icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहसपुर में गुलदार हमला: बुजुर्ग की मौत

Dehradun, Uttarakhand:उत्तराखंड में मानव और वन्य जीव संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा... ताजा मामला सहसपुर क्षेत्र का है... जहां चौहडपुर रेंज अंतर्गत आरक्षित वन क्षेत्र में लकड़ी लेने गए एक बुजुर्ग पर गुलदार ने हमला कर बुजुर्ग को मौत के घाट उतार दिया... घटना के बाद आक्रोषित लोगो ने रेंज ऑफिस पर هंगामा करते हुए गुलदार को जल्द पकड़ने की मांग की है... मिली जानकारी के मुताबिक घटना उस वक्त हुई जब गैस की कमी के चलते सहसपुर गांव के तीन लोग नजदीक के जंगल मे चूल्हे में जलने वाली लकड़ी बीनने के लिए गए हुए थे... लकड़ी बीनने के बाद दो लोग गांव में वापस आ गए, जबकि 55 वर्षीय इरफान पीछे रह गया... काफी देर तक जब इरफान घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की... गांव के नजदीक जंगल में तलाश करने पर बुरी हालत में लहूलुहान इरफान का शव बरामद हुआ... मौके पर मिले बुजुर्ग इरफान के शव पर गुलदार के हमले जैसे निशान मिले हैं... आशंका जताई जा रही है कि शिकार करने के बाद गुलदार शव को काफी दूर तक खींच कर ले गया... लेकिन ग्रामीणों की आहट के बाद गुलदार शव को छोड़कर मौके से भाग गया... फिलहाल पुलिस और वन विभाग की टीम ने घटना की बारीकी से जांच शुरू करते हुए ग्रामीणों से जंगल में न जाने की अपील की है... घटनास्थल पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मौके की बारीकी से जांच शुरू दी है... बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है... पोस्टमार्टम के बाद काफी हद तक घटना की वजह की तस्वीर साफ हो पाएगी。
0
0
Report

राजस्थान आवासन मंडल: 2026-27 में आम नागरिक के लिए नई आवास योजनाओं की घोषणा

Jaipur, Rajasthan:आम आदमी का घर का सपना होगा पूरा, राजस्थान आवासन मंडल ला रहा नई योजनाएं राजस्थान की भजन लाल शर्मा सरकार आम आदमी के अपने घर के सपने को साकार करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। बजट घोषणा 2026-27 की क्रियान्विति के तहत जल्द ही प्रदेश के कई जिलों में नवीन आवासीय योजनाएं लॉन्च की जाएंगी। राजस्थान आवासन मंडल इन योजनाओं को लेकर पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जयपुर, उदयपुर, बीकानेर, टोंक, नागौर, अलवर, करौली और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में विभिन्न आय वर्गों के लिए नई आवासीय योजनाएं लाई जा रही हैं। इन योजनाओं में फ्लैट्स और स्वतंत्र आवास दोनों विकल्प होंगे, जिससे ईडब्ल्यूएस, एलआईजी, मध्यम और उच्च आय वर्ग के परिवारों को किफायती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण आवास मिल सके। जयपुर में यहां मिलेंगे आवास जयपुर के इंदिरा गाँधी नगर के साथ-साथ फागी और चोमू क्षेत्र में भी आवासन मंडल नई आवासीय योजनाएं लाने की तैयारी में है, जहां विभिन्न आय वर्ग के लोगों को आवास उपलब्ध कराए जाएंगे। इन योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर मंगलवार को आवास भवन में आवासन आयुक्त अरविंद पोसवाल ने अहम बैठक ली। बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आयुक्त अरविंद पोसवाल ने कहा कि राज्य सरकार और आवासन मंडल आमजन के आवास के सपने को साकार करने के लिए संकल्पबद्ध हैं। उन्होंने अभियंताओं और अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी नवीन योजनाओं से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए और निर्माण कार्य में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। कुल मिलाकर, राजस्थान में नई आवासीय योजनाओं के जरिए सरकार आम लोगों के घर के सपने को साकार करने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

चौमूं-जयपुर में अचानक मौसम बदला, तेज बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी

