icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
458001
Durgesh SharmaDurgesh SharmaFollow14 Sept 2024, 11:24 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जौनपुर पुलिस ने 200 गुम मोबाइल बरामद, कीमत 3.9 करोड़

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, 200 चोरी-गुम मोबाइल बरामद साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में जौनपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर क्राइम थाना और विभिन्न थानों की साइबर सेल टीम ने तकनीकी जांच के जरिए अलग-अलग स्थानों से 200 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने CEIR पोर्टल की मदद से मोबाइल फोन को ट्रेस कर उनकी बरामदगी की। खास बात यह रही कि जौनपुर के साथ-साथ आजमगढ़, वाराणसी, सुल्तानपुर, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, बलिया, प्रतापगढ़ और भदोही समेत कई जिलों से मोबाइल बरामद किए गए। इसके अलावा दिल्ली, गुजरात, महाराष्ट्र, झारखंड, बिहार और राजस्थान से भी गुम मोबाइलों को खोज निकाला गया। पुलिस के मुताबिक अब तक अभियान के तहत कुल 1,941 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 90 लाख रुपये है। बरामद किए गए मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंपे जा रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुगम सिंह ने बरामद मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई। मोबाइल मालिकों ने पुलिस की साइबर सेल टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए जौनपुर पुलिस का आभार जताया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गुम या चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए तकनीकी संसाधनों और CEIR पोर्टल का लगातार प्रभावी इस्तेमाल किया जा रहा है। बाइट आयुष श्रीवास्तव, एसपी सिटी, जौनपुर
0
0
Report

माण्डलगढ़ में सावन की भारी बरसात से बांध और झरने खिल उठे

Jaipur, Rajasthan:माण्डलगढ़: माण्डलगढ़ में सावन की पहली भारी बरसात ने क्षेत्र में खुशियों की सौगात ला दी है। दो दिन से लगातार हुई बारिश से 27 फीट भराव क्षमता वाला गोवटा बांध लबालब भर गया है, बांध की चादर करीब 6 इंच तक चल रही है, वहीं पर्यटन स्थल मेनाल में 150 फीट ऊंचाई से गिरने वाला झरना भी पूरे वेग से चल रहा है, गोवटा बांध में पानी की अच्छी आवक से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। अब किसानों को रबी और खरीफ फसलों के लिए भरपूर सिंचाई पानी मिलने की उम्मीद जगी है। वहीं बांध की चादर से बहते पानी का मनमोहक नजारा भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। मेनाल के झरने और गोवटा बांध की चादर के नजारे देखने के लिए पर्यटकों की भीड़ बढ़ने लगी हैं, नोट। इस खबर के विजुअल साथ मे हैं।
0
0
Report
Advertisement

बाराबंकी में ट्रांसफार्मर कनेक्शन मामले में दरोगा पर किसान पीटने का आरोप

Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- ट्रांसफार्मर से कनेक्शन जोड़ने पर बवाल, दरोगा पर किसान को पीटने का आरोप, घायल किसान जिला अस्पताल रेफर, ग्रामीणों ने पुलिस टीम को घेरा, वीडियो वायरल बाराबंकी में कोठी थाना क्षेत्र के ठाकुरपुर मजरे इब्राहिमाबाद गांव में 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से ट्यूबवेल का नया कनेक्शन जोड़ने को लेकर पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने आ गए। अदालत के आदेश पर कनेक्शन जुड़वाने पहुंची पुलिस टीम से ग्रामीणों की तीखी झड़प हो गई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विरोध करने पर दरोगा लालजी यादव ने किसान रामनिवेश को लाठी से पीट दिया, जिससे वह घायल हो गए। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। गांव में हंगामा और हाथापाई की स्थिति बनी रही। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ठाकुरपुर गांव में लगे 25 केवीए के ट्रांसफार्मर से फिलहाल रामनिवेश और रामकुमार के ट्यूबवेल संचालित हो रहे हैं। इसी ट्रांसफॉर्मर से गांव के रामप्रसाद ने भी ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए आवेदन किया था, जिसकी स्वीकृति मिलने के बाद रामनिवेश और रामकुमार ने इसका विरोध किया। उनका कहना था कि 25 केवीए ट्रांसफार्मर पर अतिरिक्त भार पड़ने से समस्या हो सकती है। ग्रामीणों ने नया कनेक्शन देने के बजाय 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। मामला अदालत तक पहुंचा। अदालत के आदेश पर जेई राजकुमार पुलिस टीम के साथ नया कनेक्शन जुड़वाने गांव पहुंचे। टीम में दरोगा लालजी यादव के अलावा सिपाही प्रमोद कुमार, सुरेंद्र कुमार और श्याम सिंह शामिल थे। ग्रामीणों के मुताबिक कनेक्शन जोड़ने का विरोध करने पर रामनिवेश और पुलिस के बीच विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान दरोगा लालजी यादव ने लाठी से रामनिवेश की पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचीं रेखा (32), सर्वेश कुमारी (40), नैंसी (17) और छह वर्षीय वैष्णवी के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। किसान की पिटाई की खबर फैलते ही ग्रामीण आक्रोशित हो गए और उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया। देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया और पुलिसकर्मियों को बंधक बनाए जाने के साथ हाथापाई की नौबत आ गई। हालात बिगड़ते देख पुलिस टीम किसी तरह मौके से बाहर निकली। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस बल गांव पहुंचा और घायल रामनिवेश को एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ समीर कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। देर रात दोनों पक्षों को थाने बुलाकर मामले की पड़ताल की गई। वहीं, एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि हाईकोर्ट के निर्देश पर पुलिस और विद्युत विभाग की टीम कनेक्शन जुड़वाने गई थी। ग्रामीणों ने इसका विरोध किया। एसपी के अनुसार, मौके पर दोनों पक्षों के बीच केवल बहस हुई है और मारपीट का मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है。
0
0
Report

