458895
शामगढ़ में भारी बारिश के चलते बुजुर्ग नाले में बहा वहीं रेस्क्यू टीम तलाश में जुटी
Mandsaur, Madhya Pradesh:मंदसौर जिले के शामगढ़-सुवासरा क्षेत्र में भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। नदी-नाले उफान पर हैं, जिससे कई मार्ग बंद या डायवर्ट किए गए हैं। शामगढ़ थाना क्षेत्र के छायन गाँव में 70 वर्षीय एक बुजुर्ग कच्चे रास्ते पर बहने वाले नाले में बह गया। रेस्क्यू टीम उनकी तलाश में जुटी है। प्रशासन ने लोगों को बहते पानी से दूर रहने की चेतावनी जारी की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जालौन में छत से गिरकर महिला की मौत, पैर फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन छत से गिरकर महिला की मौत, पैर फिसलने से हुआ दर्दनाक हादसा जालौन। जालौन क्षेत्र के उदोतपुरा गांव में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, शिवानी, पत्नी सुधीर विश्वकर्मा, रविवार सुबह छत से नीचे उतर रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह छत से नीचे गिर गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाला
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने के बाद कहा, \"प्रधानमंत्री मोदी ने पूरा विश्वास रखकर मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है...मैंने आज यहां कार्यभाल संभाला है। मैंने यहां पूरी विस्तृत जानकारी ली है...मैंने पूरे मंत्रालय के कामकाज को समझने की कोशिश की है...आज मैंने लगातार बैठक की हैं...\"0
0
Report
विकासनगर के सरकारी स्कूल में दिनदहाड़े चोर: CCTV वीडियो में कैद
Dehradun, Uttarakhand:रिपोर्ट विकासनगर के सरकारी स्कूल में दिनदहाड़े चोरी हो गई। चोर कंधे पर LED टीवी रखकर स्कूल की दीवार फांदते हुए आराम से चोरी की इस वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया, लेकिन चोरी की पूरी घटना एक शख्स ने अपने मोबाइल में कैद कर ली। पूरी घटना राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर, विकासनगर में है, जहां चोरी एक कमरे में कैद हो गई। आप देखिए कैसे शातिर चोर स्कूल के पीछे के रास्ते से दाखिल होकर LED टीवी लेकर दीवार के ऊपर से फांदते हुए आराम से फरार हो जाता है। मामले में कॉलेज प्रशासन की ओर से अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अब पुलिस वीडियो के जरिए चोर की पहचान करते हुए उसकी तलाश में जुट चुकी है।0
0
Report
Advertisement
बंडा SDOP कार्यालय के सामने मंदिर से लाखों के आभूषण चोरी, जांच जारी
Sagar, Madhya Pradesh:एसडीओपी कार्यालय के सामने श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से अज्ञात चोर सोने, चांदी के आभूषण और हजारों की चढ़ौती चुरा कर के गए। मंदिर के पुजारी जब मंदिर पहुंचे तो देखा कि मंदिर के बाहर का चैनल गेट और अंदर लकड़ी का दरवाजे के ताले नहीं थे। दरवाजे आधे खुले हुए थे। मंदिर में भगवान की मूर्तियों के चांदी के 5 पुराने छत्र, दस चांदी के मुकुट, एक चांदी की बांसुरी एवं एक सोने का हार चोरी हो गए इसके साथ ही करीब 50 हजार रुपए की नगद चढ़ौती भी चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और सूक्ष्मता से जांच की। इसके साथ ही डॉग स्क्वॉड की टीम ने भी जांच की है。0
0
Report
खाटूश्यामजी में देवशयनी द्वादशी पर आस्था का सैलाब, लाखों श्रद्धालुओं के दर्शन
Sikar, Rajasthan:सीकर जिले के खाटूश्यामजी मंदिर में आषाढ़ शुक्ल देवशयनी द्वादशी के दो दिवसीय मेले के दौरान द्वादशी पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। अलसुबह से बाबा श्याम के दर्शन के लिए श्रद्धालolds की लंबी कतारें लगीं जो देर शाम तक जारी रहीं। लाखों भक्तों ने बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाकर अपने परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगलकामना की प्रार्थना की। द्वादशी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने बाबा श्याम को खीर-चूरमे का भोग अर्पित किया। अनेक श्रद्धालुओं ने अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर गठजोड़े की जात दी तथा बच्चों के जड़ूले मुंडन संस्कार भी चढ़ाए। