icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बिलासपुर दुर्गा पंडाल में चेन चुराने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। दुर्गा पंडालों में चेन चोरी करने के मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर आरती कर रही महिला के गले से सोने की चेन पार कर दी गई। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की तलाश शुरू की। पुलिस ने तीनों महिलाओं को पकड़कर उनके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया ब्लेड जब्त किया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के तेलीपारा रोड का है। पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर की रात श्वेता कश्यप शहीद चंद्रशेखर आजाद दुर्गा उत्सव समिति के पंडाल में आरती कर रही थीं। इसी दौरान उनके गले से करीब 14 ग्राम वजनी सोने की चेन चोरी हो गई। चेन की कीमत लगभग 60 हजार रुपये बताई गई है। पीड़ित के बेटे शौर्य कश्यप की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। पंडाल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के बाद संदिग्ध महिलाओं की तलाश की जा रही थी। पुलिस के अनुसार, उसलापुर रेलवे स्टेशन पर हुलिए के आधार पर तीन संदिग्ध महिलाओं को पकड़ा गया। पूछताछ और पहचान की कार्रवाई के बाद वर्षा बंसल, आशा बंसल और सबिता उर्फ सरिता बंसल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पूछताछ में आरोपियों ने चेन चोरी की वारदात स्वीकार की। साथ ही दुर्गा पंडाल में एक अन्य महिला की चेन चोरी करने और उसे अपनी साथी रीना बंसल को देने की बात भी सामने आई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल ब्लेड जब्त कर तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
0
0
Report

