Back
दलित भोजन पर समाज बहिष्कार: रायसेन के मंत्री के क्षेत्र में चिंताजनक मामला
RKRaj Kishore Soni
Dec 09, 2025 17:18:21
Raisen, Madhya Pradesh
एंकर डिजिटल इंडिया और 'सामाजिक समरसता' के तमाम दावों के बीच मध्य प्रदेश के रायसेन से एक ऐसी खबर सामने आई है, जो हमारे सभ्य समाज के माथे पर चिंता की लकीरें खींच देती है। विडंबना यह है कि यह मामला कहीं और का नहीं, बल्कि प्रदेश के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल की अपनी विधानसभा, उदयपुरा का है। मामला ग्राम पंचायत पिपलिया पुआरिया का है। यहाँ के निवासी भरत राज धाकड़ का 'गुनाह' सिर्फ इतना था कि उन्होंने इंसानियत के नाते गांव के ही एक दलित, संतोष परोले के घर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भोजन कर लिया। एक ग्रामीण ने इसका वीडियो वायरल कर दिया, जिसके बाद समाज के 'ठेकेदारों' का अहंकार जाग उठा। पंचायत बुलाई गई और भरत राज के परिवार का सामाजिक बहिष्कार कर दिया गया।hairat की बात यह है कि खुद क्षेत्रीय विधायक और मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने भी दलित परिवार के घर भोजन कर समरसता का संदेश देने की कोशिश की थी, लेकिन समाज के पंचों पर इसका कोई असर नहीं हुआ। उलटे, भरत राज का हुक्का-पानी बंद कर उन्हें 'शुद्धिकरण' के नाम पर गंगा जली पूजन और पूरे गांव को भोज कराने का तुगलकी फरमान सुना दिया गया। मंगलवार को अपनी व्यथा लेकर पीड़ित भरत राज जिला कलेक्टर अरुण कुमार विश्वकर्मा की जनसुनवाई में पहुंचे। कलेक्टर ने बताया कि यह मामला पुराना है और पूर्व में कुछ लोगों को जेल भी भेजा गया था। उन्होंने स्पष्ट किया कि छुआछूत जैसी कुरीतियों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी। प्रशासन की सख्ती अपनी जगह है, लेकिन सवाल वही खड़ा है—क्या दो दशकों के सुशासन के बाद भी हम मानसिक रूप से उसी सामंती दौर में जी रहे हैं, जहाँ एक इंसान के हाथ का खाना दूसरे का धर्म भ्रष्ट कर देता है बाइट भरत राज धाकड़ बाइट अरुण विश्वकर्मा कलेक्टर रायसेन
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowJan 21, 2026 16:03:150
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 21, 2026 16:03:010
Report
IKIsateyak Khan
FollowJan 21, 2026 16:02:43Danapur, Bihar:दाताापुर के पेठिया बाजार के दर्जनों किराने दुकान में लगी भयानक आग मौके पर पहुंची कई दमकल की गाड़ियां आग पर काबू पाने की कर रही है कोशिश
0
Report
JGJugal Gandhi
FollowJan 21, 2026 16:02:030
Report
DGDeepak Goyal
FollowJan 21, 2026 16:00:590
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowJan 21, 2026 16:00:410
Report
BSBhanu Sharma
FollowJan 21, 2026 16:00:240
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
NKNeeraj Kumar Gaur
FollowJan 21, 2026 15:46:460
Report