Back
गुना के आलीशान इलाके में खुली लूट, VIP सेक्शन में सुरक्षा पर सवाल
KSKartar Singh Rajput
Mar 17, 2026 11:46:00
Morena, Madhya Pradesh
बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब शहर का सबसे सुरक्षित और वीआईपी इलाका भी सुरक्षित नहीं रहा… मध्यप्रदेश के गुना से दिनदहाड़े लूट की ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने पुलिस व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
गुना की ऑफिसर्स कॉलोनी… जहां कलेक्टर, एसपी और न्यायाधीशों के बंगले मौजूद हैं… उसी हाई-प्रोफाइल इलाके में मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे एक महिला से चाकू की नोंक पर सरेराह लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
जानकारी के मुताबिक, लूसन की बगीचा निवासी सीमा यादव रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं… जैसे ही वह शारदा पब्लिक स्कूल के पास पहुंचीं… तभी बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।
एक बदमाश ने पीछे से झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन खींच ली… लेकिन महिला ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाशों का डटकर मुकाबला किया… काफी देर तक दोनों के बीच हाथापाई होती रही।
इस दौरान दूसरा बदमाश बाइक स्टार्ट करने की कोशिश करता रहा… खुद को घिरता देख आरोपियों ने चाकू निकाल लिया… और महिला पर हमला करने की कोशिश की… आखिरकार चाकू की नोंक पर महिला को पीछे धकेलते हुए दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
लेकिन सवाल यही है कि आखिर वीआईपी इलाके में इस तरह की वारदात कैसे हो गई… क्या अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है… और क्या अब आम जनता कहीं भी सुरक्षित नहीं है…
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ANAnil Nagar1
FollowMar 17, 2026 12:45:320
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 12:45:22Noida, Uttar Pradesh:car
This costs more than a real car
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 17, 2026 12:45:120
Report
0
Report
0
Report
AAAkshay Anand
FollowMar 17, 2026 12:40:30Noida, Uttar Pradesh:This is enough to keep a child busy
0
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 17, 2026 12:40:220
Report
0
Report
VAVishnupriya Arora
FollowMar 17, 2026 12:39:260
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowMar 17, 2026 12:39:200
Report
PKPRINCE KUMAR KUSHWAHA
FollowMar 17, 2026 12:39:03232
Report
TCTanya chugh
FollowMar 17, 2026 12:38:280
Report
STSumit Tharan
FollowMar 17, 2026 12:38:110
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 17, 2026 12:36:110
Report
VSVIPIN SHARMA
FollowMar 17, 2026 12:35:570
Report