icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458441
Pritesh SardaPritesh SardaFollow18 Jul 2024, 06:12 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

स्नातक चुनाव में अशोक राठौर के समर्थन में जुटे भाजपा कार्यकर्ता

Praveen BhargavPraveen BhargavFollowJust now
Pali Pahari, Jhansi, Uttar Pradesh:झाँसी। स्नातक विधायक चुनाव के दौरान बबीना कैंट बोर्ड क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अधिकृत प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर के समर्थन में एकजुट नजर आए। मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ पर सक्रियता दिखाते हुए संगठनात्मक समन्वय और एकजुटता का परिचय दिया। इस अवसर पर बबीना मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू, भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रजनी गुप्ता, एमएलसी रमा निरंजन, पूर्व विधायक कृष्णपाल राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, जिला मंत्री पलविंदर सिंह नंदा, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजेश पाल, जिला मंत्री मनोज श्रीवास, मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला संयोजक पंचायत प्रकोष्ठ दीपक त्रिपाठी, बृजेन्द्र साहू, प्रदीप साहू, मनीष पांडे, हनी साहू, शिक्षक नेता संजीव तिवारी, अजय साहू, अमित जैन, विनोद पंडा, पवन यादव, अजय राजपूत, प्रदीप फौजी, केशव रिछारिया, सोनल जैन, पवन सोनी, ध्रुव राय और अनुपम जैन सहित बबीना मंडल एवं जिले के अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सहभागिता की। मतदान के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रियता और आपसी समन्वय देखने को मिला। सभी ने प्रत्याशी के समर्थन में अपनी भूमिका निभाते हुए संगठन की मजबूती का संदेश दिया। मतदान के बाद मंडल अध्यक्ष डॉ. शिखा साहू ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
0
0
Report

शिक्षक एमएलसी चुनाव: जलालाबाद में दोपहर दो बजे तक 62 प्रतिशत मतदान

RNRAM NIWAS SHARMAFollow3m ago
Parashurampuri, Uttar Pradesh:शिक्षक एमएलसी चुनाव: जलालाबाद में दोपहर दो बजे तक 62 प्रतिशत मतदान जलालाबाद (शाहजहांपुर)। बरेली-मुरादाबाद खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर जलालाबाद में शुक्रवार सुबह से ही सरगर्मियां तेज रहीं। तहसील मुख्यालय पर बनाए गए बूथ संख्या 44 पर सुबह आठ बजे मतदान शुरू हुआ। दोपहर दो बजे तक कुल 235 मतदाताओं में से 147 शिक्षक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। इनमें 100 पुरुष शिक्षक और 47 महिला शिक्षिकाएं शामिल रहीं। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। तहसील गेट से लेकर परिसर तक करीब 50 पुलिसकर्मी तैनात दिखाई दिए। वहीं, तहसील के बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह यादव के नेतृत्व में पंडाल लगाया, जबकि भाजपा कार्यकर्ता भी अपने समर्थकों के लिए व्यवस्था करते नजर आए। दोनों दलों के कार्यकर्ता मतदान के दौरान सक्रिय रहे। दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी था।
0
0
Report

सिकंदराराऊ में विधान परिषद के स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर डीएम-एसपी ने किया मतदान केंद्र का निरीक्षण

Mohammad RajaMohammad RajaFollow3m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ, हाथरस-उत्तर प्रदेश विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी द्विवार्षिक चुनाव के तहत शुक्रवार को मतदान प्रक्रिया जारी रही। मतदान के दौरान हाथरस के जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सिकंदराराऊ स्थित जीएस हिंदू इंटर कॉलेज के मतदान केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान प्रक्रिया की जानकारी ली और मौके पर मौजूद अधिकारियों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में बातचीत की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, मतदाताओं की सुविधाओं तथा प्रवेश और निकास व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। डीएम सत्य प्रकाश पटेल और एसपी चिरंजीव नाथ सिन्हा ने मतदान केंद्र पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए तथा मतदाताओं को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराया जाए। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदान प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने पर जोर दिया ।
0
0
Report
Advertisement

