488001
MP के पन्ना में यात्री बस पलटी, 1 की गई जान, 40 घायल
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना जिले के नेशनल हाईवे-39 पर राजापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बाइक सवार की जान चली गई और करीब 40 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है। बस सतना से पन्ना आ रही थी। घायल यात्रियों को सतना और पन्ना के अस्पतालों में रेफर किया गया, जबकि कुछ का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवेंद्रनगर में चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पटना नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार
Patna, Bihar:स्वच्छता के क्षेत्र में पटना नगर निगम ने एक और उपलब्धि हासिल की है। नई दिल्ली में आयोजित 10वें स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 पुरस्कार समारोह में पटना को स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा, महापौर सीता साहू, उप महापौर रेशमी कुमारी, विभागीय सचिव संदीप पुडकलकट्टी और नगर आयुक्त यशपाल मीणा को यह पुरस्कार प्रदान किया। खास बात यह रही कि इस सम्मान को प्राप्त करने के दौरान पटना नगर निगम की टीम के साथ दो सफाईकर्मी अमरजीत मांझी और रॉकी पासवान भी मौजूद रहे। नगर निगम के मुताबिक, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, लीगेसी वेस्ट का निस्तारण, जन शिकायतों का त्वरित समाधान और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार के साथ नागरिकों की भागीदारी से यह उपलब्धि हासिल हुई है। पटना नगर निगम ने लगातार तीसरे स्वच्छ सर्वेक्षण में अपनी उपलब्धियों का सिलसिला बरकरार रखा है। इससे पहले 2023 में बिहार में प्रथम स्थान और 2024 में प्रॉमिसिंग स्वच्छ शहर का पुरस्कार मिला था। नगर निगम ने आगे वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट, लीगेसी वेस्ट के पूर्ण निस्तारण और आधुनिक कचरा प्रबंधन व्यवस्था को लेकर भी अपनी योजनाएं साझा की हैं。0
0
Report
गोंडा के परसपुर चौराहे पर बाइक आग बनकर धूं-धूं, चालक ने सुरक्षित छलांग लगाई
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। गोंडा जहां परसपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर पंचायत परसपुर के मुख्य चौराहे पर कल मंगलवार देर शाम 8 उस वक्त अचानक हड़कंप मच गया। जब बीच सड़क पर दौड़ रही एक मोटरसाइकिल अचानक आग का गोला बन गई। हादसे का एक लाइव वीडियो आज बुधवार देर शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बाइक धू-धू कर जलती नजर आ रही है। गनीमत रही कि बाइक सवार ने समय रहते सूझबूझ दिखाई और चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार कल मंगलवार रात करीब आठ बजे एक स्थानीय व्यक्ति बाजार से खरीदारी कर अपनी मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। जैसे ही वह परसपुर नगर पंचायत के व्यस्ततम मुख्य चौराहे के पास पहुंचा,तभी अचानक बाइक के निचले हिस्से (इंजन के पास) से धुएं के साथ आग की तेज लपटें उठने लगीं। सड़क पर चलते हुए अचानक आग भड़कती देख बाइक सवार के होश उड़ गए। उसने पलक झपकते ही गाड़ी को सड़क के बीचों-बीच रोका और तेजी से नीचे कूद गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बाइक आग की ऊंची लपटों में घिर गई। व्यस्त चौराहे पर अचानक लगी इस भीषण आग से मौके पर मौजूद राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोग किसी बड़े धमाके की आशंका से सुरक्षित दूरी बनाने लगे। आग इतनी भीषण थी कि जब तक लोग पानी या बालू का इंतजाम कर आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक पूरी मोटरसाइकिल जलकर लोहे का ढांचा और राख बन चुकी थी। घटना के तुरंत बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने पर परसपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए यातायात को नियंत्रित कराया और जले हुए वाहन को सड़क किनारे करवाकर आवागमन सुचारू रूप से शुरू कराया। पुलिस ने पीड़ित बाइक चालक और चश्मदीदों से घटना की विस्तृत जानकारी ली।0
0
Report
