Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Mandla481661

मण्डला के इलेक्ट्रॉनिक शॉप में CCTV में 2 LED चोरी

VMVimlesh Mishra
Oct 20, 2025 08:14:42
Mandla, Madhya Pradesh
मण्डला - इलेक्ट्रॉनिक शॉप से 2 LED चोरी। चोरी की घटना CCTV में कैद। 2 लोगों ने किए 2 LED चोरी। 42 इंच के LED हैं। पड़ाव क्षेत्र स्थित है इलेक्ट्रॉनिक शॉप। कल रात की घटना।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
AMABHAYA MOHANTY
Oct 20, 2025 11:04:54
Keonjhar, Odisha:କେନ୍ଦୁଝର ଜିଲ୍ଲାର ବଡ଼ବିଲ ରେଳ ସାଇଡିଂରେ ଖଣି ବିଭାଗର ଚଢ଼ାଉ ବିପୁଳ ପରିମାଣର ଚୋରା ଖଣିଜ ଦ୍ରବ୍ୟ ଜବତ ବଡବିଲ ରେଳ ସାଇଡ଼ିଂ ରେ ଖଣି ବିଭାଗ ଚଢ଼ାଉ । ଗଚ୍ଛିତ ଥିବା ବିପୁଳ ପରିମାଣର ବେଆଇନ ଖଣିଜ ପଦାର୍ଥ ଜବତ କରିଛି । ଖଣି ବିଭାଗର ଏକ ସ୍ବତନ୍ତ୍ର ସ୍କ୍ୱାର୍ଡ ଏହି ଚଢ଼ାଉ ରେ ସାମିଲ ହେଇଛନ୍ତି । ବଡ଼ବିଲ ରେଳ ସାଇଡିଂରେ ବିପୁଳ ପରିମାଣର ଖଣିଜ ଦ୍ରବ୍ୟ ବେଆଇନ ଭାବେ ଗଚ୍ଛିତ ଥାଇ ଚୋରା ଚାଲାଣ ପାଇଁ ଯୋଜନା କରାଯାଉ ଥିବା ନେଇ ଖଣି ବିଭାଗ କୈଣସି ସୂତ୍ରରୁ ସୂଚନା ପାଇ ଆଜି ବଡ଼ବିଲ ପୋଲିସ ସହାୟତାରେ ଏହି ଚଢ଼ାଉ କରିଥିଲେ। ଜବତ ଖଣିଜ ଦ୍ରବ୍ୟ ଗୁଡ଼ିକର ଆନୁମାନିକ ମୂଲ୍ୟ କୋଟିଏ ଟଙ୍କାରୁ ଅଧିକ ହେବ ଏବ଼ଳି ଖଣି ବିଭାଗ ଆକଳନ କରିଛି। ତେବେ ଏହି ବେଆଇନ ଚୋରା କାରବାର ରେ କେଉଁ ମାନଙ୍କ ସମ୍ପୃକ୍ତି ଅଛି ଏ ନେଇ ଖୋଳତାଡ଼ ଆରମ୍ଭ କରିଛି ଖଣି ବିଭାଗ
0
comment0
Report
RKRajesh Kumar Sharma
Oct 20, 2025 11:04:35
Delhi, Delhi:दिल्ली के सुभाष नगर में बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की मौत सीसीटीवी कैमरे में गिरते हुए पुलिस मामले की जांच में जुटी शव को पोस्टमार्टम के लिए डीडीयू अस्पताल की मोर्चरी में भेजा पश्चिमी जिला के राजौरी गार्डन थाना अंतर्गत सुभाष नगर 5 ब्लॉक में कल देर रात एक युवक बिल्डिंग से गिर गया और उसके बाद लोगों की वहां भीड़ लगी लोगों ने इसकी सूचना तुरंत police को दी सूचना मिलते ही क्राइम टीम और सुभाष नगर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और युवक की गिरने से मौत हो गई ।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया गया है। मृतक की पहचान गोविंद 30 बिहार के रूप में हुई है। वह दिल्ली में बिल्डिंग में टाइल्स लगाने का काम करता था और इसी बिल्डिंग की सबसे ऊपर छत पर रहता था देर रात यह युवक का पैर फिसला या नशे में था या कोई और कारण रहा यह जांच और पोस्टमार्टम होने के बाद ही खुलासा होगा । पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है मृतक का परिवार बिहार में रहता है और मृतक का जो भाई है वह फरीदाबाद में रहता है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। सीसीटीवी में गिरते हुए युवक की वारदात कैद हो गई है।पुलिस जांच में जुटी है।
0
comment0
Report
RBRAKESH BHAYANA
Oct 20, 2025 11:03:57
Panipat, Haryana:दिवाली के बाद दो दिन रहेगी पानीपत हैंडलूम मार्केट बंद, एसोसिएशन ने जारी की अपील पानीपत हैंडलूम एंड टेक्सटाइल एसोसिएशन (एस.डी. कॉलेज रोड) ने इस वर्ष भी परंपरा को जारी रखते हुए 21 और 22 अक्टूबर को पानीपत हैंडलूम मार्केट बंद रखने का फैसला लिया है। एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर नरूला ने बताया कि यह निर्णय कार्यकारिणी की बैठक में लिया गया है। यह परंपरा पिछले लगभग 10-12 वर्षों से चली आ रही है, जिसमें दिवाली के अगले दो दिन — गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजा और भैया दूज के उपलक्ष में बाजार बंद रहता है। एसोसिएशन के प्रधान जोगिंदर नरूला ने कहा कि हमने कई वर्ष पहले यह परंपरा शुरू की थी ताकि व्यापारी वर्ग को भी त्योहारों पर परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिले। अब भी हम सभी दुकानदारों और सदस्यों से अपील करते हैं कि दिवाली (20 अक्टूबर) के बाद 21 और 22 अक्टूबर को बाजार पूरी तरह बंद रखें।” लगभग 1000 दुकानों वाला यह बाजार दो दिनों तक पूर्णतः बंद रहेगा। यह निर्णय एसोसिएशन के सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से लिया गया है。 