458116
कुकड़ेश्वर में सोयाबीन के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर किसानों का प्रदर्शन
Kukdeshwar, Madhya Pradesh:कुकड़ेश्वर में किसानों ने सोयाबीन के दाम बढ़ाने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अनिल चौरसिया और प्रदेश महामंत्री मंगेश संगई के नेतृत्व में कांग्रेस ने सोयाबीन का समर्थन मूल्य 6000 रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग करते हुए तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने बताया कि सोयाबीन की लागत बढ़ गई है, लेकिन इसकी कीमत में कमी आई है, जिससे किसान परेशान हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ठूठीबारी पुलिस द्वारा 15 हजार रुपये का इनामिया वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Mahuwa, Uttar Pradesh:महराजगंज पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना ठूठीबारी पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 110/2026 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट से संबंधित 15 हजार रुपये के इनामिया वांछित अभियुक्त अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज को वार्ड नं0 11 परतावल, थाना श्यामदेउरवा, जनपद महराजगंज से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही पूर्ण कर रिमांड हेतु माननीय न्यायालय भेजा गया। *गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-* 1. नाम: अखिलेश गुप्ता पुत्र गोविन्द गुप्ता 2. पता: ग्राम लक्ष्मीपुर खुर्द, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज 3. उम्र: लगभग 23 वर्ष 4. शिक्षा: कक्षा 9 *आपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 65/2026, धारा 137(2), 87 बीएनएस, थाना ठूठीबारी 2. मु0अ0सं0 110/2026, धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस व 3/4(2) पॉक्सो एक्ट, थाना ठूठीबारी *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* 1. उ0नि0 मनीष कुमार तिवारी, थाना ठूठीबारी 2. का0 दीपक कुमार सिंह, थाना ठूठीबारी0
0
Report
प्रतापगढ़ जिला अस्पताल में मरीज परिजन के सोते वक्त मोबाइल चोरी, CCTV में कैद
Pratapgarh, Rajasthan:जिला : प्रतापगढ़ विधानसभा : प्रतापगढ़ खबर की लोकेशन : प्रतापगढ़ हेडर/हेडलाईन : जिला अस्पताल में सो रहे परिजन का मोबाइल चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिला अस्पताल परिसर में रात के समय मरीज के परिजन के सोने के दौरान मोबाइल चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रकाश मीणा निवासी नलवा पचौरी फला ने मोबाइल चोरी को लेकर कोतवाली थाने में रिपोर्ट दी है। साथ ही जिला चिकित्सालय के पीएमओ को भी शिकायत देकर घटना की जानकारी दी गयी है। जानकारी के अनुसार प्रकाश पिता वागजी मीणा जिला चिकित्सालय के लेबर विंग की पहली मंजिल पर रात के समय सो रहे थे। इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया। चोरी हुआ मोबाइल रियलमी कंपनी का बताया गया है। सुबह मोबाइल नहीं मिलने पर पीड़ित ने आसपास तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद प्रकाश मीणा ने कोतवाली थाने पहुंचकर मोबाइल चोरी की रिपोर्ट दी और कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल प्रशासन को भी शिकायत देकर घटना से अवगत कराया गया है। पीड़ित के अनुसार मोबाइल चोरी की घटना अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। ऐसे में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर मोबाइल बरामद करने की मांग की जा रही है。0
0
Report
झालावाड़ में नारी शक्ति सम्मेलन 2026 का जिला स्तरीय आयोजन, मुख्यमंत्री के संबोधन सहित