भाई दूज की खुशियां मातम में बदली, बेटी के घर से वापस अपने घर जा रही महिला की कर की टक्कर से हुई मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:थाना कादरी गेट क्षेत्र के ग्राम मसेनी निवासी महिला उषा पत्नी राजाराम उम्र लगभग 55 वर्ष थाना क्षेत्र के ही गांव खानपुर निवासी अपनी बेटी मंजू के घर बुधवार सुबह को गई थी बताया गया की बेटी के घर से उषा देवी सुबह करीब 7:00 बजे वापस अपने घर के लिए जा रही थी। तभी इटावा बरेली हाईवे पर BRS लॉन के पास चांदपुर गांव जाने वाली सड़क के सामने कार ने उनके जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, सूचना पर पहुंचे पुत्र शनी ने मां को परिजनों के साथ डॉ राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल फर्रुखाबाद में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रदीप राजपूत ने महिला को मृत घोषित कर दिया0
0
Report
Advertisement
पेयजल संकट पर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, धूल-मिट्टी से किया रज-स्नान,गांव में पानी न आने पर प्रदर्शन
Sisolar, Uttar Pradesh:हमीरपुर :- पेयजल संकट पर युवाओं का अनोखा प्रदर्शन, धूल-मिट्टी से किया रज-स्नान, इचौली व नायक पुरवा में 10 हजार की आबादी 6 दिन से पानी के लिए तरसी, दीपावली पर भी नहीं मिली जलापूर्ति, गंदे तालाब में उतरकर किया जल सत्याग्रह 2017 में 5 करोड़ से बनी नायक पुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना ठप, 4 में से 1 ट्यूबवेल में पानी नहीं, 2 की मोटर 4 दिन से खराब, 1 पिछले 45 दिन से बंद, ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्राइवेट कंपनी IT World को संचालन मिलने के बाद बिगड़ी व्यवस्था, ग्रामीणों की मांग है कि ट्यूबवेल तत्काल ठीक हों - रोज जलापूर्ति हो, संचालन फिर जल संस्थान को मिले, ग्रामीणों के दी चेतावनी की 24 घंटे में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो भूख हड़ताल व आमरण अनशन करेंगे ।0
0
Report
समस्तीपुर सड़क हादसे में चार वर्षीय मासूम की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम-आगजनी
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रेवड़ा के सिंधियाही गांव में बुधवार की सुबह करीब 11 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मृतक बच्चे की पहचान अंशु कुमार, पिता मुकेश सहनी, उम्र करीब चार वर्ष, ग्राम रेवड़ा सिंधियाही निवासी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अंशु अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रहा था। इसी दौरान एक वाहन चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, वाहन चालक भी उसी पंचायत के एक जनप्रतिनिधि का पुत्र बताया जा रहा है। हालांकि, इस संबंध में पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। इधर, मासूम की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर आगजनी शुरू कर दी और वरीय पदाधिकारियों को घटनास्थल पर बुलाने की मांग करने लगे। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। वही खानपुर थाना जब मौके पर पहुंची तब आक्रोशित भीड़ ने पुलिस के साथ हाथापाही की और खदेड़ा। बताया जा रहा है कि मृतक अंशु अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। बेटे की असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी इस हृदयविदारक घटना से स्तब्ध हैं। ग्रामीणों द्वारा उचित कार्रवाई एवं पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है。0
0
Report
Music City में धुंध, मौसम बदलेगा तेज बारिश और बर्फ़ के साथ
Noida, Uttar Pradesh:FOGGY SCENES FROM MUSIC CITY! Captured along an interstate in Nashville on Tuesday, these foggy conditions offer a reminder that weather can change quickly. A larger trough is expected to send several shortwaves across the eastern half of the country, bringing additional energy to fuel periods of heavy rain and snow. The timing and placement of these disturbances could play a major role in where the heaviest precipitation develops, potentially pulling Atlantic moisture into colder air. When traveling in less-than-ideal weather, what's ALWAYS on your safety checklist?0