व्यापारी वर्ग ने भी इस फैसले का स्वागत किया है। एक व्यापारी ने कहा, साल में हमें केवल दो ही दिन छुट्टी मिलती है। यह दो दिन हमारे परिवारों के लिए बहुत मायने रखते हैं। यह परंपरा व्यापारी समुदाय को अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने का समय देती है।” एसोसिएशन ने सभी दुकानदार भाइयों और बाहर से आने वाले व्यापारियों से अपील की है कि वे इस परंपरा का सम्मान करें और बाजार को पूरी तरह बंद रखें। साथ ही, एसोसिएशन ने सभी नागरिकों को दिवाली, गोवर्धन पूजा, विश्वकर्मा पूजा और भैया दूज की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 20, 2025 11:02:03
Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। जहाँ राजद के तीन प्रत्याशियों ने आज रोहतास जिला में अपना नामांकन का पर्चा अलग-अलग विधानसभा के लिए भरा है। डेहरी से जहां गुड्डू चंद्रवंशी, दिनारा से जहां राजेश यादव तथा सासाराम से सतेंद्र साह ने अपनी नामांकन का पर्चा दाखिल किया है। बता दे की रोहतास जिला में तीन सिटिंग विधायकों का राजद ने टिकट काट दिया तथा दिनारा, सासाराम और डेहरी में नए चेहरे पर राजद ने दाव लगाया है। राजेश यादव राष्ट्रीय जनता दल के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जबकि गुड्डू चंद्रवंशी प्रदेश राजद की अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता है। साथ ही सतेंद्र साह वैश्य समाज के हैं। डेहरी में जहां फते बहादुर सिंह का टिकट काट के गुड्डू चंद्रवंशी को उम्मीदवार बनाया गया है। वही दिनारा में विजय कुमार मंडल का टिकट काट के राजेश यादव को टिकट दिया गया है तथा सासाराम में राजेश गुप्ता का टिकट काट के सतेंद्र साह को उम्मीदवार बनाया गया है। बाइट -- राजेश यादव (दिनारा के रजत प्रत्याशी) बाइट -- गुड्डू चंद्रवंशी (डेहरी के राजद प्रत्याशी)
0
comment0
Report
Ankit WaikerAnkit Waiker
Oct 20, 2025 11:01:34
0
comment0
Report
DVDinesh Vishwakarma
Oct 20, 2025 10:52:41
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे आपरेशन के तहत police अधीक्षक नरसिंहपुर के निदेश पर करेली थाने मे मुखबिर की सूचना पर एक व्यक्ति car से गाडरवारा से नरसिंहपुर रोड आदर्श ढावा के पास सफेद कलर की मारुति स्विट डिजायर car को रोककर चैक किया जिसमें 12 पेटी मशाला शराब 2पेटी सफेद प्लेन शराब जप्त की गयी आरोपी विजय कहार निवासी ठेमी थाना जिला नरसिंहपुर को गिरफ्तार किया गया एवं आरोपी के विरुद्ध धारा 34/2 आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहा से आरोपी को जेल भेज दिया इस कार्यवाही में संधीर चोधरी थाना प्रभारी, विजय धुर्वे, ब्रजेश दीक्षित, एवं थाना स्टाफ की सराहनीय भूमिका रही
1
comment0
Report
Oct 20, 2025 10:52:32
Jhansi, Uttar Pradesh:नई दिल्ली देशवासी दीपावली का महान पर्व अपने परिवार के साथ ख़ुशी-ख़ुशी मना सके, इसके लिए भारतीय रेल के 12 लाख से अधिक कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। दीपावली के दिन रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव रेल भवन स्थित वार रुम से पूरे देश की ट्रेनों की निगरानी करते हुए दिखे । रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने पूर्वोत्तर रेल, पूर्व मध्य रेल तथा पूर्व रेल के वरिष्ठ अधिकारियों से बातचीत करके सभी ट्रेनों को समय पर पहुंचाने संबंधी निर्देश दिया । पिछले कई दिनों से रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रहे हैं । कल देर रात रेल मंत्री ने दिल्ली के सबसे व्यस्ततम रेलवे स्टेशन आनंद विहार का दौरा किया और यात्री सुविधा से जुड़ी हुई हर बात का निरीक्षण किया । साथ ही यात्रियों से बात
2
comment0
Report
JCJitendra Chaudhary
Oct 20, 2025 10:52:14
