Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Morena476001

रेत माफिया के आतंक से ग्रामीणों का उबाल: ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार की मौत

KSKartar Singh Rajput
Mar 27, 2026 08:31:04
Morena, Madhya Pradesh
रेत ट्रैक्टर ने बाइक सवार को कुचला, मौतः आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने से रोका; न्याय की मांग सबलगढ़ के टैटरा थाना क्षेत्र में हादसा हुआ है। बावड़ी पुरा गांव के पास अवैध रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार रात करीब 9 बजे हुई। मृतक की पहचान मुनेश वर्मा (40) पिता जनवेद वर्मा, निवासी गढ़ी के रूप में हुई है, जो पेशे से प्रैक्टिशनर थे। हादसे की सूचना मिलते ही टैटरा, बावड़ी पुरा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण सिविल अस्पताल पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को मृतक का शव अस्पताल से उठाने से रोक दिया। उनका आरोप था कि पुलिस जानबूझकर आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। पुलिस पर मिलीभगत का आरोप ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की मिलीभगत से इस क्षेत्र से रोजाना सैकड़ों अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं होती। उनका कहना था कि रेत माफिया के हौसले बुलंद हैं और पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। ग्रामीणों ने न्याय की मांग करते हुए प्रदर्शन किया कुछ देर बाद गांव के बुजुर्गों और सामाजिक लोगों ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। आक्रोशित ग्रामीण पुलिस की गाड़ी से शव उठाने के बजाय अपनी गाड़ी में डालकर टैटरा सड़क पर ले गए, जहां उन्होंने न्याय की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया लापरवाही से मारी टक्कर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने इतनी तेज रफ्तार और लापरवाही से बाइक को टक्कर मारी कि ट्रॉली का पहिया युवक के सिर से टकरा गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह से शाम तक सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध रेत लेकर गुजरते हैं, और तेज रफ्तार व नियमों की अनदेखी के कारण ऐसे हादसे लगातार बढ़ रहे हैं। अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली की तलाश में जुटी पुलिस
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
Mar 27, 2026 09:52:33
Sitapur, Uttar Pradesh:यूपी के सीतापुर में डॉक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर लिया। गोली की आवाज सुनकर पत्नी मौके पर पहुंची और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। यह पूरा मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन मोहल्ले का है। आपको बता दें कि शहर कोतवाली के रहने वाले डॉक्टर राजेंद्र चौधरी खैराबाद में अपना एक क्लीनिक चलाते थे जिसमें बच्चों का इलाज करते थे। बताया जा रहा है कि काफी दिनों से डॉक्टर परेशान थे। किसी से बात नहीं कर रहे थे। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से रिवाल्वर को कब्जे में ले लिया है फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य भी एकत्रित किए हैं। वही मौके पर पहुंचे सीओ सिटी विनायक भोसले ने बताया जो मृतक है वह डॉक्टर राजेंद्र चौधरी खैराबाद में अपना क्लीनिक चलाते थे बच्चों के डॉक्टर थे। जब बात की गई तो पता चला कि 15 से 20 दिन से किसी से बात नहीं कर रहे थे। डॉक्टर अपना रिवाल्वर साफ करने के लिए ले गए थे और अपनी कनपटी पर लगातार गोली मार ली। पुलिस मौके पर जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Mar 27, 2026 09:51:33
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:151 कन्या पूजन के साथ महिला-बाल सुरक्षा का दिया संदेश ANCHOR=मुजफ्फरनगर: जनपद में रामनवमी के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ-साथ महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान 151 कन्याओं और 20 लांगूरों का पूजन कर उन्हें उपহার भेंट किए गए और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कन्याओं और उनके अभिभावकों को “गुड टच-बैड टच” विषय पर आधारित लघु फिल्म दिखाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज में महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। इस पहल से समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हो रहा है.
