icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

महाराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना पर बीजेपी नेता ने नवविवाहितों को दिया आशीर्वाद

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना कार्यक्रम का आयोजन, कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने नव जोड़ों को आशीर्वाद दिया. राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद पर अखिलेश यादव के आरोपों पर पंकज चौधरी के पलटवार करते हुए कहा जिन लोगों ने कार सेवकों पर गोली चलाया जिन्होंने राम नाम के अस्तित्व को मिटाने का प्रयास किया आज वह राम मंदिर की बात कर रहे हैं. यूपी सरकार ने SIT का गठन कर दिया है और इसमें जो लोग भी शामिल होंगे उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

पश्चिम ज़ोन के स्पा सेंटरों पर पुलिस ने बड़ा आकस्मिक जाँच अभियान चलाया

Begun, Rajasthan:रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के पश्चिम ज़ोन में स्पा सेंटरों पर पुलिस ने बड़ा आकस्मिक जांच अभियान चलाया है. डीसीपी पश्चिम संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त डीसीपी राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में पुलिस की संयुक्त टीम ने सरस्वती नगर, आजाद चौक और डी.डी. नगर थाना क्षेत्र के 10 स्पा सेंटरों की सघन जांच की. इस दौरान कर्मचारियों के पहचान पत्र, विजिटर रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और वैधानिक दस्तावेजों की जांच की गई. पुलिस ने संचालकों को कर्मचारियों का सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अपडेट रखने और शासन के नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही साफ चेतावनी दी गई है कि किसी भी स्पा सेंटर में अवैध या संदिग्ध गतिविधि मिलने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी..
0
0
Report

उप-पंजीयक कार्यालय का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, अभिलेख व रजिस्ट्री व्यवस्था परखी

ASAmit SinghFollowJust now
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने शुक्रवार को देवरिया स्थित उप-पंजीयक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यालयीय व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यालय के कामकाज, अभिलेखों के रखरखाव, रजिस्ट्री संचालन, स्वच्छता व्यवस्था तथा आमजन को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की गहन समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कार्यालय में संचालित रजिस्ट्री कार्यों का निरीक्षण करते हुए अभिलेखों के रखरखाव की स्थिति देखी और संबंधित अधिकारियों से विभिन्न पंजिकाओं एवं अभिलेखों के नियमित संधारण की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी अभिलेख सुव्यवस्थित एवं अद्यतन रखे जाएं, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तत्काल उपलब्ध कराया जा सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्री कराने के लिए आने वाले नागरिकों की सुविधाओं का भी जायजा लिया। प्रतीक्षालय, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, स्वच्छ शौचालय तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को समयबद्ध, पारदर्शी और सम्मानजनक सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि रजिस्ट्री कार्य पूरी तरह पारदर्शी, समयबद्ध एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप संपादित किया जाए। किसी भी प्रकार की टालमटोल, हीला-हवाली अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक प्रकरण का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। उन्होंने कार्यालय परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय का वातावरण व्यवस्थित और स्वच्छ होना चाहिए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी कार्य गुणवत्ता, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ संपादित किए जाएं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही, अनियमितता या अनावश्यक विलंब पाया गया तो संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

देवघर में श्रावणी मेले की सुरक्षा के लिए 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात

Deoghar, Jharkhand:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर देवघर पुलिस भी पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने गुरुवार को कांवरिया पथ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ-साथ मेला ड्यूटी में तैनात होने वाले पुलिसकर्मियों के आवासन स्थलों का भी निरीक्षण किया। एसपी ने बताया कि इस वर्ष श्रावणी मेले में करीब 10 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा RAF, RAP, डॉग स्क्वाड, बम निरोधक दस्ता, ट्रैफिक पुलिस और अन्य अतिरिक्त सुरक्षा बल भी मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और भीड़ नियंत्रण को लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

ग्वालियर में दिनदहाड़े चोरियों का आतंक, CCTV के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में चोरों का आतंक: दिनदहाड़े घरों में घुसकर चोरी, CCTV फुटेज देने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार ग्वालियर। शहर के दौलतगंज, सराफा बाजार और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं से नागरिकों में भय का माहौल है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि चोर बेखौफ होकर दिनदहाड़े रिहायशी इलाकों में घुसकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन शिकायत और सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराने के बावजूद पुलिस की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। ताजा मामला दौलतगंज स्थित फौजदारों के बाड़े का है। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, चोर दिन के समय मोहल्ले में पहुंचे और एक-एक घर में घुसकर पानी के पम्प सहित अन्य घरेलू सामान चोरी कर ले गए। पूरी घटना क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने चोरी से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और अन्य आवश्यक जानकारी विधिवत कोतवाली थाना प्रभारी श्री करकरे को उपलब्ध करा दी है। इसके बावजूद एक सप्ताह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी या मामले में किसी ठोस कार्रवाई की जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस की कार्रवाई केवल औपचारिकता तक सीमित दिखाई दे रही है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े चोरी करने वाले गिरोह पर शीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया तो वे भविष्य में किसी बड़ी आपराधिक वारदात को भी अंजाम दे सकते हैं। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के कारण व्यापारियों और आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तत्काल पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए तथा प्रभावित क्षेत्रों में नियमित गश्त बढ़ाकर लोगों में सुरक्षा का विश्वास बहाल किया जाए।
0
0
Report