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। मुख्य मेला मार्ग की 14 लाइनों में दर्शन व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की गई। शाम होते होते मौसम ने करवट बदली और झमाझम बारिश का दौर शुरू हो गया। बारिश से भीषण गर्मी से परेशान श्याम भक्तों को राहत मिली और मौसम खुशनुमा हो गया। बारिश के दौर में भी श्याम भक्तों का बाबा के दरबार में लगातार आनेका सिलसिला जारी रहा। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सेवादार श्रद्धालुओं को पेयजल उपलब्ध कराने सहित अन्य सेवाओं में पूरे समर्पण के साथ जुटे रहे। मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए। श्री श्याम मंदिर कमेटी के गार्ड तथा पुलिस जाप्ता पूरे मेला क्षेत्र में तैनात रहा और श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं व्यवस्थित दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करता रहा। पूरे दिन बाबा श्याम के जयकारों से खाटूधाम भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा.0
0
Report
योगी सरकार ने शिक्षकों को कैशलेस इलाज और बीमा कवर का दोहरा लाभ दिया
Noida, Uttar Pradesh:स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा मिलने पर खिले शिक्षकों के चेहरे, मुख्यमंत्री योगी का जताया विशेष आभार - योगी सरकार का शिक्षकों को दोहरा तोहफा, कैशलेस इलाज और 1.5 करोड़ के बीमा कवर की दी सौगात - पीएनबी के साथ एमओयू, शिक्षकों को 1.50 करोड़ का दुर्घटना और 3 करोड़ का हवाई दुर्घटना बीमा कवर - कैंसर और हृदय रोग सहित 1900 से अधिक गंभीर बीमारियों का होगा निशुल्क उपचार आगरा, 26 जुलाई। उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। खंदारी कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों को स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा का दोहरा तोहफा दिया। योगी सरकार ने जहां एक ओर 'मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना' का भव्य शुभारंभ किया। वहीं उच्च शिक्षा विभाग ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के साथ एक अहम एमओयू पर भी हस्ताक्षर किए। इन दोनों ऐतिहासिक कदमों से शिक्षकों और उनके परिवारों का भविष्य और स्वास्थ्य पूरी तरह सुरक्षित हो गया है। योगी सरकार के मार्गदर्शन में पीएनबी के साथ हुए इस एमओयू के तहत, अब शिक्षकों और शिक्षणेतर कर्मचारियों को 1.50 करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलेगा। इसके अलावा 3 करोड़ रुपये तक का हवाई दुर्घटना बीमा, 60 हजार रुपये तक का अस्पताल नकद लाभ और 12 लाख रुपये तक का टर्म लाइफ बीमा भी उपलब्ध कराया जाएगा। यह विशेष पहल शिक्षकों को एक मजबूत और भरोसेमंद सुरक्षा कवच प्रदान करेगी। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के 2 बड़े फायदे: 1. हर परिवार को 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाजः मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा सुविधा योजना से प्रदेश के विश्वविद्यालयों, अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों और स्ववित्तपोषित संस्थानों (पाठ्यक्रमों) में कार्यरत 1.28 लाख से अधिक शिक्षकों व उनके आश्रित परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक पात्र परिवार को सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में हर साल 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। इस योजना की सबसे बड़ी खासियत यह है कि कार्ड बनने के पहले ही दिन से लाभार्थी इसका उपयोग कर सकेंगे। अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उपचार, दवाइयों और डिस्चार्ज तक का पूरा खर्च योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। 2. कैंसर, दिल की बीमारी का भी इलाज होगा: इस योजना का संचालन साचीज (SACHIS) संस्था द्वारा किया जाएगा। इसमें आयुष्मान भारत योजना की ही दरें लागू होंगी। इसके तहत पैनल में शामिल सरकारी और निजी अस्पतालों में 1900 से अधिक बीमारियों के इलाज का पैकेज मिलेगा, जिसमें कैंसर, हृदय रोग, किडनी की समस्या और बड़ी सर्जरियां जैसे गंभीर और महंगे इलाज शामिल हैं। इसके लिए सभी जिलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित कर कार्ड वितरित किए जाएंगे। लाभार्थियों ने जाहिर की खुशी, जताया मुख्यमंत्री का आभार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों इस बहुप्रतीक्षित योजना का लाभ पाकर शिक्षकों और कर्मचारियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। योजना से लाभान्वित शिक्षकों