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ जिला मुख्यालय पर आज शनिवार को मिनी सचिवालय स्थित ऑडिटोरियम में नारी शक्ति सम्मेलन और संवाद कार्यक्रम का जिला स्तरीय आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ के मुख्य आतिथ्य में जिले के अधिकारियों, कार्मिकों, राजीविका की स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं सहित विभिन्न वर्गों के प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय समारोह का सीधा प्रसारण देखा तथा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संबोधन सुना। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों ने राज्य स्तरीय समारोह का लाइव प्रसारण देखा और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा युवाओं तथा महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर दिए गए संबोधन को सुना। कार्यक्रम के माध्यम से जिले की महिलाओं को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, स्वरोजगार, महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं बालिका कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रदान करते हुए अधिकाधिक पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ सोनू कुमारी, राजीविका की डीपीएम नीता पारीक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, राजीविका से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं तथा अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।0
0
Report
Advertisement
जयपुर की विश्व विरासत खतरे में: हाई कोर्ट ने सुरक्षा के ठोस कदम बताने को कहा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की खंडपीठ ने जयपुर के परकोटे के भीतर की दयनीय स्थिति और उसके बिगड़ते स्वरूप को लेकर चिंता जताई है। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि वह पिंक सिटी का वर्ल्ड हेरिटेज साइट का दर्जा बचाने के लिए तुरंत ठोस कदम उठाए। सीजे संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने यह आदेश पिंक सिटी की वैश्विक पहचान को बनाए रखने और उसकी सुरक्षा व रखरखाम से जुड़े स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले में सुनवाई करते हुए दिए। इसके साथ ही अदालत ने राज्य सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए कहा है। वहीं हाईकोर्ट की रजिस्ट्री को निर्देश दिए हैं कि वह इस स्वप्रेरित प्रसंज्ञान मामले को जनहित याचिका के तौर पर दर्ज करते हुए 26 अक्टूबर को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करे। गौरतलब है कि पिंक सिटी की वैश्विक पहचान व यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सिटी का दर्जा बचाने के मुद्दे पर हाईकोर्ट की एकलपीठ ने हाल में स्वप्रेरित प्रसंज्ञान लेकर राज्य सरकार सहित अन्य संबंधित विभागों व अफसरों से इसकी कार्य योजना देने के लिए कहा था। हाईकोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा था कि यदि दिसंबर, 2026 से पहले पर्याप्त एवं प्रभावी सुधारात्मक उपाय नहीं किए गए तो जयपुर के चारदीवारी वाले शहर के यूनेस्को विश्व विरासत स्थल के तौर पर अपनी मान्यता खोने का गंभीर जोखिम है। ऐसे में अदालत ने जेडीए तथा जयपुर के नगर निगमों को राज्य सरकार के संबंधित अधिकारियों के माध्यम से जयपुर के चारदीवारी वाले शहर को नुकसान पहुंचाने वाले अनधिकृत एवं अनियमित निर्माणों का सर्वेक्षण करने तथा उसकी रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर अदालत में पेश करे। इसके अलावा चार सप्ताह में विस्तृत हलफनामा दाखिल कर यह बताना होगा कि हेरिटेज नियमों का पालन कैसे हो रहा है। निर्माण अनुमतियों से पहले हेरिटेज इम्पैक्ट असेसमेंट हुआ या नहीं और पिछले पांच वर्षों में अवैध निर्माण के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई। अदालत ने संबंधित अधिकारियों से तत्काल और दीर्घकालीन चरणबद्ध एक्शन प्लान भी मांगा था और सोशल ऑडिट जैसी व्यवस्था पर भी विचार भी करने के लिए कहा था। अदालत ने इस मामले में सहयोग करने के लिए अधिवक्ता संदीप पाठक, युवराज सामंत, मधुसूदन सिंह राजपुरोहित और अनिरुद्ध माथुर को न्यायमित्र नियुक्त किया है।0
0
Report
सहरसा में सिंगरौली पुल के पास दिनदahaड़े मछली व्यवसायी से 25 हजार की लूट