सरगोठ में जलभराव से रोड तालाब बना, ग्रामीण माँगते सुधार

Sikar, Rajasthan:सरगोठ में जलभराव से ग्रामीण परेशान, सड़क पर बने तालाब. सीकर जिले की सरगोठ ग्राम पंचायत में एनएच-52 स्थित गणपति धाम से ढाणी भोपा वाली, बुरड़कों वाली, देवंदा वाली सहित आसपास की कई ढाणियों को जोड़ने वाले करीब एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर बारिश के बाद जगह-जगह जलभराव हो गया है. सड़क पर बने गड्ढों में पानी भरने से मार्ग ने तालाब का रूप ले लिया है. इससे रोजाना आवागमन करने वाले ग्रामीणों, स्कूली विद्यार्थियों और दुपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. जलभराव और बदहाल मार्ग से परेशान स्कूली बच्चों व ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन के खिलाफ विरोध जताते हुए सड़क निर्माण की मांग की. ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से सड़क निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा. उनका आरोप है कि चुनाव के दौरान सड़क निर्माण को लेकर वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव के बाद कोई सुध लेने नहीं आता. बारिश के दौरान सड़क पर कई स्थानों पर इतना पानी भर जाता है कि गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है. वहीं स्कूली बच्चों को भी पानी से होकर गुजरना पड़ता है. ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से soon सड़क का निर्माण करवाने और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है. ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग आसपास की कई ढाणियों के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसी रास्ते से आवागमन करते हैं. इसके बावजूद सड़क की स्थिति में सुधार नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है.
0
0
Report

श्रावणी मेले में बांका: टेंट सिटी और जीविका रसोई से भक्तों को शुद्ध भोजन

Banka, Bihar:विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले का 13वाँ दिन है. सुल्तानगंज से देवघर तक 105 किलोमीटर कच्ची कांवरिया पथ है जो बांका जिले से लगभग 55 किलोमीटर दूर पड़ता है. लाखों शिवभक्त प्रतिदिन सुल्तानगंज से जल लेकर बाबा भोले के चरणों में अर्पित कर रहे हैं. कांवरिया पथ गुलजार है और बाबा भोले का जयकारा गूंज रहा है. श्रावणी मेला बांका जिला में बिहार सरकार एवं जिलाधिकारी की पहल पर इस बार पांच जगह टेन्ट सिटी लगाया गया है और जीविका दीदी की रसोई संचालित हो रही है. साथ ही सैकड़ों सेवा शिविर लगाये गए हैं जो देश के अलग-अलग जगह से आकर निशुल्क भोजन, नास्ता, दवाई और ठहरने की व्यवस्था दे रहे हैं. सरकार की तरफ से कांवरिया श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं पौष्टिक भोजन मिल रहा है. जीविका दीदी रसोई के माध्यम से 70 प्रति प्लेट की दर से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जो जिले के 15 केंद्रों पर संचालित हो रही है और जहाँ भोजन तैयार किया जा रहा है. इस संबंध में डीपीएम बांका राकेश कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर जीविका दीदी के माध्यम से शुद्ध एवं पौष्टिक आहार उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे ये रसोई चलाई जा रही है और लगभग 200 जीविका दीदी को रोजगार मिला है.
0
0
Report
Advertisement

