Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

ग्वालियर के झांसी रॉड में मीटर शॉर्ट सर्किट से आग, बुजुर्ग दंपति सहित तीन घायल

KSKartar Singh Rajput
Mar 10, 2026 12:46:16
Morena, Madhya Pradesh
ग्वालियर में सोमवार की सुबह एक घर के बाहर लगे बिजली के मीटर में शार्ट सर्किट के बाद हुए धमाके से घर में आग लग गई. आग इतनी तेज फैली कि पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान घर के बाहर खड़ी दो गाड़ियाँ भी जलकर खाक हो गईं. इस हादसे में घर में रहने वाले बुजुर्ग दंपति सहित तीन लोग झुलसकर घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. तीनों की हालत खतरे से बाहर बताई गई है. दरअसल ग्वालियर के झांसी रॉड थाना क्षेत्र हरिशंकरपुरम के डी ब्लाक में मकान नंबर 106 में रहने वाले एडवोकेट कपिल शर्मा के घर में सुबह करीब सात बजे बिजली के मीटर में अचानक शार्ट सर्किट हुआ जिसके चलते तेज धमाके के साथ आग भी लग गई. आग पास में खड़े दो स्कूटर और बाइक तक पहुंच गई. आग इतनी तेज थी कि मकान की पहली मंजिल तक पहुंच गई, जहां कपिल शर्मा के बुजुर्ग पिता गोपाल प्रसाद शर्मा 68 वर्ष और उनकी मां मधु शर्मा 65 वर्ष सो रहे थे. आग और धुएं को देखकर परिवार के सदस्यों ने बुजुर्ग माता-पिता को बाहर निकालने का प्रयास किया. इसमें कपिल शर्मा के भाई सुमित शर्मा भी झुलस गए. बाहर निकलते समय उनके माता-पिता भी आग की चपेट में आकर झुलस गए. आसपास के लोगों ने आग काबू कर लिया. घायलों को जयारोग्य अस्पताल की बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया, जहां तीनों का इलाज चल रहा है. तीनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर है.
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MKMukesh Kumar
Mar 10, 2026 14:17:06
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद से एक बड़ी राजनीतिक और आपराधिक खबर सामने आई है। जहां महिला थाना की पुलिस ने पूर्व कांग्रेस नेता प्रवीण शर्मा को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के लोकनगर कुटिया मोहल्ले का है। दरअसल एक महिला ने प्रवीण शर्मा पर पिछले तीन वर्षों से उसे डरा-धमकाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने एवं विरोध करने पर वह महिला और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला थाने में शिकायत दर्ज कराया। महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार प्रवीण शर्मा राष्ट्रीय ब्रह्मर्षि सामाजिक फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। समाज मे एक रसूखदार छवि होने के कारण इस गिरफ्तारी के बाद जिले के राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गई। गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी के मोबाइल फोन की जांच की, तो उसमें पीड़िता के कई आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बरामद हुए। पुलिस का मानना है कि आरोपी इन्हीं वीडियो के जरिए महिला को ब्लैकमेल करता था। इधर इस संबंध में अपराजित लोहान ने बताया कि महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी प्रवीण शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के मोबाइल से मिले वीडियो और फोटो को अहम तकनीकी साक्ष्य के रूप में जब्त कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 10, 2026 14:16:45
0
comment0
Report
AGAbhishek Gour
Mar 10, 2026 14:16:33
Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- मध्य पूर्व में चल रहे इजराइल-ईरान संघर्ष का असर अब भारत में भी दिखाई देने लगा है। रसोई गैस के बढ़ते दामों को लेकर कांग्रेस सड़कों पर उतर आई है। नर्मदापुरम जिले के इटारसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इटारसी में जिला कांग्रेस और नगर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सिटी थाने से जयस्तंभ चौक तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सिर पर लकड़ी के गट्ठर रखकर और ऑटो में गैस सिलेंडर रखकर विरोध जताया। जयस्तंभ चौक पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने चूल्हा