Jaipur, Rajasthan:चौमूं जयपुर जयपुर के चौमूं से खबर चौमूं में अचानक बदला मौसम का मिजाज आसमान में गरज रही बिजली तेज तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश kisanो के माथे पर चिंता की लकीरें खेतों खलियानों में रखी हैं कटी हुई फसल जयपुर के चौमूं इलाके में देर शाम को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। दोपहर बाद आसमान में काले बादल छा गए और तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी। देखते ही देखते तेज तूफानी हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हो गई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। इस अचानक बदले मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों और खलिहानों में कटी हुई फसल खुले में पड़ी हुई है, जिस पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। तेज हवा और पानी के कारण फसल को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है, लेकिन किसानों के लिए यह बारिश परेशानी का कारण बन गई है।
0
0
Report

उत्तर-पश्चिम रेलवे ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता बढ़ाने लिए 20 पिट लाइनें बन रही हैं

Jaipur, Rajasthan:हैडर- उत्तर-पश्चिम रेलवे बढ़ा रहा परिचालन क्षमता ट्रेनों के रखरखाव पर फोकस इसके लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया जा रहा विभिन्न यार्ड में 22 पिट लाइनें उपलब्ध 20 नई रेल पिट लाइनों का निर्माण जयपुर के खातीपुरा में 4 पिट लाइनें बनेंगी उत्तर पश्चिम रेलवे ट्रेनों के रखरखाव के इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर दे रहा है। अपनी रेल परिचालन क्षमता को बढ़ाने को एक मिशन के रूप में लिया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेल रखरखाव क्षमताओं के व्यापक विस्तार की योजना पर कार्य कर रहा है। रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए रखरखाव क्षमता में वृद्धि जरूरी है। वर्तमान में ट्रेनों के रखरखाव के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 22 रेल पिट लाइनें हैं। पिट लाइन ट्रेनों के प्राइमरी मेंटिनेंस के लिए अति आवश्यक है। किसी ट्रेन के संचालन के लिए उसका समय पर मेंटिनेंस जरूरी है। उत्तर पश्चिम रेलवे ने अपने विभिन्न स्थानों पर रेल रखरखाव के लिए 20 नई रेल पिट लाइनों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इन नई रेल पिट लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है। इन कार्यों के प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है।
0
0
Report

कोटपूतली के जाटडे मंदिर में मेले और कुश्ती दंगल का सफल आयोजन

Jaipur, Rajasthan:कोटपूतली के राहेड़ा कल्याणपुरा गांव में जाटडे वाले मंदिर में मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन हुआ। सुबह मंदिर से गांव में कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों महिलाओं ने मंगल कलश उठा कर पूरे गांव में फेरी लगाकर मंदिर परिसर पहुंची, जहां मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शाम को मेला व कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। मेले में मेला कमेटी द्वारा कामड़े की कुश्ती करवाई गई, जिसमें 51 हजार का इनाम रखा गया। कामड़े की कुश्ती में हरियाणा व राजस्थान के आसपास के पहलवानों ने भाग लिया और एक से एक पहलवान ने दमखम दिखाया। आखिरकार कामड़े की कुश्ती संजय ज़ailाफ ने जीती; विजयी पहलवान को मेला कमेटी ने 51 हजार रुपए इनाम के रूप में दिए। मेले में आस पास के गांवों के लोगों ने खूब आनंद लिया, श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन किया और खुशहाली की कामना की। बच्चों और महिलाओं ने मेले में जमकर खरीदारी की। देर रात्रि तक सुंदरकांड का आयोजन किया गया।
0
0
Report
Advertisement

जमीन विवाद में पिता-पुत्र पर घात लगाकर हमला, पिता की मौत, पुत्र घायल

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के बोरी गांव में जमीन विवाद को लेकर घात लगाए युवकों ने पिता-पुत्र पर हमला कर दिया। पिता दिनेश बरंडा की मौत हो गई जबकि पुत्र कल्पेश बरंडा गंभीर रूप से घायल हैं। 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया; डॉक्टरों ने दिनेश बरंडा को मृत घोषित कर दिया। पुत्र कल्पेश का उपचार जारी है। मृतक के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया। रवि के साथ ग्रामीन जमीन के विवाद की बात सामने आ रही है; पहले भी मारने की धमकी दी गई थी, जिसकी रिपोर्ट 7 दिन पहले कोतवाली थाने में दी गई थी लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

