Back
151 कन्या पूजन के साथ महिला-बाल सुरक्षा पर Muzaffarnagar में जागरूकता मुहिम तेज
AMAnkit Mittal
Mar 27, 2026 09:51:33
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh
151 कन्या पूजन के साथ महिला-बाल सुरक्षा का दिया संदेश ANCHOR=मुजफ्फरनगर: जनपद में रामनवमी के पावन अवसर पर मिशन शक्ति फेज-5 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कन्या पूजन के साथ-साथ महिला एवं बाल सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया, जिसमें समाज को सशक्तिकरण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा, उनकी धर्मपत्नी डॉ. नीलम राय, नगर पालिका चेयरमैन मीनाक्षी स्वरूप एवं पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ ने मंदिर प्रांगण में विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान 151 कन्याओं और 20 लांगूरों का पूजन कर उन्हें उपহার भेंट किए गए और सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कन्याओं और उनके अभिभावकों को “गुड टच-बैड टच” विषय पर आधारित लघु फिल्म दिखाकर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अधिकारियों ने बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता पर जोर देते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस से संपर्क करना चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी जानसठ रूपाली राय चौधरी सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर समाज में महिला और बाल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत लगातार ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिससे महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके। इस पहल से समाज में सुरक्षा और विश्वास का वातावरण मजबूत हो रहा है.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSanjay Kumar Verma
FollowMar 27, 2026 11:16:560
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 27, 2026 11:16:180
Report
NDNEELAM DAS PADWAR
FollowMar 27, 2026 11:15:550
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 27, 2026 11:15:400
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 27, 2026 11:15:190
Report
हाथरस में DM ने किया पेट्रोल पंपों का निरीक्षण: बोले- जिले में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल उपलब्ध, लोग अफव
242
Report
108
Report
ADArjun Devda
FollowMar 27, 2026 11:10:47134
Report
RSR.B. Singh
FollowMar 27, 2026 11:08:48131
Report
DVDinesh Vishwakarma
FollowMar 27, 2026 11:08:33160
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 27, 2026 11:08:2387
Report
JPJai Prakash
FollowMar 27, 2026 11:08:0358
Report
PKPramod Kumar Gour
FollowMar 27, 2026 11:07:4886
Report
KAKapil Agarwal
FollowMar 27, 2026 11:07:3374
Report
NJNEENA JAIN
FollowMar 27, 2026 11:07:16136
Report