458001
मंदसौर में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, बड़ी संख्या में लाभार्थी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर के नेहरू बस स्टैंड स्थित फतेहपुरिया धर्मशाला में 23 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 74वें जन्मोत्सव के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और अनुभवी डॉक्टरों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह प्राप्त की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मेवात विकास बोर्ड की बैठक में क्षेत्रीय मुद्दे तेज, हाउस अरेस्ट पर सरकार घेरा
Nuh, Haryana:मेवात विकास बोर्ड की बैठक में आफताब-मामन ने उठाए क्षेत्र के मुद्दे, हाउस अरेस्ट पर सरकार को घेरा मेवात विकास बोर्ड की बैठक में नूंह विधायक एवं कांग्रेस के उपनेता प्रतिपक्ष चौधरी आफताब अहमद और फिरोजपुर झिरका विधायक मामन खान ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सामने रखे। आफताब अहमद ने कहा कि पिछले वर्ष हुई बैठक में लिए गए फैसलों की समीक्षा की गई। शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई कार्यों को आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने मेवात विकास बोर्ड के माध्यम से क्षेत्र के लिए अधिक बजट जारी करने की मांग की, ताकि विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके। वहीं मामन खान ने अपने विधानसभा क्षेत्र में पार्क और लाइब्रेरी, नेशनल हाईवे-248, स्वास्थ्य सुविधाओं और शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायतों की फिरनी पक्की करने के लिए मेवात के हिस्से के 48 करोड़ रुपये जारी करने की मांग भी रखी। मामन खान ने नगीना और मरोड़ा पीएचसी में डॉक्टरों की कमी तथा मांडीखेड़ा अस्पताल में सुविधाओं का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि मेवात में शिक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हाउस अरेस्ट को लेकर दोनों विधायकों ने सरकार पर निशाना साधा। आफताब अहमद ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुबीन तेडिया को हाउस अरेस्ट किए जाने को निंदनीय बताते हुए कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध करना विपक्ष का अधिकार है। मामन खान ने भी हाउस अरेस्ट को लेकर सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और कहा कि कांग्रेस जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर अपना विरोध जारी रखेगी।0
0
Report
मोतिहारी केसरिया में सूदखोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के घर फेंका तेजाब, परिवार गंभीर घायल
Motihari, Bihar:मोतिहारी के केसरिया में स्वर्ण व्यवसाई के घर में घुसकर पहले पूरे परिवार की पिटाई की गई इतने से भी मन नहीं भरा तो सूदखोरों ने स्वर्ण व्यवसाई के परिवार पर तेजाब फेंक दिया। इस तेजाब कांड में स्वर्ण व्यवसाई और उनकी पत्नी के अलावा उनका मासूम बेटा भी जख्मि हो गया है। तीन वर्ष के मासूम यश तेजाब से घायल होने के बाद ठीक से मूत्र त्याग नहीं कर पा रहा है अब इस मासूम को कैथेटर के सहारे रखा गया है। घटना केसरिया थाना क्षेत्र के पुरानी बाजार की है जहां के स्वर्ण व्यवसाई अमित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने केसरिया के एक व्यक्ति से करीब पंद्रह लाख रुपया सूद पर लिया था जिसमें से अमित ने दस लाख रुपया लौटा दिया था। बाकी बचे पांच लाख रुपया के सूद के एवज में सूदखोर चालीस लाख रुपया की जमीन लिखवाना चाहते थे जिसके लिए अमित तैयार नहीं हुआ। व्यवसाई अमित ने कल अपनी जमीन किसी और से बेच दिया जिसकी जानकारी मिलने के बाद सूदखोर कल शाम व्यवसाई के घर पर पहुंच गए और अमित के घर में घुसकर व्यवसाई सहित उनके परिवार की पिटाई के बाद तेजाब फेंक कर घायल कर दिया। तेजाब फेंकने के दौरान तेजाब फेंकने वाला भी तेजाब के चपेट में आ गया फिर क्या था तेजाब कांड से घायल व्यवसाई जहां अपने परिवार के साथ मुजफ्फरपुर में इलाज करवा रहा है इसी बीच तेजाब फेंकने वाले ने उल्टा व्यवसाई पर केसरिया थाना में एफआईआर दर्ज करवा दिया है.0
0
Report
खाद की कमी नहीं: बिहार मंत्री विजय सिन्हा ने किसानों की समस्याओं को सुना
Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। बिहार सरकार के कृषि मंत्री सह लखीसराय विधायक विजय कुमार सिन्हा एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय पहुंचे। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मंत्री ने बीजेपी प्रधान कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। इसके बाद बीजेपी प्रधान कार्यालय में आयोजित जन कल्याण संवाद कार्यक्रम में आम लोगों की समस्याएं सुनीं। साथ ही समाधान को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक बार फिर स्पष्ट कहा कि बिहार में खाद की कोई कमी नहीं है। किसानों को खाद उपलब्ध कराने के लिए सरकार लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है और किसानों के हित से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि किसानों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनके समाधान के उद्देश्य से पूरे बिहार में ‘कृषि जन कल्याण संवाद’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य छोटे किसानों की आय बढ़ाना, कम जमीन में इंटीग्रेटेड फार्मिंग को बढ़ावा देना, ड्रोन और आधुनिक कृषि तकनीक का इस्तेमाल, महिला उद्यमिता एवं युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करना है।0
0
Report
Advertisement
सुनसरी में जलस्तर बढ़ने की चेतावनी, तटीय क्षेत्र से दूरी बरतें लोग
Forbesganj, Bihar:नेपाल के सुनसरी जिले प्रशासन ने आमलोगों को अलर्ट जारी कर सप्तकोशी नदी में जलस्तर वृद्धि होने की चेतावनी देते हुए आमलोगों को सचेत रहने की अपील की है और तटीय क्षेत्र से दूर रहने को कहा है। नेपाल के सुनसरी जिले से सटे हुए अररिया जिले से बहने वाली सुरसर नदी के पानी में भी आंशिक बढ़ोतरी हुई है। सुरसर नदी नेपाल के सुनसरी जिले से होते हुए ही आती है। सुरसर नदी ने 2008 में आए प्रलयंकारी बाढ़ में भारी तबाही मचाई थी जिसके बाद नदी के किनारे पेड़ लगाने के लिए सैकड़ों ढाँचे तैयार किए गए थे लेकिन इन पर आजतक पेड़ नहीं लगाए गए जिससे नदी का कटान जारी है。0
0
Report
जांगिड़ समाज की आमसभा करौली में एकता और उज्ज्वल भविष्य पर चर्चा
Karauli, Rajasthan:हिण्डौन के ग्राम बंध का पुरा, फुलवाड़ा में जांगिड़ समाज की आमसभा का आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट के मुख्य संरक्षक सीताराम जांगिड़ ने सभा की अध्यक्षता की। मुख्य अतिथि के रूप में लल्लू राम जांगिड़ उपस्थित रहे। देशभर से पहुंचे समाजबंधु, उद्योगपति, भामाशाह एवं युवाओं ने एकता, संगठन और उज्ज्वल भविष्य पर मंथन किया। समाज के विकास एवं भावी योजनाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। इस अवसर पर भामाशाहों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में तेलंगाना प्रदेश अध्यक्ष सियाराम जांगिड़ परिता, उद्योगपति दिलीप कटारिया कटकड़, मनोज जांगिड़, ट्रस्ट अध्यक्ष महादेव प्रसाद, जांगिड़ समाज करौली जिला अध्यक्ष जगदीश जांगिड़ सहित बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद है।0
0
Report
नागौर के बुगरडा में कार-बाइक भिड़ंत, बाइक जलकर राख, युवक गंभीर
Nagaur, Rajasthan:नागौर बुगरडा गांव के निकट हुआ हादसा, कार और बाइक की हुई भिड़ंत, हादसे के बाद बाइक में लगी आग, आग लगने से बाइक पूरी तरह से जलकर राख, वहीं बाइक सवार एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, सूचना मिलते ही रोल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रैफर0
0
Report
Advertisement
CPIM ने 26 नवंबर दिल्ली कूच का ऐलान, किसान-मजदूरों का बड़ा मोर्चा
Nahan, Himachal Pradesh:लोकेशन नाहन 26 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे CPIM के संगठन.. जंतर मंतर में हुए CJP की तर्ज पर होगा आंदोलन, केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लामबद्ध होंगे किसान और मजदूर, देश में हो रहा पूंजीवादियों का विकास आमजन ठोकरे खाने को मजबूर- राकेश सिंघा देश और प्रदेश के शासक वर्ग पर जनता को लूटने के लगाए आरोप, नाहन में हुई जिला स्तरीय बैठक में नए आंदोलन के लिए बनाई गई रणनीति, हिमाचल में भी पीड़ा के दौर से गुजर रहे किसान मजदूर-सिंघा केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ सौतेले व्यवहार का भी लगाया आरोप, हिमाचल में वर्ष 2023 और 25 में आई थी प्राकृतिक आपदा, आपदा को लेकर प्रधानमंत्री द्वारा 1500 करोड़ देने की की गई थी घोषणा, मगर आज तक हिमाचল को नहीं मिल पाई केंद्र की ओर से कोई भी राहत, केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ CPIM ने एक बार फिर बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। नाहन में हुई जिला स्तरीय बैठक में 26 नवंबर को दिल्ली कूच करने की रणनीति तैयारी की गई। इस आंदोलन में किसान और मजदूर बड़ी संख्या में लामबद्ध होंगे। माकपा नेता राकेश सिंघा बैठक के बाद मीडिया से बात कर रहे थे。 राकेश सिंघा माकपा नेता राकेश सिंघा ने आरोप लगाते हुए कहा कि हिमाचल के साथ केंद्र सरकार पर सौतेला व्यवहार कर रही है। उनका कहना है कि वर्ष 2023 और 2025 में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के बाद प्रधानमंत्री की ओर से करीब 1500 करोड़ रुपये की राहत राशि देने की घोषणा की गई थी, लेकिन वो राहत राशि अभी तक प्रदेश को नहीं मिल पाई है जो की दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि किसान-मजदूरों छात्रों और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर दिल्ली में होने वाला आंदोलन सरकार के खिलाफ बड़ा संदेश होगा और निश्चित तौर पर देश की राजनीति में बड़ा बदलाव होगा。0