CEC पर विपक्ष का आरोप, बिलासपुर में पुतला फूंका; भाजपा-लोकतंत्र पर सवाल

Bilaspur, Chhattisgarh:मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा देश के 13 करोड़ 80 लाख के करीब मतदाताओं के वोट काटने व भाजपा को फायदा पहुंचाने के आरोप को लेकर बिलासपुर में विभिन्न वामपंथी जनसंगठनों ने CEC का पुतला फूंका है। इससे पहले वामपंथी जनसंगठनों ने आज युद्ध शहीद स्मारक से उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर तक आक्रोश रैली निकाली और फिर उपायुक्त कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन करते हुए CEC का पुतला जलाया। वहीं इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिसकर्मियों के बीच बहसबाजी भी हुई और पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को पुतला जलाने से रोका। इसके बाद मामला शांत हुआ और प्रदर्शनकारियों ने उपायुक्त राहुल कुमार के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। वहीं वामपंथी नेताओं ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ने देश के 13 करोड़ 80 लाख वोटर्स के वोट काटकर भाजपा को फायदा पहुंचाया है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि भाजपा को कई राज्यों में इलेक्शन कमीशन के द्वारा जीत दिलवाई गई है और जो देश के लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की NDA सरकार CEC ज्ञानेश्वर कुमार को बचाने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जो भी संगठन इस समय इसका विरोध कर रहे हैं, उनपर कई तरह के अत्याचार किए जा रहे हैं और CEC को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। चुनाव आयोग का सबसे बड़ा अधिकारी जब भाजपा को फायदा पहुंचाने और भाजपा नेताओं के इशारे पर काम कर रहा हो तो ऐसे में वामपंथी जनसगठन इसका कड़ा विरोध कर रहे हैं और आगे भी करते रहेंगे।
0
0
Report

रेहान के नाम पर बवाल: गांधी-वाद्रा परिवार पर राजनीतिक बयान जारी

Jaipur, Rajasthan:जयपुर-प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का बयान- फिर आप कहोगे कि विवादित बयान हो गया...रेहान का नाम आप ढूंढोगे तो उनका नाम रेहान राजीव गांधी लिया जा रहा है कहां से कहां नाम लगा रहे हो...क्योंकि उसी परिवार से राजनीतिक रोटियां सेकनी हैं...ऐसा क्यों, पापा कहां गए ? नाम कहां से कहां लगा रहे हो ? इसको विवादित कहो या कुछ और। मदन राठौड़ के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि उनकी माँ प्रियंका गाँधी तो नाम के साथ गांधी लगाती है, इसीलिए वो प्रियंका गांधी वाड्रा लगाती है नाम, इसीलिए उनके बेटे लगाते होंगे क्या नाम लगाते है उससे हमें फर्क नहीं पड़ता, हमें इससे कोई तकलीफ नहीं है बाईट - रामदास अठावले, केंद्रीय मंत्री कांग्रेस - ये मुद्दा ही नहीं है कि रेहान गाँधी लगाता है या वाड्रा। मुद्दा है प्रदर्शनी से फोटो हटाने का है, बीजेपी ने पाप किया है, गाँधी परिवार के बच्चों से नफ़रत है बीजेपी को बाईट- प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेस नेता
0
0
Report
Advertisement

पूर्णिया MLC चुनाव में हंगामा: भाजपा समर्थकों पर नाम वाली पर्ची बांटने का आरोप

Purnia, Bihar:Anchor-पूर्णिया के नगर निगम मतदान केंद्र पर आज MLC चुनाव के दौरान हंगामा देखने को मिला। आरोप यह है कि भाजपा प्रत्याशी डॉ. एन के यादव के समर्थक मतदान केंद्र पर लगे टेंट में कैंडिडेट का पोस्टर लगा रखे थे एवं मतदाताओं को नाम वाली पर्ची बाँट रहे थे, जिसका जनसुराज कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की. *VO:* बताया जा रहा है कि नगर निगम स्थित बूथ पर विभिन्न दलों ने मतदाता सहायता केंद्र के नाम पर टेंट लगा रखे थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा डॉक्टर एन के यादव के नाम वाली मतदाता पर्ची बांटने का एवं टेंट में प्रत्याशी का फोटो पोस्टर लगाने का आरोप लगा। जनसुराज कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए जिलाधिकारी से शिकायत की。 मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम अंशुल कुमार ने तत्काल बैनर-पोस्टर हटाने और नाम वाली पर्ची पर रोक लगाने का निर्देश दिया। इस पर भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी, जानकारी मिलते ही उन्होंने रोक लगा दी। वहीं जनसुराज के जिला अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मोहन कुमार ने भाजपा पर सत्ता के दुरुपयोग और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया。
0
0
Report

