481776
मंडला के जरजर स्कूल भवन में पढ़ाई, हादसे का खतरा बरकरार
Nainpur, Madhya Pradesh:मंडला जिले के नैनपुर विकासखंड के ग्राम बंधा की प्राथमिक शाला की इमारत जर्जर हो चुकी है, जिससे बच्चों की पढ़ाई पर खतरा मंडरा रहा है। बरसात में पानी टपकने और प्लास्टर गिरने की समस्या के कारण शिक्षक ने सामुदायिक भवन में कक्षाएं लगानी शुरू की हैं। ग्राम पंचायत से सुधार की मांग के बावजूद, स्कूल भवन की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। किचिन शेड भी खराब हालत में है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गढ़चिरौली में नक्सली डंप मिला; जंगल से हथियार और सामग्री बरामद
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर ब्रेकिंग- गढ़चिरौली पुलिस को मिली बड़ी सफलता। सर्चिंग के दौरान जंगल में मिला नक्सली डंप。 नक्सलियों ने जंगल में मिट्टी के नीचे छुपकर रखे थे हथियार समेत अन्य सामग्री。 महाराष्ट्र गढ़चिरौली के कोपरशी क्षेत्र में मिला भारी मात्रा में मिला नक्सली डंप。0
0
Report
रायपुर के यूनियन बैंक में चोरी की कोशिश: CCTV से सुराग
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में यूनियन बैंक में चोरी की कोशिश चंदनडीह टाटीबंध स्थित यूनियन बैंक में देर रात घुसे बदमाश ताला और शटर तोड़कर बैंक के अंदर दाखिल हुआ अज्ञात बदमाश कैश वॉल्ट और स्ट्रांग रूम का लॉक तोड़ने की कोशिश चेकबुक ड्राप बॉक्स, टेबल की दराज और कंप्यूटर स्क्रीन भी तोड़े खिड़की का कांच तोड़कर अंदर घुसने का भी प्रयास शाखा प्रबंधक की शिकायत पर आमानाका थाने में अपराध दर्ज पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ शुरू की जांच सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस बैंक में नकदी और दस्तावेजों के नुकसान का आकलन जारी0
0
Report
शाजापुर में सेवा ज्योति यात्रा: मोदी के नेतृत्व का विकासगान
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजapur में बुधवार को भाजपा द्वारा “सेवा ज्योति यात्रा” का आयोजन किया गया। मां राजराजेश्वरी मंदिर परिसर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा में प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार, जिले के तीनों भाजपा विधायक, संगठन जिलाध्यक्ष और भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे, संकल्प सभा को संबोधित करते हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है, मंत्री इंदर सिंह परमार और विधायकगण बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सेवा ज्योति यात्रा में हाथों में मशाल लेकर निकले, यह यात्रा गांधी हाल तक पहुंचने के बाद वहां से अपनी-अपनी विधानसभा की ओर रवाना हो गई ! कार्यक्रम के दौरान सभा स्थल पर मौजूद लोग गर्मी से परेशान होते दिखे ,पूरे कार्यक्रम के दौरान लोग हाथों से हवा करते दिखे, कार्यक्रम स्थल पर कुछ कलर भी रखे थे जो नाकाफी थे और सभा के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता आसपास पेड़ो के नीचे बैठकर गर्मी से राहत पाते दिखे !0
0
Report
Advertisement
बस्तर बाढ़: राहत—पुनर्वास के लिए 9.39 करोड़ रुपये जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर में बाढ़ से हुए नुकसान के बीच जिला प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेज कर दिया है, आपदा से प्रभावित परिवारों को अब तक कुल 9 करोड़ 39 लाख 29 हजार रुपये की राहत राशि जारी की जा चुकी है, अब तक हुए सर्वे के अनुसार जिले में 744 मकान आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त पाए गए जबकि 159 मकान पूर्णतः क्षतिग्रस्त पाए गए, जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार इस वित्तीय सहायता में सबसे बड़ा हिस्सा मकानों की क्षतिपूर्ति के रूप में दिया गया है, जिसके तहत कुल 8 करोड़ 78 लाख 15 हजार 398 रुपये वितरित किए गए हैं, इसमें पूरी तरह से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 8 करोड़ 2 लाख 23 हजार 391 रुपये तथा आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के लिए 75 लाख 92 हजार 7 रुपये की सहायता शामिल है, इसके अतिरिक्त घरों में रखे बर्तन व अन्य घरेलू सामग्रियों के नुकसान के एवज में प्रभावितों को 52 लाख 45 हजार रुपये, जनहानि के मामलों में आश्रितों को 8 लाख रुपये का मुआवजा और पशुहानि के मामलों में 69 हजार 500 रुपये की राहत राशि का त्वरित भुगतान किया गया है।0
0
Report
उमर अब्दुल्ला ने मोदी की यात्रा पर बधाई दी, CEC पर कार्रवाई की मांग
Chaka, उमर अब्दुल्ला ने PM मोदी की 25 साल की चुनावी यात्रा पर बधाई दी, CEC पर लगे आरोपों पर कार्रवाई की मांग0
0
Report
बालोद ब्लाइंड मर्डर: अदालत ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई
Raipur, Chhattisgarh:बालोद। डौंडीलोहारा क्षेत्र के चर्चित ब्लाइंड मर्डर केस में जिला एवं सत्र न्यायालय ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। शव मिलने के बाद मृतका की पहचान न होना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती था, लेकिन हाथ पर बने "K.K." टैटू के जरिए उसकी शिनाख्त पाररास निवासी कमला राजपूत के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस और साइबर सेल ने कॉल रिकॉर्ड्स व वैज्ञानिक साक्ष्यों की कड़ियां जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार किया। अदालत में अपराध क्रमांक 19/26, धारा 103(1) व 238 BNS के तहत दोष सिद्ध होने पर आरोपी को उम्रकैद से दंडित किया गया।0
0
Report
Advertisement
CMO के आदेश पर सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त, भर्ती मरीज शिफ्ट
Nagpur, Maharashtra:झांसी नवाबाद थाना क्षेत्र स्थित मेडिकल कॉलेज के सामने बने सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी प्राइवेट हॉस्पिटल का पंजीकरण सीएमओ के आदेश पर निरस्त कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल संचालक को उत्तर प्रदेश पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड का नवीन प्रमाणपत्र उपलब्ध कराने के लिए 10 दिन का समय दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि में प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय में जमा नहीं कराया गया। इसके बाद उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष अग्निहोत्री की ओर से हॉस्पिटल का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रमाणपत्र उपलब्ध न कराए जाने की स्थिति सामने आने के बाद कार्रवाई करते हुए हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त किया गया और हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों को दूसरी अस्पताल में शिफ्ट दिया गया है, साथी सीएमओ की ओर से दिए गए आदेश पर सांवरिया मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।0
0
Report
विकसित भारत संकल्प: धमतरी में विशाल पदयात्रा के साथ 2047 की दिशा तय
Dhamtari, Chhattisgarh:स्लग - विकसित भारत का संकल्प, भाजपा ने निकाली विशाल पदयात्रा\n\nवर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को लेकर देशभर में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के तहत धमतरी में भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया...... कार्यक्रम में कुरूद विधायक अजय चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से सभा से जुड़े.... इस दौरान विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने और इसमें आम नागरिकों की भागीदारी पर जोर दिया गया..... वही सभा को संबोधित करते हुए विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का बड़ा लक्ष्य रखा है..... इसी सोच और विजन को लेकर देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं..... उन्होंने कहा विकसित भारत का सपना केवल सरकार के प्रयासों से पूरा नहीं होगा, बल्कि इसके लिए देश के हर नागरिक की भागीदारी और जिम्मेदारी जरूरी है..... अजय चंद्राकर ने कहा देश की तरक्की में समाज के हर वर्ग की भूमिका अहम है और जब सरकार के साथ आम जनता भी इस संकल्प से जुड़ेगी, तभी वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल किया जा सकेगा..... वहीं सभा समाप्त होने के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुरानी कृषि उपज मंडी से गांधी मैदान तक विशाल पदयात्रा निकाली..... हाथों में पार्टी के झंडे लिए बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पदयात्रा में शामिल हुए और नारों के साथ आगे बढ़ते नजर आए..... पदयात्रा के दौरान पूरे रास्ते सियासी जोश दिखाई दिया..... भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बड़ी मौजूदगी के जरिए पार्टी ने जहां विकसित भारत के संदेश को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की, वहीं एकजुटता और अपनी संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन भी किया।\n\nबाइट - अजय चंद्राकर, विधायक कुरूद0
0
Report
अभिमन्यु ने कहा मोदी के 25 वर्ष इतिहासस्वर्णिम, 2029 बाट मैदान में आ जाओ