Saharsa, Bihar:खबर सहरसा से है जहाँ बलवाहाट थाना क्षेत्र के सिंगरौली पुल के समीप अज्ञात अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े एक मछली व्यवसायी से हथियार के बल पर करीब 25 हजार रुपये लूटने का मामला सामने आया है. अपराधियों ने घटना को उस वक्त अंजाम दिया जब मछली व्यवसायी अपने बाइक से मछली लेकर जा रहा था. पीड़ित मछली व्यवसायी ने थाने में आवेदन देकर अपराधियों पर कार्रवाई करने की मांग की है. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मछली व्यवसायी मछली लेकर अपने बाइक से जा रहा था इसी दौरान सिंगरौली पुल के समीप एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने पहले मछली कारोबारी को रुकवाया और फिर पिस्तौल के बल पर करीब 25 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए. पीड़ित व्यवसायी ने थाने में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई है वही पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन में जुट गई है.0
0
Report
प्रतापगढ़: चाकू से हत्या के प्रयास के आरोपी हासिम उर्फ रूहान गिरफ्तार
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद थाना पुलिस ने चाकू से हमला कर हत्या के प्रयास के मामले में तीन माह से फरार चल रहे आरोपी हासिम उर्फ रूहान को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पुरानी कहासुनी और रंजिश के चलते आदिल खान मेव पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास किया था। आरोपी के सब जेल मावली में निरुद्ध होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर उसे प्राप्त कर गिरफ्तार किया। घटना 20 जून की बताई जा रही है। धरियावद निवासी आदिल खान मेव ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दी थी कि शाम के समय हासिम उर्फ रूहान पिता अब्दुल मोहम्मद, निवासी सिंधियों का बड़गांव थाना वल्लभनगर जिला उदयपुर, हाल निवासी धरियावद ने पूर्व की कहासुनी और रंजिश के चलते उस पर चाकू से हमला कर हत्या करने का प्रयास किया। रिपोर्ट के आधार पर धरियावद थाने में प्रकरण बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अनुसंधान के दौरान पुलिस को आरोपी के सब जेल मावली में निरुद्ध होने की जानकारी मिली। इसके बाद धरियावद थाना पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट के माध्यम से आरोपी को प्राप्त कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी हासिम उर्फ रूहान के खिलाफ उदयपुर जिले के विभिन्न थानों में पूर्व में भी कई मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ डबोक थाने में आर्म्स एक्ट, भूपालपुरा थाने में लापरवाही से वाहन चलाने, गोवर्धन विलास थाने में मारपीट, प्रतापनगर थाने में चोरी, सूरजपोल थाने में आर्म्स एक्ट एवं अन्य धाराओं, सवीना थाने में हत्या के प्रयास तथा सूरजपोल थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है।0
0
Report
Advertisement
प्रतापगढ़: चेन स्नेचिंग के मुख्य आरोपी का सहयोगी गिरफ्तार, केस के खुलासे की उम्मीद
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद में चेन स्नेचिंग के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी सोहेब उर्फ बबलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था और मुख्य आरोपी आरिफ के सहयोग में शामिल था। धरियावद थाना पुलिस ने तलाश के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त को धरियावद निवासी जुगल डोशी ने थाने में रिपोर्ट दी थी कि उसकी पदमावती ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शाम के समय आरिफ नाम का युवक दुकान पर आया और चेन दिखाने के लिए कहा। चेन दिखाते समय आरिफ उसे झपटकर दुकान से बाहर भाग गया। दुकानदार ने उसका पीछा किया, लेकिन दुकान के बाहर मोटरसाइकिल पर सवार होकर एक अन्य युवक के साथ फरार हो गया। रिपोर्ट के आधार पर धरियावद थाने में प्रकरण बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ पिता याकूब खां निवासी धरियावद को पहले गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि घटना में आरिफ का सहयोग करने वाला सोहेब उर्फ बबलू पिता अजीज खान निवासी हनुमान कॉलोनी धरियावद भी शामिल था। पुलिस टीम ने उसकी तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी सोहेब उर्फ बबलू के खिलाफ पूर्व में भी दो मामले दर्ज हैं।0
0
Report
दिल्ली में आल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन का जंतर मंतर पर प्रदर्शन
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: ALL INDIA STUDENTS' ASSOCIATION HOLDS PROTEST AT JANTAR MANTAR0