जालोर: DISHA बैठक में तत्काल समाधान और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन निर्देश

Jalore, Rajasthan:जालोर दिशा समिति बैठक में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान व योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश सांसद लुंबाराम चौधरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित हुई। बैठक में उन्होंने अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान कर सरकारी योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। पीएम कुसुम, जल जीवन मिशन, आवास योजना, फसल बीमा सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। भीनमाल फ्लाईओवर, सड़क निर्माण व मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने जालोर शहर की सीवरेज समस्या के स्थायी समाधान के निर्देश दिए। बैठक में जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।
0
0
Report

नीमकाथाना के भूदौली में चोरी करने वाले को ग्रामीणों ने पेड़ से बाँधा

Sikar, Rajasthan:जनरल स्टोर की दुकान में चोरी करते एक युवक को पकड़ा। नीमकाथाना के सदर थाने इलाके के भूदौली गांव की है घटना। ग्रामीणों ने आरोपी को पड़ कर रस्सी से पेड़ के बांधा। बाद में ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना। पुलिस के मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों को चोर को किया पुलिस के हवाले। पुलिस आरोपी से कर रही है पूछताछ। सीकर जिले के नीमकाथाना के सदर थाना इलाके के भूदौली गांव की मालियों की ढाणी में जनरल स्टोर की दुकान में चोरी करते हुए एक युवक को पकड़ा और उसको रस्सी से बांधकर पेड़ से बांध दिया। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी जिसके बाद सदर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस की हवाले किया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे पूछताछ कर रही है जानकारी के अनुसार दोसा निवासी यह युवक बताया जा रहा है जो कि यहाँ खेतों में प्याज उपाडने का काम करता था आज एक जनरल स्टोर की दुकान में चोरी करते हुए ग्रामीणों ने पकड़ा और उसके बाद उसे रस्सी से बांधकर उसे पेड़ से बांध दिया। पुलिस के अनुसार आरोपी दोसा निवासी है जो की खेत में प्याज को उपाडने के लिए आया हुआ था आज जनरल स्टोर की दुकान में चोरी करते हुए पाए जाने पर उसे शांति भंग में गिरफ्तार किया गया है आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

गौरीबाजार में सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का भव्य स्वागत

ASAmit SinghFollow3m ago
Deoria, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का जनपद दौरे के दौरान गौरीबाजार में भव्य स्वागत किया गया। वे ग्राम जिरासो, वीर सिंहपुर भटनी में आयोजित श्री काशी दास बाबा पूजन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने जा रहे थे। गौरीबाजार के रामपुर चौराहे पर उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष तेज प्रकाश जायसवाल ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया। स्वागत से अभिभूत प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि प्रदेश की जनता वर्तमान सरकार के प्रशासनिक तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार से त्रस्त है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे समाजवादी पार्टी की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्व सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएं। इस मौके पर राष्ट्रीय सचिव राजेंद्र प्रसाद, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश यादव, उप संयोजक प्रभाकर पांडेय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहातम यादव, पिछड़ा प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल उर्फ पप्पू वर्मा, योगेंद्र कुशवाहा, शैलेंद्र सिंह, नथुनी यादव, अमानत अली, शंकर यादव, अदालत अली, हंसराज, प्रदुमन यादव, प्रवीण राजभर, मुरारी कनौजिया, रघुनाथ, मुनेश्वर कुशवाहा, सुरेंद्र यादव, विनोद सोनी वर्मा, राधेश्याम भारती और अभिषेक दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0
0
Report

झांसी के उल्दन में दबंग घर में घुसकर मारपीट, वीडियो वायरल

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी के उल्दन थाना क्षेत्र के ग्राम पलरा से दबंगों की गुंडई का वीडियो सामने आया है। दबंग ने रात के समय बाइक चला कर घर का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हो गए, जब घर में खाट पर सो रहे शख्स ने जागकर गेट पर खड़े दबंग का विरोध किया तो दबंगों ने गाली गलौज करने के बाद परिवार के लोगों के सामने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित सतेंद्र श्रीवास ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 5 मार्च की रात करीब 8 बजे गांव के ही दबंग अपने दो साथियों के साथ आ धमका और चलती बाइक से घर का गेट तोड़कर जबरन अंदर घुसकर उसके पिता के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी, विरोध करने पर दबंग परिवार के लोगों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। दबंगों की गुंडागर्दी की तस्वीर घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब पुलिस ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित ने घर में घुसकर हुई मारपीट का वीडियो वायरल कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

