icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

असम STF ने पाकिस्तान-आधारित आतंकी नेटवर्क के संदिग्धों को गिरफ्तार किया

Guwahati, Assam:असम पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर और केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर, STF असम ने धुबरी पुलिस, चिरांग पुलिस और बारपेटा पुलिस की मदद से पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी नेटवर्क के संदिग्ध सदस्यों के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान अकरमुल इस्लाम, अमीनुर रहमान और अब्दुल हुसैन को पकड़ा गया। पांच मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, डेबिट कार्ड और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किए गए। इस नेटवर्क पर सीमा पार के हैंडलर्स और एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन चैनलों के जरिए लोगों को भर्ती करने, ऑनलाइन कट्टरपंथ फैलाने, जासूसी, लॉजिस्टिक्स, अवैध हथियार हासिल करने और स्लीपर सेल बनाने में शामिल होने का शक है। आगे की जांच चल रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

मन की बात 136वें एपिसोड: प्रधानमंत्री ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, युवाओं से संवाद

Noida, Uttar Pradesh:हर्ष मल्होत्रा, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष प्रधानमंत्री ऐसे है जो हर महीने देश के साथ देश की जनता के साथ मन की बात करते हैं। 136वा एपिसोड मन की बात का था प्रधानमंत्री इसमें कोई राजनीतिक बात नहीं करते। देश की सरकार ने क्या किया इस पर बात नहीं करते। कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को प्रधानमंत्री ने नमन किया। बहुत दुर्भाग्यपूर्ण रहा देश में जब दिल्ली के अंदर कुछ उपद्रवियों ने हमारे भोले भाले छात्रों के आंदोलन को हाईजैक करने का प्रयास किया। भारत सरकार युवाओं के मुद्दे पर संवेदनशील है उनके साथ बात करके उनकी बातों का समाधान निकाला है अरविंद केजरीवाल मनीष सिसोदिया इस आंदोलन को हाईजैक करने का प्रयास कर रहे थे। मनीष सिसोधिया ने कहा था पंजाब में पेपर लीक होगा तो वहां भी इस्तीफा करेंगे पंजाब के शिक्षा मंत्री का इस्तीफा कराए।
0
0
Report

खेरवाड़ा मार्ग में गड्ढे, भारी वाहन से बना बुरा हाल; बारिश में बच्चे जलभराव से परेशान

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर जिले के खेरवाड़ा कस्बे के महुदरा से कारछा निचला फला जाने वाला मार्ग किचड़ में तब्दील हो चुका है। रॉड से भारी वाहन गुजरने से सड़क पर बड़े बड़े गड्ढे पड़ गए है। ऐसे में ग्रामीणों और स्कूल के बच्चों ने समस्या का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने रास्ते को जाम कर प्रदर्शन किया। वहीं ग्रामीण व स्कूल के बच्चे बारिश में भीगते हुए रास्ते पर बैठ रहे। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन माइंस में जाने वाले भारी वाहनों से सड़क पुरी किचड़ में तब्दील हो गई। जिससे जलभराव रहता है। स्कूल जाने वाले विधार्थियों के कपड़ों पर किचड़ उड़ाते हुए वाहन निकलते हैं। गुस्साए ग्रामीणों व स्कूल के बच्चों ने रास्ता रोककर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। आए दिन बच्चों के यूनिफॉर्म व बैग किचड़ से गदे होते हैं। पहले भी कई बार प्रशासन को इस और ध्यान करवाया फिर भी बरसात के समय माइंस मालिकों द्वारा भारी वाहन गुजरने से सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। विशेष रूप से बारिश के समय वहां के ग्रामीण का निकलना दुश्वार हो जाता है ऐसे में माइंस के वाहन चालकों की मनमानी रहतीं हैं।
0
0
Report

कारगिल विजय दिवस पर मदन दिलावर ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी, प्रतिमा की घोषणा

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने रामगंजमंडी के शहीद पन्नालाल चौराहे पर आयोजित समारोह में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शहीद पन्नालाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही देशवासी सुरक्षित जीवन जी रहे हैं। मंत्री दिलावर ने कारगिल युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 1999 में पाकिस्तान समर्थित घुसपैठियों द्वारा भारतीय चौकियों पर कब्जा करने के बाद भारतीय सेना ने ऑपरेशन विजय और ऑपरेशन सफेद सागर के माध्यम से दुश्मनों को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 को भारतीय सेना ने सभी चोटियों को मुक्त कर तिरंगा फहराया और इस युद्ध में 527 वीर सैनिकों ने सर्वोच्च बलिदान दिया, जिन्हें देश हमेशा नमन करेगा। सम्रारोह के दौरान मंत्री ने स्थानीय लोगों की मांग पर ऊंडवा चौराहे पर त्याग और बलिदान की प्रतिमूर्ति मां पन्नाधाय की प्रतिमा स्थापित कराने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं का सम्मान करते हुए यह निर्णय लिया गया है। इसके बाद नगर पालिका सभागार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को सुनते हुए मंत्री दिलावर ने आगामी हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रामगंजमंडी इस अभियान में रिकॉर्ड स्तर पर घर-घर तिरंगा फहराकर मिसाल कायम करेगा। इस अवसर पर पूर्व सैनिक, जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे。
0
0
Report
Advertisement

