रीवा में देर रात डकैती, साइंटिस्ट दंपति को बंधक बनाकर लाखों की लूट
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा शहर में एक घर में देर रात हुई डकैती की घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर साइंटिस्ट पति-पत्नी के साथ मारपीट की और उन्हें बंधक बना लिया। बदमाश 6 लाख रुपये नगद और लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। सुबह जब पुलिस को डकैती की जानकारी मिली, तो वरिष्ठ अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह नाकाबंदी की गई और पुलिस टीमों का गठन किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