जेपीएससी-जेएसएससी धांधली: नेहा बोरा पर स्याही फेंकने के आरोपी अमरनाथ पांडे को जमानत

Ranchi, Jharkhand:जेपीएससी-जेएसएससी में कथित धांधली को लेकर 7 अगस्त को AISA की ओर से विधानसभा घेराव किया जा रहा था। इस दौरान AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड नेहा बोरा भी मौजूद थीं। इसी दौरान अमरनाथ पांडे नामक युवक ने नेहा बोरा पर स्याही फेंकी थी, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया था। अब इस मामले में रांची व्यवहार न्यायालय ने अमरनाथ पांडे को जमानत दे दी है। अमरनाथ पांडे की ओर से केस लड़ रहे अधिवक्ता कुशल कुमार ने बताया कि 7 अगस्त को प्रदर्शन के दौरान ही अमरनाथ पांडे को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 8 अगस्त को उसे मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुशल कुमार ने बताया कि सोमवार को अमरनाथ पांडे की ओर से जमानत याचिका दाखिल की गई। उन्होंने कहा कि अमरनाथ पांडे पर एक महिला की मर्यादा भंग करने से संबंधित आरोप लगाया गया था। अधिवक्ता ने कहा कि कोर्ट में उनकी ओर से यह दलील दी गई कि नेहा बोरा पर स्याही फेंकने की घटना से किसी महिला की मर्यादा भंग करने का मामला नहीं बनता है। उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे महिला की मर्यादा भंग करने का कोई इरादा भी नहीं था। कुशल कुमार ने दावा किया कि अमरनाथ पांडे पर लगाई गई संबंधित धाराएं इस मामले में लागू नहीं होती हैं। उन्होंने इसे राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता या राजनीतिक विचारधाराओं के टकराव से जुड़ा मामला बताया। अधिवक्ता ने कहा कि महिला की मर्यादा भंग करने से संबंधित धारा लगाया जाना उचित नहीं था और कोर्ट ने शिकायत एवं मामले के तथ्यों को देखने के बाद अमरनाथ पांडे को जमानत दे दी। बाइट: कुशल कुमार, अधिवक्ता
0
0
Report

मोतीहारी में भव्य तिरंगा यात्रा, वंदे मातरम के 150 वर्ष का उत्सव

Motihari, Bihar:*वंदे मातरम" जय घोष के साथ निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा।तिरंगा यात्रा में समाज के सभी वर्ग के लोगों पूरे जोश के साथ शिरकत कर आजादी के संघर्षों की याद ताजा कराई* *तिरंगा यात्रा राष्ट्रवाद की भावना को जागृत करेगी* - जिलाधिकारी संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार और कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार सरकार से प्राप्त पत्र के आलोक में हर घर तिरंगा अभियान 2026 अंतर्गत मोतिहारी जिला प्रशासन के सौजन्य से समाज के सभी वर्ग के लोगों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा में सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, विभिन्न संघ के प्रतिनिधि, चिकित्सक, संस्कृति कर्मी,व्यवसाई, शिक्षाकर्मी,खिलाड़ी, समाहरणालय कर्मी एवं बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। तिरंगा यात्रा का प्रारंभ समाहरणालय परिसर से हुआ जहां पहले राष्ट्र गीत वंदे मातरम और उसके पश्चात राष्ट्रगान जन गण मन का गायन किया गया। समाहरणालय परिसर में वंदे मातरम की परिकल्पना आधारित भव्य रंगोली भी बनाई गई थी जो आकर्षण का केंद्र बनी। तिरंगा यात्रा के प्रारंभ के समय जिलाधिकारी सुमन सौरभ यादव ने अपार जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, वह वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में किया जा रहा है। आप सभी जानते हैं कि वंदे मातरम को भारत सरकार ने राष्ट्रगीत के रूप में स्वीकृत की है। वंदे मातरम की रचना महान कवि और रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के द्वारा 1875 में की गई थी। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के द्वारा वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर देशभक्ति और राष्ट्र गौरव की भावना को प्रबल करने के उद्देश्य से देश के सभी जिलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला प्रशासन पूर्वी चंपारण के द्वारा इस यात्रा को आयोजित किया गया है जिसमें समाज के सभी वर्गों का संपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ है। इस यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रभक्ति एवं राष्ट्रवाद की भावना से ओत-पोत व्यापक जन सहभागिता सुनिश्चित करनी भी है। तिरंगा यात्रा समाहरणालय से निकलकर मुख्य पथ होते हुए कचहरी चौक, राजा बाजार, बलुआ ओवरफ्लाई से होते हुए सदर अस्पताल,रेड क्रॉस, टाउन थाना से होते हुए गांधी संग्रहालय तक गई जहां यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के समापन से पूर्व यात्रा में भाग लेने वाले सभी गणमान्य लोगों ने महात्मा गांधी की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित की। ज्ञातब्य है कि सभी अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर भी तिरंगा यात्रा का आयोजन जिले भर में किया गया है।
0
0
Report

