Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandsaur458001

मंदसौर में प्रॉपर्टी डीलर आत्महत्या के बाद अवैध मकान ढहाने पर तनाव, पुलिस दबिश

MPManish Purohit
Nov 15, 2025 14:51:41
Mandsaur, Madhya Pradesh
मंदसौर में प्रॉपर्टी डीलर मनीष व्यास की आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसे प्रताड़ित करने वाले भाजपा नेता की तलाश तेज कर दी है इसके साथ ही उसके मकान पर हुए अवैध निर्माण कार्य पर बुलडोजर एक्शन लिया गया है उसके मकान के अवैध हिस्सों को तोड़ा गया है मंदसौर जिले के सुवासरा में भाजपा के अल्पंख्यक नेता अमजद पठान की प्रताड़ना से परेशान होकर एक युवक द्वारा ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या किए जाने के बाद सोमवार को हालात तनावपूर्ण हो गए। घटना के बाद परिजनों और हिंदू संगठनों ने सीतामऊ–मंदसौर मुख्य मार्ग पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी अमजद पठान की तत्काल गिरफ्तारी और उसके अवैध मकान को ढहाने की मांग पर अड़े रहे। यह विरोध करीब आठ घंटे तक चला, जिससे मुख्य सड़क पूरी तरह अवरुद्ध रही और आवागमन ठप हो गया। स्थिति को देखते हुए सुवासरा, सीतामamau, गरोठ और मंदसौर के कई थानों का पुलिस फोर्स घटनास्थल पर तैनात किया गया। एडिशनल एसपी, एसडीओपी, एसडीएम सहित वरिष्ठ अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों को समझाइश देते रहे। इसी दौरान प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए आरोपी अमजद पठान के अवैध मकान पर कार्रवाई शुरू कर दी। दो जेसीबी मशीनों की मदद से उसके घर को तोड़ने की बड़ी कार्यवाही की गई है, जिसमें पुलिस फोर्स भारी संख्या में मौजूद रही मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि अमजद पठान जैसे भू-माफियाओं की लगातार प्रताड़ना के चलते युवक मानसिक रूप से परेशान था जिसका जिक्र मृतक ने सुसाइड नोट में भी किया हे उसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में गुस्सा फैल गया और बीजेपी नेताओं ओर हिंदू संगठनों ने खुलकर विरोध में भाग लिया। काफी मशक्कत और बातचीत के बाद देर शाम अधिकारियों ने संगठन के नेताओं और परिजनों की मांगों पर लिखित में कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद परिवारजन और संगठनों ने आठ घंटे से चल रहा धरना समाप्त कर दिया। इसके बाद शव को सड़क से हटाकर अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया और मुख्य मार्ग को यातायात के लिए खोल दिया गया।
119
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Nov 15, 2025 16:23:01
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 16:20:30
0
comment0
Report
NTNagendra Tripathi
Nov 15, 2025 16:20:01
Gorakhpur, Uttar Pradesh:AK-47 और रेड गैंग पर पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है! पीपीगंज पुलिस ने गैंग के एक और सदस्य को गिरफ्तार कर लिया है। अब तक इस गैंग के कुल 28 सदस्य जेल की सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं! छठ पूजा के दिन अकटहवा पुल पर हुई फायरिंग और मारपीट की वारदात ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। खुद को AK-47 और रेड गैंग बताने वाले बदमाशों ने दिनदहाड़े दो छात्रों को पीटकर वीडियो वायरल किया था। घटना के बाद एसएसपी राजकरन नय्यर ने त्वरित और सख्त कार्रवाई का आदेश दिया। जिसके बाद एसओ अरुण सिंह की अगुवाई में पुलिस टीम ने गैंग के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक जैसी कार्रवाई शुरू की। नतीजा— एक के बाद एक गैंग के गुर्गे गिरफ़्त में आते गए… और आज पुलिस ने आरोपी सोहन साहनी को भी दबोच लिया है। Yानी… गोरखपुर पुलिस का ऑपरेशन ‘क्लीन गैंग’ अब अपने अंजाम के बेहद करीब है! एसओ अरुण सिंह की टीम ने AK-47 और रेड गैंग की कमर तोड़ कर रख दी है। इलाके में शांति लौट आई है… और गैंग के बचे-खुचे नेटवर्क को तलाशने की कार्रवाई अब भी जारी है। गोरखपुर में गैंगवार खत्म करने की जंग जारी है… पुलिस की इस कार्रवाई ने अपराधियों के हौसले पूरी तरह पस्त कर दिए हैं! AK-47 और रेड गैंग अब नाम के ही रह गए हैं!