खैरागढ़ के गोदाम में 5,860 मनरेगा टिफिन बॉक्स धूल खा रहे, गरीब मजदूर लाभ से महरूम

Khairgarh, Uttar Pradesh:करीब 10 साल से पहले मनरेगा मजदूरों के लिए खरीदे गए हजारों टिफिन बॉक्स आज भी हितग्राहियों तक नहीं पहुंच पाए हैं। और खैरागढ़ जनपद पंचायत में 5,860 टिफिन बॉक्स सरपंच सदन में धूल खा रहे हैं। सवाल यह है कि आखिर गरीब मजदूरों का हक कब मिलेगा? खैरागढ़ जनपद पंचायत में मुख्यमंत्री मनरेगा मजदूर टिफिन वितरण योजना अब सरकारी लापरवाही की मिसाल बन गई है। भाजपा सरकार में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल वर्ष 2016-17 में राज्य शासन से जनपद पंचायत में 15,220 टिफिन बॉक्स मिले थे। इनमें से 9,360 का वितरण कर दिया गया था लेकिन 5,860 टिफिन बॉक्स आज भी गोदाम में पड़े हुए हैं। हैरानी की बात यह है कि इन टिफिन बॉक्स को सरपंच सदन में रखा गया है। यह भवन पंचायत प्रतिनिधियों की बैठक और ठहरने के लिए बनाया गया था, लेकिन वर्षों से सरकारी सामान का गोदाम बना हुआ है। वही अनुमानित कीमत का अंदाजा लगाया जाये तो लगभग साढ़े 17-18 लाख रुपये की सामग्री धूल खा रही है। जनपद पंचायत खैरागढ़ के सीईओ हिमांशु गुप्ता का कहना है कि यह मामला उनके कार्यकाल से पहले का है। पूरे रिकॉर्ड की जांच और संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी। जानकारी के मुताबिक भाजपा सरकार में डॉ रमन सिंह के कार्यकाल में मनरेगा के मजदूरों को वितरित करने थे लेकिन वर्ष 2018 में विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण वितरण रुक गया था। इसके बाद सरकारें बदलीं, लेकिन करीब एक दशक बीत जाने के बाद भी हजारों मजदूर योजना के लाभ से वंचित हैं। अब बड़ा सवाल यही है कि गरीब मजदूरों के लिए खरीदे गए ये हजारों टिफिन बॉक्स आखिर कब तक गोदाम में धूल खाते रहेंगे? क्या प्रशासन इन्हें पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाएगा या फिर यह योजना फाइलों में ही दबी रह जाएगी?
0
0
Report
Advertisement

प्रतिमा बागरी के जाति प्रमाण पत्र मामले में कांग्रेस का दबाव आरोप

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मंत्री प्रतिमा बागरी जाति प्रमाण पत्र मामला कांग्रेस का आरोप मंत्री प्रतिमा बागरी डाल रही है समिति पर दबाव मामले से जुड़े पुराने सरकारी दस्तावेजों का हवाला देते हुए कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार ने कहा विंध्य के बागरी अनुसूचित जाति नहीं राजपूतों में शामिल. प्रदेश की राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी की मुसीबते थमने का नाम नहीं ले रही है...हाल हे में उन्होंने अपने जाति प्रमाण पत्र को लेकर उनके क्षेत्र में मुनादी कराए जाने को मुख्यमंत्री से मिलकर शिकायत की थी ...इस पर कांग्रेस ने उनपर समिति पर दबाव डाले जाने का आरोप लगाया है...वही सरकार के पुराने दस्तावेजों में यह साफ लिखा हुआ है कि विंध्य में बागरी जाति को अनुसूचित जाति में नहीं बल्कि राजपूत माना जाता है...मप्र शासन के अनुसूचित कल्याण विभाग के1979 पत्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि क्षेत्रीय बंधन समाप्त हो जाने पर बागरी जाति समूचे प्रदेश में अनुसूचित जाति नहीं हो जाती....इसका जिक्र मप्र के 2003 के शासन के एक पत्र में भी किया गया है.... कांग्रेस के प्रदीप अहिरवार का कहना है कि अगर प्रतिमा बागरी ने सरकार पर दबाव डालकर फैसला अपने पक्ष में भी करा लिया तो वो सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे...... बाईट- प्रदीप अहिरवार, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जाति विभाग,कांग्रेस
0
0
Report
Advertisement

