Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Bhopal462001
मध्य भारत संघ विस्तार तेज, 7 संभागों और 3842 शाखाओं के साथ
ANAnil Nagar1
Mar 17, 2026 12:45:32
Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh
भोपाल संघ के मध्य भारत प्रांत के संघचालक अशोक पांडेय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हरियाणा में हुई प्रतिनिधि सभा को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस भौगोलिक रचना में परिवर्तन हुए हैं मप्र मव तीन प्रांत थे प्रांत व्यवस्था समाप्त हो गई 2027 के बाद प्रांत व्यवस्था समाप्त होगी सम्भाग स्तर पर कार्यकारिणी होगी मप्र में 7 सम्भाग होंगे प्रांत का काम सम्भाग करेगा एक प्रदेश प्रचारक होगा एक प्रदेश कार्यवाह रहेगा मध्य भारत में तेजी से हो रहा संघ का विस्तार शताब्दी वर्ष को विस्तार के रूप में लिया गया शहर में बस्ती, गांव में मंडल होते हैं घर–घर जाकर संघ की यात्रा को बढ़ाया गया प्रांत में 2481 स्थानों पर 3842 शाखाएं चल रही हैं मध्यभारत प्रांत में हिंदू सम्मेलनों में 52 लाख से अधिक लोग शामिल हुए 80 हजार स्वयंसेवकों ने 27 लाख से अधिक परिवारों से संपर्क किया बाइट मध्यभारत प्रांत संघचालक अशोक पांडेय
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Mar 17, 2026 13:41:59
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। पल्हावत पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सवारों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। जानकारी के अनुसार राया मार्ग पर पल्हावत पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार शाम करीब 5:30 बजे दो मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में आमने-सामने आ गईं और जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों बाइक काफी तेज गति में थीं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर गिर पड़े। हादसे के तुरंत बाद आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो चुके थे और कुछ ही पलों में उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मृतकों की पहचान नंदू पुत्र सरन सिंह निवासी कजरोटी और नरेश पुत्र लोकमन निवासी ऊंचागांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया और वे रोते-बिलखते मौके की ओर दौड़ पड़े। हादसे की खबर क्षेत्र में तेजी से फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए। युवकों की मौत से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। देखते ही देखते दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस टीम और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पहले भीड़ को शांत कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारियों ने लोगों को समझाया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और जांच निष्पक्ष होगी। इसके बाद किसी तरह जाम खुलवाया गया और यातायात सामान्य कराया गया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मौके पर ही पंचनामा भरने की कार्रवाई की। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। साथ ही हादसे में क्षतिग्रस्त हुई दोनों मोटरसाइकिलों को भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक कोई लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 17, 2026 13:34:38
Azamgarh, Uttar Pradesh:नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म के मुकदमे में आरोपी पिता को 15 वर्ष का कारावास तथा 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा। यह मामला करीब पौने 5 साल पहले का रहा जहां इस मामले में आज मंगलवार को यह फैसला पोक्सो कोर्ट के जज संतोष कुमार यादव ने सुनाया। अभियोजन कहानी के अनुसार 15 वर्षीया नाबालिग पीड़िता के माता-पिता में संबंध विच्छेद हो चुका था। पीड़िता अपनी माता के साथ नानी के घर पर रहती थी। पीड़िता का आना-जाना जिले के कंधरापुर थाना क्षेत्र में स्थित अपने पिता के घर पर भी होता था। पीड़िता 2 जून 2021 को अपने पिता के घर पर थी, उसी रात पीड़िता के पिता ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके रोने चिल्लाने पर पीड़िता की सौतेली मां उसे ननिहाल के पास छोड़ कर चली गई। पीड़िता की नानी की तहरीर पर पीड़िता के पिता के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। जहां जांच पूरी करने के बाद आरोपी के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से विशेष लोक अभियोजक ने कुल छह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी पिता को 15 वर्ष के सश्रम कारावास तथा 22 हजार रूपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
