icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
487001
SATISH DUBEYSATISH DUBEYFollow26 Aug 2024, 05:40 pm

श्रीनगर में निकली श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर शोभायात्रा, ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज हुए शामिल

Narsinghpur, Madhya Pradesh:गोटेगांव जनपद पंचायत के ग्राम श्रीनगर में 25 वर्षो से भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी बड़ी धूमधाम के साथ मनाई जा रही हैं। जगन्नाथ मंदिर से भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा प्रारंभ हुई और ग्राम के मुख्य मार्गो से होते हुए जगन्नाथ मंदिर मे शोभायात्रा का समापन हुआ शोभा यात्रा में परमहंसी गंगा आश्रम से ब्रह्मचारी अचलानंद महाराज शामिल हुए जहां उन्होंने भक्तों को अपने हाथों से भगवान का प्रसाद वितरित किया वही शोभायात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और भक्तों के द्वारा जगह-जगह प्रसाद वितरण किया गया।
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोयलांचल में छठ महापर्व का शुभारम्भ, सूर्य देव को अर्घ्य

Dhanbad, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूरे कोयलांचल में उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. शहर के बेकारबांध स्थित राजेंद्र सरोवर छठ घाट पर अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. छठव्रती अपने पूरे परिवार के साथ घाट पर पहुंचकर भगवान भास्कर के उदय होने का इंतजार करते नजर आए. जैसे ही सुबह सूर्य देव ने दर्शन दिए, छठव्रतियों ने विधि-विधान के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और स्वस्थ जीवन की कामना की. पूरा घाट छठी मईया के गीतों और जयकारों से भक्तिमय हो उठा. इस अवसर पर पूर्व मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव और 99 ग्रुप के चेयरमैन श्याम पांडे समेत हजारों श्रद्धालु राजेंद्र सरोवर छठ घाट पहुंचे. चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व का समापन भक्तिमय वातावरण में हुआ।
0
0
Report
Advertisement

छठ महापर्व का समापन: Ratlam में भक्तों की उमड़ आई भीड़; महापौर ने बड़ा घाट बनाने की घोषणा

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में भी हर्षोल्लास और पूरी श्रद्धा के साथ छठ महापर्व का समापन हुआ। शहर के hanuman तालाब घाट पर सुबह से ही आस्था का अद्भुत जनसैलाब देखने को मिला। व्रती महिलाएं अपने परिवार के साथ सुबह 4 बजे से ही घाट पर पहुंचने लगी थीं। सबसे पहले छठी मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद उगते सूर्य देवता को गाय के दूध से अर्घ्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। पूजा के बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को लंबा सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु की मंगलकामना की। इसी के साथ चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हुआ। घाट पर नगर निगम की ओर से सुरक्षा, लाइटिंग, फेंसिंग और बैठने की विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। इस दौरान महापौर प्रहलाद पटेल ने अगले वर्ष तक यहां भव्य और बड़े छठ घाट के निर्माण की घोषणा की, ताकि आने वाले समय में श्रद्धालुओं को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
0
0
Report

बगहा-वाल्मीकिनगर में छठ पूजा शांतिपूर्ण संपन्न, 50 हजार से अधिक व्रतियों की उपस्थिति

Bagaha, Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ के चौथे दिन 50 हजार से अधिक छठव्रतियों ने वाल्मीकिनगर से लेकर बगहा स्थित नारायणी गंडक नदी तट समेत रामनगर के मुख्य छठघाट रामरेखा नदी के तट पर उगते हुए सूर्य की उपासना कर अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। दरअसल बिहार के सबसे बड़े महापर्व छठ पूजा को लेकर पश्चिम चम्पारण ज़िला के सीमावर्ती नेपाल से लेकर वाल्मीकिनगर औऱ बगहा समेत रामनगर तक श्रद्धालुओं में बेहद उत्साह का माहौल रहा वहीं बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने कोल्हुआ चौतरवा स्थित अपने पैतृक गाँव में परिवार के साथ पूजा अर्चना की। छठव्रतियों की उपस्थिति के बाद जय छठी मैया के जयकारों से पूरा छठघाट गूंज उठा । भोर से ही व्रती सूप-दौरा, नारियल, केला और ठेकुआ प्रसाद लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बगहा में एसपी राजेश कुमार औऱ SDM चांदनी कुमारी के साथ सदर SDPO निहार भूषण जबकि रामनगर में एसडीपीओ सतेंद्र राम पुलिस बल के साथ स्वयं मॉनिटरिंग करते रहें। खास बात यह है कि सीसीटीवी कैमरे के अलावा कई ड्रोन कैमरों से भी दीनदयाल नगर, गोड़िया पट्टी औऱ नारायणा पुर जैसे प्रमुख छठ घाटों पर विशेष नजर रखी गईं। पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी के कारण बगहा के तमाम छठ घाटों पर लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद छठव्रतियों ने एक-दूसरे को प्रसाद बांटा और 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इस मौके पर SDM चांदनी कुमारी के अलावा छठ वर्तियों नें जिलावासियो को बिहार के महापर्व की बधाई और शुभकामनाएं दीं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