0
Report
Advertisement
थानागाजी गोलीबारी: मुख्य आरोपी सहित 2 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Alwar, Rajasthan:अलवर। अलवर जिले के थानागाजी थाना क्षेत्र के कोलियों की ढाणी में हुई फायरिंग की वारदात के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। वहीं, वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि कोलियों की ढाणी में हुई फायरिंग की इस घटना में कई लोग घायल हो गए थे। वारदात के बाद क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बन गया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष कार्रवाई शुरू की। इसी क्रम में पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत दो जनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए। फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है। पूछताछ के आधार पर फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य लोगों और हथियारों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।0
0
Report
गंगरार में भाजपा ने पंचायत चुनाव के लिये तैयारी तेज की; कार्यकर्ता सम्मेलन
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में पंचायत राज चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में गंगरार की शिव वाटिका में भाजपा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में सांसद सीपी जोशी और विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ ने शिरकत कर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने जिला परिषद के वार्ड संख्या 33, 34 और 35 के भाजपा प्रत्याशियों सहित पंचायत समिति सदस्यों को जीत दिलाने के लिए कार्यकर्ताओं से पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में सफलता के लिए कार्यकर्ताओं की एकजुटता और सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। सम्मेलन के दौरान गादीपति किन्नर रेखा भुवाजी ने सांसद सीपी जोशी और विधायक सुरेश धाकड़ का साफा बंधवाकर स्वागत किया। सम्मेलन के बाद दोनों नेता क्षेत्र के दौरे पर रहे। उन्होंने बोरदा, गंगरार और मंडपिया में कार्यकर्ताओं एवं आमजन से संपर्क किया। इसके बाद मंडपिया में भाजपा प्रत्याशी अशोक जैन के समर्थन में आयोजित रोड शो और रैली में शामिल होकर चुनाव प्रचार किया।0
0
Report
महिला को बचाने में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा के बकेवर थाना क्षेत्र में परशुराम हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया।जोधपुर गांव निवासी करीब 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र अरुण कुमार अपनी बड़ी मां और बड़े भाई के बच्चे के साथ बाइक से भूरेपुर अछल्दा से अपने घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि परशुराम हाईवे पर अचानक सड़क पार कर रही एक महिला सामने आ गई। महिला को बचाने के प्रयास में अभिषेक की बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया और परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सभी घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं बाइक पर सवार दो अन्य लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। अभिषेक की मौत की खबर से परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला अस्पताल में अभिषेक को मृत घोषित किए जाने के बाद भी परिजन उसे अपने साथ सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी ले गए। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।0
0
Report
Advertisement
रामघाट मांझी सारण का नया पर्यटन केंद्र बनेगा; अटल वाटिका-सरयू कैफे तैयार
