Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304

ममता बनर्जी डर फैलाने का दावा, चुनाव हारने के बाद भी बयानबाजी तेज

SKShivam Kumar1
Mar 27, 2026 09:51:42
Noida, Uttar Pradesh
ममता बनर्जी डर पैदा करना चाहती हैं वह चुनाव हार रही है कुछ भी कह रही है
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
KSKartar Singh Rajput
Mar 27, 2026 11:15:40
Morena, Madhya Pradesh:मध्यप्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लगा है। अब 1 अप्रैल से प्रदेश में बिजली महंगी होने जा रही है। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला और आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा। मध्यप्रदेश में बिजली उपभोक्ताओं को 1 अप्रैल से ‘करंट’ लगने वाला है। राज्य में बिजली की दरों में 4.80 फीसदी की बढ़ोतरी का फैसला लिया गया है। यह फैसला मध्यप्रदेश विद्युत नियामक आयोग ने 2026-27 के लिए नई टैरिफ दरें तय करते हुए सुनाया है। हालांकि, उपभोक्ताओं को एक छोटी राहत भी दी गई है। नई व्यवस्था के तहत अब मीटरिंग प्रभार (Metering Charges) नहीं देना होगा। 1 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें 4.80% तक बढ़ेगी बिजली मीटरिंग चार्ज खत्म बता दें कि बिजली सप्लाई करने वाली कंपनियों ने अपने घाटे का हवाला देते हुए करीब 10 फीसदी तक बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव आयोग के सामने रखा था। यह प्रस्ताव लंबे समय से आयोग के पास लंबित था,जिस पर अब अंतिम फैसला टैरिफ बढ़ाने के लिए बिजली कंपनियों ने आयोग में याचिका भी लगाई थी, जिसके बाद सुनवाई कर यह फैसला लिया गया है। यानी साफ है कि आने वाले महीने से बिजली का बिल बढ़ना तय है।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 27, 2026 11:15:19
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी कस्बे में स्थित बाबा श्याम की धार्मिक नगरी में शुक्रवार को मुख्य दर्शन मार्ग की नाप-जोख की गई। यह कार्रवाई राजस्थान उच्च न्यायालय के आदेश की पालना में नगरपालिका द्वारा की गई। नगरपालिका ईओ ओमप्रकाश चौधरी के नेतृत्व में जैसे ही टीम मौके पर पहुंची बाजार में हड़कंप मच गया। अचानक शुरू हुई इस कार्रवाई से दुकानदारों में हलचल देखी गई। दर्शन मार्ग से जुड़ी 13 दुकानों को लेकर दुकानदारों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। कोर्ट के निर्देशों के बाद प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर नाप-जोख की प्रक्रिया पूरी की। कार्रवाई के दौरान एएसआई हरिसिंह के नेतृत्व में पुलिस जाब्ता तैनात रहा, जिससे व्यवस्था बनाए रखी जा सके। हालांकि अचानक हुई कार्रवाई का दुकानदारों ने विरोध जताया लेकिन ईओ चौधरी और पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद वे शांत हो गए और सहयोग किया। नाप-जोख पूरी होने के बाद अब नगरपालिका द्वारा रिपोर्ट तैयार कर राजस्थान उच्च न्यायालय में प्रस्तुत की जाएगी। इस दौरान टीम में एसआई विरिंदर सिंह चंदेलिया, विजयपाल बाजियां, सीनियर ड्राफ्ट्समैन बाबूलाल बाजियां और जेईएन पूर्ण मल कुमावत सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे。
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 11:14:09
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में जिलाधिकारी अतुल वत्स ने शहर के विभिन्न पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर पेट्रोल-डीजल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पाया कि स्थिति पूर्णतः सामान्य है और कहीं भी लाइन लगाकर पेट्रोल भरवाने जैसी कोई स्थिति नहीं है। जिलाधिकारी ने पेट्रोल पंप संचालकों से बातचीत कर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता और भुगतान के माध्यम के बारे में जानकारी ली।संचालकों ने बताया कि उनके पास पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल-डीजल उपलब्ध है और ग्राहकों से ऑनलाइन और नकद दोनों माध्यमों से भुगतान लिया जा रहा है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की है कि जनपद में पेट्रोल-डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, इसलिए घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं कोई समस्या उत्पन्न होती है तो तत्काल जिला प्रशासन को सूचित करें।