0
comment0
Report
NSNaresh Sethi
Mar 17, 2026 13:34:21
Kot Kapura, Punjab:ਅੱਜ ਫਰੀਦਕੋਟ ਦੇ ਖੇਤਰੀ ਖੋਜ ਕੇਂਦਰ PAU ਦਾ ਰੀਜਨਲ ਸੈਂਟਰ ਅੰਦਰ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲਾ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿੱਥੇ ਸਪੀਕਰ ਕੁਲਤਾਰ ਸਿੰਘ ਸੰਧਵਾ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਵੱਜੋਂ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ।ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਡਾ ਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਖੁਸ਼,ਐਮਈਰੇਟਸ,ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਆਫ ਕੈਲੇਫੋਰਨੀਆ,ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਡ੍ਰਾ ਸਤਿਬੀਰ ਸਿੰਘ ਗੋਸਲ ,ਵਿਧਾਇਕ ਗੁਰਦਿੱਤ ਸਿੰਘ ਸੇਖੋਂ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਰੂਪ ਚ ਸ਼ਾਮਲ ਹੋਏ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅਗੇਤੀ ਫਸਲ ਦੀ ਬਿਜਾਈ ਸਬੰਧੀ ਨਵੀਆਂ ਤਕਨੀਕਾਂ,ਬੀਜਾਂ ਦੀਆਂ ਨਵੀਆਂ ਖੋਜਾਂ ਅਤੇ ਵਧੀਆ ਫਸਲ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਪੰਜਾਬ ਐਗਰੀਕਲਚਰ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵੱਲੋਂ ਖੇਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਨਵੀਆਂ ਖੋਜਾਂ ਸਬੰਧੀ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਇਆ।ਇਸ ਮੌਕੇ ਮੇਲੇ ਅੰਦਰ ਖੇਤੀ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਮਸ਼ੀਨਰੀ,ਖਾਦ,ਬੀਜਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਫ਼ਲਦਾਰ ਬੂਟੇ ਆਦਿ ਦੀਆਂ ਸਟਾਲਾ ਲਗਾਈਆਂ ਗਈਆਂ।ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਕਾਫੀ ਰੁਚੀ ਦਿਖਾਈ ਗਈ ਅਤੇ ਕਿਸਾਨ ਮੇਲੇ ਦਾ ਲਾਹਾ ਲਿਆ।
0
comment0
Report
ABAnnu Babu Chaurasia
Mar 17, 2026 13:33:35
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा जनपद में एक तेज ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट जाने से पांच लोग घायल हो गए। ई रिक्शा सवार सभी लोग मंदिर पर दर्शन करने के बाद वापस घर लौट रहे थे, उसी समय हादसा हो गया। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन इलाके के अंतर्गत कचोराघाट रोड पर रेलवे पुल के नीचे एक ईरिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। बताया गया है कि ई रिक्शा में सवार सभी लोग आज मंगलवार के दिन पिलुवा हनुमान मंदिर पर दर्शन करने के बाद घर लौट रहे थे, तभी ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। ई रिक्शा पलटने के बाद बाइक सवार ई रिक्शा की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में कुल पांच लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें से एक बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर उसे सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य मामूली रूप से घायल हुए हैं। ई रिक्शा में कुल आठ लोग सवार बताये जा रहे हैं।
0
comment0
Report
VPVEDENDRA PRATAP SHARMA
Mar 17, 2026 13:33:13
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh जिले में अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड करने वाले गैंग के नेतृत्व सहित 17 अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। हालात के अनुसार 30 नवंबर को 2 अभियुक्तों और 8 दिसंबर को पीएम किसान योजना एप से साइबर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंग का खुलासा हुआ था, जिसके बाद 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अब इन 17 आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है; गिरोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय था और लगभग 110 करोड़ रुपये की साइबर ठगी को अंजाम दे चुका है। जांच के दौरान गिरोह के तार चीन, दुबई आदि देशों के हैंडलरों से जुड़े मिले। ये ठग PM KISAN YOJANA APK नामक फर्जी ऐप/लिंक भेजकर लोगों के मोबाइल हैक कर लेते थे और बैंक खातों से धन निकाल लेते थे। घटना 