458895
मंदसौर में विंडमिल चौकीदार हत्या मामले में मामा-भांजों को किया गया गिरफ्तार
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ में विंडमिल के सिक्योरिटी गार्ड विशाल की जान जाने के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने बताया कि आरोपी सोयाबीन चोरी कर रहे थे और मुखबिरी के शक में उन्होंने चौकीदार की जान ले ली। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो सगे भाई और उनका मामा शामिल हैं। यह शातिर चोर गिरोह पहले भी एक चोरी के मामले में पकड़ा जा चुका है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
संभल के DPRO चेतेन्द्र पाल सिंह के रिश्वतखोरी वायरल वीडियो के बाद जांच शुरू
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल। DPRO चेतेन्द्र पाल सिंह की रिश्वत खोरी के वायरल वीडियो के बाद अब रिश्वत खोरी , अवैध वसूली के आरोपों को लेकर वे नाम पत्र सोशल मीडिया पर वायरल। सोशल मीडिया पर लिखे गए वायरल लेटर में DPRO पर ग्राम प्रधानों और अधीनस्थ कर्मचारियों से अवैध वसूली , रिश्वत खोरी के आरोप। वायरल लेटर में DPRO पर रिश्वत और अवैध वसूली की रकम से मुरादाबाद में करोड़ो की प्रापर्टी / लग्जरी कार खरीदने के आरोप .. मामले की जानकारी के बाद डीएम अंकित खंडेलवाल ने CDO गोरखनाथ को DPRO की जांच सौंपी.0
0
Report
बिहार में भीषण गर्मी ने आम जिंदगी को डरा दिया: भभुआ में रिकॉर्ड 41.4°C
Patna, Bihar:पटना बिहार में पड़ रही भीषण गर्मी से आम जनजीवन प्रभावित है...पटना सहित राज्य के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मंगलवार को बिहार का सबसे गर्म जिला भभुआ रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी पटना में भी राहत नहीं है। यहां का अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अरवल में सबसे कम न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले चार दिनों तक शुष्क मौसम लोगों को और सताएगा। बिहार के कई जिलों में हीट वेव (लू) को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले एक सप्ताह तक राज्य के हसन के मौसम में विशेष बदलाव नहीं होंगे चिलचिलाती धूप और गर्मी से लोग परेशान रहेंगे...0
0
Report
रायपुर में अवैध खाद कारोबार पर बड़ी कार्रवाई, 35.05 टन उर्वरक जब्त
Begun, Rajasthan:रायपुर खरीफ सीजन से पहले अवैध खाद कारोबार पर बड़ी कार्रवाई आरंग क्षेत्र में दो जगहों पर कृषि विभाग की छापेमारी ग्राम समोदा से 35.05 मीट्रिक टन उर्वरक जब्त बिना स्रोत प्रमाण पत्र के भंडारण और बिक्री का मामला ग्राम कलई के बंद गोदाम से 46 क्विंटल खाद बरामद 35 लीटर तरल उर्वरक भी किया गया जब्त दोनों मामलों में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू किसानों से कालाबाजारी और अधिक कीमत की शिकायत करने की अपील0
0
Report
Advertisement
पहाड़गंज अतिक्रमण: जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन खाली कराने तेज किया
Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग- पहाड़गंज से जल्द हटेगा अतिक्रमण स्थान- ऊधम सिंह नगर एक बार फिर जिला प्रशासन अतिक्रमण के खिलाफ एक्टिव दिख रहा है। कुछ माह पहले अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने को लेकर लगभग 200 घरों के बाहर नोटिस चस्पा किये थे और एक माह तक खुद अतिक्रमण हटाने की चेतावनी दी थी। लेकिन नोटिस के बाद भी जब लोगो ने सरकारी जमीन से अतिक्रमण नहीं हटाया तो आज जिला विकास प्राधिकरण के सचिव पंकज उपाध्याय, SDM, पुलिस और नगर निगम की टीम के साथ जेसीबी लेकर पहाड़गंज पहुंच कर निरीक्षण किया, जहां उन्होंने लोगो को सरकारी भूमि खाली करने को कहा जिला विकास प्राधिकरण के सचिव ने बताया किसी की तरह सरकारी भूमि पर कब्जा बर्दास्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा पहाड़गंज में जिन लोगो ने सरकारी नजूल की भूमि पर कब्जा किया है उसे जल्द हटाया जायेगा और कोई नया अतिक्रमण न हो इसको भी देखा गया, नया अतिक्रमण होता पाए जाने पर तत्काल ध्वस्त किया जायेगा। उन्होंने कहा सरकारी जमीन पर बिजली कनेक्शन देने वालों की भी जाँच की जायेगी。0
0
Report
खूँटी के तपकरा में 17 वर्षीय किशोर की फांसी, पुलिस पूछताछ में उलझी घटना
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। स्लग - नाबालिग लड़के ने आत्महत्या करके दी अपनी जान। खूँटी जिले में फंदे से झूलकर आत्महत्या करने का मामला लगातार हो रहा है जिसमें युवक ही फंदे में झूलकर अपनी जान दे रहे हैं। फिर एक घटना तपकरा थाना अंतर्गत गोपला गाँव में हुई जहाँ लगभग 17 वर्षीय किशोर सुनील सुरीन ने अपने घर में लगे पंखा में साड़ी के सहारे फाँसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। फाँसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी परिजन से मिलने के बाद तपकरा थाना की पुलिस घटनास्थल पहुँचकर मृतक के परिजनों से मामले की जानकारी लिया। साथ ही, मृत्यु समीक्षा पत्र पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया है। फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले का खुलासा नहीं हो सका है। मृतक का परिजनों ने मामले को लेकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा है।0