हाटा में नकली 'साहू' ब्रांड सामान पर रोक, दुकानदार-अधिकारियों के बीच छापेमारी

Kushinagar, Uttar Pradesh:हाटा तहसील के सुकरौली कस्बे में बड़ी छापेमारी बी एल प्लस साहू प्रतिष्ठान पर प्रशासन का एक्शन नकली “साहू” ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे थे प्रोडक्ट सिलाई मशीन, कूलर, मिक्सर ग्राइंडर मौके से बरामद दुकानदार वैध कागजात दिखाने में नाकाम मजिस्ट्रेट जया सिंह की अगुवाई में छापेमारी डीआईसी टीम व कंपनी CMD सनूप साहू भी रहे मौजूद DM के निर्देश पर ADएम वैभव मिश्रा ने गठित की थी टीम कंपनी को लंबे समय से मिल रही थी नकली सामान की शिकायत भ्रामक नाम से बाजार में खपाए जा रहे थे प्रोडक्ट “साहू सिलाई मशीन” कॉपीराइट व ट्रेडमार्क से रजिस्टर्ड नाम की कॉपी कर बिक्री करना गैरकानूनी छापेमारी की रिपोर्ट DM को भेज आगे वैधानिक कार्रवाई में प्रशासन जुटा
0
0
Report

कासगंज में DIOS ने एक निजी स्कूल सील किया; दूसरा स्कूल नोटिस, 2 दिनों में स्पष्टीकरण मांगा

Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज में DIOS का छापा एक विद्यालय को किया सील दूसरे स्कूल से मांगा स्पष्टीकरण कासगंज कासगंज यूपी के कासगंज में बिना मान्यता के संचालित हो रहे एक निजी स्कूलों को जिला विद्यालय निरीक्षक ने सील कर दिया है और वहीं दूसरे स्कूल को नोटिस जारी करते हुए कहा कि 2 दिन के भीतर लिखित स्पष्टीकरण साक्षर सहित कार्यालय में प्रस्तुत करें साथ ही खंड शिक्षा अधिकारी सोरों से यह भी पूछा गया कि उनके क्षेत्र में अवैध रूप से विद्यालय कैसे संचालित हो रहे थे। जिला विद्यालय निरीक्षक जगदीश चंद्र शुक्ला व सोरों के खंड शिक्षा अधिकारी ने संयुक्त रूप से नौबत राम सुमन देवी ज्ञान विद्या मंदिर नगला सर्जी का निरीक्षण किया यहां कक्षा 1 से 10 तक की पढ़ाई संचालित हो रही थी जब अधिकारी ने मान्यता के कागज मांगे तो उनके पास कोई मान्यता नहीं थी इसी पर तत्काल प्रभाव से विद्यालय को सील कर दिया और चाबी खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी कही दूसरे क्रम में रानी अवंती बाई आदर्श विद्या मंदिर नगला सर्जी सोरों कासगंज का निरीक्षण किया गया तो इस विद्यालय में देखा कि विद्यालय की 6 तक कक्षाएं संचालित थी विद्यालय के प्रधानाचार्य और प्रबंधन से मान्यता की कॉपी मांगी गई तो वह स्पष्टि रूप से जवाब नहीं दे पाए अधिकारियों ने स्कूल प्रबंधन को नोटिस दिया है और कहा कि 2 दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
0
0
Report

अवैध तमंचे के साथ शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

Baheri, Uttar Pradesh:बरेली के थाना बहेड़ी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध हथियार के साथ एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा और उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति रुड़की पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे रजा कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी सोहराब निवासी मोहल्ला टांडा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अवैध हथियार के दम पर लोगों में डर पैदा कर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देता था और उसी से अर्जित धन से अपना खर्च चलाता था। बताया जा रहा है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में संलिप्त रहा है, जिससे उसकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शिव कुमार मिश्र समेत पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता ने राहत की सांस ली है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top