18 नवंबर 2025 को हुई, जब गंभीरपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति के व्हाट्सएप पर APK लिंक भेजकर लगभग 7.77 लाख रुपये की ठगी हुई। इसके बाद 30 नवंबर और 8 दिसंबर 2025 को कुल 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया; इनके पास 26 मोबाइल फोन, 15 सिम कार्ड, 14 एटीएम कार्ड, 26,500 रुपये नकद, दो कारें तथा भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद हुए। बैंक खातों में लगभग 17 लाख 50 हजार रुपये फ्रीज किए गए। लोगों से अनुरोध है कि अनजान नंबर/लिंक से APK फाइल डाउनलोड न करें, नहीं तो मोबाइल हैक होकर बैंकिंग और निजी जानकारी चोरी हो सकती है। गैंगस्टर एक्ट के अनुसार आगे की विधिक कार्रवाई जारी है और संपत्तियों की कुर्की की प्रक्रिया भी जल्द शुरू होगी।
0
comment0
Report
PCPranay Chakraborty
Mar 17, 2026 13:32:55
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Mar 17, 2026 13:32:10
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के पिहोवा में एक प्राइवेट बस के स्टाफ ने 75 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति के साथ बदतमीजी की है। बुजुर्ग व्यक्ति को धक्के दिए गए, गले से कपड़े पकड़ कर निजी बस से नीचे उतार दिया गया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। बुजुर्ग व्यक्ति आधी टिकट लेने के लिए निजी बस कनेक्टर से बोल रहा था, लेकिन उसी समय बस स्टाफ आ गया और उसके साथ बदतमीजी करने लग गया। बुजुर्ग व्यक्ति को धक्के देकर उसे गले से कपड़े पकड़ कर बस से नीचे उतार दिया गया। बस में बैठे यात्रियों ने वीडियो बना लिया। गांव सांबलो कला निवासी, जिला जींद, ने कहा कि उसके पास बस का पास है और वह कह रहा था कि आधी टिकट सभी जगह लगती है। किराया 15 रुपये था, लेकिन उसने 20 रुपये दे दिए थे, फिर भी बस स्टाफ नहीं माने और उसके साथ बदतमीजी कर मारपीट की कोशिश की।
0
comment0
Report
VKVipan Kumar
Mar 17, 2026 13:31:43
Dharamshala, Himachal Pradesh:कांगड़ा में एक साथ पांच अजगर दिखने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में डर का माहौल बन गया है। यह मामला टल्ला विट क्षेत्र की लपियाणा रेंज लोअर हिल्स के अंतर्गत कलोथर माता मंदिर के पास का बताया जा रहा है, जहां तीन दिन पहले इन पांच अजगरों को एक साथ देखा गया。 इस संबंध में धर्मशाला के DFO अमित शर्मा ने बताया कि पायथन हिमाचल प्रदेश में सामान्य रूप से पाए जाने वाले सांप हैं और इनसे घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पायथन विषहीन होते हैं और मनुष्यों के लिए खतरा नहीं बनते। DFO ने कहा कि पायथन वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत शेड्यूल-1 में शामिल हैं, जिन्हें सर्वोच्च स्तर की सुरक्षा प्राप्त है। ऐसे में इन सांपों को किसी भी प्रकार की क्षति पहुंचाना दंडनीय अपराध है। उन्होंने यह भी बताया कि हिमाचल में कुछ जहरीले सांप भी पाए जाते हैं, जिनमें ग्रीन पिट वायपर, हिमालयन पिट वायपर, रसल वायपर और कोबरा शामिल हैं। हालांकि, पायथन और रैट स्नेक जैसे सांप विषहीन होते हैं और ये छोटे जानवरों का शिकार कर पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अमित शर्मा ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं और उन्हें नुकसान न पहुंचाएं, बल्कि वन विभाग को इसकी सूचना दें।
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 17, 2026 13:30:24
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है…जहां एक बेटे ने मामूली विवाद में अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी…हत्या के बाद आरोपी बेटे ने शव को ठिकाने लगाने की भी साजिश रची…लेकिन पुलिस की सतर्कता से वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका… शहडोल के अमलाई थाना क्षेत्र के ईंटा भट्टा लखन दफाई में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात यह सनसनीखेज वारदात हुई…मृतका की पहचान 56 वर्षीय कुसुम बाई कोरी के रूप में हुई है…जिनकी हत्या उनके ही बेटे ने गला घोंटकर कर दी…बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में केवल मां और बेटा ही मौजूद थे… किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ…और गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी…हत्या