जलाया और उसी पर चाय बनाकर महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर महंगाई पर जल्द नियंत्रण नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में आंदोलन और तेज किया जाएगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत पांडेय ने कहा कि मध्य-पूर्व में जारी युद्ध के बीच देश में गैस के दाम बढ़ाए जा रहे हैं, जबकि सरकार के पास गैस का पर्याप्त स्टॉक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में करीब 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है, जिससे आम जनता पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। बाइट- शिवाकांत पांडेय ( अध्यक्ष, जिला कांग्रेस नर्मदापुरम )
0
comment0
Report

VAVishnupriya Arora
Mar 10, 2026 14:16:13
Noida, Uttar Pradesh:
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 10, 2026 14:15:45
Rajgarh, Rajasthan:रैणी के डेरा गांव में दिनदहाड़े चोरी, सूने घर के ताले तोड़कर नकदी व लाखों के जेवरात ले गए चोर अलवर जिले के रैणी थाना क्षेत्र के डेरा गांव में दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने सूने घर को निशाना बनाते हुए कमरों के ताले तोड़ दिए और घर में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए。 जानकारी के अनुसार घटना के समय घर की महिलाएं खेतों में चने की कटाई करने गई हुई थीं, जबकि घर के पुरुष किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान घर सूना पाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि चोर घर से करीब 45 हजार रुपये नकद तथा महिलाओं के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
LBLAILESH BARGAJE
Mar 10, 2026 14:15:30
Ahilyanagar, Maharashtra:रिपोर्टर द्वारा प्रस्तुत शीर्षक/हैडर जिसे हटाया गया है- गाव में गाली गलौज करने पर जुर्माने की घोषणा 500 रुपये, कचरा फेंकने पर 100 रुपये का जुर्माना। नहीं, यह सच है—महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के कोलगांव ग्रामपंचायत ने 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर एक ग्रामसभा में यह प्रस्ताव पारित किया है। Kolgaon (कोलगांव) की आबादी लगभग 20 हजार के आसपास है और मुख्य व्यवसाय खेती-पशुपालन है। गांव के विकास एवं व्यवस्था से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों में यह निर्णय भी शामिल था कि गाली-गलौज या अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर 500 रुपये का जुर्माना वसूला जाएगा। वहीं सार्वजनिक जगह या किसी के घर के सामने कचरा दिखने पर, और अगर कचरे की फोटो उपलब्ध कराई जाती है, तो उस व्यक्ति पर 100 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। ग्रामसभा में अध्ययन भोंगा, पानी की योजना जैसे अन्य प्रस्ताव भी पारित किये गए। खास तौर पर गाली-गलौज पर लगाने के लिए यह फैसला गांव की महिलाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया। ग्राम पंचायत के अनुसार इससे गांव में अनुशासन और महिलाओं का सम्मान बना रहेगा, और गांव के युवा-उम्रदराज लोगों ने भी इसे सकारात्मक बदलाव के संकेत के तौर पर देखा है। ग्रामपंचायत की इस पहल से आसपास के गांवों में भी similar कदम उठाने की चर्चा चल रही है, ताकि गांवों में शांति, स्वच्छता और सामाजिक समरसता बनी रहे।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 14:13:48
Imam Nagar Gadrahwa, Uttar Pradesh:रोजा इफ्तार में जुटे सामाजिक कार्यकर्ता बाबागंज।कस्बे में मंगलवार को सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से रोजा इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सामाजिक कार्यकर्ता भगोले अहमद और अख़लाक़ अहमद के प्रतिष्ठान पर किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों, दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इफ्तार कार्यक्रम में रोजेदारों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। मगरिब की अजान होते ही सभी रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला और इसके बाद सामूहिक रूप से नमाज अदा की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने रमजान के पवित्र महीने की अहमियत पर चर्चा करते हुए आपसी भाईचारे और एकता को मजबूत करने का संदेश दिया। इस अवसर पर बाबागंज क्षेत्र के ग्राम प्रधान अंसार अहमद, डॉ. उमर, डॉ. रियाज सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। इसके अलावा कस्बे के सैकड़ों दुकानदारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी कार्यक्रम में भाग लेकर इफ्तार किया। सभी ने एक साथ बैठकर रोजा इफ्तार किया, जिससे आपसी सौहार्द और भाईचारे की भावना देखने को मिली।