0
Report
मधुबनी पुलिस ने फरार आरोपी घर इश्तिहार चिपकाया, न्यायालय के आदेश पर तेज कार्रवाई
Madhubani, Bihar:एंकर मधुबनी पुलिस ने आर्म्स एक्ट मामले में फरार आरोपी के घर चिपकाया इश्तिहार, मामला बासोपट्टी थाना के लौठवा गांव की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में महीनों से फरार चल रहे आरोपी के घर ढोल-नगाड़े के साथ इश्तिहार चिपकाया। पुलिस की यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना कांड संख्या 29/25 के तहत की गई। पुलिस ने बताया लौठवा गांव निवासी तनवीर मंसूर आर्म्स एक्ट मामले में फरार चल रहा था। न्यायालय के आलोक में पुलिस टीम ने आरोपी के घर पहुंचकर ढोल-नगाड़े बजाकर इश्तिहार चस्पा किया। इश्तिहार के माध्यम से आरोपी को न्यायालय के समक्ष उपस्थित होने की सूचना दी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के फरार रहने की स्थिति में न्यायालय के आदेश के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
सSingरौली में तेज बारिश से NH-39 मार्ग भारी जलभराव, यातायात ठप
Singrauli, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिल में बीते तीन-चार घंटे से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं। सीधी–सिंगरौली को जोड़ने वाले NH-39 बरगवां–देवसर मार्ग पर सजहर जंगल के पास खाखन नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया...जिसके बाद हाईवे पर आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। देवसर से आगे हाईवे निर्माण कंपनी की ओर से अधूरे छोड़े गए पुल और क्षतिग्रस्त पुलिया के ऊपर से तेज रफ्तार में पानी बह रहा है। पानी का बहाव इतना तेज है कि सीधी-सिंगरौली हाईवे पर दोनो तरफ से वाहनों की आवाजाही रुक गई है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लगी हुई है और कई घंटे से यात्री रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लगातार बारिश के कारण खाखन पुल के ऊपर भी पानी का तेज बहाव बना हुआ है। पुल को नुकसान पहुंचने की वजह से भी आवागमन प्रभावित हुआ है। सीधी से सिंगरौली और सिंगरौली से सीधी आने-जाने वाले वाहन पुल के दोनों किनारों पर खड़े हैं। तेज बहाव के चलते यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों से तेज बहाव वाले पुल और नदी-नालों को पार नहीं करने की अपील की है। सुरक्षा के मद्देनजर खाखन पुल पर पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की गई है, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। वहीं सिंगरौली के देवसर विधानसभा क्षेत्र और बरगवां इलाके में भी तेज बारिश का असर देखने को मिल रहा है। कई नदी-नाले उफान पर हैं और कुछ छोटे पुल व रास्ते क्षतिग्रस्त होने की जानकारी सामने आई है। निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है, जबकि कई सड़कों पर पानी तेज रफ्तार से बह रहा है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि पानी के तेज बहाव वाले स्थानों पर जाने से बचें। जलभराव वाले इलाकों में पानी की निकासी के इंतजाम किए जा रहे हैं। लगातार बारिश के चलते फिलहाल जिले के कई हिस्सों में जनजीवन प्रभावित है और प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है।0
0
Report
Advertisement
लातेहार सदर में चोरी: घर से 6-7 लाख रुपये के गहने गायब, जाँच जारी
Latehar, Jharkhand:लातेहार सदर थाना क्षेत्र के चन्दनडीह मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने बंद घर को निशाना बनाकर करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के गहने और अन्य सामान चोरी कर लिए। घटना मनोज कुमार वर्मा के घर में हुई। चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि 27 अगस्त को रक्षाबंधन को लेकर घर से बाहर गए हुए थे। 30 अगस्त को घर लौटने पर उन्होंने देखा कि घर का अंदरूनी दरवाजा टूटा हुआ है। कमरे में रखी पत्नी का अलमारी का ताला और दरवाजा भी क्षतिग्रस्त था। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब 6 से 7 लाख रुपये मूल्य के गहने व अन्य सामान गायब हैं। मनोज वर्मा सोना, चांदी का व्यापारी है। घटना की सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी अशोक कुमार पासवान ने कहा कि चोरी के सूचना मिली है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा है कि जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा। मालूम हो कि चोरों ने जिस जगह चोरी की घटना को अंजाम दिया है, उसके आसपास काफी घना बस्ती है। उसके बाद भी चोरों ने चोरी की घटना अंजाम दे निकल गए।0