नोएडा एलिवेटेड रोड पर एक सप्ताह यातायात बाधित; गड्ढ़ा समस्या की तकनीकी जांच शुरू

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा एलिवेटेड रोड पर एक सप्ताह तक रहेगी यातायात की परेशानी, सेक्टर-62 से सेक्टर-18 जाने वाली लेन बंद एक ही स्थान पर दोबारा गड्ढा होने से प्राधिकरण की बढ़ी चिंता, आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन के इंजीनियर करेंगे तकनीकी जांच नोएडा। नोएडा की प्रमुख एलिवेटेड रोड पर सफर करने वाले वाहन चालकों की परेशानी आने वाले एक सप्ताह तक बढ़ सकती है। सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सड़क की मरम्मत का काम शुरू होने के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन को एक सप्ताह के लिए बंद कर दिया गया है। इस दौरान संबंधित दिशा में यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। सड़क पर बार-बार गड्ढा होने की घटना के बाद नोएडा प्राधिकरण ने मरम्मत के साथ-साथ इसकी तकनीकी जांच कराने का भी निर्णय लिया है। वहीं, यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मार्ग पर निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बना लें, ताकि जाम और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके。 डीसीपी ट्रैफिक सैयद अली अब्बास के मुताबिक, एलिवेटेड रोड पर मरम्मत कार्य के चलते सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन पर यातायात बंद रखा जाएगा। संबंधित स्थान पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। हालांकि, सेक्टर-18 से सेक्टर-62 की ओर जाने वाली लेन पर यातायात सामान्य रूप से जारी है। मरम्मत कार्य पूरा होने तक इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी。 एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार धंसी सड़क एलिवेटेड रोड पर एक ही स्थान पर बार-बार गड्ढा होने की घटना ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता और उसकी मजबूती को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के मुताबिक, रविवार को सेक्टर-33 स्थित इस्कॉन मंदिर के पास सड़क की ऊपरी परत धंस गई थी। इसके बाद प्राधिकरण की ओर से मरम्मत कराकर यातायात दोबारा शुरू करा दिया गया था। लेकिन मंगलवार को उसी स्थान पर फिर से गड्ढा हो गया। इस बार सड़क के नीचे मौजूद सरिया भी दिखाई देने लगा, जिससे मामले की गंभीरता बढ़ गई। एक ही स्थान पर दोबारा सड़क धंसने से यह सवाल उठने लगा है कि आखिर सड़क की ऊपरी परत बार-बार क्यों खराब हो रही है। क्या समस्या केवल सड़क की ऊपरी परत तक सीमित है या फिर नीचे मौजूद कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर में भी कोई तकनीकी खामी है? इन सवालों का जवाब जानने के लिए अब विशेषज्ञों की मदद ली जाएगी。 आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन करेंगे जांच मामले की गंभीरता को देखते हुए नोएडा प्राधिकरण ने आईआईटी रुड़की और ब्रिज कॉरपोरेशन के इंजीनियरों से तकनीकी जांच कराने का फैसला लिया है। इस जांच में सड़क की ऊपरी परत के साथ-साथ उसके नीचे मौजूद कंक्रीट और स्टील स्ट्रक्चर की स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। विशेषज्ञ यह पता लगाने का प्रयास करेंगे कि सड़क बार-बार धंसने के पीछे क्या कारण है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किन उपायों की जरूरत है। तकनीकी जांच इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि केवल ऊपरी सतह की मरम्मत करने से समस्या का स्थायी समाधान नहीं निकल सकता। यदि सड़क के नीचे किसी प्रकार की कमजोरी या तकनीकी खामी सामने आती है, तो उसे दूर करना जरूरी होगा। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की मरम्मत और आवश्यक सुधारों को लेकर निर्णय लिया जा सकेगा。 रोजाना हजारों वाहन चालकों की आवाजाही पर पड़ेगा असर सेक्टर-27 से सेक्टर-60 तक बनी करीब 4.8 किलोमीटर लंबी एलिवेटेड रोड नोएडा की महत्वपूर्ण सड़कों में शामिल है। यह मार्ग दिल्ली से नोएडा आने-जाने वाले लोगों के साथ गाजियाबाद, सेक्टर-62, 7X सोसायटियों और ग्रेटर नोएडा वेस्ट की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए भी काफी उपयोगी है। सुबह और शाम के व्यस्त समय में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक रहता है। ऐसे में सेक्टर-62 से सेक्टर-18 की ओर जाने वाली लेन एक सप्ताह तक बंद रहने से वाहन चालकों को अपनी मंजिल तक पहुंचने में अतिरिक्त समय लग सकता है। यातायात का दबाव आसपास के मार्गों पर भी बढ़ने की आशंका है। खासकर कार्यालय जाने वाले कर्मचारियों, व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़े लोगों और रोजाना इस मार्ग का इस्तेमाल करने वाले यात्रियों को परेशानी हो सकती है。 वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे घर से निकलने से पहले अपनी यात्रा की योजना बनाएं, यातायात पुलिस के दिशा-निर्देशों का पालन करें और जरूरत पड़ने पर वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें। बैरिकेडिंग के आसपास जल्दबाजी करने या बंद लेन में प्रवेश करने से बचना भी जरूरी है。 480 करोड़ रुपये की लागत से बनी थी एलिवेटेड रोड करीब 480 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की गई इस एलिवेटेड रोड को वर्ष 2017 में आम लोगों के लिए खोला गया था। इसका उद्देश्य नोएडा के प्रमुख मार्गों पर यातायात का दबाव कम करना और वाहन चालकों को तेज तथा सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना था। लेकिन अब एक ही स्थान पर बार-बार गड्ढा होने की घटना ने सड़क के रखरखाव और उसकी मौजूदा स्थिति पर सवाल खड़े कर दिए हैं。 फिलहाल, प्रभावित लेन पर मरम्मत कार्य के चलते यातायात बंद रखा गया है। प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित तकनीकी जांच के बाद ही सड़क धंसने के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। अब सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि मरम्मत के बाद सड़क को किस तरह सुरक्षित और मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वाहन चालकों को बार-बार ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े。 एक सप्ताह तक चलने वाले मरम्मत कार्य के दौरान वाहन चालकों को सावधानी बरतने और यातायात संबंधी अपडेट पर नजर रखने की जरूरत है। वहीं, तकनीकी जांच से यह स्पष्ट होने की उम्मीद है कि एलिवेटेड रोड पर बार-बार गड्ढा होने की समस्या के पीछे वास्तविक वजह क्या है。 Wkt
0
0
Report
Advertisement

