Back
नीमराणा में पुलिस की दबिश: दो दर्जन से अधिक संदिग्ध हिरासत में
AYAmit Yadav
Dec 21, 2025 07:01:58
Jaipur, Rajasthan
नीमराणा (कोटपूतली-बहरोड़ जिले) में आज सुबह पुलिस की बड़ी कार्रवाई से इलाके में हडकंप मच गया। नीमराणा पुलिस ने अनंतराज सोसायटी में सुबह करीब 7 बजे डीएसपी व नीमराणा थाना प्रभारी राजेश मीणा की टीम के नेतृत्व में दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने करीब दो दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। दबिश के दौरान सोसायटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद लोगों की सघन जांच की और संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। हिरासत में लिए गए लोगों से गहन पूछताछ की जा रही है। नीमराणा थाना अधिकारी राजेश मीणा ने बताया कि अनंतराज सोसायटी में अलसुबह रूटीन चेकिंग के तहत यह कार्रवाई की गई है। जांच के दौरान कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद ही आगे की कार्रवाई और स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस की इस अचानक कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। मामले में आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 21, 2025 08:31:460
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 21, 2025 08:31:300
Report
0
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 21, 2025 08:31:130
Report
LSLaxmi Sharma
FollowDec 21, 2025 08:31:030
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 21, 2025 08:30:550
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowDec 21, 2025 08:30:210
Report
KAKapil Agarwal
FollowDec 21, 2025 08:19:050
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
FollowDec 21, 2025 08:18:510
Report
SSShailendra SINGH BAGHEL
FollowDec 21, 2025 08:18:340
Report
NPNavratan Prajapat
FollowDec 21, 2025 08:18:210
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 21, 2025 08:17:150
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 21, 2025 08:16:540
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowDec 21, 2025 08:16:160
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 21, 2025 08:15:440
Report