0
Report
दो पक्षों के झगड़े को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश नाकाम सांसद इमरान मसूद मिले पीड़ित परिवारों से।
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में हुई घटना को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। आज सांसद इमरान मसूद पीड़ित परिवार के साथ एसएसपी कैंप कार्यालय पहुंचे और एसएसपी से मुलाकात कर पूरे मामले में निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उनके साथ एमएलसी शाहनवाज खान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सदस्य इमरान मलिक और पार्षद आसिफ अंसारी भी मौजूद रहे। पीड़ित परिवार की महिलाएं भी सांसद के साथ पहुंचीं। सांसद इमरान मसूद ने एसएसपी के सामने कहा कि दो पक्षों के बीच हुए झगड़े को सांप्रदायिक रूप देने की नाकाम कोशिश को बेनकाब किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जो दोषी हैं, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई हो, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को कार्रवाई का शिकार नहीं बनाया जाना चाहिए। इमरान ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर वास्तविक दोषियों तक पहुंचने की मांग की।0
0
Report
गंगरार में 369 किलोग्राम डोडा चूरा के इनामी आरोपी रोशनलाल शर्मा गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार में DST ने कार्रवाई करते हुए नीमच के रतनगढ़ थाने के NDPS एक्ट के मामले में वांछित 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी रोशनलाल शर्मा खारखंदा का रहने वाला है और पुलिस को करीब दो साल से उसकी तलाश थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी 369 किलोग्राम डोडा चूरा के मामले में वांछित था। सूचना मिलने पर DST टीम ने गंगरार में किराना दुकानों के आसपास निगरानी रखी और संदिग्ध को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान रोशनलाल शर्मा के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी पहचान छिपाकर राजसमंद क्षेत्र में मार्बल फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था और मोबाइल भी इस्तेमाल नहीं करता था।0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर देहात में बारिश से नदियां उफान, सोलानी नदी में 4 लोग फंसे, धौला कुआं में ट्रैक्टर पलटा
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर देहात क्षेत्र में बारिश से नदियां उफान पर, सोलानी नदी में 4 लोग फंसे, धौला कुआं में ट्रैक्टर पलटा। सहारनपुर के देहात क्षेत्र में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। सोलानी नदी में तेज बहाव के बीच चार लोगों के फंसे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू की कवायद शुरू की गई। वहीं, धौला कुआं नदी में तेज बहाव के चलते ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के दौरान ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। देहात क्षेत्र में लगातार बढ़ते नदी के जलस्तर को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन अलर्ट है और नदी किनारे रहने वाले ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।0
0
Report
देहरादून में भाजपा ने मोदी के जन्मदिन से सेवा संकल्प अभियान पर विचार
Noida, Uttar Pradesh:राजधानी देहरादून में सेवा संकल्प अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की गई जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष कई मंत्रियों विधायकों और पदाधिकारी ने हिस्सा लिया इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर 1 महीने तक अभियान चलाने को लेकर विचार मंथन किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि आज सभी पदाधिकारी के साथ में सेवा संकल्प अभियान को लेकर विचार मंथन किया गया है किस तरह से एक महीने तक कार्यक्रम को चलाया जा सकता है उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से लेकर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। महेंद्र भट्ट प्रदेश अध्यक्ष भाजपा0
0
Report
अमेरिका में कही बात अब स्वयंसेवकों तक, मोहन भागवत की नई चुनौती
Noida, Uttar Pradesh:मोहन भागवत को लेकर कहा कि जो बात आप अमेरिका में कह रहे हैं, वह बात यहां आकर अपने स्वयंसेवकों को भी तो बताओ।0
0
Report
Advertisement