Chapra, Bihar:मांझी का रामघाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र, अटल वाटिका से लेकर सरयू कैफे तक बदलेगी तस्वीर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में, डीएम वैभव श्रीवास्तव ने लिया विकास कार्यों का जायजा सारण जिले के मांझी स्थित ऐतिहासिक रामघाट की तस्वीर अब बदलने वाली है। सरयू नदी के मनोरम तट पर विकसित हो रहा रामघाट आने वाले दिनों में न सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा, बल्कि पर्यटन स्थल के रूप में भी अपनी अलग पहचान स्थापित कर सकता है। यहां हो रहे विकास एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को देखकर यह संभावना और मजबूत होती दिखाई दे रही है। अटल वाटिका, मंदिर परिसर, यज्ञशाला, आकर्षक घाट, सुव्यवस्थित सीढ़ियां और सरयू के किनारे विकसित हो रहा कैफे इस पूरे परिसर को एक नया स्वरूप देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। कायाकल्प सेवा संकल्प के तहत विकसित हो रही अटल वाटिका रामघाट परिसर में विकसित की जा रही अटल वाटिका इस परियोजना का विशेष आकर्षण बनने जा रही है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृतियों को समर्पित इस वाटिका के साथ परिसर को हरित, सुंदर और आकर्षक स्वरूप देने की तैयारी है। यहां अटल जी की प्रतिमा का अनावरण भी प्रस्तावित है। इसके अलावा मंदिर परिसर, यज्ञशाला, चारदीवारी, मंच, हैंगर, बैरिकेडिंग और बैठने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। जीविका दीदियों का सरयू कैफे बनेगा खास आकर्षण रामघाट की इस नई पहचान में जीविका दीदियों द्वारा संचालित सरयू कैफे भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने जा रहा है। जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान कैफे और उसके किचन की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। यहां आने वाले पर्यटकों और आम लोगों को स्वच्छ, सुपाच्य एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराने की तैयारी है। इससे एक ओर रामघाट आने वाले लोगों को बेहतर खानपान की सुविधा मिलेगी, वहीं दूसरी ओर जीविका दीदियों के लिए रोजगार और स्वरोजगार का नया अवसर भी तैयार होगा। पर्यटन की अपार संभावनाएं, बदल सकती है मांझी की पहचान सरयू नदी का प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व तथा रामघाट पर विकसित हो रही आधुनिक सुविधाएं मांझी को पर्यटन के मानचित्र पर नई पहचान दिला सकती हैं। यदि इसी तरह योजनाबद्ध ढंग से विकास और रखरखाव किया गया तो आने वाले समय में यह स्थल स्थानीय लोगों के साथ-साथ दूसरे जिलों से आने वाले पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन सकता है। छठ, धार्मिक आयोजनों और पारिवारिक भ्रमण के लिए भी यह परिसर एक बेहतर स्थान के रूप में विकसित हो सकता है। हेलीपैड से लेकर सुरक्षा व्यवस्था तक अंतिम तैयारी मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दलन सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सह इंटर कॉलेज परिसर में भी तैयारियों की समीक्षा की गई। हेलीपैड निर्माण के अर्थवर्क को जल्द पूरा करने और फिनिशिंग का कार्य कर दिया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री के प्रवेश एवं निकास मार्ग, भ्रमण पथ, अतिथियों के बैठने की व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की गई। निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग कर सभी को निर्धारित स्थल पर समय से पहुंचने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने का निर्देश दिया।0
0
Report
चलती कार में शॉर्ट सर्किट से आग, पिता-पुत्र सुरक्षित, लोगों में हड़कंप
Moradabad, Uttar Pradesh:चलती कार में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। पिता पुत्र कार से तुरंत बाहर निकल गये। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। आग का गोला बनी कार को देखकर चालकों में हड़कम्प मच गया। आज शाम लगभग 4 बजे हल्दौर के ग्राम विसाठ निवासी गजेन्द्र सिंह अपने बेटे विकुल के साथ कार द्वारा ग्राम मुस्सेपुर स्थित अपनी रिस्तेदारी में जा रहे थे। नूरपुर रोड़ स्थित समसपुर के गन्ना क्रय केंद्र के पास अचानक कार में धुँआ निकला। और देखते ही देखते कार में आग की लपटें उठने लगीं। आनन-फानन में दोनों पिता पुत्र ने कार से बाहर निकल गये। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार 2 मिनट के भीतर कार आग गोला बन गईं। जिससे सड़क पर चल रहे वाहन चालकों में भी हड़कम्प मच गया। सड़क के दोनों और वाहनों की आवागमन रुक गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है। जिससे कार के इंजन में आग लग गयी थी。0
