Back
मुरैना में ब्लाइंड मर्डर: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की
KSKartar Singh Rajput
Mar 09, 2026 09:47:12
Morena, Madhya Pradesh
मुरैना- सिहोनियाँ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा: आधी रात को पत्नी ने बेटे की सौगंध देकर आशिक को कमरे में बुलाया, फिर प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दी हत्या
मुरैना जिले के सिहोनियाँ थाना क्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर सो रहे पति की गोली मारकर हत्या करवा दी। पुलिस ने घटना के चार दिन बाद मामले का खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिहोनियाँ के मिडिल स्कूल वाली गली में रहने वाले लवकुश माहौर की होली की पूर्णिमा की रात संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही थी, लेकिन परिजनों ने पड़ोसी युवक विक्रम परमार पर हत्या का आरोप लगाया था।
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक की पत्नी खुशी का पड़ोसी विक्रम परमार से लंबे समय से प्रेम संबंध था। महिला ने करीब 15 दिन पहले बेटे को जन्म दिया था और वह अपने पति को रास्ते से हटाकर प्रेमी के साथ रहना चाहती थी।
घटना वाली रात करीब 2 बजे खुशी ने विक्रम को फोन कर घर बुलाया। पहले तो विक्रम ने आने से मना कर दिया, लेकिन खुशी ने अपने 15 दिन के बेटे की सौगंध देकर उसे बुला लिया और कमरे का दरवाजा खुला छोड़ दिया। जब विक्रम घर पहुंचा, तब लवकुश बिस्तर पर गहरी नींद में सो रहा था। खुशी के कहने पर विक्रम ने सो रहे लवकुश को गोली मार दी और छत के रास्ते भागकर अपने घर चला गया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने पहले हत्या करने से मना किया था, लेकिन महिला ने कहा कि यह बच्चा तुम्हारा है और अब वह पति के साथ नहीं रह सकती। इसके बाद उसने मजबूरी में हत्या कर दी।
फिलहाल पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर दोनों को हिरासत में ले लिया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
31
Report
0
Report
0
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 09, 2026 10:51:100
Report
ARAmit Raj
FollowMar 09, 2026 10:50:530
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 09, 2026 10:50:380
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 09, 2026 10:50:210
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowMar 09, 2026 10:50:090
Report
ANAJAY NATH
FollowMar 09, 2026 10:49:510
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 09, 2026 10:49:310
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
FollowMar 09, 2026 10:49:19Deoria, Uttar Pradesh:एंकर सड़क पर बारातियों के स्टंट बाजी पर ओपन और क्लोज पीटीसी
0
Report
0
Report
MGMOHIT Gomat
FollowMar 09, 2026 10:49:110
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 09, 2026 10:49:000
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 09, 2026 10:48:150
Report