0
comment0
Report
Mar 27, 2026 11:13:11
Bhagwantnagar, Uttar Pradesh:स्वयंसेवकों के सहयोग से हुआ विशाल आयोजन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ दैनिक जागरण संवाददाता, भगवन्तनगर (उन्नाव): श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर कस्बे में भव्य शोभायात्रा के साथ-साथ वार्ड नंबर 1 स्थित प्राचीन विष्णु मंदिर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। यह आयोजन स्थानीय स्वयंसेवकों के सामूहिक सहयोग और सहयोग से संपन्न हुआ। सुबह से ही विष्णु मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ जमा होनी शुरू हो गई थी। शोभायात्रा के बाद यहां शुरू हुए भंडारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ प्रसाद ग्रहण किया। प्रसाद में मुख्य रूप से पूरी और आलू की सब्जी की व्यवस्था की गई थी, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा बड़े ही सुव्यवस्थित ढंग से वितरित किया गया।
0
comment0
Report
RSR.B. Singh
Mar 27, 2026 11:08:48
Tikamgarh, Madhya Pradesh:एंकर- ईरान अमेरिका युद्ध के बीच मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में LPG गैस सिलेंडर की किल्लत अब बढ़ती ही जा रही है, कहीं उपभोक्ताओं की गैस बुकिंग नहीं हो पा रही है, तो कहीं सिलेंडर लेने के लिए लोगों को लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. मोबाइल पर गैस बुकिंग के नंबर बुक होने के बाद उपभोक्ता के मोबाइल पर ही दो-चार दिनों में यह संदेश आ जाता है कि आपका सिलेंडर डिलेवर हो गया है, जबकि ग्राहक को सिलेंडर मिल ही नहीं रहे हैं. ऐसे में ग्राहक आठ-आठ दिनों से परेशान हो रहे हैं, जिससे नाराज ग्राहकों ने गैस एजेंसी के सामने खाली सिलेंडर लाइन लगाकर टीकमगढ़-जाहँसी मार्ग कुछ देर के लिए बाधित कर दिया था, जिसे पुलिस ने समझाईस देकर कुछ देर में खुलवा दिया. जिला प्रशासन अभी भी गैस की कोई समस्या नहीं है बतला रहा है।
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Mar 27, 2026 11:08:33
0
comment0
Report
ASAMIT SONI
Mar 27, 2026 11:08:23
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 27, 2026 11:08:03
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद में तेज रफ्तार BPCL ट्रक ने बुजुर्ग महिला को टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। गांव वालों ने आक्रोशित होकर रोड जाम कर दिया, जिसे पुलिस ने समझाकर खुलवाया। 65 वर्षीया हरदम देवी गांव प्याला की निवासी थीं और आज सुबह अपने घर से सड़क पार कर रहे थे कि ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी तेज स्पीड में थी। गाँव के सरपंच ने कंपनी प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि तेज स्पीड की शिकायत कई बार की गई पर कार्रवाई नहीं हुई। सीकरी चौकी प्रभारी सुरेंद्र फोगाट ने बताया कि चालक और ट्रक को कस्टडी में ले लिया गया है और परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 27, 2026 11:07:16
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में गुंडागर्दी का तांडव: दिनदहाड़े सैलून में घुसकर हमला, CCTV में कैद वारदात सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र की सरदार कॉलोनी में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बाइक सवार दर्जनभर युवकों ने दिनदहाड़े एक सैलून में घुसकर सैलून स्वामी और उसके भाई पर बेरहमी से हमला कर दिया। पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में हमलावर साफ दिखाई दे रहे हैं, जो दोनों भाइयों को घेरकर जमकर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। मामला क्षेत्राधिकारी प्रथम अमित श्रीवास्तव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह विवाद पुराने प्रकरण से जुड़ा है। वर्ष 2025 में अर्जुन नामक युवक पर एक लड़की के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें चार्जशीट दाखिल की चुका है। बताया गया कि 25 मार्च 2026 को दो पक्षों के बच्चों के बीच झड़प हुई थी। जांच में सामने आया कि वही अर्जुन लड़की की छोटी बहन का पीछा कर रहा था और उसे लगातार परेशान कर रहा था। इस संबंध में पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