0
Report
रामपुर के सेफनी दंगल में धक्का-झड़प के बाद मारपीट, वीडियो वायरल
Rampur, Uttar Pradesh:रामपुर के सेफनी में दंगल के दौरान धक्का-मुक्की के बाद जमकर मारपीट, मौके पर मची अफरा-तफरी, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. सैफनी क्षेत्र के गांव में दंगल के बीच भिड़े लोग, वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने शुरू की पूरे मामले की जांच. एएसपी अनुराग सिंह बोले- वायरल वीडियो की जांच जारी, दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ होगी नियमानुसार कठोर कार्रवाई. पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है और जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे, धक्का-मुक्की शुरू हो गई, मारपीट की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है, पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है, घटना से जुड़े अन्य तथ्यों और मौके पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है, फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी है, अब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएगा कि दंगल में हुए विवाद की असली वजह क्या थी और मारपीट में कौन-कौन लोग शामिल थे.0
0
Report
Advertisement
चंदौली के स्कूल में शिक्षकों पर आरोप, परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... विद्यालय में छात्राओं के गंभीर आरोपों से मचा हड़कंप... योगा शिक्षक पर छात्राओं ने लगाया कथित छेड़खानी और मारपीट का आरोप... छात्राओं की शिकायत के बाद आक्रोशित परिजन विद्यालय पहुंचे... परिजनों ने स्कूल में जमकर जताया विरोध, कार्रवाई की उठाई मांग... कुछ छात्रों ने भी एक अन्य शिक्षक पर तंबाकू मंगाने का लगाया आरोप... एक ही विद्यालय में शिक्षकों पर लगे अलग-अलग आरोपों से मचा बवाल... बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों के व्यवहार को लेकर उठे गंभीर सवाल... परिजनों ने निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की मांग... BSA ने कहा - ABSA को जांच हेतु किया गया है निर्देशित... जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई... चकिया कोतवाली क्षेत्र के भीषमपुर कंपोजिट विद्यालय का पूरा मामला...0
0
Report
बागपत किसान नेता की पत्नी की मौत: अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप, मुकदमा दर्ज
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में किसान नेता की पत्नी की सांप के काटने से हुई मौत के मामले में जिला अस्पताल के चिकित्सकों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जिला अस्पताल के सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, चिकित्सक डॉ. विक्रांत और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी को आरोपी बनाया गया है। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां 4 नवंबर 2025 को किसान नेता प्रदीप धामा की पत्नी सुंदर देवी की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई थी। बताया गया कि सुंदर देवी घर में पशुओं से संबंधित काम कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें जहरीले सांप ने काट लिया। परिजनों के अनुसार, हालत बिगड़ने पर सुंदर देवी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया था। आरोप है कि अस्पताल में उपचार के दौरान चिकित्सकों और स्टाफ की कथित लापरवाही के चलते उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई और उनकी मौत हो गई। अब इस मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर सीएमएस अनुराग वार्ष्णेय, डॉ. विक्रांत और फार्मासिस्ट मोहित त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले में उपचार से जुड़े दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।0
0
Report
करनाल की नेहा ने एशियाई खेलों में भारत के लिए पदक हासिल कर इतिहास रचा
