मंदसौर में प्रेम विवाह से नाराज साले ने जीजा पर की फायरिंग
Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के ग्राम मुल्तानपुरा में एक प्रेम विवाह के कारण नाराज साले ने अपने जीजा पर फायरिंग कर दी। यशोधर्मन नगर थाना क्षेत्र के अकबर डोल के बाड़े में आरोपियों ने इसराइल डोल पर जानलेवा हमला किया। पुलिस ने आफताब चिल्लू, सोहेब टांडिया और शाहरुख चिल्लू के खिलाफ धारा 109, 3(5) बीएनएस और 307, 34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया है। फरियादी ने आरोपी की बहन से प्रेम विवाह किया था, जिससे आरोपी नाराज थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
'यूपी में वो दिन देखे जब अतीक का कुत्ता मुलायम से हाथ मिलाता था', सरधना से पूर्व विधायक संगीत सोम का बड़ा बयान
Meerut, Uttar Pradesh:पारस गोयल/ मेरठ: सरधना विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रहे संगीत सोम एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। दीपावली मिलन कार्यक्रम में उन्होंने समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह माफिया राज को लेकर पुरानी सरकारों को घेर रहे हैं। मंच पर पीछे बैनर लगा था जिसमें "समस्त क्षेत्रवासियों को दीपावली, गोवर्धन, भैयादूज, गंगा स्नान की हार्दिक शुभकामनाएं - प्रो. सोमेंद्र तोमर" लिखा था, और मंच से विधायक संगीत सोम संबोधित कर रहे थे।