मुजफ्फरपुर के समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान हंगामा, मजिस्ट्रेट से धक्का-मुक्की

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के समाहरणालय में MLC चुनाव के दौरान हंगामा हुआ. इस दौरान मजिस्ट्रेट के साथ धक्का-मुक्की का वीडियो सामने आया है. घटना की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया. साथ ही भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया.दरअसल तीर्हुत स्नातक और शिक्षक निर्वाचन के चुनाव हो रहे हैं, ऐसे में समाहरणालय स्थित SDM कार्यालय के मतदान केंद्र के बाहर प्रत्याशियों का कैंप लगा हुआ था. इसी दौरान वहां भारी भीड़ जमा हो गई. भीड़ को खाली कराने के लिए मजिस्ट्रेट पहुंचे थे; जब वे लोग भीड़ नहीं हटाने की बात कर रहे थे, तो भीड़ में शामिल प्रत्याशी के समर्थकों ने मजिस्ट्रेट के साथ धक्का मुक्की शुरू कर दी. सूचना मिलते ही जिलाधिकारी कुमार गौरव और एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया.
0
0
Report

दिल्ली गैंगवार की बड़ी साजिश नाकाम, बाली-नीरज गैंग का शार्प शूटर गिरफ्तार

New Delhi, Delhi:दिल्ली में गैंगवार की एक बड़ी साजिश को नॉर्थ जिले की पुलिस ने नाकाम कर दिया है। नीरज बवाना और नवीन बाली गैंग के एक शार्प शूटर और हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से 8 अत्याधुनिक पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। दरअसल नॉर्थ जिलें की नारकोटिक्स सेल की टीम को इनपुट मिला था कि नीरज बवाना-नवीन बाली गैंग का एक्टिव मेंबर हर्ष हथियारों के साथ सिविल लाइनों इलाके में आने वाला है। सूचना पर इंस्पेक्टर आशीष दुबे की टीम ने ट्रैप लगाया। आरोपी हर्ष बाइक से सिविल लाइंस से युधिष्ठिर सेतु की तरफ आ रहा था, तभी ब्रिज के नीचे उसे घेरकर दबोच लिया गया। तलाशी में उसके पास से 8 पिस्टल और 30 कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो बवाना का रहने वाला है और उस पर पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं। वो नवीन बाली गैंग के लिए काम करता है। डिसीपी नार्थ निहारिका भट्ट ने बताया गैंगस्टर नवीन बाली अभी पैरोल पर बाहर आया है। उसी के कहने पर आरोपी ने ट्रांस यमुना इलाके से ये हथियार जुटाए थे और अलीपुर इलाके में गोगी गैंग के बदमाशों पर हमले की प्लानिंग थी। इससे पहले कि वो वारदात को अंजाम देता, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब उसके नेटवर्क और हथियारों के सोर्स की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

करौली में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा, 7 सैंपल लेकर मिलावट पर सख्त कार्रवाई

Karauli, Rajasthan:करौली में खाद्य सुरक्षा टीम की कार्रवाई, खाद्य पदार्थों के लिए जा रहे जांच के लिए सैंपल। करौली जिले में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा टीम ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए। टीम ने खाद्य पदार्थों के निर्माण, भंडारण, पैकेजिंग और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं की जांच की। प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने और खाद्य सामग्री को साफ-सुथरे वातावरण में रखने के निर्देश दिए। सीएमएचओ डॉ. सतीश चंद मीणा ने बताया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिये विभाग की ओर से नियमित निरीक्षण और सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने नियमानुसार 7 सैंपल एकत्र किए हैं। इनकी जांच के आधार पर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से जुड़ी स्थिति सामने आएगी। निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की पालना करने, खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से रखने और निर्धारित मानकों के अनुरूप ही बिक्री करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट या गुणवत्ता से जुड़ी अनियमितता मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने आमजन से अपील की है कि खाद्य पदार्थ खरीदते समय उनकी पैकेजिंग, निर्माण तिथि, समाप्ति तिथि और गुणवत्ता संबंधी जानकारी जरूर जांचें। किसी खाद्य पदार्थ में मिलावट या उसके असुरक्षित होने की आशंका होने पर संबंधित विभाग को सूचना दें। कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार मीना, संतोष कुमार, तनुजा जैन, पूजा मीना, प्रियंका कुमारी और देवाशीष कुमार मौजूद रहे।
0
0
Report