0
Report
रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर के साथ यूजर चार्ज बढ़ाने का फैसला किया
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर के लोगों को नगर निगम ने दिया बड़ा झटका. रायपुर नगर निगम ने संपत्तिकर के साथ वसूले जाने वाले यूजर चार्ज में की बढ़ोतरी. नए निर्णय के बाद अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के उपभोक्ताओं को पहलेकी तुलना में अधिक राशि होगी चुकानी.. आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये तो वहीं व्यावसायिक 360 रुपये की कि गई है बढ़ोतरी. अतिरिक्त राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी.. नगर निगम का कहना, शहर में सफाई व्यवस्था, कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए यूजर चार्ज में किया गया संशोधन...0
0
Report
Advertisement
बेगूसराय में ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत, गांव में मातम
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां चलती ट्रेन से गिरकर एक मजदूर की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र की है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातم का माहौल है। बताया गया है कि साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा गांव निवासी रनजय कुमार महतो पटना में मजदूरी का काम करते थे। बुधवार को वह पटना से ट्रेन के जरिए अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान साहेबपुर कमाल स्टेशन के पास किसी कारणवश वह चलती ट्रेन से नीचे गिर गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। वहीं सूचना मिलने पर साहेबपुर कमाल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया। मृतक की पहचान रनजय कुमार महतो के रूप में की गई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया है।0
0
Report
पटना पश्चिम में दया दुबे गैंग के मुख्य सरगना सहित 3 गिरफ्तार, हथियार बरामद
Danapur, Bihar:पटना: दया दुबे गैंग का मुख्य सरगना सहित तीन अपराधी गिरफ्तार, दया दुबे के ऊपर एक दर्जन से अधिक आपराधिक मामले हैं दर्ज कई हथियार और 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद। पटना जिले के पश्चिम क्षेत्र में सक्रिय दया दुबे गैंग के मुख्य सरगना दया दुबे सहित तीन अपराधी को बिहटा थाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान बिहटा थानाक्षेत्र के महुआर गांव निवासी विश्वनाथ दुबे का 25 वर्ष से पुत्र दया दुबे, लई गांव निवासी आशुतोष शर्मा का पुत्र ओम सिंह उर्फ यथार्थ सिंह, राम तेरी गंगा निवासी संदीप कुमार का पुत्र अभिषेक कुमार उर्फ अभी जबकि रानीतालाब थानाक्षेत्र के गौना गांव निवासी सरोज कुमार का पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है। वही गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 10 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल फोन बरामद किया है। इधर पूरे मामले पर पटना पश्चिम सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पटना पश्चिम क्षेत्र में बिहटा, नौबतपुर, पालीगंज इलाके में दया दुबे गैंग काफी सक्रियता और इस गैंग का काम था रंगदारी वसूलना और नहीं देने पर हत्या फायरिंग जैसी घटना को अंजाम देना। इसी के तहत बीता थाना में बीते 23 में एक महिला ने रंगदारी और फायरिंग जैसे मामले को लेकर मामा था उसका आया था जिसमें पुलिस ने पहले इस गैंग के चार सदस्य को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन करते हुए कल रात्रि में मुख्य सरगना दया दुबे को बक्सर जिला से गिरफ्तार किया गया। जिसके निशानदेही और पूछताछ के बाद उसे उसके तीन अन्य साथी को भी गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक देसी कट्टा, एक पिस्टल 10 जिंदा कारतूस और पांच मोबाइल फोन बरामद हुआ। इधर चारों गिरफ्तार अपराधी का आपराधिक इतिहास निकल गया तो पता चला कि गिरफ्तार अपराधी दया दुबे और अभिषेक के ऊपर पटना जिला और भोजपुर जिला में दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं खासतौर पर हत्या, रंगदारी जैसे मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे गैंग के मुख्य सरगना सहित उसके सभी साथी को गिरफ्तार कर लिया है। बाइट भानु प्रताप सिंह सिटी SP पटना वेस्ट0
0
Report
गोपालगंज साइबर कैफे से सरकारी मोहर बरामद, संचालक हिरासत में
