Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Rewa486001

शासकीय विद्यालय में छत गिरने से छात्रा की हालत गंभीर

Aug 16, 2024 05:40:44
Rewa, Madhya Pradesh

जिले के गुढ़ तहसील में बने एक शासकीय विद्यालय की छत का प्लास्टर टूट कर गिरने से एक छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गई। स्कूल प्रबंधन ने तो पहले मामले को दबाने का प्रयास किया लेकिन जब छात्रा के सर से खून की तेज धार बहने लगी तो आनन फानन में घटना की जानकारी पीड़ित छात्रा के परिजनों को दे दी। यह हादसा उस वक़्त घटित हुआ जब स्कूली छात्राएं स्वतंत्रता दिवस में सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर अभ्यास कर रही थी। उसी दौरान स्कूल की छत पर किया गया गुढ़वत्ताहीन प्लास्टर का एक बड़ा हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिर पड़ा।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
JKJitendra Kanwar
Mar 08, 2026 05:01:24
Chhattisgarh:खतरनाक मोड़ पर हादसा, युवक की मौत जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। सेमरा-अवरीद मार्ग पर स्थित खतरनाक मोड़, तालाब के पास मोटरसाइकिल और चारपहिया वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल नवागढ़ के राछाभाठा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान पामगढ़ ब्लॉक के भैंसो मदनपुर निवासी अभिषेक कश्यप, पिता साखूराम कश्यप, उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
KYKaniram yadav
Mar 08, 2026 05:00:45
Agar, Madhya Pradesh:एंकर – रंगों के उत्सव रंगपंचमी का उल्लास आगर मालवा जिले में भी देखने को मिल रहा है। जिले के नलखेड़ा स्थित प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में भक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ रंगपंचमी की शुरुआत की। यहां मुख्य पुजारी ने मां बगलामुखी को गुलाल अर्पित कर रंगों के इस पर्व की शुरुआत की। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं ने भी एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की खुशियां साझा कीं। वीओ – रंगपंचमी के अवसर पर सुबह से ही नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के मुख्य पुजारी ने सबसे पहले माता रानी को गुलाल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और सभी के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर रंगपंचमी का पर्व बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाया। इस अवसर पर माता रानी को सफेद चुनरी ओढ़ाकर विशेष श्रृंगार किया गया और गर्भगृह में रंगों की पिचकारी व गुलाल भी अर्पित किया गया। वहीं पूरे आगर मालवा जिले में भी रंगपंचमी का त्योहार सुबह से ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Mar 08, 2026 04:49:04
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में पन्नूगंज थाना क्षेत्र, सोनभद्र. उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है. दिनदहाड़े दो नकाबपोश युवकों ने एक घर में घुसकर अकेली युवती को बंधक बना लिया और अलमारी का ताला खोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. जानकारी के मुताबिक यह वारदात पन्नूगंज थाना क्षेत्र के रामगढ़ कस्बे में शाम करीब चार बजे हुई. घर के मालिक प्रेम (पीड़ित गृहस्वामी) ने पहले एक कारीगर से अलमारी का लॉक खोलने की बात की थी. बताया जा रहा है कि कारीगर ने ताला खोलने के लिए अधिक पैसे की मांग की और वहां से चला गया. कुछ देर बाद प्रेम की पत्नी बाजार चली गईं और प्रेम भी किसी काम से बाहर निकल गए. घर में उस समय उनकी बेटी अकेली थी. इसी दौरान दो युवक मास्क लगाकर घर में घुस आए और सीधे पहली मंजिल पर पहुँच गए. उन्होंने आवाज लगाकर घर में किसी के होने की जानकारी ली. जब युवती सामने आई तो बदमाशों ने खुद को अलमारी का लॉक बदलने वाला बताकर उसे भ्रमित किया. जैसे ही युवती कमरे में मोबाइल लेने गई, दोनों आरोपियों ने पीछे से उस पर हमला कर दिया. उन्होंने युवती के हाथ-पैर और मुंह बांधकर उसे चारपाई के नीचे धकेल दिया और आराम से अलमारी का ताला खोलकर जेवरात व नकदी समेटकर फरार हो गए. पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. प्रारम्भिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ शुरू की है. इसके अलावा प्रत्यक्षदर्शी युवती के सामने कुछ संदिग्धों को पहचान कर लिया गया. पहचान होते ही घर के बाहर जुटी भीड़ ने पुलिस के सामने ही एक आरोपी की पिटाई कर दी. घटना के दौरान जब आरोपी के परिजन मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों के साथ उनका भी विवाद हो गया. पुलिस ने आरोपी को भीड़ से बचाकर थाने ले लिया और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. पुलिस अधिकारी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं और जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रहे हैं.
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 08, 2026 04:47:14
