Back
रामगढ़ में बाल विवाह रोकथाम और डायन कुप्रथा के खिलाफ महिलाओं ने शपथ ली
JAJhulan Agrawal
Dec 21, 2025 07:17:12
Ramgarh Cantonment, Jharkhand
रामगढ़ (झारखंड) में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें जिले के उप विकास आयुक्त दीप प्रज्वलित द्वारा उद्घाटन किया गया। डीडीसी आशीष अग्रवाल और जिला समाज कल्याण पदाधिकारी इंदु प्रभा खालको ने महिला जनप्रतिनिधि एवं अन्य महिलाओं को समाज के कुरीतियों को दूर करने के प्रति जागरुक करते हुए शपथ दिलवाई। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने बाल विवाह और डायन कुप्रथा जैसी कुरीतियों से होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं समेत अन्य लोगों से कुप्रथाओं के रोकथाम के लिए आगे क्या करना होगा, इस पर विचार साझा किया।कार्यक्रम के दौरान डायन कुप्रथा और बाल विवाह के उल्लेख के साथ सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। राज्य_level टीम से प्रज्ञा कुमारी, शालिनी बोरल और नागेंद्र प्रसाद द्वारा पीपीटी के माध्यम से विषयवस्तु बताई गई। इस कार्यक्रम में निम्न जानकारियां सभी के साथ साझा की गई,,, बाल विवाह मुक्त झारखण्ड- बाल विवाह एक संज्ञेय एवे गैर जमानती अपराध है। इस अपराध के लिए दो वर्षों का कठोर कारावास और एक लाख का जुर्माना एवं POSCO ACT के तहत कठोर कार्रवाई प्रावधानित है। भारत में बाल विवाह के औसत आंकडे जहाँ 23 प्रतिशत है, वहीं झारखण्ड में इसका औसत 32 प्रतिशत है। अर्थात झारखण्ड का हर तीसरा विवाह एक बाल विवाह है। समाज कल्याण अन्तर्गत चलाइ जा रही राज्य योजनाएं झारखण्ड में महिलाओं एवं किशोरियों के सशक्तिकरण हेतु कई राज्य योजनाएं चलाई जा रही हैं। जिनमें मुख्य रूप से सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना, सामूहिक अंतिम संस्कार योजना, सामूहिक विवाह कार्यक्रम, डायन कुप्रथा उन्मूलन एवं निशक्त कल्याणार्थ योजना चलाई जा रही है। मुख्यमंत्री मंईया सम्मान योजना मंईयां सम्मान योजना के तहत 18 से 49 साल की राज्य निवासी राशन कार्डधारी एवं योजना संबंधित आर्हताओं को पूर्ण करने वाली सभी महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये मिलते है। सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना बालिकाओं को शिक्षा प्राप्त करने, स्कूल Dropout के दर को कम करने एवं बाल विवाह को रोकथाम के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा किशोरियों को कक्षा-8 से लेकर कक्षा-12 तक कुल रू0 20,000.00 राशि एवं 18 से 19 वर्ष की किशोरियों को एकमुश्त रू0 20,000.00 राशि दी जाती है। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना इस योजना के तहत आर्थिक सहायता के रूप में कन्या के बचत खाता में कुल रू0 30,000.00 राशि प्रदान की जाती है। अन्त्योदय अन्न योजना कार्डधारी परिवार की 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बालिका को लाभान्वित किया जाता है। युवती का आधार कार्ड, विवाह निबंधन प्रमाण पत्र, मतदाता सूची में नाम दर्ज, पुनर्विवाह का मामला नहीं हो किन्तु विधवा विवाह के लिए अनुमान्य, विवाह के एक वर्ष अन्दर आवेदन देना अनिवार्य है। सामाजिक कुरीति निवारण योजना सामूहिक विवाह एवं सामूहिक अन्त्येष्टि सम्पन्न कराने वाले आयोजनकर्ता को सामूहिक विवाह एवं अन्त्येष्टि आयोजन हेतु प्रति वैवाहिक / प्रति शव को आर्थिक सहायता कुल रू0 2,000.00 एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। आयोजनकर्ता द्वारा संबंधित जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को सूचित करना अनुमान्य है। राज्य विधवा पुनर्विवाह महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण हेतु राज्य विधवा पुनर्विवाह प्रोत्साहन योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसका लाभ राज्य निवासी वैसी विधवा महिला जो इस योजना की आर्हत्ताओं को पूर्ण करती है, इसका लाभ प्राप्त कर सकती है। इस योजना के तहत आर्थिक सहायता कुल रू 2,00,000.00 एकमुश्त राशि प्रदान की जाती है। दिव्यांग छात्रवृत्ति योजना में कक्षा 1 से 8 तक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र/छात्रा को 50/- रूपये प्रति माह, कक्षा 9 से स्नातक स्तर तक सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र/छात्रा को 250 रूपये प्रतिमाह, स्नातक स्तर से ऊपर सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र/छात्रा को 260/- रूपये प्रतिमाह, एवं सरकारी आवासीय विद्यालय में कक्षा 1 से 8 तक के आवासीय छात्र/छात्रा को 100 रूपये प्रतिमाह की दर से भुगतान किया जाता है। मिशन शक्ति योजना- महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, भारत सरकार एवं झारखण्ड सरकार के साझा प्रयास द्वारा महिलाओं के सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु एक समग्र एवं समेकित योजना मिशन शक्ति योजना का क्रियान्वयन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की कुरीतियों को दूर करना है और यह कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण के लिए ही आयोजित है.....बाईट....आशीष अग्रवाल ( उप विकास आयुक्त रामगढ़ ) मौके पर कार्यक्रम की आयोजनकर्ता जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आज के कार्यक्रम आयोजित किए गए थे और राज्य सरकार के द्वारा जन कल्याण के लिए जितनी भी योजनाएं चलाई जा रही हैं उनकी जानकारी सभी महिला जनप्रतिनिधियों को दी जाए ताकि लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ मिल सके......बाईट.....इंदु प्रभा खलको ( समाज कल्याण पदाधिकारी रामगढ़ ) मौके पर कार्यक्रम में पहुंची एक महिला मुखिया ने बताया कि राज्य सरकार की सभी योजनाओं एवं महिलाओं से संबंधित घरेलू हिंसा के बारे में यहां उपस्थित सभी महिलाओं को बताया गया......बाईट....रेखा देवी ( मुखिया बारलोंग रामगढ़ ) कार्यक्रम में पहुंची चितरपुर की महिला मुखिया ने बताया कि राज्य सरकार की जितनी भी महिलाओं से संबंधित योजनाएं हैं उनके प्रति यहां उपस्थित महिलाओं को जागरूक किया गया.....बाईट.....मंजू देवी ( मुखिया, चितरपुर उत्तरी, रामगढ )
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowDec 21, 2025 08:38:040
Report
BBBimal Basu
FollowDec 21, 2025 08:37:370
Report
ADAnkush Dhobal
FollowDec 21, 2025 08:37:190
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowDec 21, 2025 08:36:500
Report
0
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 21, 2025 08:35:500
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowDec 21, 2025 08:35:000
Report
DVDEVENDER VERMA
FollowDec 21, 2025 08:34:260
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 21, 2025 08:33:440
Report
KNKumar Nitesh
FollowDec 21, 2025 08:33:210
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 21, 2025 08:33:050
Report
NMNitesh Mishra
FollowDec 21, 2025 08:32:470
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowDec 21, 2025 08:31:460
Report
VSVaibhav Sharma
FollowDec 21, 2025 08:31:300
Report
0
Report