Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jalaun285123

जालौन में किसान की फसल में संदिग्ध आग, विवाद के चलते पुलिस जांच तेज

JSJitendra Soni
Mar 27, 2026 09:52:46
Jalaun, Uttar Pradesh
जालौन में किसान की कटी फसल में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, खेत में लगी आग से कटी सरसों की फसल पूरी तरह जलकर हुई राख, पीड़ित किसान के मुताबिक एक दिन पहले खेत मालिक और दूसरे युवक के बीच हुआ था विवाद, किसान का आरोप इसी रंजिश के चलते खेत में बड़ी फसल में लगाई गई आग, मामले की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लंगरपुर मौजा का मामला।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SDShankar Dan
Mar 27, 2026 11:17:13
Jaisalmer, Rajasthan:शहीद जयसिंह भाटी के 30वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित जैसलमेर सीमावर्ती जिले जैसलमेर में शहीद जयसिंह भाटी के 30वें बलिदान दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम जैसलमेर स्थित शहीद जयसिंह भाटी चौराहा पर आयोजित हुआ, जहां प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर वीर सपूत को श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि समारोह में BSF डीआईजी उत्तर जतिद्र सिंह, जिला कलेक्टर प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिषेक शिवहरे, जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी, पूर्व मेजर जनरल नरपत सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और BSF के अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीद जयसिंह भाटी के साहस, देशभक्ति और सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनका बलिदान हमेशा देशवासियों को प्रेरित करेगा। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीद को नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके परिवार के प्रति सम्मान व्यक्त किया। समारोह देशभक्ति और गौरव के भाव के साथ सम्पन्न हुआ।
0
comment0
Report
SKSanjay Kumar Verma
Mar 27, 2026 11:16:56
New Delhi, Delhi:पुरानी दिल्ली के अतिक्रमण मामले पर महिलाओं का विरोध, बुलडोजर के सामने अड़े निवासी। दिल्ली नगर निगम की सिटी सदर पहाड़गंज जोन ने आज पुरानी दिल्ली के मिठाई पुल, पीली कोठी में अतिक्रमण के खिलाफ फिर कार्रवाई की। दिल्ली नगर निगम की सिटी सदर पहाड़ गंज जोन के द्वारा की जा रही कार्रवाई शिवरोध में महिलाएं बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं, एक महिला अपने छोटे बच्चों के साथ बुलडोजर के आगे खड़ी हो गईं। दिल्ली नगर निगम की कार्रवाई के चलते वहां के लोगों میں काफी आक्रोश है; उनका कहना है कि हम 50 सालों से यहां रह रहे हैं और वोटर आई कार्ड भी है, लेकिन यह हमें हटाए जा रहे हैं। हंगामा तब बढ़ गया जब महिलाओं ने अतिक्रमण हटाने पहुंचे बुलडोजर पर पत्थराव और हमला कर दिया। हालांकि इस अभियान के दौरान दिल्ली पुलिस के साथ-साथ आउटर फोर्स भी मौजूद रही, लेकिन विरोध का सामना करना पड़ा और अतिक्रमण हटाने गई टीम को भी भारी विरोध झेलना पड़ा। इसके बाद टीम वापस लौटना पड़ा। झुग्गी में रहने वाली महिलाएं। टीम का कहना है कि सड़क पर अतिक्रमण है और इस पर शिकायत मिलती है, इसलिए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी, भले ही लोग कितना ही विरोध करें।
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 27, 2026 11:16:18
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर आम जनता में नाराज़गी और चिंता साफ नजर आ रही है। लोगों का कहना है कि पहले से ही महंगाई ने कमर तोड़ रखी है, ऊपर से हालात और खराब होते जा रहे हैं। हाल ही में गैस सिलेंडर के दाम बढ़े, जिससे घरेलू बजट पहले ही बिगड़ चुका है। अब बिजली की दरें बढ़ने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। गर्मी का मौसम शुरू हो चुका है, ऐसे में कूलर, पंखे और एसी का उपयोग बढ़ना तय है, जिससे बिजली बिल पहले ही ज्यादा आने की आशंका रहती है। लेकिन नई दरों के बाद यह बिल और भारी पड़ने वाला है। आम आदमी का कहना है कि इस बढ़ोतरी से घर का खर्च संभालना मुश्किल हो जाएगा और सरकार को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। बाइट - हेमेंद्र शंखला ( आम नागरिक बाइट - मुकेश बरोदिया ( आम नागरिक ब Bite -मनोज कुमावट ( आम नागरिक बाइट - शबीर तपड़िया ( आम नागरिक बाइट - लोकेन्द्र सिंगग ( आम नगरूक
0
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Mar 27, 2026 11:15:40
Morena, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। अब 1 अप्रैल से प्रदेश में बिजली महंगी होने जा रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला और आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा। मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से ‘करंट’ लगने वाला है। राज्य में बिजली की दरों में 4.80 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह फैसला मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 2026-27 के लिए नई टैरिफ दरें तय करते हुए सुनाया है। हालांकि, उपभोक्ताओं को एक छोटी राहत भी दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब मीटरिंग प्रभार (Metering Charges) नहीं देना होगा। 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें 4.80% तक बढ़ेगी बिजली मीटरिंग चार्ज खत्म बता दें कि बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों ने अपने घाटे का हवाला देते हुए करीब 10 फीसदी तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग के सामने रखा था। यह प्रस्ताव लंबे समय से आयोग के पास लंबित था,जिस पर अब अंतिम फैसला टैरिफ बढ़ाने के लिए बिजली कंपनियों ने आयोग में याचिका भी लगाई थी, जिसके बाद सुनवाई कर यह फैसला लिया गया है। यानी साफ है कि आने वाले महीने से बिजली का बिल बढ़ना तय है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 27, 2026 11:15:19