के बाद आरोपी घर से निकलकर एक ढाबे में खाना खाने पहुंचा…जहां उसने अपने साथियों से शव को ठिकाने लगाने की बात भी कही… इसी बीच पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली…कि एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी है…सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची…और घर से महिला का शव बरामद कर लिया…इसके बाद बताए गए स्थान से आरोपी को हिरासत में ले लिया गया… पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है और मजदूरी करता है…मृतका अपने बेटे को काम करने के लिए लगातार कहती थी…जिससे वह काफी परेशान रहता था…फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है…और पूरे मामले की जांच जारी है…लेकिन यह घटना एक बार फिर समाज में बढ़ते नशे और पारिवारिक कलह की भयावह तस्वीर सामने लाती है… राजेंद्र मोहन दुबे (DSP SHAHDOL) “हमें मुखबिर से सूचना मिली थी… आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है… प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद और नशे की लत सामने आई है… आगे की कार्रवाई जारी है…”
0
comment0
Report
Mar 17, 2026 13:29:27
Dhanaura, Uttar Pradesh:अमरोहा में निजी कार्यक्रम में पहुंचे सपा सांसद प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि गैस को लेकर सरकार कहती है कोई कमी नहीं लेकिन लाइन लग रही है लाठियां चल रही है गोरखपुर का कल मैं स्वयं देख रहा था मुख्यमंत्री का घर है गोरखपुर जहां हर जगह होटल बंद हो रहा है रेस्टोरेंट बंद हो रहे गवर्नमेंट कह रही है कि गैस की कमी नहीं है सपा नेताओं पर गैस की कालाबाजारी के मुकदमे दर्ज हो रहे वो सब झूठे है बीजेपी के अलावा कोई कर सकता है भाजपा ही कर रही है सारे पाप सारे अपराध बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा किए जा रहे है अमरोहा जिले के रहने वाले यूट्यूबर वास्तविक के हमले के आरोपी दोनों भाइयों को मुठभेड़ में मारे जाने के सवाल पर कहा हम लोग वक्त का इंतजार कर रहे हैं एनकाउंटर करने वाले कभी बचेंगे नहीं निर्दोष लोगों की हत्याएं बहुत हुई है उत्तर प्रदेश में और हो रही है और खास तौर पर माइनॉरिटी के लोगों की देखा नहीं आपने किस तरह से पुलिस की कस्टडी में हथकड़ी लगे अतीक की हत्या कर दी गई, भरोसा इस सरकार पर किसी का नहीं है अभी तो इनसे न्याय मिलने की कोई उम्मीद नहीं है लेकिन यह ऐसे कैस होते हैं जिसकी कोई समय सीमा नहीं है मुकदमा काम कराने की हमारी आईपीसी में यह व्यवस्था है कि अगर सजा 3 साल से ज्यादा होती है किसी मामले तो इसकी कोई लिमिट नहीं है तो आप बीस साल बाद भी मुकदमा कायम करा सकते है और ये तो तीन सो दो का केस है ये तो हत्या का केस है सबूत है उसके जो एनकाउंटर करने वाले हैं या एनकाउंटर को संरक्षण देने वाले हैं एक भी नहीं बचेंगे 27 में चाहेगा इंसा अल्लाह,उसके बाद सब ठीक हो जाएगा , यू पी एस आई के सवाल पंडित का विकल्प आने पर कहा अवसरवादी ऐसा है बाबा जो है ब्राह्मण विरोधी है पर्चा सेट तो वही कराते हैं, इससे पहले फिल्में बनवा दी ये तो कुछ भी करा सकते है इन्हें ये लगता है हम कभी हटेंगे नहीं 2027 में सपा सरकार बनेगी, भाजपा विधायक राजीव तरारा पर हमले के सवाल पर ली चुटकी बाबा के लोन ऑर्डर की व्यवस्था अच्छी तो है ही, असल में जो यह कुकर्म करने वाले हैं इनको कुदरत में दंड देगी और जनता भी दंड देगी जो लोग जमीन की ओर देखकर नहीं चल रहा है उन्हें जनता जमीन पर लेटा देगी बता दे कि रामगोपाल यादव अमरोहा जनपद के सैदनगली में सियासत और रिश्तों का अनोखा संगम देखने को मिला, जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव 13 साल पुराने निमंत्रण को स्वीकार करते हुए नितिन के घर पहुंचे। वर्ष 2013 में नितिन की पत्नी की डिलीवरी के दौरान मेरठ में एसपी को फोन कर मदद करने के बाद से ही नितिन लगातार उन्हें अपने गांव बुलाने का प्रयास कर रहा था, जो अब जाकर पूरा हुआ। रामगोपाल यादव के साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री कमाल अख्तर सहित सपा के कई नेता मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र के प्रति अपने लगाव का जिक्र करते हुए कहा कि अमरोहा के लोगों से उन्हें विशेष स्नेह मिला
912
comment0
Report
Advertisement
Back to top