जमुई बिजैया गांव में विवाद के दौरान घायल महिला, रूपा कुमार की इंसानियत वायरल

Jamui, Bihar:जमुई जिले के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के बिजैया गांव में रास्ते को लेकर दो गोतिनियों के बीच हुए विवाद में मारपीट का मामला सामने आया है। घटना में ललिता देवी, पति अजय यादव, घायल हो गईं। सूचना मिलने पर डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें सदर अस्पताल जमुई रेफर कर दिया। घायल ललिता देवी ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उनकी गोतिनी कंचन देवी ने ईंट से उनके कान के पास वार कर दिया, जिससे उन्हें चोट लगी और बोलने में परेशानी हो रही है। वहीं, घायल महिला के भैंसुर संदीप यादव और सुनील यादव ने बताया कि दोनों महिलाओं के बीच घरेलू विवाद को लेकर मारपीट हुई थी। संदीप यादव ने आरोप लगाया कि घटना से तीन-चार दिन पहले भी कुछ लोग उनके घर आए थे और आज ललिता देवी को अकेला देखकर उनके साथ मारपीट की गई। इस पूरे घटनाक्रम के बीच डायल-112 में तैनात महिला सिपाही रूपा कुमारी की इंसानियत की जमकर चर्चा हो रही है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें रूपा कुमारी घायल महिला को अपनी गोद में उठाकर पुलिस वाहन तक ले जाती नजर आ रही हैं। साथ मौजूद पुलिसकर्मी भीड़ को नियंत्रित करते हुए घायल महिला को सुरक्षित वाहन तक पहुंचाने में मदद करते दिखाई दे रहे हैं। सिपाही रूपा कुमारी के इस मानवीय पहल की लोग सोशल मीडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि खाकी वर्दी सिर्फ कानून-व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी नहीं निभाती, बल्कि Need के वक्त इंसानियत का सहारा भी बनती है। घायल महिला को जिस तरह सिपाही ने बिना किसी झिझक के अपनी गोद में उठाया, उसने पुलिस की मानवीय तस्वीर सामने रखी है। वहीं, मामले को लेकर चरकापत्थर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बताया कि बिजैया गांव में मारपीट की घटना हुई थी। दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाइट— संदीप यादव एवं सुनील यादव, घायल महिला के भैंसुर
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन महाकाल मंदिर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के दर्शन पूजन

Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की, मंदिर समिति की ओर से किया गया स्वागत उज्जैन। मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने बुधवार को उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बाबा महाकाल की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की。 इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से जनसंपर्क अधिकारी एवं सहायक प्रशासक आशीष फलवाड़िया ने उप मुख्यमंत्री का स्वागत और सत्कार किया। मंदिर समिति की ओर से उन्हें बाबा महाकाल का प्रसाद और स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया。 बाइट -उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल
0
0
Report

देवास के सतवास में 3 साल के बच्चे नाले में डूबा, SDRF तलाश जारी

Dewas, Madhya Pradesh:सतवास क्षेत्र में फिर दर्दनाक हादसा, 3 साल का मासूम नाले में बहा,सर्चिंग जारी हैं। सतवास थाना क्षेत्र के मोहाई जागीर गांव के गारबाड़ी खाली नाले में अचानक पानी बढ़ने से 3 साल का मासूम बह गया। बताया जा रहा है कि करीब 3 बच्चे नाले के पास गए थे, इसी दौरान अचानक पानी का तेज बहाव बढ़ा और मासूम उसकी चपेट में आ गया।ग्रामीणों ने तत्काल डायल-100 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम सक्रिय हुई। SDRF की टीम रात करीब 10 बजे मौके पर पहुंची और मासूम की तलाश शुरू की। फिलहाल रेस्सक्यू किया जा रहा हैं अयनांश नाम है बच्चे का
0
0
Report