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Nov 15, 2025 16:17:42
Delhi, Delhi:पंजाबी बाग़ के पश्चिम पुरी में घर में घुसकर महिला को मारी गोली फिर खुद को मारी गोली प्रेम प्रसंग में लड़के ने पहले लड़की को मारी गोली और फिर खुद को भी मारी गोली महिला की मौत व्यक्ति अस्पताल में एडमिट पुलिस मामले की जांच में जुटी पश्चिमी जिला के पंजाबी बाग थाना इलाके के पश्चिम पुरी के ओल्ड सलम फ्लैट में शनिवार शाम गोलियों की आवाज से सनसनी फैल गई बाद में पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक ही क्वार्टर के अलग-अलग कमरे में एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी थी एक कमरे में महिला जिसकी मुस्कान के रूप में पहचान हुई है की बॉडी पड़ी हुई थी और वेस्ट जिले के डीसीपी शरद भास्कर द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार मुस्कान के सिर में गोली मारी गई थी जबकि दूसरे कमरे में एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा था जिसकी पहचान नीरज के रूप में हुई उसकी छाती में गोली लगी थी पुलिस को ऐसी आशंका है पहले मुस्कान को गोली मारने के बाद नीरज ने खुद को गोली मारी बाद में पुलिस टीम के मौके पर आने के बाद नीरज को अस्पताल में भर्ती कराया गया फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है लेकिन मृतक मुस्कान की मां रेखाका आरोप है कि नीरज उनकी बेटी को पिछले 2 साल से परेशान कर रहा था शादी करने का दबाव बना रहा था साथ ही दो लाख रुपए की भी मांग कर रहा था इस संबंध में मुस्कान की मां का दावा है कि उन्होंने थाने में शिकायत भी दीं थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और आज शाम जब वह ड्यूटी से लौटी तो कमरा बंद था और जब लोगों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया तो मुस्कान मरी पड़ी थी उसे गोली लगी थी घटना के बाद मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने जांच की और डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया ।मां का आरोप है कि अगर पुलिस पहले शिकायत पर कार्यवाही करती तो आज उनकी बेटी मुस्कान जिंदा होती।
0
comment0
Report
SASARWAR ALI
Nov 15, 2025 16:16:21
Muju, Jeonbuk State:मनेंद्रगढ़ ब्रेक। जनजातीय गौरव दिवस का किया गया आयोजन । मांदर की थाप पर नाचे मंत्री श्याम बिहारी । गोंडवाना भवन में आयोजित कार्यक्रम में शैला दल के साथ नाचे स्वास्थ्य मंत्री । सिर पर पगड़ी पहनकर सामुहिक नृत्य में मांदर बजाते आये नजर । वहीं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा.... जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर की घोषणा । NH43 का इमली गोलाई चौक अब बिरसा मुंडा चौक के नाम से जाना जाएगा । चौक में बिरसा मुंडा की प्रतिमा भी स्थापित की जायेगी । बाइट -श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री। स्पीच - श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री। साथ ही मंत्री ने मंच से कहा देश आजादी के लिए आदिवासी जनजाति के लोगों ने जान की आहुति देकर देश को आजाद कराया है। सन 1875 में भगवान बिरसा मुंडा जन्म हुआ।बिरसा मुंडा देश के आजादी के लिए लड़ाई लड़ा। .....मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर जिले के विकासखंड मनेंद्रगढ़ स्थित गोंडवाना भवन मैदान, इमली गोलाई में आज जनजातीय संस्कृति, परंपराओं और स्वाभिमान का रंगारंग संगम देखने को मिला। जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित इस भव्य समारोह में हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग एकत्र हुए और पारंपरिक नृत्य एवं सांस्कृतिक परिधानों के माध्यम से अपनी गौरवशाली विरासत का शानदार प्रदर्शन किया।
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 16:16:10
0
comment0
Report
ADAnup Das
Nov 15, 2025 16:15:41