ने इसे अपने जीवन की सबसे बड़ी राहत बताया। "यह योजना हमारे लिए एक बड़ी संजीवनी है। अब किसी भी गंभीर बीमारी के इलाज के लिए हमें कर्ज नहीं लेना पड़ेगा। योगी सरकार का यह कदम सराहनीय है।" - डॉ. मुकेश चंद, लाभार्थी शिक्षक "योगी सरकार ने शिक्षकों की बरसों पुरानी मांग को आज हकीकत में बदल दिया है। यह हमारे प्रति सरकार की गहरी संवेदनशीलता को दर्शाता है।" - डॉ. राजनाथ, लाभार्थी शिक्षक "दुर्घटना बीमा और टर्म लाइफ इंश्योरेंस से हमारे परिवारों को भविष्य की एक बड़ी और पक्की सुरक्षा मिली है, जो पहले कभी नहीं थी।" - धर्मेंद्र कुमार चौधरी, लाभार्थी शिक्षक "कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों के कवर होने से अब हम पूरी तरह से निश्चिंत होकर अपने शिक्षण कार्य पर ध्यान केंद्रित कर सकेंगे." - डॉ. रवि कांत पाठक, लाभार्थी शिक्षक "महिलाओं और उनके आश्रितों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा हमेशा से एक बड़ी चिंता रही है। 5 लाख का यह कैशलेस कार्ड हमें बड़ी मानसिक राहत देगा।" - डॉ. मोनिका अस्थाना, लाभार्थी शिक्षक "पीएनबी के साथ एमओयू और कैशलेस चिकित्सा, दोनों ही योजनाएं शिक्षा जगत के लिए ऐतिहासिक हैं। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के हृदय से आभारी हैं।" - अनुपम सक्सेना, लाभार्थी शिक्षक0
0
Report
Advertisement
सीकर ज्वेलर्स शोरूम में लूट के प्रयास का सीसीटीवी फुटेज सामने
Jaipur, Rajasthan:सीकर के ज्वेलर्स शोरूम में लूट का प्रयास मामला वारदात का सीसीटीवी आया सामने, bदमाशों के लूट के प्रयास की करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड सीसीटीवी में दो पिस्टल लहराते दिखे लूट करने आए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दो युवक हाथों में पिस्टल लिए मचा रहे है दहशत मचाते , सीसीटीवी में महिला व पुरुष ग्राहक भी दे रहे हैं दिखाई लाल सीकर पुलिस नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की कर रही है तलाश पुलिस के आला अधिकारी मामले में अभी तक नहीं दे रहे हैं कोई जानकारी。0
0
Report
मोहन लाल बडौली की हरियाणा उद्यम ब्यूरो अध्यक्ष नियुक्ति पर बीजेपी ने स्वागत किया
Sonipat, Haryana:सोनीपत ब्रेकिंग न्यूज़ बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बडौली को हरियाणा लोक उद्यम ब्यूरो का अध्यक्ष नियुक्त करने पर ढोल बजाकर किया स्वागत मोहन लाल बडोली ने उद्यम ब्यूरो का अध्यक्ष नियुक्त होने पर सरकार ओर बीजेपी शीर्ष नेतृत्व का किया धन्यवाद मोहनलाल बडौली ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कहा, युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए बीजेपी काम कर रही है धर्मेंद्र प्रधान ने बतौर शिक्षा मंत्री अच्छा काम किया लेकिन जिस तरह के हालात बने उनके कारण उन्होंने इस्तीफा दिया नीट पेपर लीक मामले में सरकार बड़ी कार्रवाई करेगी, जो भी लोग जिम्मेदार है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी - बडोली0
0
Report
Kaladham सोसाइटी वालो ने बुलडोजर कार्रवाई की मांग की
Noida, Uttar Pradesh:Kaladham सोसाइटी वालो ने बुलडोजर कार्यवाही की माँग की है उत्तरप्रदेश के लाइव में गया है फीड में गहमागहमी के शॉट्स के अलावा पिता की बाइट और aceo ग्रेनो की बाइट भी है0
0
Report
Advertisement
जालगांव में वरण-बट्टी और वांग्याभाजी की दुकानों पर भारी भीड़
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जळगावमध्ये वरण बट्टी व वांग्याच्या भाजीच्या दुकानांवर नागरिकांची मोठी गर्दी वरण , बट्टी आणि वांग्याची भाजी घेण्यासाठी दुकानांवर नागरिकांची रांग लागल्याचे पाहायला मिळत आहे आषाढी एकादशीचा उपवास असल्याने हा उपवास सोडण्यासाठी अनेकांच्या घरात वरण बट्टीचा बेत असतो.. आज रविवारचा सुट्टीचा दिवस असल्यामुळे घरच्या महिलांना आराम मिळावा म्हणून अनेक नागरिकांनी वरण बट्टी च्या विक्रीच्या दुकानांवर गर्दी केली आहे.. दुकान उघडल्यापासूनच वरण , बट्टी व वांग्याची भाजी घेण्यासाठी नागरिकांचे दुकानांवर गर्दी झाल्याचे चित्र पाहायला मिळत आहे.0
0
Report
सीकर के तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के प्रयास की CCTV फुटेज जारी