घाटशिला सहित क्षेत्र में छठ महापर्व का उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देकर समापन

Ghatshila, Jharkhand:लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवESीय महापर्व छठ सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित करने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। घाटशिला अनुमंडल के विभिन्न छठ घाटों पर अहले सुबह से ही व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। पारंपरिक सूप और दउरा में पूजन सामग्री लेकर पहुंचे व्रतियों ने जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और छठी मईया से परिवार तथा क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। घाटशिला के मऊभंडार और बेनाशोल स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से लेकर मुसाबनी के कंपनी तालाब, अमाइनगर घाट, जादूगोड़ा, चाकुलिया, बहरागोड़ा, डुमरिया, धालभूमगढ़ और गालूडीह सहित विभिन्न छठ घाटों पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। अहले सुबह चार बजे से ही व्रती महिलाएं और पुरुष पारंपरिक छठ गीत गाते हुए घाटों पर पहुंचने लगे। जैसे ही भगवान सूर्य की पहली किरण दिखाई दी, श्रद्धालुओं ने जल में खड़े होकर विधि-विधान के साथ उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसी के साथ 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण कर चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन हुआ। वहीं मुसाबनी के ऐतिहासिक कंपनी तालाब छठ घाट पर भी श्रद्धा और भक्ति का विशेष नजारा देखने को मिला। छठ घाट कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी छठ घाट पहुंचे। सभी ने भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। पूरे अनुमंडल में छठ पर्व को लेकर उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला। छठ घाटों पर पारंपरिक गीतों, छठी मईया के जयकारों और श्रद्धालुओं की आस्था ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। पर्व के दौरान सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे की भी खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली। विभिन्न सामाजिक संगठन, पूजा समितियों और स्थानीय लोगों ने घाटों पर व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में सक्रिय सहयोग किया। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही चार दिवसीय छठ महापर्व का विधिवत समापन हो गया। व्रतियों ने छठी मईया से अपने परिवार की सुख-समृद्धि और पूरे क्षेत्र की खुशहाली की मंगलकामना की। इसी के साथ घाटशिला में आस्था, विश्वास और लोक परंपरा का महापर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
0
0
Report

खूंटी पेट्रोल पंप गोलीकांड: तीन गिरफ्तार, 3 देशी पिस्तौल बरामद

Khunti, Jharkhand:खूँटी-रांची मुख्य मार्ग स्थित जियरप्पा के मेसर्स पुष्पा पेट्रोल पंप पर नोजल कर्मी को गोली मारने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्ताऱियों के पास से घटना में प्रयुक्त तीन देशी पISTल, एक देशी कट्टा, आठ गोलियां, दो मैगजीन और दो अपाची मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर की रात अज्ञात अपराधियों ने पेट्रोल पंप पर पिस्टल से फायरिंग की थी। इस दौरान पेट्रोल पंप के कर्मी के पैर में गोली लगी थी। घटनास्थल पर अपराधियों ने पीएलएफआई के जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम का एक पर्चा भी फेंका था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग के निर्देश पर एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 14 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार, मोटरसाइकिल, हेलमेट, मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में धीरज उरांव उर्फ रादाम उरांव, पिता दाले उरांव, निवासी रोगाडीह पतराटोली, थाना बेड़ो, रांची शामिल है। पुलिस के अनुसार, धीरज पूर्व में दो बार जेल जा चुका है। उसके खिलाफ बेड़ो, डोरंडा, पिठोरिया, लापुंग और सुखदेवनगर थानों में आर्म्स एक्ट, चोरी और अन्य आपराधिक धाराओं में कई मामले दर्ज हैं। इसके अलावा सोनू महली, पिता पेटला महली, निवासी नेहालू डीपा टोली, थाना बेड़ो, रांची तथा राजेंद्र उरांव, पिता स्व. सुकरा उरांव, निवासी मठ तुरीअम्बा, थाना भरनो, जिला गुमला को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन देशी पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ गोलियां, दो मैगजीन, दो टीवीएस अपाची मोटरसाइकिल, एक हेलमेट, तीन मोबाइल फोन तथा घटना के समय पहने गए कपड़े और जूते बरामद किए हैं। छापेमारी दल में एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी थाना प्रभारी बाबू वंशी साव, अनुसंधानकर्ता चमरा मिज, पुलिस अवर निरीक्षक रौशन खाखा, अमरजीत सिंकु, तकनीकी शाखा के पदाधिकारी तथा कर्मी तथा खूंटी थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।
0
0
Report