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में शुक्रवार को मुख्य दर्शन मार्ग की नाप-जोख की गई। यह कार्रवाई राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में नगरपालिका द्वारा की गई। नगरपालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में जैसे ही टीम मौके पर पहुंची बाजार में हड़कंप मच गया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल देखी गई। दर्शन मार्ग से जुड़ी 13 दुकानों को लेकर दुकानदारों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान एएसआई हरिसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे व्यवस्था बनाए रखी जा सके। हालांकि अचानक हुई कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन ईओ चौधरी और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद वे शांत हो गए और सहयोग किया। नाप-जोख पूरी होने के बाद अब नगरपालिका द्वारा रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान टीम में एसआई विरिंदर सिंह चंदेलिया, विजयपाल बाजियां, सीनियर ड्राफ्ट्समैन बाबूलाल बाजियां और जेईएन पूर्ण मल कुमावत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 11:14:09
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर पेट्रोल-डीजल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है और कहीं भी लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और भुगतान के माध्यम के बारे में जानकारी ली।संचालकों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है और ग्राहकों से ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से भुगतान लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।
345
comment0
Report
Mar 27, 2026 11:13:11
Bhagwantnagar, Uttar Pradesh:स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ विशाल आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दैनिक जागरण संवाददाता, भगवन्तनगर (उन्नाव): श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ वार्ड नंबर 1 स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय स्वयंसेवकों के सामूहिक सहयोग और सहयोग से संपन्न हुआ। सुबह से ही विष्णु मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। शोभायात्रा के बाद यहां शुरू हुए भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में मुख्य रूप से पूरी और आलू की सब्जी की व्यवस्था की गई थी, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरित किया गया।
305
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 27, 2026 11:08:48
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- ईरान अमेरिका युद्ध के बीच मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत अब बढ़ती ही जा रही है, कहीं उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कहीं सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. मोबाइल पर गैस बुकिंग के नंबर बुक होने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर ही दो-चार दिनों में यह संदेश आ जाता है कि आपका सिलेंडर डिलेवर हो गया है, जबकि ग्राहक को सिलेंडर मिल ही नहीं रहे हैं. ऐसे में ग्राहक आठ-आठ दिनों से परेशान हो रहे हैं, जिससे नाराज ग्राहकों ने गैस एजेंसी के सामने खाली सिलेंडर लाइन लगाकर टीकमगढ़-जाहँसी मार्ग कुछ देर के लिए बाधित कर दिया था, जिसे पुलिस ने समझाईस देकर कुछ देर में खुलवा दिया. जिला प्रशासन अभी भी गैस की कोई समस्या नहीं है बतला रहा है।
202
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 27, 2026 11:08:33
249
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 27, 2026 11:08:23
151
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 27, 2026 11:08:03
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में तेज रफ्तार BPCL ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। गांव वालों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया। 65 वर्षीया हरदम देवी गांव प्याला की निवासी थीं और आज सुबह अपने घर से सड़क पार कर रहे थे कि ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज स्पीड में थी। गाँव के सरपंच ने कंपनी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेज स्पीड की शिकायत कई बार की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। सीकरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र फोगाट ने बताया कि चालक और ट्रक को कस्टडी में ले लिया गया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
125
comment0
Report
Advertisement
Back to top