Begusarai, Bihar:बेगूसराय पुलिस को मिली एक और बड़ी सफलता जहां साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के दियारा इलाके में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़। एसटीएफ और बेगूसराय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में तीन अपराधी गिरफ्तार, मौके से भारी मात्रा में हथियार और हथियार बनाने के उपकरण बरामद। गिरफ्तारी आरोपियों की पहचान खगड़िया जिले के मिथुन कुमार, शैलेश कुमार और धर्म कुमार के रूप में हुई है। एसपी मनीष ने बताया कि दियारा इलाके में पिछले कई महीनों से गुपचुप तरीके से मिनी गन फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। गुप्त सूचना पर जब पुलिस और एसटीएफ की टीम ने संयुक्त छापेमारी की, तो गैरकानूनी हथियार निर्माण का बड़ा नेटवर्क उजागर हुआ। एसपी के अनुसार, गिरफ्तार तीनों आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट के मामलों में जेल जा चुके हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने में जुट गई है।
0
comment0
Report
ACAshish Chauhan
Oct 20, 2025 10:52:01
Jaipur, Rajasthan:न्यूनतम समर्थन मूल्य पर दलहन-तिलहन खरीद दीपावली पर्व के मध्यनजर 20-21 अक्टूबर को स्थगित रहेगी पंजीयन की प्रक्रिया जयपुर- दीपावली के त्योहार के दृष्टिगत न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया 20-21 अक्टूबर को स्थगित रहेगी। 22 अक्टूबर सुबह 11 बजे से किसान फिर से राजफेड पोर्टल पर अपना पंजीयन कर पाएंगे。 उल्लेखनीय है कि खरीफ-2025 के अंतर्गत राज्य में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 18 अक्टूबर से शुरू कर दी गई है। किसान अपनी उपज बेचने के लिए राजफेड पोर्टल पर निर्धारित प्रक्रिया पूरी कर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि अब तक 60 हजार से अधिक किसानों द्वारा पंजीयन किया जा चुका है।
0
comment0
Report
AKAshwani Kumar
Oct 20, 2025 10:51:37
Bhagalpur, Bihar:भागलपुर के कहलगांव विधानसभा सीट से कॉंग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने नामांकन करवाया। यहाँ राजद कॉंग्रेस दोनों ने अपने प्रत्याशी उतारे हैं। प्रवीण सिंह कुशवाहा के नामांकन सभा में सांसद पप्पू यादव पहुंचे उन्होंने प्रवीण सिंह कुशवाहा के लिए वोट की अपील की तो वहीं राजद प्रत्याशी रजनीश यादव पर बिना नाम लिए जमकर निशाना साधा। पप्पू यादव ने रजनीश यादव को साइबर पक्षी बताया क्योंकि रजनीश लंदन से पढ़ाई कर लौटे हैं। उन्होंने मंच से कहा कि साइबर पक्षी से पूछियेगा जब कहलगांव पर विपत्ति आती है तब कहां रहते हो। ये लुटेरे लोग है जगह जगह लूटते हैं हमने ऐसे लोगों को कई बार सैंता है। लूट के पैसे से वोट खरीदते हैं। पप्पू यादव ने आरक्षण और एनआरसी पर आवाज उठाने का क्रेडिट सिर्फ और सिर्फ राहुल गांधी को दिया। इशारों में पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधा। बहरहाल जिस तरह से पप्पू यादव ने बयान दिया है इससे ज़ाहिर हो रहा है महागठबंधन में बड़ी फुट हो चुकी है。
0
comment0
Report
AYAMARJEET YADAV
Oct 20, 2025 10:51:09
Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से हैं। खबर रोहतास जिला के बिक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र से है। जहां भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने नामांकन के बाद पत्रकारों से बातचीत किए हैं तथा कही है कि इस चुनाव में उन्हें महिलाओं का जबरदस्त सहयोग मिल रहा है। अभिनेता पवन सिंह के द्वारा चुनाव में सहयोग के सवाल पर ज्योति सिंह झेप गई तथा उस सवाल का जवाब नहीं दी। बता दे की ज्योति सिंह ने आज काराकाट से नामांकन करने के बाद बताई की उन्हें पूरा भरोसा है कि पिछले डेढ़ साल से जनता के बीच मेहनत कर रही है। लोगों से मिल जुल रही है। खासकर महिलाओं का उन्हें अपार सहयोग मिल रहा है। बता दे कि पिछले लोकसभा के चुनाव में ज्योति सिंह भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह के लिए लगातार चुनाव प्रचार की थी। चुनाव हारने के बाद पवन सिंह क्षेत्र में लौट कर नहीं आए, लेकिन ज्योति सिंह लगातार क्षेत्र में बनी रही। ऐसे में आज ज्योति ने अपने नामांकन का पर्चा भी दाखिल कर दिया।
0
comment0
Report
Diwali 2025
Advertisement
Back to top