0
Report
PM Modi बिहार दौरे में कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल का उद्घाटन, कई योजनाओं की सौगात
Samastipur, Bihar:21 नवंबर को बिहार आएंगे PM मोदी, कच्ची दरगाह-सिक्सलेन पुल का करेंगे उद्घाटन । कई योजनाओं की देंगे सौगात, केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय । ऐंकर :समस्तीपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे वैशाली जिले के बिदुपुर में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्सलेन पुल का उद्घाटन करेंगे। साथ ही बिहार को कई विकास योजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समस्तीपुर में NDA के घटक दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें जिले से 50 हजार से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री और उजियारपुर सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिहार पर हमेशा विशेष कृपा रही है। उनके नेतृत्व में बिहार में विकास के कई काम हुए हैं। आने वाले दिनों में भी राज्य को कई योजनाओं की सौगात मिलेगी। उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के दौरान दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लोगों की सुविधा के लिए बड़ी संख्या में स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की गई है, ताकि लोग आसानी से अपने घर पहुंचकर पर्व मना सकें। प्रधानमंत्री वैशाली पहुंचकर छठ का प्रसाद भी ग्रहण करेंगे।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए NDA के सभी घटक दलों के कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी को मिलकर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार पर विशेष कृपा बनी रहती है वह बिहार को कई सौगात देंगे। बाइट : नित्यानंद राय,केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री0
0
Report
Advertisement
जयनगर रेलवे स्टेशन पर छठ के मद्देनजर सुरक्षा चौकसी बढ़ी, तलाशी जारी
Madhubani, Bihar:मधुबनी में छठ पर्व को लेकर नेपाल सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। सभी आने-जाने वाले ट्रेनों में आरपीएफ, जीआरपी व एसएसबी जवानों एवं श्वान दस्ता के सहयोग से रेल यात्रियों के सामानों की तलाशी ली जा रही है। आरपीएफ प्रभारी वशिष्ठ कुमार, जीआरपी थानाध्यक्ष विकास सिंह एवं एसएसबी जयनगर के श्वान दस्ता की टीम ने जयनगर से चलने वाली एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया। सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि छठ पर्व को लेकर वरीय अधिकारियों के निर्देश पर जयनगर से विभिन्न महानगरों के बीच चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों व जयनगर आने वाली ट्रेनों में जवानों के सहयोग से सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। एसएसबी के श्वान दस्ता का सहयोग लिया जा रहा है। ताकि कोई आपत्तिजनक या विस्फोटक सामान के अलावे प्रतिबंधित सामानों की तस्क्रीनपर रोक लगाया जाए। उन्होंने बताया कि जयनगर सीमावर्ती रेलवे स्टेशन होने के कारण महानगरों और अन्य प्रदेशों से छठ पर्व पर भारी संख्या में यात्री आ रहे हैं। भारी भीड़ के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। इसी क्रम में जयनगर से सियालदह के बीच चलने वाली गंगा सागर एक्सप्रेस , जयनगर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्वतंत्रता सेनानी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जयनगर से लोकमान्य तिलक टर्मिनल मुंबई के बीच चलने वाली पवन एक्सप्रेस समेत अन्य एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।0
0
Report
झारखंड में भाजपा 2029 की तैयारी तेज, बागी राजाराम मरांडी भाजपा में शामिल
