवाब मांगा गया था , नेहा ने जो जवाब पेश किए उससे संगठन संतुष्ट नहीं था और अब अध्यक्ष और उनके पति के खिलाफ ये कार्यवाही की गई है। नेहा और उनके पति अलकेश जैन पर जो बड़ा आरोप था उसमें साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के देवरी विधानसभा से भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बृजबिहारी पटेरिया के खिलाफ चुनाव में काम करने का आरोप था जो कि सिद्ध पाया गया है इसके अलावा देवरी नगर पालिका में पीआईसी यानी प्रेसिडेंट इन काउंसिल के गठन में एक कांग्रेस पार्षद को शामिल करना भी भाजपा को नागवार गुजरा, पार्टी के पार्षदों ने इस बात को लेकर आपत्ति दर्ज कराई थी कि जब नगर पालिका में भाजपा पार्षदों का बहुमत है तो फिर पीआईसी ने कांग्रेस पार्षद को क्यों शामिल कर सभापति बनाया गया, भाजपा पार्षदों की आपत्ति के बाद संगठन ने नेहा जैन से सफाई मांगी थी जिस पर उन्होंने जवाब दिया था कि संबंधित कांग्रेस पार्षद त्रिवेंद्र जाट ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है लेकिन त्रिवेंद्र लगातार कांग्रेस के कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इतना ही नहीं भाजपा संगठन को बैनर पोस्टर में फोटो का न दिखना भी नागवार गुजरा है। भाजपा जिलाध्यक्ष रानी कुशवाहा ने जो पत्र जारी किया है उसमें कहा गया है कि सागर की सांसद लता वानखेड़े के भाजपा प्रदेश मंत्री बनने के बाद स्वागत समारोह के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल , क्षेत्रीय विधायक बृजबिहारी पटेरिया और भाजपा जिलाध्यक्ष के फोटो फ्लेक्स बैनर में न लगाना निरंकुशता है। इन तमाम कारणों को निष्कासन के पत्र में दर्शाया गया है। देवरी की नगर पालिका अध्यक्ष के साथ ये पहली बार नहीं हुआ है बल्कि ये वही अध्यक्ष हैं जिन्हें नगर पालिका में भाजपा का पूर्ण बहुमत होने के बाद भी पार्षदों के अविश्वास के बाद उन पर अनियमितताओं के आरोप लगाते हुए नगरीय प्रशासन विभाग से पद से हटाने के लिए कहा गया था और पूर्ण बहुमत वाली नगर पालिका की अध्य्क्ष नेहा हैं को नगरीय प्रशासन विभाग ने 25 अगस्त 2025 को पद से हटा दिया था लेकिन अध्यक्ष ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया और याचिका दायर की और हाईकोर्ट ने 8 अक्टूबर को फिर से पद पर बने रहने का आदेश जारी किया था लेकिन अब महीने भर के बाद संगठन ने उन पर ये बड़ी कार्यवाही की है।
162
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AGAbhishek Gour
FollowNov 16, 2025 17:16:1676
Report
AGAdarsh Gautam
FollowNov 16, 2025 17:15:5435
Report
RJRahul Joshi
FollowNov 16, 2025 17:15:35108
Report
Muskara, Uttar Pradesh:👉तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवारों को मारी जोरदार टक्कर
👉बाइक सवार दो लोगों की हुई मौके पर मौत
👉सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
👉स्थानीय पुलिस मौके पर मौजूद
👉मामला मुस्करा कस्बे का
76
Report
AAafssar alaam
FollowNov 16, 2025 17:15:0541
Report
72
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 17:02:00120
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowNov 16, 2025 17:01:33183
Report
RMRAHUL MISHRA
FollowNov 16, 2025 17:01:18Noida, Uttar Pradesh:जीतन राम मांझी धर्मेंद्र प्रधान से मिलने के लिए पहुंचे। धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर मिलने के लिए पहुंचे जीतन राम मांझी।
140
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 16, 2025 17:01:06205
Report
DKDeepesh Kumar
FollowNov 16, 2025 17:00:4939
Report
121
Report
PCPranay Chakraborty
FollowNov 16, 2025 16:46:44150
Report
MKMohammad Khan
FollowNov 16, 2025 16:46:37148
Report
120
Report