अरुण साव का दावा: नक्सल खत्म, नगरीय चुनाव तैयारियां तेज, कांग्रेस पर पलटवार

Begun, Rajasthan:रायपुर डिप्टी सीएम अरुण साव का विभिन्न मसलों पर बयान रामगोपाल की गिरफ्तारी को लेकर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन पर कहा- रटा रटाया वही एक्सप्लेनेशन हर बार कांग्रेस देता है.. शराब, कोल, लेवी घोटाला छत्तीसगढ़ में हुआ है.. राजनीतिक कारणों से गिरफ्तारी का कोई विषय नहीं है.. भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच एजेंसी कार्रवाई कर रही है.. कांग्रेस को अपनी गिरेबान में झांकना चाहिए.. इस तरह के आरोप कांग्रेस पार्टी को लगाने का अधिकार नहीं है.. छग में नक्सल खात्मे को 100 दिन हुए पूरे होने पर कहा- नक्सलवाद के कारण बस्तर मुख्य धारा से नहीं जुड़ पाया था. असंभव दिखने वाला काम भाजपा सरकार ने किया.. केंद्रीय गृहमंत्री की कुशल रणनीति से नक्सलवाद खत्म हुआ.. बस्तर में सरकार की योजनाएं पहुंचे इसके लिए सरकार काम कर रही है.. तेज गति से बस्तर के विकास के लिए काम कर रहे है.. दिसंबर में नगरीय निकायों में होंगे चुनाव मामले में पर कहा- दिसंबर जनवरी में 15 नगरीय निकायों में चुनाव प्रस्तावित है.. चुनाव आयोग अपनी तैयारी शुरू कर चुका है.. भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है.. पिछली बार 10 निगमों में भाजपा जीता था.. 5 साल में कांग्रेस ने शहरों की दुर्दशा कर दी.. भाजपा के शासन में शहरों को सुव्यवस्थित किया गया है.. बाइट- अरुण साव, डिप्टी सीएम
0
0
Report

कानपुर के दीक्षांत समारोह में बेटियों का वर्चस्व, 51 गोल्ड मेडलिस्ट

Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर कानपुर में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय मनाया गया 41 वां दीक्षांत समारोह -CSJMU में मेधावियों का सम्मान -51 मेडल में 42 पर छात्राओं का कब्जा -HBTU मेधावियों को 3 मेडल और 40 हजार रुपये का मिला चेक एंकर-कानपुर में छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में एक बार फिर बेटियों का वर्चस्व देखने को मिला। मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी मेहनत से विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। इस वर्ष कुल 51 मेधावियों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, जिनमें 42 छात्राएं और नौ छात्र शामिल हैं। वहीं HbTU के दीक्षांत समारोह में यूनिवर्सिटी टॉपर को 3 मेडल और 40 हजार रुपए का चेक दिया गया। वहीं, 47 मेधावी छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित किया गया। समारोह में 996 छात्र-छात्राओं को कुल 1071 डिग्रियां दी गईं। कुछ छात्रों को मेजर और माइनर कोर्स की दो-दो डिग्रियाँ मिलीं। दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया यादव, रोहित कुमार राय, आजुंली यादव, जया परिहार, अश्रुति श्रीवास्तव, शताक्षी सिंह, अरीबा आफताब, उमरा इकबाल, मानवी श्रीवास्तव, शिवानी प्रजापति, स्नेहा शुक्ला और कृति शुक्ला आदि को सम्मानित किया गया। सफलता का मूलमंत्र- सोशल मीडिया से दूरी इन सभी मेधावियों का मानना है कि सफलता के लिए सोशल मीडिया से दूरी बहुत जरूरी है। उनका कहना है कि मोबाइल का इस्तेमाल केवल जानकारी हासिल करने तक ही सीमित रखें, क्योंकि बेवजह मोबाइल में समय बिताना जीवन के कीमती क्षणों को खोने के बराबर है। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने मेधावियों को पदक व उपाधियां प्रदान कीं। इस वर्ष गोल्ड मेडल की दौड़ में बेटियों ने बाजी मारी है। कुल 51 गोल्ड मेडलिस्ट में से 42 छात्राएं हैं और मात्र नौ छात्र हैं। का समारोह के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट प्रिया यादव सहित अन्य सफल विद्यार्थियों ने अपने सफलता के मंत्र साझा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया की लत से दूर रहकर और मोबाइल का उपयोग केवल ज्ञानवर्धन के लिए करने से ही लक्ष्य हासिल करना संभव है
0
0
Report