दुर्ग पुलिस 13 आरोपियों को बैंक खाते किराए पर देकर साइबर ठगी में गिरफ्तार

Durg, Chhattisgarh:एंकर-बैंक अकाउंट को 05 से 15 हजार ₹ प्रति महीने की रकम पर सायबर ठगों को किराए पर देने वाले 13 आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है .वी/ओ-1 दरअसल पूरा मामला म्युल अकाउंट का है जिसमें ऑनलाइन ठगी की रकम ट्रांजैक्शन कर अपने बैंक खाते में ट्रांसकर करानें वाले आरोपीयो को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है सभी 13 आरोपी अलग अलग थाना क्षेत्र के रहने के वाले है आपको बता दे की पिछले दिनों छावनी थाने में म्युल अकाउंट को लेकर एक मामला दर्ज किया गया था जिसके बाद पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर साइबर अपराध एवं म्युल खातों के विरुद्ध छावनी और नेवई थाने और एसीसीयू की टीम द्वारा बैंक खातों की तकनीकी जांच एवं विश्लेषण किया जा रहा था जांच में सामने आया कि साइबर ठगी की रकम के लेनदेन में सभी बैंक खातों का उपयोग किया गया है बैंक खातों से संबंधित कुल 13 खाता धारकों के नाम सामने आए जिस पर बैंक से पतासाजी और पूछताछ की गई तब पता चला कि लाखों रुपए का लेनदेन इन सभी बैंक खातों में किया गया है जिसके बाद फौरन सभी खाताधारकों को धर दबोचा गया और पूछताछ करने पर पता चला कि यह सभी खाताधारक अपने बैंक के खाते को 5000 से लेकर 15000 ₹ तक के कमिश्न के लालच में साइबर ठगों को उपलब्ध कराया था जिससे संबंधित खातों में साइबर ठगी से प्राप्त धनराशि का लेन देन हो रहा था फिलहाल पुलिस ने सभी 13 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है फिलहाल मामले की विवेचना की जा रही है.
0
0
Report

धौलपुर में रोड स्वीपिंग मशीन का परीक्षण, स्वच्छता के लिए नया पहल

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर को स्वच्छ बनाने में जुटे सभापति गिरीश गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार, रोड स्वीपिंग मशीन का सफल परीक्षण धौलपुर। नगर परिषद धौलपुर में स्वच्छता को लेकर सभापति गिरीश कुमार गर्ग और आयुक्त विष्णु परमार की सक्रियता अब जमीन पर दिखने लगी है। दोनों अधिकारियों की पहल पर शहर में पहली बार आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीन का परीक्षण किया गया, जिसे शहरवासियों ने सराहनीय कदम बताया। गिरीश गर्ग के विजन और विष्णु परमार के प्रभावी प्रबंधन से नगर परिषद लगातार नवाचार कर रही है। सभापति गर्ग ने स्पष्ट कहा है कि धौलपुर को स्वच्छ, सुंदर और विकसित बनाना उनकी प्राथमिकता है, जबकि आयुक्त विष्णु परमार तकनीकी सुधारों को तेजी से लागू कर रहे हैं। इसी सोच का परिणाम है रोड स्वीपिंग मशीन। highway और डिवाइडरों पर जमी महीनों की धूल अब मिनटों में साफ होगी। परीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्वयं मशीन की कार्यप्रणाली देखी और सफाईकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौजूद लोगों ने कहा कि सभापति और आयुक्त की जोड़ी ने स्वच्छता को केवल नारा नहीं, बल्कि मिशन बना दिया है। नगर परिषद के इस प्रयास से धूल से होने वाली बीमारियों में कमी आएगी और शहर की सूरत बदलेगी
0
0
Report
Advertisement