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 14:12:52
Bbrasi, Uttar Pradesh:यदुवंश चेतना मंच के बैनर तले मनाया गया होली मिलन समारोह चहनिया। स्थानीय क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ स्थित दीनानाथ यादव के आवास पर पूर्व ब्लाक प्रमुख लालता यादव के अध्यक्षता में यदुवंश चेतना मंच के बैनर तले होली मिलन समारोह का आयोजन किया जिसमें यदुवंशियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले एवं शुभकामनाएं दी। आज मंगलवार को होली मिलन समारोह का आयोजन इस लिए रखा गया की होली के बाद आज पहला मंगलवार था जिसे बुढ़वा मंगल के रूप में होली का महत्व होता है। होली की शुभकामनाएं देते हुए अध्यक्ष लालता यादव ने कहा होली एक ऐसा पर्व है जिस दिन बुराई पर अच्छाई की जीत हुई है लोग सभी गिलवे सिकवे भुलाकर गले मिलते हैं और बधाई देते हैं। पूर्व अध्यक्ष श्याम नारायण यादव ने कहा आज होली समारोह बढ़वा मंगल के उपलक्ष में रखा गया है जहा हम सभी यदुवंशी होली मनाये एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। इस दौरान हरिदास यादव, मुसाफिर यादव, बाल मूर्ति यादव, रामदरश यादव,मुरारी यादव, वीरेंद्र यादव, दीनानाथ यादव , अरुण यादव, करूणानिधि यादव, देवेन्द्र,ताश्रकेश्वर, रोहित सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 14:10:02
0
comment0
Report
Mar 10, 2026 14:09:39
Bada Malhera, Madhya Pradesh:लोकेशन -बड़ामलहरा स्लग - ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने मनाया होली मिलन कार्यक्रम एंकर-बड़ामलहरा नगर के सिंचाई कॉलोनी मंदिर में ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ सजातीय होली मिलन समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें नगर की ब्राम्हण समाज की महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं और एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर बधाई दी इस दौरान श्री राधा कृष्ण की झांकी सजाई गई और भजन कीर्तन के साथ होली गीतों पर महिलाए जमकर थिरकी और एक दूसरे को रंग ग़ुलाल लगाकर बधाई दी कार्यक्रम की संयोजक श्रीमति हेमलता दीक्षित ने जानकारी देते हुए बताया हर वर्ष की तरह इस बार भी समाज में एकता व एकरूपता के उद्देश्य को लेकर ब्राम्हण समाज की महिलाओं ने होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें सजातीय महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया बाइट-श्रीमति हेमलता दीक्षित
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 10, 2026 14:06:47
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर नगर निगम ने अपना संपत्ति कर वसूली अभियान तेज कर दिया है, इसी बीच बड़े बकायादारो के जो नाम सामने आए हैं,उसमें केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के नाम भी 33 लाख रुपए से अधिक की संपत्ति कर बकाया निगम ने दिखाया है। कांग्रेस इस बहाने केंद्रीय मंत्री सिंधिया पर टैक्स जमा करते हुए असली जन सेवक साबित होने की बात कह रही है। वीओ- दरअसल ग्वालियर नगर निगम मार्च क्लोजिंग से पहले संपत्ति कर अभियान के जरिए ज्यादा से ज्यादा कर वसूली करना चाहता है इसको लेकर बड़े बकाया दरों की सूची सामने आई है,इनमे एक नाम ऐसा भी है, जिसके सामने आने पर कॉंग्रेस राजनीतिक तंज कस रही है, यह नाम केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधیا के पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया का है, नगर निगम की संपत्ति कर आईडी