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज के साइबर कैफे से सरकारी मोहर और स्टाम्प बरामद हुए हैं. जिला प्रशासन ने बैकुंठपुर में एक साइबर कैफे में छापेमारी कर सरकारी विभागों से संबंधित संदिग्ध मोहर, स्टांप और दस्तावेज बरामद किये. सदर एसडीएम अनिल कुमार को शिकायत मिली थी कि साइबर कैफे में अधिकारियों के हस्ताक्षर, मोहर और स्टांप का दुरुपयोग कर फर्जी दस्तावेज बनाए जा रहे हैं, जिसके बाद छापेमारी की गई. कार्रवाई के दौरान आंगनबाड़ी, सांख्यिकी विभाग समेत अन्य सरकारी कार्यालयों से संबंधित कई संदिग्ध मोहर, स्टांप और कागजात बरामद हुए. मौके पर पहुंची पुलिस ने साइबर कैफे संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. बरामद दस्तावेजों और मोहरों की जांच की जा रही है. सदर एसडीएम अनिल कुमार ने बताया कि छापेमारी में कुछ संदिग्ध सामान बरामद हुआ है जिसकी जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
जानकीपुरम में मानसिक मंदित किशोरी के गैंगरेप का खुलासा; आरोपी गिरफ्तार
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ। जानकीपुरम इलाके में मानसिक मंदित किशोरी से गैंगरेप। घर के पास ही निर्माणाधीन मकान में बंधक बनाकर गैंगरेप। जानकीपुरम पुलिस ने आरोपी दिनेश को किया गिरफ्तार। दूसरे नाबालिग आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस। सोमवार देर शाम 15 वर्षीय मानसिक मंदित किशोरी घर के बाहर टहल रही थी। आरोपी दिनेश उसे बहला कर पास के निर्माणाधीन मकान में ले गया। जहाँ बंधक बनाकर किशोरी के साथ किया गया गैंगरेप। विरोध पर किशोरी की पिटाई भी की गई। सुबह सड़क पर बेसुध हालत में मिली किशोरी को एक महिला ने उसके घर पहुंचाया। किशोरी ने अपने परिजनों को दी घटना की जानकारी। इसके बाद परिजनों और इलाकाई लोगों में आरोपी दिनेश को पकड़ लिया। पिटाई के बाद पुलिस को सौंपा गया दिनेश। पिटाई से घायल दिनेश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता का भी मेडिकल कर रही है पुलिस।0
0
Report
शहापुर अस्पताल के पीछे खुले विद्युत DP से बड़ी दुर्घटना की आशंका, प्रशासन चुप
Thane, Maharashtra:शहापुर उप जिला अस्पताल के आंगन के पीछे शवगृह के पास महावितरण के विद्युत ट्रांसफार्मर और मुख्य विद्युत लाइन की DP मौजूद है। यह विद्युत DP अत्यंत नादूरस्त और खुली अवस्था में है। यहाँ लगातार मरीजों और अस्पताल कर्मियों का जमावड़ा रहता है। इस खुले DP के कारण बड़ी दुर्घटना की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके बावजूद विज वितरण कंपनी और अस्पताल प्रशासन ने इस पर अनदेखी की है। क्या किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? यहां से ऐसी चिंताएं निकल रही हैं। जल्द से जल्द इस विद्युत DP को मरम्मत कर बंद करना आवश्यक है।0
0
Report
ललितपुर में चाट ठेले वाले पर दबंगों का हमला, अस्पताल में भर्ती
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में एक चाट का ठेला लगाने वाले युवक पर घर जाते समय आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने एक राय होकर रास्ते मे रोककर मारपीट करते हुये चाकुओं से हमला बोल दिया ,जिस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया । घटना की सूचना पाकर पुलिस द्वारा घायल युवक को इलाज के लिये जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया और आगे की कार्यवाही में जुट गई है । घटना सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नईबस्ती मोहल्ले की है । घायल युवक के अनुसार वह वर्णी चौराहे के पास चाट का ठेला लगाता है , वहां कुछ दबंगों ने लड़कीबाजी के चलते हुये विवाद की वजह से घर जाते समय उसे रास्ते मे रोककर जमकर मारपीट कर दी , साथ ही धारदार हथियार से उस पर हमला बोल दिया । जिस हमले में वह गम्भीर रूप से घायल हो गया , फिलहाल घायल युवक का उपचार जिला मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है ।0
0
Report
Advertisement
यह गोरिला सच में नायक है, जानिए पूरी कहानी
Noida, Uttar Pradesh:This gorilla is completely a hero0
0
Report
हापुड़ - मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष वीडियो वायरल।
Chitauli, Uttar Pradesh:खबर यूपी के हापुड़ से है जहां मामूली विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सरावनी गांव में पानी का पाइप खोलने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए हाथों में लाठी डंडे व फावड़ा लिए हुए तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं पानी का पाइप खोलने को लेकर हुए मामूली विवाद में दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे के खून के प्यासे बने गए व एक दूसरे पर हमला कर दिया।बताया जा रहा है इस विवाद में एक युवक पर फावड़े से भी हमला किया गया है। जिसको गंभीर चोटें आई हैं वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है और मारपीट करने वाले तीन लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। बाबूगढ़ इंस्पेक्टर धर्मेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी घटना बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के सरावनी गांव की बताई जा रही है।0
0
Report
कला का स्तर अब कितना ऊँचा—नई धाराओं ने चकित किया
Noida, Uttar Pradesh:the level of art0
0
Report
Advertisement