Krishnanagar, West Bengal:নদীয়া অনুপ কুমার দাস সংসারে অশান্তির কারণে মেয়ের বাবার অভিযোগের ভিত্তিতে জেল খাটে জামাই মদন হালদার, সেই সময় মেয়ে টুটুল হালদার বাপের বাড়ি ছিল,পরে মেয়ে টুটুল হালদার তার শশুর বাড়ী যায় সংসার পুনরায় শুরু করে, আজ অভিযোগ মেয়ের পিতার,মেয়েকে, জামাই এবং মেয়ের শশুরবাড়ির লোকজন খুন করেছে, অভিযোগ তেহট্ট থানায়। করিমপুর থানার বাজিতপুর গ্রামের বাসিন্ধা টুটুল হালদার এর বিয়ে হয়েছে তেহট্ট থানার নিশ্চিন্তপুরে। অশান্তির কারণে অভিযোগ এর ভিটিইতে জামাই জেল খাটে, আজ খবর যায় প্রতিবেশীর দ্বারা মেয়ের পিতার কাছে তার মেয়ে মারা গেছে, গিয়ে দেখে বিছানায় মেয়ের মৃতদেহ পরে আছে, বাড়ির লোকজন সবাই পলাতক,মেয়ের মৃতদেহ উদ্ধার করে থানায় মেয়ের শশুর বাড়ির সাত জনের নামে অভিযোগ করে মেয়ের পিতা নিপেন হালদার।
0
comment0
Report
Nov 15, 2025 16:12:33
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Nov 15, 2025 16:01:03
Baran, Rajasthan:बारां के अटरू में बदमाशों ने दबंगाई के लिए ओर कस्बे में दबदबा बनाने के लिए युवक की बेरहमी से बीच सड़क पर पिटाई, विडीयो किया वायरल, लोगों में आक्रोश बारां के अटरू कस्बे मे बीच सड़क एक युवक के साथ बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने है बदमाशों ने कस्बे में अपना दबदबा बनाने के लिए एक युवक के साथ बीच सड़क पर पिटाई की वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया है अटरू के राधा कृष्ण मंदिर पुजारी सियाराम ने बताया की मेरा लड़का शिवम को 4-5 युवकों ने रेल्वे स्टेशन क्षेत्र में बदमाशों ने लाठी, पाइपो, लात घुसो से जमकर पिटाई कर घायल कर दिया, जिसकी रिपोर्ट अटरू थाने में दर्ज करवाई है, रिपोर्ट मे बताया गया की तरुण हरिजन, शाहिल, अनुराग एवं दो अन्य युवकों ने शिविम वैष्णव को लाठी, प्लास्टिक के पाइपो, लात घुसों से जमकर पिटाई की है आपराधिक प्रवृत्ति के युवकों ने अपना दबदबा बनाने, एवं कस्बे मे दहशत पैदा करने की नियत से सरेआम पिटाई की एवं वीडियो बना कर सोशल मिडिया पर वाइरल किया है, पीड़ित शिवम् वैष्णव, पिता मंदिर का पुजारी होने से अपनी बेइज्जती होने पर अपने आप को अपमानित होने पर असहज महसूस कर रहा है पुलिस थाना अधिकारी कल्याण सिंह चौधरी ने बताया की पीड़ित ने 4-5 लड़को की नाम दर्ज रिपोर्ट करवाई है, पीड़ित का मेडिकल करवा लिया गया है अपराधियों को जल्द पकड़ कर उचित कार्यवाही की जायेगी।
62
comment0
Report
KSKartar Singh Rajput
Nov 15, 2025 16:00:36
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर ब्रेकिंग हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपियों के खिलाफ ग्वालियर थाना पुलिस की कार्यवाही घासमण्डी क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 10-10 हजार के चार इनामी आरोपियों को पुलिस ने शीतला माता मंदिर के पास से किया गिरफ्तारी गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो 315 बोर के कट्टा मय 02 जिंदा राउण्ड तथा दो पिस्टल मय 02 जिंदा राउण्ड जप्त किये गए थाना ग्वालियर पुलिस द्वारा उक्त प्रकरण में फरार इनामी आरोपी रिंकू कमरिया, अन्नी कमरिया उर्फ अनिल तथा एक आरोपी राजीव उर्फ गुट्टे शर्मा को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है। मुखबिर की सूचना पर शीतला माता मंदिर के पास से पुलिस ने घेराबंदी कर छोटू उर्फ सत्येंद्र यादव कमरिया निवासी घासमंडी, कालू उर्फ जितेंद्र यादव.. निवासी घासमंडी.. चेतन उर्फ अभय पांडे....पिता सुधीर पांडे निवासी कोटेश्वर एवं प्रियांशु दुबे उम्र निवासी कोटेश्वर कॉलोनी ग्वालियर को लिया हिरासत में.. आरोपियों की तलाशी लेने पर आरोपी चेतन पांडे व कालू उर्फ जितेंद्र यादव से घटना में प्रयुक्त एक-एक 315 बोर का कट्टा मय 1-1 जिंदा राउण्ड एवं आरोपी छोटू उर्फ सत्येंद्र यादव व प्रियांशु से घटना में प्रयुक्त एक-एक पिस्टल व 1-1 जिंदा राउण्ड जप्त किया। बाइट : अनु वेनिवाल, ASP
93
comment0
Report
Advertisement
Back to top