Back
रतलाम रेलवे स्टेशन पर गर्भवती यात्री का सुरक्षित प्रसव, आरपीएफ की मानवीय पहल
CSChandrashekhar Solanki
Dec 21, 2025 05:49:19
Ratlam, Madhya Pradesh
रेलवे पुलिस पर अक्सर सुरक्षा में चूक और लापरवाही के आरोप लगते रहते हैं, लेकिन रतलाम रेलवे स्टेशन से सामने आई यह तस्वीर इनसबसे बिल्कुल अलग है—यह तस्वीर है मानवता और संवेदनशीलता की। दरअसल शनिवार शाम रतलाम स्टेशन पर ट्रेन संख्या 20941 के रुकते ही महिला कोच में अचानक हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस दौड़कर महिला कोच में पहुंची। यहां मामला किसी अपराध का नहीं, बल्कि एक गर्भवती महिला की पीड़ा का था। महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गया। तत्काल स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी गई और एंबुलेंस बुलाई गई, लेकिन हालात तेजी से नाजुक हो गए। इसी बीच आरपीएफ की महिला पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए अन्य महिला यात्रियों की मदद से घेरा बनाया और कपड़ों की आड़ में कोच के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया। बाद में एंबुलेंस पहुंची और जच्चा-बच्चा दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां दोनों पूरी तरह सुरक्षित हैं। गाजीपुरा निवासी किरण, जो अपने पति दीपुराम के साथ यात्रा कर रही थीं, उनके लिए आरपीएफ किसी देवदूत से कम नहीं रही। इस मानवीय पहल के लिए रतलाम आरपीएफ की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADArvind Dubey
FollowDec 21, 2025 07:18:380
Report
JAJhulan Agrawal
FollowDec 21, 2025 07:17:120
Report
VKVijay1 Kumar
FollowDec 21, 2025 07:16:090
Report
DBDevender Bhardwaj
FollowDec 21, 2025 07:15:560
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowDec 21, 2025 07:15:290
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 21, 2025 07:15:140
Report
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowDec 21, 2025 07:03:27Jaipur, Rajasthan:जयपुर
माउंट आबू में बस हादसा।
सवारी से भरी बस पलटी खाई में।
करीब 40 से ज्यादा सवारियां थी बस में सवार।
एक दर्जन सवारी के घायल होने की सूचना
0
Report
SBShowket Beigh
FollowDec 21, 2025 07:03:180
Report
ABAmit Bhardwaj1
FollowDec 21, 2025 07:02:410
Report
MPManish Purohit
FollowDec 21, 2025 07:02:130
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 21, 2025 07:01:580
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 21, 2025 07:01:400
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowDec 21, 2025 07:01:290
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowDec 21, 2025 07:01:060
Report