Sahibganj, Jharkhand:झारखण्ड में भाजपा 2029 की तैयारी में अभी से जुट गया है। भाजपा नेता बाबूलाल मारंडी आज मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधानसभा में सेंध मारी शुरू कर दिया। बरहेट प्रखंड के जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष रहे राजाराम मरांडी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गया। राजाराम मरांडी को झारखण्ड के विधानसभा में प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने भाजपा की सदस्यता बरहेट के झबरी गांव में दिलाई। जहाँ भारी संख्या में राजाराम मरांडी के समर्थक पहुंचे और माहौल पुरा भाजपामय हो गया। इस मौके पर राजमहल विधानसभा के पूर्व विधायक अनन्त ओझा, बोरियो के पूर्व विधायक लोबीन हेमब्रम और लिट्टीपड़ा के पूर्व विधायक दिनेश विलियम मरांडी और भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम यादव उपस्थित रहे। इस मौके पर बाबूलाल मरांडी हेमंत सोरेन सरकार पर जम कर निशाना साधा। बाबूलाल ने कहा कि अब हेमंत सोरेन सरकार की विदाई का समय आ गया। वहीं जेएमएम से बागी हुए राजाराम मरांडी ने भी जेएमएम पर जम कर वर्षा और कहा कि इस पार्टी को हमने अपने खून से सींचा लेकिन एक बाहरी नेता के हाथों हेमंत सोरेन कटपुतली बनकर रह गया। अब यह पार्टी शिबू सोरेन वाला पार्टी नहीं रही। अब जेएमएम में स्थानीय लोगों का नहीं बाहरी लोगों का चलता है। इसलिए अब झारखण्ड में बदलाव होगा और बीजेपी लोगों की पहली पसंद है।0
0
Report
पूर्वांचल के विकास के लिए योगी सरकार का बड़ा प्लान: 32 प्रोजेक्ट्स से बनेगा उद्योग-शिक्षा हब
Azamgarh, Uttar Pradesh:रिपोर्ट - वेदेन्द्र प्रताप शर्मा स्थान - Azamgarh पूर्वांचल पिछड़ा था पूर्वांचल को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री जी हमेशा रहे हैं प्रयास रत्न, सपा की गुंडई खत्म करेंगे-ओमप्रकाश। मुख्यमंत्री का mega development plan है, जहां पूर्वांचल के विकास के लिए 32 प्रोजेक्ट्स पर सहमति, 5,000 करोड़ से पूर्वांचल की तस्वीर बदलेगी। सात जिलों में अलग-अलग इंडस्ट्रियल और एजुकेशन हब होंगे। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि योगी सरकार की स्पष्ट नीति है कि प्रदेश का विकास हो, चाहे फोरलेन की सड़क हो, एक्सप्रेसवे हो चाहे लिंक एक्सप्रेसवे बने हों। आजमगढ़ की बात करें तो सपा के लोग कहते हैं कि समाजवादी पार्टी का गढ़ है, वहीं यूनिवर्सिटी खोलने का काम योगी ने किया। मुख्यमंत्री का सपना है कि गरीबों के बच्चों के अभिभावकों के खाते में 1200 जा रहा है। रोजगार के क्षेत्र में देखा जाए तो सरकार भर्तियां कर रहे हैं। पूर्व की सरकार में नौकरियों के दौरान शिवपाल और कंपनी रेट तैयार करती थी। बिना पैसे में 10 लाख सरकारी लोगों को नौकरियां मिली हैं। पूर्वाचल लंबे समय से पिछड़ था, पूर्वांचल के विकास के लिए तमाम उद्योगपतियों को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री द्वारा किया जा रहा है। वाराणसी में 7 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम की तैयारी, गंगा किनारे 1000 एकड़ की टूरिज्म सिटी विकसित होगी, रामनगर में 1000 एकड़ का मैन्युफैक्चरिंग बनेगा, मिर्जापुर में भी 1000 एकड़ का इंडस्ट्रियल एरिया विकसित होगा। भदोही, सोनभद्र और मिर्जापुर में भी बड़े औद्योगिक हब बनेंगे, जहां उद्योग, शिक्षा, पर्यटन और रोजगार को लेकर कहा गया है कि रोजगार से पूर्वांचल नई विकास की ऊंचाइयों को छूएगा। पूर्व पूर्वांचल की 2800 जिलों में शुरू हुआ है धीरे-धीरे आजमगढ़ में वाइस सिटी पैदा होगी जो प्रोजेक्ट सटे हुए इलाके हैं, प्रोजेक्ट लगाने के लिए कैबिनेट पर चर्चा हुई है। जहाँ प्रदेश में पूर्वांचल पिछड़ा था, पूर्वांचल को मुख्य धारा में लाने के लिए मुख्यमंत्री जी हमेशा प्रयास रत्न हैं। कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर बेबाक बोलने वाले हैं और कहा कि सपा की गुंडई खत्म कर देंगे। जिले के आईटीआई मैदान में 2 लाख लोगों को आजमगढ़ ले चलेंगे जहाँ रैली होगी। आजमगढ़ को सभी जातियों का गढ़ बनाएंगे।0
0
Report
Advertisement