0
comment0
Report
KCKashiram Choudhary
Mar 27, 2026 11:06:39
Jaipur, Rajasthan:लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- - ATVM मददगारों की भर्ती पर सवाल - पूर्व रेलकर्मियों को भर्ती प्रक्रिया से किया बाहर - प्राइवेट लोगों को किया चयनित - जयपुर मंडल प्रशासन की चयन प्रक्रिया पर सवाल - 6 अनुभवी मददगार हटाए - 1 अप्रैल से पहले ही काम करना शुरू एंकर रेलवे स्टेशनों पर लगी ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीनों पर मददगार के रूप में कार्यरत लोगों को चुनने की प्रक्रिया सवालों के घेरे में आ गई है। जयपुर रेलवे मंडल प्रशासन ने यहां पहले से कार्यरत पूर्व रेलकर्मियों के बजाय नए प्राइवेट लोगों को चुना है। पुराने अनुभवी लोगों को हटाने की कार्यवाही को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन यानी एटीवीएम पर फैसिलिटेटर की नियुक्ति को लेकर विवाद शुरू हो गया है। यहां रेलवे बोर्ड की पॉलिसी को अनदेखा करते हुए रिन्यूअल करने के बजाय नई चयन प्रक्रिया अपनाई गई है, जिसमें गंभीर अनियमितताएं सामने आ रही हैं। इसे लेकर पूर्व रेलकर्मियों ने जयपुर रेल मंडल प्रशासन को शिकायत भी की है। शिकायत के अनुसार रेलवे बोर्ड की पॉलिसी के तहत एटीटीवीएम मशीनों पर टिकट वितरण के लिए सेवानिवृत्त रेल कर्मचारीों को प्राथमिकता दी जाती है, जिनका हर साल रिन्यूअल किया जाता रहा है। रेलवे का खुद मानना है कि इन कर्मचारियों के अनुभव के कारण यात्रियों को भी बेहतर सुविधा मिलती है। लेकिन इस बार रिन्यूअल करने के बजाय नए सिरे से आवेदन लेकर कुछ एजेंट्स को लगाए जाने के आरोप लग रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर और जोधपुर मंडल में पूर्व में काम कर रहे मददगारों का नियमित नवीनीकरण किया गया है। जबकि जयपुर मंडल में अलग प्रक्रिया अपनाई गई है। इससे चयन प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं। इन मददगारों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर हटाए गए उन्हें पुनः नियुक्त करने की मांग की है。 Gfx In ATVM का गणित - जयपुर जंक्शन पर कुल 11 एटीवीएम मशीनें स्थित - इन पर 8-8 घंटे की तीन शिफ्ट में मददगार लगाए हुए - पहले 27 मददगार कार्यरत थे, जिन्हें अब बढ़ाकर 33 किया गया - एक मशीन पर रोज औसतन दो टिकट रोल लगाए जाते - एक टिकट रोल से 500 टिकट होते हैं जारी - तीनों शिफ्ट में करीब एक हजार टिकट जारी किए जाते हैं - इस तरह 11 मशीनों से रोज करीब 10-11 हजार जनरल टिकट जारी होते हैं Gfx Out वीओ- 2 जयपुर मंडल के कमर्शियल विभाग ने मददगारों की सर्विस को रिन्यूअल की बजाय नए आवेदन मांगे। आरोप है कि चयन प्रक्रिया में मनमाने तरीके से नियम बदले गए। विशेष रूप से पीपीओ को आवासीय प्रमाण मान लिया गया, जबकि यह दस्तावेज सामान्यतः एड्रेस प्रूफ के रूप में मान्य नहीं होता। इस आधार पर जयपुर जंक्शन पर पिछले लंबे समय से कार्यरत 6 एटीवीएम मददगारों को अयोग्य घोषित कर हटा दिया गया है। जबकि उन्होंने आधार कार्ड, वोटर आईडी जैसे वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए थे। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि इस पूरी प्रक्रिया के पीछे जंक्शन टिकट बुकिंग सर्विस (जेटीबीएस) के एजेंट्स को लाभ पहुंचाया गया है। हालांकि इस पूरे मामले में अब डीआरएम रवि जैन ने जांच करवाकर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top