Back
38 दिन बाद भी नाबालिग अपहरण, साहू समाज का थाने घेराव
RKRaj Kishore Soni
Feb 08, 2026 03:15:31
Raisen, Madhya Pradesh
रायसेन जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र नाबालिग लड़की के अपहरण को 38 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली हैं। कार्रवाई से नाराज़ साहू समाज सड़कों पर उतर आया और थाने का घेराव कर जमकर प्रदर्शन किया साहू समाज के जिला पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन सुल्तानगंज स्थित साहू समाज धर्मशाला में एकत्र हुए। इसके बाद नारेबाजी करते हुए सभी थाने पहुंचे और थाना परिसर का घेराव कर धरने पर बैठ गए। पीड़ित बालिका के पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके छोटे बेटे ने अपहरण की रात आरोपियों को बच्ची को बाइक पर ले जाते हुए देखा था, बावजूद इसके पुलिस ने इस आधार पर रिपोर्ट तक दर्ज नहीं की। परिवार का कहना है कि शिकायत के बाद से उन्हें लगातार धमकियां भी मिल रही हैं। लगभग दो घंटे तक थाना परिसर में धरना चलता रहा — कभी नारेबाजी, तो कभी भजन-कीर्तन के जरिए समाज जन अपना आक्रोश जाहिर करते रहे। सूचना मिलते ही सिलवानी एसडीओपी अनिल मौर्य और नायब तहसीलदार देवेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंचे। साहू समाज ने लिखित आश्वासन की मांग रखी, जिस पर एसडीओपी ने तीन दिनों में बच्ची की तलाश और कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। समाजजनों ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने और खोजबीन के नाम पर पीड़ित परिवार से खर्च करवाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए। साहू समाज ने चेतावनी दी है कि अगर तीन दिन में बच्ची बरामद नहीं हुई और आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए, तो आंदोलन विधानसभा तक पहुंचेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowFeb 08, 2026 05:03:460
Report
1
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowFeb 08, 2026 05:02:390
Report
SKSunny Kumar
FollowFeb 08, 2026 05:02:160
Report
ASAmit Singh01
FollowFeb 08, 2026 05:02:010
Report
0
Report
YNYogesh Nagarkoti
FollowFeb 08, 2026 05:01:050
Report
SJSubhash Jha
FollowFeb 08, 2026 05:00:430
Report
0
Report
BSBIRENDRA SINHA
FollowFeb 08, 2026 04:53:360
Report
SCSUBIR CHATTERJEE
FollowFeb 08, 2026 04:53:250
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowFeb 08, 2026 04:53:020
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowFeb 08, 2026 04:52:500
Report