Sikar, Rajasthan:सीकर अपडेट सीकर के तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट का प्रयास मामला वारदात का सीसीटीवी आया सामने, badmाशों के लूट के प्रयास की करतूत सीसीटीवी में रिकॉर्ड सीसीटीवी में दो पिस्टल लहराते दिखे लूट करने आए बदमाश सीसीटीवी फुटेज में दो युवक हाथों में पिस्टल लिए मचा रहे है दहशत मचाते , सीसीटीवी में महिला व पुरुष ग्राहक भी दे रहे हैं दिखाई लाल सीकर पुलिस नाकाबंदी कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशوں की कर रही है तलाश पुलिस के आला अधिकारी मामले में अभी तक नहीं दे रहे हैं कोई जानकारी।0
0
Report
इंद्रावती टाइगर रिज़र्व में पैंगोलिन शिकार के तीन आरोपी गिरफ्तार
Vijayapura, Karnataka:बीजापुर ब्रेकिंग बाघ के बाद अब पैंगोलिन शिकारियों की इंद्रावती टाइगर रिजर्व में घुसपैठ पैंगोलिन शिकार और तस्करी मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार इंटर स्टेट बॉर्डर भोपालपटनम के सैंड्रापारा से हुई गिरफ्तारी वनमंडल बीजापुर और इंद्रावती टाइगर रिजर्व की संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई तीनों आरोपियों को भेजा गया जेल वन्यजीव तस्करों पर वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप बाघ के शिकार के बाद अब पैंगोलिन के शिकार की तरफ़ बढ़ रहे शिकारी। नेशनल परक इलाक़े में विभाग ने बढ़ाई चौकसी।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा में कारगिल विजय दिवस: पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया गया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा - लोहरदगा में भूतपूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा कारगिल विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस मौके पर वीरानियों को मंच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर 17 बिहार रेजीमेंट मेजर मोहित भट्ट मुख्य रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। रांची खोजा टोली नामकुम से कारगिल विजय दिवस में आठ जवान भी शामिल हुए। मौके पर इनके द्वारा सेवानिवृत्त जवानों सहित आगंतुको का स्वागत किया गया। इस मौके पर मेजर मोहित ने कहा की कारगिल विजय में हमारे 570 जवानों ने अपनी कुर्बानी देकर हमें कारगिल विजयी कराया। और कारगिल विजय हमें कई संदेश और सीख देने का काम करता है। बाइट- मेजर मोहित भट्ट लोहरदगा से गौतम लेनिन की रिपोर्ट0
0
Report
मधेपुरा में अवैध नशे के सिंडिकेट पर बड़ी कार्रवाई, 1170 कोरेक्स सिरप बरामद
Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिले में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बड़े सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र के खारा, वार्ड संख्या-09 में छापेमारी कर जमीन के गड्ढे में छिपाकर रखी गई 1170 बोतल प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और 56 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने इस गिरोह के मुख्य सप्लायर किंगपीन विजय पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। उत्पाद अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। बरामद सभी प्रतिबंधित कोरेक्स कफ सिरप और विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है। उन्होंने कहा कि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, पूछताछ में कई प्रभावशाली और सफेदपोश लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं। हालांकि, उत्पाद विभाग ने अभी तक किसी अन्य व्यक्ति के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच जारी है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक माना जा रहा है। विभाग का कहना है कि किसी भी स्तर पर संलिप्त पाए जाने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने तक अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
ग्रेटर नोएडा में खुली नालियां: हादसे रोज़, अधिकारियों की कार्रवाई असमर्थ
Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में मौत के और कितने गड्ढे जगह-जगह नालियां खुली हुई है नालियों के ऊपर स्लैब नहीं है नालिया ऐसी जगह पर खुली हुई है जहाँ शार्प टर्न है आए दिन यहां पर हादसे होते रहते हैं आखिर में ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी करती क्या है लोगों का कहना है कि आए दिन यहां पर गाड़ियां और मोटरसाइकिल वाले गिर जाते हैं Walk thru from 2 spots यहाँ नालिया खुली हुई हैँ कोई कार्यवाही नहीं0
0
Report
Advertisement
