Back
हर्राहा में खनन लीज़ विरोध के बीच महिला ने आत्मदाह का प्रयास रोक दिया
AMAjay Mishra
Feb 06, 2026 09:48:42
Rewa, Madhya Pradesh
मऊगंज जिले के हर्राहा ग्राम पंचायत में खनन लीज स्वीकृति को लेकर आयोजित लोक जनसुनवाई उस समय अफरा-तफरी में बदल गई, जब एक पीड़ित महिला ने अपने आठ बच्चों के साथ आत्मदाह का प्रयास कर लिया। महिला ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की, लेकिन मौके पर मौजूद एडीएम पी.के. पांडे ने तत्परता दिखाते हुए दौड़कर महिला को रोक लिया, जिससे एक बड़ी अनहोनी टल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर आनन-फानन में पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। खनन लीज को लेकर ग्रामीणों का खुला विरोध दरअसल, हर्राहा गांव में चल रहे उत्खनन कार्य को लेकर ग्रामीण लगातार शिकायतें कर रहे थे। इन्हीं शिकायतों के बाद प्रशासन द्वारा तीन खदानों की लीज स्वीकृति को लेकर लोक जनसुनवाई शिविर आयोजित किया गया था। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने खनन कार्य का खुलकर विरोध किया। इसी दौरान अचानक यह भावनात्मक और गंभीर घटना सामने आई, जिसने पूरे शिविर को स्तब्ध कर दिया। पीड़ित महिला ललिता मौर्य, पति स्वर्गीय उदय राज, निवासी हर्राहा, ने बताया कि उनके पति का दो वर्ष पूर्व निधन हो चुका है। इसके बाद से वह अपने आठ बच्चों के साथ जीवन यापन कर रही हैं। महिला के अनुसार, ग्राम हर्राहा स्थित आराजी क्रमांक 8/13, रकबा 1 हेक्टेयर भूमि का वर्ष 2017 में उनके पति उदय राज द्वारा उपेंद्र सिंह से 10 वर्षों के लिए अनुबंध किया गया था। इस अनुबंध में कुल राशि में से 4 लाख रुपये शेष बताए जा रहे हैं। पति की मृत्यु के बाद उक्त भूमि का नामांतरण राजस्व अभिलेखों में ललिता मौर्य के नाम दर्ज हो गया है और वर्तमान में भूमि निजी स्वामित्व के रूप में उनके नाम पर दर्ज है। महिला का आरोप है कि वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार उन्हें भुगतान किया जाना चाहिए। लीजधारक पक्ष का कहना है कि वर्ष 2017 में महिला के पति से आपसी सहमति और उस समय की Shasकीय दर पर अनुबंध किया गया था। उनके अनुसार पूरी राशि का भुगतान किया गया है, केवल 4 लाख रुपये शेष हैं, जिसे देने के लिए वे तैयार हैं। लीजधारक का कहना है कि 9 वर्ष पुराने अनुबंध को आज की दरों पर परिवर्तित करना संभव नहीं है, क्योंकि अनुबंध स्वर्गीय उदय राज से हुआ था। प्रशासन ने दिया न्याय का आश्वासन घटना के बाद एडीएम पी.के. पांडे ने महिला को समझाइश दी और आश्वस्त किया कि उसकी समस्या का विधिसंगत और न्यायोचित समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। जनसुनवाई शिविर में एडीएम पी.के. पांडे के साथ PUC विभाग से संजीव मेहरा, माइनिंग प्रभारी सुनीत राजपूत, पुलिसकर्मी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 06, 2026 11:24:360
Report
JPJai Pal
FollowFeb 06, 2026 11:24:23Haldwani, Uttar Pradesh:वाराणसी की दालमंडी में हथौड़ा कार्रवाई के बाद चला बुलडोजर. दालमंडी गली में तेज हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई. PWD ने किया आज 3 मकानों को ध्वस्त. सुरक्षा के रहे चाक चौबंद इंतजाम.
0
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowFeb 06, 2026 11:24:13Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी में देवा शरीफ दरगाह के पास एक युवक के साथ मारपीट और उसके माथे से जबरन तिलक मिटाने के मामले में पुलिस का बयान।
0
Report
0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowFeb 06, 2026 11:23:590
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 06, 2026 11:23:480
Report
DPDharmendra Pathak
FollowFeb 06, 2026 11:23:360
Report
MSMrinal Sinha
FollowFeb 06, 2026 11:23:220
Report
KKKamal Kumar
FollowFeb 06, 2026 11:23:05Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर अपडेट मुठभेड़ में शहीद जवान दीपक चिन्ना मंडावी को दी गई अंतिम सलामी। गढ़चिरौली जिला मुख्यालय में दी गई सलामी। मुठभेड़ में गोली लगने से इलाज के दौरान शहीद हुए थे। घमंडी के जंगल में हुई मुठभेड़ में घायल थे।
0
Report
KJKamran Jalili
FollowFeb 06, 2026 11:22:510
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 06, 2026 11:22:410
Report
0
Report
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में अमरोहा जिला अधिकारी वह पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने महाशिवरात्रि के पर्व को लेकर रूट डायवर्ट करने के संबंध में शिव भक्तों की सुरक्षा की दृष्टिगत जायजा लिया
0
Report
ATALOK TRIPATHI
FollowFeb 06, 2026 11:20:230
Report