चौमूं में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के मन की बात सुनी, शर्मा-भारद्वाज मौजूद

Jaipur, Rajasthan:चौमूं कार्यकर्ता के घर सुना गया PM मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम पूर्व विधायक रामलाल शर्मा के साथ कार्यकर्ताओं ने सुना प्रसारण भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी रहे मौजूद कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प एंकर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण आज चौमूं में भाजपा के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रामलाल शर्मा की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से एक कार्यकर्ता के घर पर सुना। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा प्रवक्ता रामलाल शर्मा के साथ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत भारद्वाज भी रहे。
0
0
Report

भादसोड़ा में जिला क्रिकेट संघ के नए अध्यक्ष का भव्य स्वागत

Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोड़ा में जिला क्रिकेट संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा, संयुक्त सचिव विकास बारेगामा और कोषाध्यक्ष पंकज झारोली का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। पदाधिकारियों ने भगवान सांवलिया सेठ के दर्शन कर जिले की खुशहाली की कामना की। स्वागत समारोह में अध्यक्ष प्रदीप लड्ढा ने कहा कि संगठन सभी को साथ लेकर आगे बढ़ेगा और खिलाड़ियों को उनका अधिकार दिलाने के साथ ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। समारोह में खेल प्रेमियों, कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही।
0
0
Report

उदयपुर: सायरा पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, डंपर-ट्रैक्टर जब्त

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में अवैध बजरी परिवहन और खनन के खिलाफ सायरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डंपर और एक ट्रैक्टर को जप्त किया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को थाने पर खड़ा करवाकर कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं दोनों वाहनों के चालकों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बजरी कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। थानाधिकारी शैतान सिंह नाथावत ने बताया कि अवैध बजरी परिवहन एवं अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सायरा थाना क्षेत्र के कोविया रोड पर ढीकोड़ा में हेड कांस्टेबल सुखाराम मय टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डंपर को रोककर जांच की। पुलिस ने डंपर चालक ढोलाराम बेकरिया को गिरफ्तार कर डंपर जब्त कर लिया। वहीं दूसरी कार्रवाई में ढोल चौकी प्रभारी एएसआई शंभू सिंह मय टीम ने नांदेशमा क्षेत्र के तिरोल में अवैध बजरी से भरे एक बिना नंबर के ट्रैक्टर को पकड़ा। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक कालू को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को भी जब्त कर लिया।
0
0
Report
Advertisement

सहरसा: मानसिक रोगी बेटे के पिता ने बहू-ससुराल पर प्रताड़ना- जमीन हथियाने का आरोप

Saharsa, Bihar:आपने अक्सर पति और ससुराल पक्ष के लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए देखा होगा लेकिन सहरसा से जो खबर सामने आई है वो बिल्कुल अलग हटकर है, दरअशल यहाँ एक पति ने अपनी ही पत्नी, ससुर और साले पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है इतना ही नही पीड़ित पति अब अपनी और अपने बूढ़ी मां के जान के डर से खुद का घर छोड़कर अपने पुस्तैनी गांव में शरण लिए हुए है. यह मामला सदर थाना क्षेत्र के डीबी रोड का जहाँ मानसिक रूप से बीमार जयंत चौहान की माँ जया देवी ने अपनी बहू और समाधि सहित कई अन्य लोगों पर सदर थाने में मामला दर्ज कराते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़ित जया देवी का कहना है कि लगभग 3 साल पूर्व उन्होंने अपने बेटे जयंत चौहान की शादी राजीव सिंह उर्फ फेकन सिंह की पुत्री अंतरा चोहान से करवाई थी. लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद से ही उनकी बहू और उसके परिवार के लोगों की नजर उनके पैतृक जमीन पर टिकी हुई थी, इस बीच मानसिक रूप से बीमार उनके बेटे से जमीन के कागजात लेकर फर्जी तरीके से कुछ जमीन को बेच डाला जबकि कुछ जमीन को फर्जी तरीके से बेचने की तैयारी में थे जब इसकी भनक लगी तो बेटे ने इसका विरोध किया जिसके बहु और उसके परिवार के लोगों द्वारा उनके मानसिक रूप से बीमार पुत्र को बंधक बना लिया और जबरन जमीन के अन्य कागजात पर दस्तखत कराने की कोशिश की विरोध करने पर उनके बेटे के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई, इस बीच उनका पुत्र किसी तरह से वहाँ से भागकर अपने पुस्तैनी गाँव पहुंचा जहाँ बहु और ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा अभी भी मारने की धमकी दी जा रही इस घटना से पुत्र और उसकी बूढ़ी मां सहित पूरा परिवार दहशत में पीड़ित जया देवी ने थाने में मामला दर्ज कराते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है, वहीं पुलिस फिलहाल मामले की जाँच में जुटी हुई है.
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top