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद: विदेश नीति पर सलमान खुर्शीद का धमाका फर्रुखाबाद के कायमगंज में अपने शीतगृह पर पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, भारत की पारंपरिक विदेश नीति पूरी तरह नष्ट हो चुकी है और सरकार अब अपनी मर्जी से फैसले नहीं ले पा रही। ईरान-अमेरिका तनाव और इजराइल-गाजा मुद्दे पर भारत का रुख अस्पष्ट क्यों? खुर्शीद ने रूस से तेल खरीद का उदाहरण देते हुए कहा, अमेरिका ने 30 दिन की अनुमति दी है - ये स्वतंत्रता नहीं, समर्पण है। गाजा में मासूम बच्चों की मौत पर चुप्पी क्यों? उन्होंने पीएम मोदी की इजराइल यात्रा पर सवाल उठाए - हमला होने पर वहां थे, क्या छूट का संकेत दिया? "एक सच्चा मित्र गलत को गलत कहता है। अटल जी ने चीन-वियतनाम युद्ध पर यात्रा बीच में छोड़ दी थी, लेकिन इस सरकार में वो साहस नहीं बचा। Gठबंधन पर खुर्शीद बोले - ये मजबूरी नहीं, राजनीतिक वास्तविकता है। यूपीए की 10 साल की सफल सरकार इसका प्रमाण। मायावती को अकेले लड़ने के ऐलान पर कटाक्ष - पिछले अनुभव देखें, गठबंधन में कुछ पाना-खोना पड़ता है/ "कोई खुद को मारकर गठबंधन नहीं करता। बड़ी पार्टियां भी इसके बिना प्रभाव नहीं बना पातीं।" विदेश नीति पर ये बयान चुनावी बहस को गरमा सकता है। क्या गठबंधन फिर लौटेगा? बाइट--सलमान खुर्शीद पूर्व विदेश मंत्री
0
comment0
Report
DIDamodar Inaniya
Mar 08, 2026 04:46:15
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिले के मूंडवा मे शहरवासियो ने अनुठे तरीके से पुलिस का स्वागत किया. यहा कोई रिटायरमेंट पार्टी या विदाई समारोह का कार्यक्रम नही बल्कि यहा शहर के वेंकटेश मंदिर मे हुई चोरी का 17 दिन मे खुलासा कर पुरा माल वापस बरामद करने पर शहरवासियो ने नागौर एसपी मृदुल कच्छावा, मूण्डवा थाना सुरेश कुमार सहित उनकी पुरी टीम का शहर मे भव्य जुलुस निकालकर स्वागत समारोह का आयोजन किया. मूण्डवा थाने से मूण्डवा थानाधिकारी सुरेश कुमार को शहरवासियो ने घोडी पर बिठाकर वेंकटेश मंदिर तक जुलुस निकाला. इस दौरान जगह जगह शहरवासियो ने पुलिस कर्मचारियों का पुष्प वर्षा कर और माला व साफा पहनाकर स्वागत किया. इसके बाद मंदिर पहुंचकर भगवान वेंकटेश कर दर्शन किए. वही मूण्डवा थाना अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि मूण्डवा के वेंकटेश मंदिर मे चोरी हुई थी तब मै किसी मामले की जांच मे बाहर गया हुआ था. लेकिन शाम तक पहुंच कर मामले की जांच की. और भगवान के सामने प्रण लिया की या तो चोरी का पुरा माल लेकर आउंगा नही तो मूण्डवा छोड दूंगा. इसी प्रण को लेकर मूण्डवा थानाधिकारी अपनी टीम के साथ चोरो की तलाश मे निकल पडे. पुलिस ने 17 दिन मे 7 राज्यो मे लगभग 9000 किलोमीटर तक आरोपियों का पीछा किया. इस दौरान पुलिस 1500 से अधिक सीसीटीवी फूटेज खंगाले, 50 से अधिक बस स्टैड, 13 रेलवे स्टैशन और तीन एयरपोर्ट पर पुलिस ने अलग अलग वेशभूषा पहन कर चोरो की तलाश करती रही. आखिर मे पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी का माल बरामद किया. पुलिस ने आरोपी हर्षकुमार और राहुल रजक को मध्यप्रदेश के कटनी से गिरफ्तार किया और मूण्डवा ले आई.
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Mar 08, 2026 04:45:28
Zirakpur, Punjab:जीरकपुर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्लोबल वूमेन पावर एनजीओ द्वारा एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और महिला सशक्तिकरण के संदेश को आगे बढ़ाना रहा。 कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा, उद्यमिता, स्वास्थ्य, कला और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को मंच पर सम्मानित किया गया। सम्मानित की गई महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने अपने सपनों को साकार किया और समाज में अपनी अलग पहचान बनाई。 आयोजकों ने बताया कि ग्लोबल वूमेन पावर एनजीओ लगातार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और انہیں आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। संस्था द्वारा किए जा रहे ये प्रयास महिलाओं को न केवल प्रेरित करते हैं, बल्कि उन्हें अपने अधिकारों और क्षमताओं के प्रति जागरूक भी बनाते हैं。 कार्यक्रम की एक विशेष आकर्षण महिला उद्यमियों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी भी रही। आयोजन स्थल पर 20 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रदर्शित किया। इन स्टॉलों में हस्तशिल्प, घरेलू उत्पाद, फैशन, खाद्य पदार्थ और अन्य रचनात्मक वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया, जिन्हें लोगों ने काफी सराहा。 इस अवसर पर मौजूद अतिथियों और प्रतिभागियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि आज की महिला हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही है। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और महिलाओं की उपलब्धियों का उत्सव मनाया。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top