ठंड में तैमूर नगर: छठ घाट पर हजारों भक्तों की आस्था, रिकॉर्ड भीड़

New Delhi, Delhi:दिल्ली के तैमूर नगर में हजारों लोगों ने छठ घाट पर पूजा याचना की। छठ घाट के पानी में पूजा करते लोग। ज़ी मीडिया के लिए विजय कुमार की रिपोर्ट। दिल्ली के तैमूर नगर में हजारों में छठ घाट पर लोगों ने पूजा याचना किए मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार छठ घाट समिति के लोगों ने बताया हम पिछले कई वर्षों से यहां छठ घाट मनाते हैं जिसमें प्रशासन का सहयोग मिलता है। तस्वीरों में जमुना जी के पानी में गंदगी दिख रही है, फिर भी ठंड में लोग पूजा याचना करते हैं। तीन-चार दिन का कार्यक्रम होता है, आज आखिरी दिन है जिसमें सूर्य को जल दिया जाता है और पूजा समाप्त होती है। तस्वीरों में कई किलोमीटर तक लोगों का हुजूम दिखाई दे रहा है जो आस्था का प्रतीक है। छठ घाट समिति प्रबंधक ने बताया कि पुलिस प्रबंध भी अच्छा है। ठंड में पूजा को लेकर लोगों में इतनी आस्था है कि पिछले तीन-चार दिन से यह कार्यक्रम चल रहा है और एक-दो दिन पानी के अंदर खड़े होकर पूजा को समाप्त करते हैं और प्रसाद का टोकरा घर ले जाते हैं।
0
0
Report
Advertisement

पीपलखूंट के चार गांवों में प्रशासन-पुलिस का फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण मतदान का संदेश

Pratapgarh, Rajasthan:पंचायतीराज आम चुनाव 2026 के तहत मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन और पुलिस ने पीपलखूंट क्षेत्र के विभिन्न गांवों में फ्लैग मार्च निकाला। सागबारी, कुपड़ा, टामटिया और नाल चौकी में अधिकारियों ने पैदल मार्च कर ग्रामीणों को शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च के दौरान प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सागबारी, कुपड़ा, टामटिया और नाल चौकी में पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से शांतिपूर्ण माहौल में मतदान करने और चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। फ्लैग मार्च में उपखंड अधिकारी नीता वसीटा, आरएएस प्रशिक्षु परमवीर सिंह, पुलिस उप अधीक्षक दिनेश कुमार, पुलिस उप अधीक्षक मदनलाल, तहसीलदार भोगजी बरोड़, नायब तहसीलदार रमेश मीणा और थानाधिकारी मनीष वैष्णव सहित पुलिस जाप्ता मौजूद रहा। प्रशासन और पुलिस की ओर से चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और मतदाताओं में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए क्षेत्र में निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
0
0
Report