शहर विकास के अंतिम नक़्शे के अभाव से नागरिकों में पैदा हुआ भारी भ्रम

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजी नगरात शहर विकास आराखड्याचा अंतिम नकाशा नेमका कोणता, हा प्रश्न आता हजारो नागरिकांसमोर उभा राहिला आहे. २ वर्षांच्या अभ्यासानंतर तयार झालेल्या विकास आराखड्यात शासनाने एक्सक्लुडेड प्लॅन मंजूर करत तब्बल ४०८ प्रमुख बदल केले. मात्र, हे बदल मूळ 'डीपी' मध्ये समाविष्ट करून समजेल असा एकत्रित अंतिम नकाशा अद्याप प्रसिद्ध करण्यात आलेला नाही. त्यामुळे एखाद्या भागातील रस्ता, शाळा, रुग्णालय किंवा उद्यानाचे आरक्षण कायम आहे की बदलले, हे समजण्यासाठी नागरिकांना २ वेगवेगळे नकाशे पडताळावे लागत आहेत. आणि यात गोंधळ होत असल्याने कुणालाच जमिनीवर कुठले आरक्षण आहे हे कळायला मार्ग नाहीय...
0
0
Report
Advertisement

मान्सून देरी से खरीप में बोआई प्रभावित, कपाशी में उत्पादन पर खतरे की आशंका

Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर जिल्ह्यात  यंदा लांबलेल्या मान्सूनमुळे खरीप हंगामातील पेरण्यांना विलंब झाला. या शिवाय, अनेक भागांमध्ये अपेक्षित पाऊस नसल्याने तसेच पावसाचा खंड पडत असल्याने पिकांच्या वाढीवर परिणाम होत आहे. जिल्ह्यात ९१ टक्के पेरणी आतापर्यंत झाली आहे खरिपातील कृषी विभागाने प्रस्तावित केलेल्या ६ लाख ८१ हजार ९०३ हेक्टरपैकी ६ लाख २१ हजार २८० हेक्टरवर विविध पिकांची पेरणी झाली. पिकांच्या ऐनफळधारणे वेळी किंवा कणसांमध्ये दाणा भरण्याच्या वेळेत पाण्याचा ताण पडल्यास थेट उत्पादनच घटण्याची भीती शेतकऱ्यांकडून व्यक्त केली जात आहे. सर्वाधिक फटका कपाशी पिकाला बसण्याचा कृषी अधिकाऱ्यांचा अंदाज आहे.
0
0
Report

फाजिल्का के सरहदी गांवों में तेंदुआ दिखने से ग्रामीण दहशत

Fazilka, Punjab:फाजिल्का के सरहदी गांवों में तेंदुआ देखे जाने की सूचना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इलाके में तैनात एक आर्मी जवान ने तेंदुए को देखा, जिसके बाद इसकी सूचना BSF को दी गई। BSF ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गांव केरियां, बांडीवाला और सिवाना के गुरुद्वारा साहिबों से अनाउंसमेंट करवाकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। खास तौर पर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को अकेले बाहर न जाने की सलाह दी गई है। ग्राम बांडीवाला के सरपंच बिट्टू और गांव केरियां के सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि डिफेंस ड्रेन के आसपास तेंदुआ देखे जाने की सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि लोग अक्सर ड्रेन के साथ बनी सड़क पर दौड़ लगाने या लकड़ियां लेने जाते हैं, इसलिए शाम और रात के समय इस इलाके में जाने से परहेज किया जाए। सरपंचों ने ग्रामीणों से अपील की है कि यदि रात के समय खेतों में पानी लगाने जाना जरूरी हो तो अकेले न जाएं और अधिक संख्या में लोग साथ जाएं। परिवारों को बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई है। वहीं, गांव केरियां के सरपंच राकेश कुमार ने बताया कि उन्होंने वन्यजीव विभाग से भी संपर्क किया है, जिसके अधिकारी इलाके में पहुंचकर तेंदुए की तलाश और स्थिति का जायजा लेंगे। BSF द्वारा गांवों में करवाई गई अनाउंसमेंट में लोगों को स्पष्ट रूप से सतर्क रहने और तेंदुआ दिखाई देने की स्थिति में उसके करीब न जाने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top