अलवर के बगड़ मेव में शांतिपूर्ण मतदान, महिलाओं की लंबी कतारों से बढ़ा उत्साह

Alwar, Rajasthan:बगड़ मेव के संवेदनशील बूथ पर मतदान को लेकर उत्साह, महिलाओं की लंबी कतारें अलवर। रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के बगड़ मेव स्थित राजकीय विद्यालय में बनाए गए मतदान केंद्र पर पंचायत चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान केंद्र पहुंचने लगे। इस दौरान महिलाओं की लंबी कतारें आकर्षण का केंद्र रहीं। महिलाओं की भागीदारी मतदान के प्रति जागरूकता को दर्शाती नजर आई。 बगड़ मेव के संवेदनशील मतदान केंद्र पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी और अतिरिक्त जिला कलेक्टर अंबालाल मीणा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। बाइट:सुधीर चौधरी एसपी अलवर अधिकारियों ने मतदान प्रक्रिया, सुरक्षा प्रबंधों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्र पर निगरानी रखी जा रही है, ताकि मतदान शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जा सके। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिल रही है।
0
0
Report

बांसवाड़ा में पंचायत चुनाव नियमों की कड़ाई के साथ समीक्षा बैठक

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा पंचायती राज चुनाव-2026 को लेकर जिला निर्वाचन विभाग की ओर से टीएडी सभागार में बैठक आयोजित की गई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला परिषद सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. इंद्रजीत यादव ने चुनाव प्रक्रिया, प्रत्याशियों के खर्च की निर्धारित सीमा और आदर्श आचार संहिता के नियमों की जानकारी दी। इस इस दौरान प्रत्याशियों को जिला परिषद सदस्य के लिए तीन लाख रुपए खर्च और पंचायत समिति सदस्य के लिए डेढ़ लाख खर्च, सहित आचार संहिता की पालना करवाने को लेकर समस्त प्रत्याशियों के साथ मीटिंग में जानकारी दी। डॉ. यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रत्याशियों को निर्धारित सीमा के भीतर ही खर्च करना होगा। साथ ही चुनाव प्रचार में उपयोग होने वाले बैनर, पोस्टर, वाहन और अन्य प्रचार सामग्री के संबंध में भी नियमों से अवगत कराया। उन्होंने सभी सदस्यों को आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में चुनाव के दौरान नियमों का पालन करने और निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाए रखने पर जोर दिया गया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के जिला परिषद सदस्य मौजूद रहे。 वीओ - बैठक बाइट - डॉ इंद्रजीत यादव - जिला निर्वाचन अधिकारी
0
0
Report

भोजपुर पुलिस का गुंडा परेड: प्रमुख अभियुक्त समेत तीनों गिरफ्तार

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले का चर्चित असिस्टेंट कमांडेंट कस्टम रामकुमार सिंह हत्या कांड में आज भोजपुर पुलिस ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। आज आरा के नवादा थाना से हत्या कांड का मुख्य अभियुक्त चंदन सिंह सहित दो अन्य अपराधियों को भोजपुर पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित के निर्देश पर भारी पुलिस बल के साथ गुंडा परेड कराया गया है। इस दौरान गिरफ्तार सभी अपराधियों को आरा शहर में नवादा थाना से विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए आरा सिविल कोर्ट ले जाया गया है। पुलिस की इस ऐतिहासिक कदम से जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले अपराधियों का मनोबल टूटा है। गुंडा परेड के दौरान सभी अपराधी मुंह लटकाए पुलिस अभिरक्षा में आरा सिविल कोर्ट पहुंचे जहां उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। भोजपुर पुलिस की इस ऐतिहासिक कदम को आम लोगों ने उत्तर प्रदेश का योगी मॉडल माना है। इस दौरान पुलिस ने इन अपराधियों के पड़ से बरामद एक थार गाड़ी को भी मीडिया के समक्ष लाया गया। पुलिस लगातार इस कांड में शामिल सभी अपराधियों को पकड़ने के लिए दबिश बनाए हुए है। वहीं भोजपुर एसपी अवधेश दीक्षित ने इस कांड के सभी पहलुओं पर मीडिया के समक्ष खुलासा भी किया है जो वाकई बेहद चौंकाने वाला है। महज़ कुछ जमीन के टुकड़े के लिए रामकुमार सिंह की हत्या की गई थी।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड के बिरसा मुंडा स्टेडियम में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का उद्घाटन