दिल्ली में MCD ने प्रदूषण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, 3 इकाइयां मौके पर सील

New Delhi, Delhi:* MCD की दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नियमों के उल्लंघन और प्रदूषण फैलाने के मामले में 3 औद्योगिक इकाइयों को मौके पर ही सील किया। * ⁠ब्रह्मपुरी और चंचल पार्क में वार्ड नंबर 110, कुंवर सिंह नगर और वार्ड नंबर 111, बापरोला क्षेत्र में की गई कार्रवाई * ⁠कार्रवाई के दौरान 7 इकाइयों का निरीक्षण किया गया, जिनमें 6 औद्योगिक इकाइयां और एक गोदाम शामिल था। * नियमों का उल्लंघन करने पर औद्योगिक इकाइयों के बिजली कनेक्शन काटे, मीटर भी जब्त * MCD, DPCC, BSES, राजस्व विभाग और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई * ⁠दिल्ली में प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए संबंधित विभागों ने प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
0
0
Report

कोशी स्नातक निर्वाचन-2026: अमרपुर में सुबह 7 बजे मतदान शुरू, सुरक्षा कड़ी

Banka, Bihar:कोशी स्नातक निर्वाचन-2026 को लेकर अमरपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित मतदान केंद्र पर शुक्रवार सुबह 7 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंच रहे हैं। मतदान को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सुरक्षा बलों की निगरानी में मतदान जारी है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदान प्रक्रिया संध्या 4 बजे तक चलेगी। प्रशासन की ओर से मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं。
0
0
Report
Advertisement

सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर, 35 वर्षीय की मौत; पहचान नहीं हो सकी

Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से करीब 35 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और शिनाख्त कराने में जुटी है। VO: मामला चोपन थाना क्षेत्र के गुरमा पुलिस चौकी अंतर्गत मारकुंडी मुख्य मार्ग पर डीएस पब्लिक स्कूल, अवई के समीप का है। जहां अज्ञात वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र करीब 35 वर्ष, रंग गेहुँआ और लंबाई लगभग पांच फीट छह इंच बताई जा रही है। मृतक ने नीली शर्ट, मटमैली गंजी और काला लोअर पहन रखा था। उसके गले में रंग-बिरंगी माला भी थी। स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक लंबे समय से आसपास के क्षेत्र में मांगकर अपना गुजारा करता था और करीब तीन वर्षों से झोपड़ी में रह रहा था। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त कराने में जुटी है।
0
0
Report

हरिद्वार होमगार्ड भर्ती में प्रमाण पत्र फर्जी, AI के इस्तेमाल की आशंका

Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार में होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के दौरान 30 से अधिक अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने का मामला सामने आया है। दस्तावेजों की जांच में खेल, एनसीसी और अन्य प्रमाण पत्रों के साथ कुछ अभ्यर्थियों के दसवीं और बारहवीं के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी संदिग्ध मिले। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, इन दस्तावेजों को तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के इस्तेमाल की आशंका जताई गई है, हालांकि इस तकनीक के उपयोग की पुष्टि से जुड़ी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। हरिद्वार में होमगार्ड के 227 पदों पर भर्ती के लिए करीब 11 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। सत्यापन के दौरान प्रमाण पत्रों में गड़बड़ी मिलने के बाद संबंधित अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। मंडलीय कमांडेंट होमगार्ड गौतम कुमार के अनुसार, इन अभ्यर्थियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। साथ ही बाकी आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन भी जारी है। विभाग का कहना है कि जांच में आगे भी किसी तरह की अनियमितता सामने आती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top