नम्बर में प्रॉपर्टी मलिक के नाम से माधवराव सिंधिया का नाम दर्ज है जिनकी 197 नंबर कटोरा ताल के सामने की संपत्ति का साल 1998 से अभी तक कुल 33 लाख 38 हजार 617 रुपये का सम्पत्ति कर बकाया है। इस मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह का कहना है कि नगर निगम अपने कर वसूली के जरिए शहर विकास का काम करती है ऐसे में यदि कर वसूली नहीं होगी तो शहर विकास ठप हो जाएगा, लिहाजा जो बड़े बकायादार है उन्हें संपत्ति कर जमा करना चाहिए,खासकर जो जनप्रतिनिधि खुद को जनसेवक बताते हैं वह संपत्ति कर जमा करके असली जन सेवक होने का फर्ज भी निभाये। बाइट- आरपी सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष -कांग्रेस मीडिया विभाग वीओ- ग्वालियर नगर निगम क्षेत्र में यदि बड़े बकयादार संपत्ति की बात की जाए तो इनमे - कैंसर हॉस्पिटल पर 51 करोड़ 94 लाख 30 हजार 470 रुपये बकाया - ग्वालियर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी पर 2 करोड़ 93 लाख 8 हजार 434 रुपये बकाया - पीडब्लूडी बंगला पर 46 लाख 83 हजार 733 रुपये बकाया - माधवराव सिंधिया पर 33 लाख 38 हजार 617 रुपये बकाया - सिविल हॉस्पिटल हजीरा पर 31 लाख 77 हजार 109 रुपये बकाया - जिला पंचायत कार्यालय पर 21 लाख 28 हजार 362 रुपये बकाया - कार्यालय मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी पर 20 लाख 47 हजार 231 रुपए बकाया - लक्ष्मी बाई शारीरिक शिक्षण संस्थान पर 13 लाख 01 हजार 203 रुपये बकाया सहित अन्य बकाया दार भी है वीओ- ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर संघ प्रिय का कहना है कि मार्च क्लोजिंग को देखते हुए संपत्ति कर वसूली तेज की गई है,बड़े बकयादारो से भी वसूली की जा रही है。 बाइट- संघ प्रिय- निगमायुक्त,ग्वालियर
0
comment0
Report
HBHeeralal Bhati
Mar 10, 2026 14:06:27
Jalore, Rajasthan:जालोर। रेलवे के सहायक मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) ने मंगलवार को जालोर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास एवं निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन परिसर में प्रगति पर चल रहे विभिन्न कार्यों का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ADRM ने निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि कार्यों को गति दी जा रही है, ताकि जल्द से जल्द यात्रियों को सुविधाओं का लाभ मिल सके। गौरतलब है कि जालोर रेलवे स्टेशन पर चल रहे विकास कार्य पूरे होने के बाद यात्रियों को अधिक सुविधाजनक और आधुनिक माहौल मिलने की उम्मीद है।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Mar 10, 2026 14:06:08
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर के सदर थाना क्षेत्र के कच्ची पक्की में वर्ष 2014 में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा नक्सली थाने का शिलान्यास किया गया था, जो 6 माह पूर्व बनकर तैयार हो गया, चूँकि अब मुजफ्फरपुर नक्सल प्रभावित इलाकों से मुक्त हो चुका है, ऐसे में अब यह नक्सल थाना आम थानों के जैसा काम करेगा, जहां पर अधिकारी और पुलिस बल की नियुक्ति की जाएगी। बुधवार से इसका विधिवत शुरुआत हो जाएगा। इसके साथ मुजफ्फरपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कांतेस कुमार मिश्र द्वारा नक्सली थाने का निरीक्षण किया गया और जो भी कमियां दिखाई दी उसे दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया गया। वहीं उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर पहले नक्सल प्रभावित क्षेत्र था जिसे नक्सल थाना बनवाया गया था, क्योंकि अब मुजफ्फरपुर नक्सल मुक्त है, इसलिए अब इस नक्सल थाने का उपयोग सामान्य थानों के तौर पर किया जाएगा और फिलहाल सदर थाने के कुछ कार्य क्षेत्र और मनियारी थाने के कुछ क्षेत्र इस थाने के कार्य क्षेत्र में आएगा। वहीं इस थाने के पूरे कार्य क्षेत्र का प्रारूप तैयार कर गृह मंत्रालय को भेजा गया है और वहां से निर्देश आते ही यह थाना अपने पूरे कार्यक्षेत्र में सामान्य थानों के तौर पर काम करेगा।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top