Ranchi, Jharkhand:राजधानी रांची के खेलगांव स्थित बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप का भव्य आयोजन किया जा रहा है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। इस चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों से पुलिस महकमे की 29 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में पुलिसकर्मी तीरंदाजी में अपने निशाने और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आयोजन के जरिए पुलिसकर्मियों की खेल प्रतिभा को मंच देने के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा का अवसर भी मिल रहा है बाइट.....संतोष कुमार गंगवार, राज्यपाल, झारखंड 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप में देशभर से आए पुलिस तीरंदाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। खेलगांव में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों की 29 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है
0
0
Report
Advertisement

कैथल में बिजली कर्मचारी तीन दिवसीय हड़ताल, निजीकरण को लेकर रोष

Kaithal, Haryana:हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की 3 दिवसीय हड़ताल, कैथल में भी प्रदर्शन हरियाणा में बिजली कर्मचारी और अधिकारी तीन दिवसीय हड़ताल पर चले गए हैं। इसी कड़ी में कैथल के पोहवा चौक के नजदीक स्थित बिजली घर में भी कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार की नीतियों के खिलाफ रोष जताया। इस हड़ताल में विभिन्न यूनियनें एकजुट होकर हरियाणा बिजली कर्मचारी एवं इंजीनियर संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले विरोध जता रही हैं। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों का आरोप है कि सरकार बिजली विभाग में निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। उनका कहना है कि नूंह और गुरुग्राम में सरकारी व्यवस्था के समानांतर निजी कंपनियों को बिजली से जुड़े कार्यों के टेंडर दिए गए हैं। इससे कर्मचारियों को आशंका है कि भविष्य में इसी व्यवस्था को पूरे हरियाणा में लागू किया जा सकता है। कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि वे बिजली विभाग के निजीकरण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। उनका कहना है कि निजीकरण से कर्मचारियों के भविष्य और विभाग की मौजूदा व्यवस्था पर असर पड़ सकता है। फिलहाल कर्मचारियों ने तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। इसके बाद आंदोलन को आगे बढ़ाने या अगली रणनीति तय करने का फैसला संयुक्त संघर्ष मोर्चे की कार्यकारिणी करेगी।
0
0
Report

SIR मुद्दे पर BJP ने Congress पर पलटवार, दावा ढोंग और भ्रष्टाचार के किस्से

New Tehri, Uttarakhand:Tehri SIR पर बीजेपी ने कांग्रेस पर किया पलटवार, कहा कांग्रेस न्याय यात्रा के नाम पर कर रही सियासी ढोंग。 टिहरी पहुंचे भाजपा प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने मीडिया से बातचीत में SIR को लेकर कांग्रेस पर पलटवार किया और कहा कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है तो कांग्रेस SIR को लेकर भ्रांतियां फैला रही है और संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगा रही है उसको लेकर बीजेपी अब पदयात्रा निकालने जा रही है और लोगों को जागरूक करेगी वही कांग्रेस की न्याय यात्रा को बीजेपी ने सियासी ढोंग बताया और कहा इस प्रदेश में कांग्रेस ने भ्रष्टाचार के जो कीर्तिमान बनाए है अब उसको लेकर वो किस्से न्याय मांग रही है।
0
0
Report

नवाबगंज के मतदाता 2027 के लिए क्या चाहते हैं? भाजपा बनाम सपा की चुनौती

Bareilly, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश उत्तराखंड के खास कार्यक्रम में आज हमारी टीम नवाबगंज, बरेली देहात क्षेत्र में जनता की मिजाज जानने की कोशिश कर रही है. जनता भाजपा के विधायक द्वारा किए गए विकास से संतुष्ट नजर आई, जबकि इससे पहले सपा के पांच बार विधायक रहे भगवत शरण गंगवार से लोग नाराज दिखे. 2017 और 2022 में जो विकास हुआ उसके आगे सपा के 5 बार के विधायक के कार्य फीके नजर आ रहे थे. हमारे संवाददाता अजय कश्यप ने देहात क्षेत्र में जाकर जनता से जानने की कोशिश की कि इस बार 2027 की चुनाव में जनता क्या चाहती है. नवाबगंज की जनता क्या कहती है यह खास पेशकश में.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top