Back
नीमच के जीरन में आंधी-ओलों से अफीम और अन्य फसलों की बर्बादी
PSPritesh Sharda
Feb 01, 2026 12:34:48
Neemuch, Madhya Pradesh
नीमच। जिले के जीरन तहसील क्षेत्र में आज मौसम के मिजाज ने किसानों की धड़कनें बढ़ा दीं। ग्राम पालसोड़ा, चल्दू, हार्कियाखाल और भाटखेड़ा सहित आसपास के अंचल में अचानक आए मौसम परिवर्तन के साथ तेज आंधी-तूफान और जोरदार बारिश का दौर शुरू हुआ। इस दौरान कई क्षेत्रों में भारी ओलावृष्टि हुई, जिससे खेतों में खड़ी लहलहाती फसलें पूरी तरह जमींदोज हो गई हैं। ओलों की मार इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते खेतों और रास्तों पर सफेद चादर बिख गई। इस बेमौसम आपदा का सबसे घातक असर अफीम की फसल पर पड़ा है। पालसोड़ा और आसपास के गांवों से आ रही खबरों के मुताबिक, तेज आंधी और ओलों की चोट से अफीम के नाजुक पौधे टूट गए हैं और डोडों को भारी नुकसान पहुँचा है। अफीम के अलावा कलौंजी, चिया सीड और गेहूं की फसलों को भी कुदरत के इस कहर ने अपनी चपेट में ले लिया है। कलौंजी और चिया सीड की फसलें, जो कटाई के करीब थीं, ओलों की मार से पूरी तरह झड़ गई हैं, वहीं तेज हवाओं के चलते गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। क्षेत्र के किसानों का कहना है कि दोपहर बाद अचानक आए इस अंधड़ और ओलावृष्टि ने संभलने का मौका तक नहीं दिया। कड़ी मेहनत से तैयार की गई नकदी फसलें अब खेतों में बर्बादी के कगार पर हैं। विशेष रूप से अफीम की फसल को लेकर किसान बेहद चिंतित हैं, क्योंकि इसकी खेती बेहद संवेदनशील होती है और ओलों की मार के बाद फसल के बचने की उम्मीद बहुत कम रह गई है। इस प्राकृतिक आपदा ने जीरन क्षेत्र के अन्नदाता को संकट में डाल दिया है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report