पाली बग्याली-टिटोली सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने ज्ञापन दिया

Bageshwar, Uttarakhand:बागेश्वर के स्थित पाली बग्याली गांव में प्रस्तावित नई सड़क को लेकर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव पहले से सड़क सुविधा से जुड़ा है, इसलिए नई सड़क की कोई जरूरत नहीं है。 टिटोली से पाली बग्याली तक प्रस्तावित सड़क निर्माण के विरोध में ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर निर्माण कार्य निरस्त करने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि प्रस्तावित सड़क से उपजाऊ कृषि भूमि, सीढ़ीदार खेत और पशुओं के लिए घास के मैदान नष्ट होंगे, जिससे किसानों की आजीविका पर सीधा असर पड़ेगा।
0
0
Report
Advertisement

उत्तर प्रदेश बीजेपी की 2027 हैट्रिक के लिए बड़ी बैठक 11 जुलाई को होगी

Noida, Uttar Pradesh:भाजपा की उत्तर प्रदेश इकाई 11 जुलाई को चुनावी रूपरेखा तय करने के लिए अहम बैठक करेगी। 25 जून को प्रदेश इकाई घोषित की गई। चार जुलाई को राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने लखनऊ में डेरा डाल दिया। अब 11 जुलाई को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मुख्यालय पर अहम बैठक करने जा रहे हैं, जहां टीम एवं मोर्चों को नया होमवर्क दिया जाएगा। चुनावी रूपरेखा तय की जाएगी। पंकज चौधरी की टीम में आठ महामंत्री एवं 19-19 उपाध्यक्ष एवं मंत्री हैं, जिसमें कई नए एवं चौंकाने वाले चेहरे हैं। इसी टीम को विधान सभा चुनाव का जिम्मा संभालना है, ऐसे में उन्हें रणनीतिक गुणा गणित भी समझना होगा। प्रदेश पदाधिकारियों के साथ ही मोर्चों एवं क्षेत्रीय अध्यक्षों को भी बैठक में बुलाया गया है। पार्टी के नए अभियानों को लेकर पदाधिकारियों में चर्चा है。 पंकज चौधरी भाजपा प्रवक्ता बीजेपी की नई कार्यकारिणी गठित होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 11 जुलाई को बड़ी बैठक बुलाई है। यह पार्टी विधानसभा चुनाव में पार्टी की विचारधारा, नीतियों और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को बुथ तक पहुंचाएगी। इस टीम में अवध क्षेत्र से 16, कानपुर से 8, काशी क्षेत्र से 13, गोरखपुर क्षेत्र से 8, पश्चिम क्षेत्र से 10 और ब्रज क्षेत्र से 9 पदाधिकारियों को जगह दी गई है। ऐसे में अब इसी टीम की जिम्मेदारी है कि उत्तर प्रदेश में 2027 में बीजेपी की हैट्रिक लगाए।
0
0
Report

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के प्रथम आगमन पर कतरारी से परतावल तक भव्य स्वागत अभिनंदन

Dipu RawatDipu RawatFollow7m ago
Parasa Buzurg, Uttar Pradesh:परतावल/महराजगंज। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के महाराजगंज जनपद में प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पनियरा विधानसभा क्षेत्र की सीमा स्थित कतरारी चौराहे से लेकर परतावल तक जगह-जगह ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ने अपने समर्थकों, पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। इस अवसर पर कतरारी और परतावल में स्वागत द्वार सजाए गए थे। सुबह से ही बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर मौजूद रहे और क्षेत्रीय अध्यक्ष को फूल-मालाएं पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि भाजपा के प्रत्येक निष्ठावान कार्यकर्ता के परिश्रम का सम्मान है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना पार्टी की प्राथमिकता है। साथ ही उन्होंने आगामी संगठनात्मक चुनौतियों के लिए कार्यकर्ताओं से अभी से पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय,, सिसवा विधायक प्रेमसागर पटेल, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख आनन्द शंकर वर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश मद्धेशिया, पनियरा चेयरमैन उमेश जायसवाल, भाजपा नेता निर्भय सिंह, भाजपा नेता एवं पत्रकार अजय श्रीवास्तव, शुभलक्ष्मी सिंह, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, ग्राम प्रधान, पार्टी पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top