सरदारशहर में छठ पूजा धूमधाम से, बिहारी बंधुओं ने किया अर्घ्य

Churu, Rajasthan:सरदारशहर। बुच्चा गेस्ट हाउस के पास छठ पर्व पर बिहारी बन्धुओ ने ढलते सूरज को अर्घ्य देकर की पूजा अर्चना, धूमधाम से मनाया जा रहा पर्व दिपावली के साथ ही महापर्व छठ का इंतजार पूरे उत्तर भारत को रहता है। लोग काफी लंबे समय से इस त्योहार की तैयारी शुरू कर देते हैं। यह प्राचीन हिंदू वैदिक त्योहार मुख्य रूप से भारत के बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है। इसके साथ ही नेपाल में भी इसे मनाया जाता है। छठ महापर्व को सूर्य षष्ठी, छठ, महापर्व, छठ पर्व, डाला पूजा, प्रतिहार और डाला छठ के रूप में भी जाना जाता है। चार दिनों का यह पर्व सूर्य देवता और षष्ठी देवी को समर्पित है। इस त्योहार पर महिलाएं अपने बेटों को भलाई और अपने परिवार की खुशी के लिए उपवास करती है और भगवान सूर्य और छठी मईया को अर्घ्य भी देती हैं। सरदारशहर के बुच्चा गेस्ट हाउस के पास मिन्टूश मण्डल के नेतृत्व में बिहारी बन्धुओं ने धूमधाम के साथ छठ पूजा मनाई। इस मौके पर ज्यादात्तर बिहारी बन्धुओं ने उपवास रखा और नये कपड़े पहन कर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य की पूजा अर्चना कर मन्नोतियां मांगी। महिलाओ ने घाट बनाकर पानी में उतर कर भगवान सूर्य की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बिहारी बन्धुओं ने भगवान सूर्य के नारियल, सभी प्रकार के फल एवं मिठाई चढाई और करीब दो घण्टे तक पूजा अर्चना की। पूजा स्थल को दुल्हन की तरह सजाया गया। इस छठ पूजा देखने के लिए बिहारी बन्धुओं के अलावा स्थानीय लोगों की भीड़ देखी गई। इस मौके पर वार्ड पार्षद अजय चौधरी ने पूजा स्थल पर पहुंचकर बिहारी बांधों को छठ पर्व की शुभकामनाएं दी। यह कार्यक्रम सूर्य अस्त तक चला। इस अवसर पर भवानी मंडल ने बताया कि छठ पूजा के दिन ہم नए-नए वस्त्र पहनते हैं और पूजा के लिए फलों की खरीदारी करते हैं। छठ मैया की पूजा कर मन्नते मगते हैं। इस पर्व को बड़ी धूमधाम के साथ हम मनाते हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि यह पर पवित्रता के लिए भी प्रसिद्ध है। यह पर्व ऐतिहासिक पर्व है। क्योंकि जब राम और सीता जी अयोध्या लौटे थे तो यह पर्व है सीता जी ने भी मनाया था। मुख्यतः महिलाएं पुत्र प्राप्ति और अपने पति की लंबी उम्र के लिए इस पर्व पर पूजा करती हैं। सोमवार को सुबह बिहारी बन्धु सूर्यदेव के दर्शन कर भोजन आदि करेंगे। इस अवसर पर रंजनराम, शंभु मण्डल, अमित मण्डल, रणजीत, दिनेश मण्डल, मिन्टशू, मिथलेश, चन्दन मण्डल, प्रकाश, धीरज, दलीप, संजय कुमार, राजा मण्डल, जितेन्द्र, हेमन्त कुमार सहित बड़ी संख्या में बिहारी बन्धु उपस्थित थे।
0
0
Report

छठ महापर्व: मचकुंड तीर्थ पर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ महापर्व सम्पन्न

Dholpur, Rajasthan:छठ महापर्व मचकुंड तीर्थ पर उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ महापर्व धौलपुर。 भारतीय संस्कृति में उगते सूर्य के साथ-साथ अस्ताचलगामी सूर्य के प्रति भी श्रद्धा का भाव निहित है, इसकी अलौकिक छटा सोमवार सुबह तीर्थराज मचकुंड सरोवर पर देखने को मिली। जहाँ चार दिनों से चल रहा लोक आस्था का महापर्व छठ आज सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ संपन्न हुआ。 सोमवार तड़के से ही सरोवर किनारे व्रती महिलाओं और पुरुषों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कंचन थाल में फल, ठेकुआ और सूप लेकर व्रती कमर भर पानी में खड़ी हो गईं। जैसे ही भगवान भास्कर की प्रथम किरण फूटी, पूरे सरोवर परिसर में छठी मइया के जयकारे गूंज उठे。 इससे पूर्व रविवार शाम को सायंकालीन अर्घ्य में डूबते सूर्य को नमन कर महिलाओं ने पति की दीर्घायु, अखंड सौभाग्य और संतान सुख की कामना की थी। व्रतियों का एक ही स्वर था कि सभी मातेश्वरीयों का सौभाग्य अक्षुण्ण रहे और जिले भर के इष्टमित्रों तक इस अनुष्ठान का फल पहुंचे。 इस अवसर पर पं. रामध्यान मिश्रा, मदन ठाकुर, राहुल मिश्रा, अश्वनी ठाकुर सहित पूर्वांचली समाज के सैकड़ों श्रद्धालु परिवार सहित उपस्थित रहे। पूर्वांचल भक्तों ने पूरे जिले की सुख-समृद्धि का संकल्प लिया
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top