Karnal, Haryana:करनाल। 2 साल का समय मांगा था... खुद को साबित कर दिखाया करनाल की बहू नेहा ने किया कमाल, 44 सालों बाद एशियाई हॉकी में भारत की जीत में बनी मिसाल, परिवार कर रहा स्वागत की तैयारी करनाल, जिले की बहू नेहा ने एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। नेहा का विवाह करनाल निवासी सुनील से वर्ष 2024 में तय हुआ था। उन्होंने ससुराल वालों से खेल के लिए दो साल का समय मांगा था। कहा था कि इन दो सालों में वह खुद साबित कर दिखाएंगी। देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना उनका सपना है। उन्होंने अपने को साबित कर दिखाया। नेहा की सफलता से प्रफुल्लित ससुर रामस्वरूप ने कहा कि जब नेहा बैठे सुनील से शादी करके आई थी तो हमें लगा था कि वह घर संभालेगी। उनकी खेल के प्रति लगन को देखते हुए तीन साल का समय दिया। नेहा ने कहा था कि वह इस बार एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक अपने नाम जरूर करेंगी। देखो उन्होंने कर दिखाया। ससुर बोले कि आज हम बहुत खुश हैं। पदक जीतने के बाद नेहा ने फोन पर बात की। नेहा ने छठी कक्षा से हॉकी खेलना शुरू किया।0
0
Report
Advertisement
प्रकाश राज ने SIR प्रक्रिया पर विपक्षी पार्टियों पर टिप्पणी की
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD, TELANGANA: PRAKASH RAJ (ACTOR) ON SIR PROCESS / OPPOSITION PARTIES0
0
Report
हनुमानगढ़ में मारपीट-थराव के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग, लोग थाने पहुंचे
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ में मारपीट-पथराव से परेशान लोग थाने पहुंचे: आरोपियों पर कार्रवाई की मांग, घर पर ईंटें फेंकी और जान से मारने की धमकी हनुमानगढ़ की बरकत कॉलोनी, वार्ड 45 के लोग शनिवार को टाउन थाने पहुंचे। उन्होंने मारपीट और पथराव के आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। दीपक पासवान ने बताया कि 2 अक्टूबर की रात उनके भांजे विवेक को करीबन आधा दर्जन लोगों ने पीटा। बीच-बचाव करने आए विवेक के पिता और भाई को भी पीटा गया। आरोपियों ने घर पर ईंटें फेंकीं, जिससे तीनों घायल हो गए। उन्हें श्रीगंगानगर के जनसेवा अस्पताल में भर्ती कराया गया। दीपक ने जान से मारने की धमकी और दोबारा पथराव का आरोप भी लगाया। शंभू दास ने शिकायत की कि उसी रात निलंबर दास व उनके साथियों ने उनसे गाली-गलौज की। निलंबर दास ने उन पर ईंट फेंकी, जिससे चोट आई। उनकी पत्नी ने बीच-बचाव किया। दोनों ने पुलिस से मामले दर्ज कर आरोपियों पर कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है。0
0
Report
नगर निगम के बयान पर बवाल: जीवित कर्मियों को मृत बताने की वजह क्या?
Alwar, Rajasthan:नगर निगम के बयान पर बवाल: जिंदा लोग पहुंचे तो बोले- हमें मृत या लापता कैसे बताया?\n\nअलवर नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर शनिवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब भर्ती प्रक्रिया से जुड़े चार लोग नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। मामला नगर निगम आयुक्त लक्ष्मीकांत के एक अखबार में प्रकाशित बयान से जुड़ा है। बयान में भर्ती प्रक्रिया से जुड़े दो लोगों की मौत होने और दो लोगों के लापता होने की जानकारी दी गई थी।\n\nबयान सामने आने के बाद संबंधित चारों लोग नगर निगम कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों के सामने अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए सवाल उठाया कि जब वे सभी जीवित हैं, तो उन्हें मृत या लापता कैसे बताया गया। इस दौरान उन्होंने व्यंग्यात्मक अंदाज में नगर निगम अधिकारियों से اپنا मृत्यु प्रमाण पत्र देने की मांग भी की।\n\nमामले को लेकर नगर निगम परिसर में काफी देर तक हंगामा और चर्चा का माहौल बना रहा। संबंधित लोगों ने अधिकारियों से पूछा कि आखिर भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अभ्यर्थियों की मौत और लापता होने की जानकारी किस आधार पर दी गई। वहीं, पूरे मामले में वास्तविक स्थिति क्या है, इसे लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।\n\nअब सोमवार को दस्तावेजों और संबंधित रिकॉर्ड की जांच के बाद तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि चारों लोगों को मृत या लापता बताए जाने की वजह क्या रही और नगर निगम की ओर से दी गई जानकारी में गलती कैसे हुई।0
0
Report
Advertisement