0
comment0
Report
ANAbhishek Nirla
Mar 27, 2026 09:51:12
Jamui, Bihar:जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के असरहुआ गांव में रिश्तों कोझकझोर देने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां पत्नी ने बेटे समेत पांच लोगों के साथ मिलकर अपने ही husband की हत्या कर शव को नदी के बालू में दफना दिया। घटना के नौ दिन बाद पुलिस ने शव बरामद कर पूरे मामले का खुलासा किया। मृतक की पहचान प्रकाश यादव के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार प्रकाश यादव लंबे समय से शराब का सेवन करते थे और नशे की हालत में अक्सर घर में गाली-गलौज तथा मारपीट करते थे। मृतक के भतीजे योगेंद्र कुमार ने बताया कि दादी के श्राद्धकर्म के बाद प्रकाश यादव ने अत्यधिक शराब पी रखी थी और नशे में घर में विवाद हुआ। इसी दौरान प्रकाश यादव ने अपनी पत्नी रेखा देवी की पिटाई कर दी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई। इसके बाद गुस्से में आकर चचेरे भाई अविनाश ने लोहे के पाइप से प्रकाश यादव की पिटाई कर दी। बेहोशी की हालत में उन्हें कमरे में बंद कर दिया गया। अगले सुबह जब कमरे का दरवाजा खोला गया तो उनकी मौत हो चुकी थी। आरोप है कि मौत के बाद पूरे दिन शव को घर में रखा गया और देर रात परिवार के लोगों ने मिलकर नदी किनारे बालू खोदकर शव दफना दिया। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना में कुल पांच लोग शामिल थे। झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि प्रकाश यादव पिछले नौ दिनों से लापता हैं और उनकी पत्नी मायके चली गई है। जांच के दौरान संदेह गहराने पर रेखा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने घटना स्वीकार कर ली और शव दफनाने की जगह बताई। पुलिस ने रेखा देवी की निशानदेही पर योगेंद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया है। नदी से शव निकालकर कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 27, 2026 09:50:58
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरातील खरिवली रोडवरील नायरा पेट्रोल पंप जवळपास महिनाभरापासून बंद आहे. मिळालेल्या माहितीनुसार, नवीन व्हीआरएस मशीन बसवण्याचे काम सुरू आहे, ज्यामुळे पंपाची सेवा तात्पुरती थांबली आहे. दुसरीकडे, भिवंडी तालुक्यात राष्ट्रीय महामार्ग ८४८ वरील बोरपाडा येथील नायरा पेट्रोल पंपावर पेट्रोल आणि डिझेलच्या दरात वाढ झाली आहे. पेट्रोलच्या दरात प्रति लिटर ५ रुपयांनी आणि डिझेलच्या दरात प्रति लिटर ३ रुपयांनी वाढ झाली आहे. इस्रायल, अमेरिका आणि इराण यांच्यातील सध्याच्या आंतरराष्ट्रीय तणावाचा परिणाम तेलाच्या किमतींवर झाला असून, त्यामुळे इंधनाच्या दरात वाढ झाली आहे. दरवाढ होऊनही पेट्रोल पंपावर इंधनाचा तुटवडा जाणवत आहे. पंप व्यवस्थापनाच्या मते, अफवांमुळे गर्दी वाढत आहे. पूर्वी लोक ५०-१०० रुपयांना पेट्रोल भरायचे, पण आता मोठ्या संख्येने लोक आपल्या गाड्यांच्या टाक्या पूर्ण भरत आहेत. यामुळे चार दिवसांचा साठा एकाच दिवसात संपत आहे. पेट्रोल पंप व्यवस्थापकांच्या मते, आंतरराष्ट्रीय परिस्थितीमुळे इंधन कंपन्यांनी इंधनाच्या किमती वाढवल्या आहेत, ज्यामुळे पुरवठा आणि किमती या दोन्हींवर परिणाम होत आहे. सध्या परिस्थिती सामान्य करण्यासाठी प्रयत्न सुरू आहेत, परंतु लोकांना अफवांकडे दुर्लक्ष करून केवळ गरजेनुसारच इंधन खरेदी करण्याचे आवाहन करण्यात आले आहे.
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 09:48:54
0
comment0
Report
AJAvinash Jagnawat
Mar 27, 2026 09:47:51
Udaipur, Rajasthan:एंकर राजस्थान के सलूम्बर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां अचानक लगी आग ने किसान की सालभर की मेहनत को राख में बदल दिया। सलूम्बर जिले के बनोड़ा गांव में शुक्रवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब खेत में रखी गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लग गई। किसान कन्हैयालाल मेघवाल के खलिहान में रखी गेहूं की पुलियों ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि फसल की थ्रेसिंग से पहले ही यह हादसा हुआ, जिसमें करीब 12 से 15 बोरी गेहूं जलकर पूरी तरह राख हो गई। सूखी फसल होने के कारण आग तेजी से फैल गई और ग्रामीणों के प्रयास भी नाकाफी साबित हुए। “12-15 बोरी गेहूं जलकर राख” घटना की सूचना मिलते ही सलूम्बर नगर परिषद की दमकल टीम मौके पर पहुंची। फायरमैन देवेंद्र सिंह राठौड़ और चालक शंकरलाल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और आसपास के खेतों को बचा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका ही नहीं मिला। इस हादसे के बाद किसान परिवार में मायूसी छा गई है। वहीं समाजसेवी विरेंद्र सिंह बोरज की सूचना पर समय रहते दमकल पहुंचने से बड़ा नुकसान टल गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर किसानों की मुश्किलों को उजागर कर दिया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 27, 2026 09:47:39
Chittorgarh, Rajasthan:बेगूं उपखंड क्षेत्र के पारसोली गांव में एक बार फिर मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। पारसोली श्मशान घाट पर दो महिलाओं के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंचे लोगों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के अनुसार देव बाई गुर्जर और कमला रैगर की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार के दौरान यह घटना हुई। बताया जा रहा है कि शव को श्मशान में रखने के करीब 15 मिनट बाद ही मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और लोगों पर हमला बोल दिया। हमले से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागे, वहीं कई लोगों ने पास बह रही रूपरेखा नदी में कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना में 9 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें तुरंत पारसोली सीएचसी में भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि 18 मार्च को भी इसी तरह के हमले में दो लोगों की मौत हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन रहा है।
0
comment0
Report
JGJugal Gandhi
Mar 27, 2026 09:47:02
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top