Hansi, Haryana:हांसी पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हांसी पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने को ऐतिहासिक बताया और कहा कि आज दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ियां नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को उसी तरह याद करेंगी, जिस तरह देश के इतिहास में सम्राट अशोक, चंद्रगुप्त और विक्रमादित्य के शासनकाल को याद किया जाता है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि एक सामान्य गरीब परिवार में जन्म लेकर लोकतंत्र की सीढ़ियां चढ़ते हुए नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के पद तक पहुंचे। उन्होंने अपने व्यक्तिगत हितों से ऊपर राष्ट्रहित को रखा और लगातार देश की सेवा की। गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए गुजरात मॉडल की चर्चा दुनिया में हुई और प्रधानमंत्री बनने के बाद देश में बड़े स्तर पर बदलाव देखने को मिले。 विधायक जस्सी पेटवाड़ द्वारा पिकनिक और रील को लेकर किए गए बयानों पर कैप्टन अभिमन्यु ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जस्सी पेटवाड़ अभी छोटे बच्चे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह 2029 के चुनाव की तैयारी की बात कर रहे हैं तो 2029 का इंतजार क्यों कर रहे हैं, अभी मैदान में आ जाएं। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा, जस्सी पेटवाड़ विधायक भाई, जल्दी मैदान में आ जाओ। 2029 की वाट क्यों देख रहे हो? अभी आ जाओ मैदान में। लोग भी वाट देख रहे हैं। फिर पता चल जाएगा किसकी बनेगी। जनता बनाएगी。 उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि बाबू और बेटे को भी ले आओ और गुरु को भी मैदान में ले आओ। उन्होंने कहा कि 2029 का इंतजार करने के बजाय अभी जनता के बीच आकर अपनी ताकत दिखाएं। जस्सी पेटवाड़ ने अपने बयान में कहा था कि रील नहीं बनाता, रेल बनाता हूं। का जिक्र करते हुए भी कैप्टन अभिमन्यु ने कटाक्ष किया और कहा कि जल्दी मैदान में आ जाओ。 नारनौंद क्षेत्र को लेकर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनता हर चीज को अच्छी तरह समझती और देखती है। उन्होंने दावा किया कि लोगों में इस बात की पीड़ा है कि क्षेत्र के विकास का पहिया रुक गया है। उन्होंने कहा कि नारनौंद के लोग महसूस कर रहे हैं कि क्षेत्र को विकास में जो आगे बढ़ना था, वह कहीं पीछे छूट गया। उनके अनुसार लोगों को लग रहा है कि उनके सपनों और अरमानों को नुकसान पहुंचा है और नारनौंद विकास के मामले में हरियाणा में मजबूत स्थान बनाने की दिशा में पिछड़ रहा है। अभय चौटाला और कांग्रेस द्वारा भाजपा तथा मुख्यमंत्री को लेकर लगाए जा रहे आरोपों पर कैप्टन अभिमन्यु ने विपक्ष पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति 10 वर्ष तक मुख्यमंत्री रहा, वह आज एक जिले या क्षेत्र को अपना गढ़ बताने तक सीमित क्यों रह गया। उन्होंने कहा कि पूरे हरियाणा को अपना परिवार मानना चाहिए था। कैप्टन अभिमन्यु ने आरोप लगाया कि विपक्ष आज अपने राजनीतिक परिवारों की विरासत बचाने के संघर्ष में लगा हुआ है। उन्होंने डिजिटल क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि भारत आज डिजिटल क्षेत्र में दुनिया के अग्रणी देशों में खड़ा है। गरीब और वंचित वर्ग के जीवन में सुधार के लिए अनेक योजनाएं और नीतियां लागू की गईं। उन्होंने दावा किया कि पिछले 11 वर्षों में करीब 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालने का काम हुआ है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दो पीढ़ियों को प्रेरणा देने का काम किया है। उनके 25 वर्ष के सार्वजनिक जीवन को लेकर देशभर में ‘सेवा संकल्प ज्योति यात्रा’ निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि आम जनता, बुजुर्ग और माताएं प्रधानमंत्री को अपना आशीर्वाद दे रहे हैं। वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प लिया गया है और देश की जनता चाहती है कि नरेंद्र मोदी इसी तरह देश का नेतृत्व करते रहें। उन्होंने कहा कि विपक्ष को हरियाणा के नौजवान, किसान, मजदूर, व्यापारी, कर्मचारी, शोषित, वंचित और पिछड़े वर्ग की चिंता नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष की राजनीति का उद्देश्य केवल बाबू और बेटे का राज तथा दादा-पोते का चक्कर चलाना है। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि जनता सब जानती है कि उसका भला कौन कर सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की कार्यशैली और व्यवहार की प्रशंसा करते हुए कहा कि जनता उन्हें दिल से प्यार करती है। वहीं प्रदेश में चल रही डीएपी खाद की कमी को लेकर पूछे गए सवाल पर कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि किसानों को परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने बताया कि अपनी जिला उपायुक्त से बात हुई है और DC ने विश्वास दिलाया है कि डीएपी की किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।0
0
Report
Advertisement
सीकर भागवत कथा के दौरान 8 महिलाएं चेन स्नेचिंग गिरोह गिरफ्तार
Sikar, Rajasthan:सीकर में भागवत कथा के बीच चेन स्नेचिंग गिरोह की 8 महिलाएं गिरफ्तार, पहले भी दे चुकी है वारदात को अंजाम, अन्य खुलासे की भी संभावना अलवर से आई थीं आरोपी महिलाएं, भीड़ में बैठकर वारदात की फिराक में थीं, CCTV फुटेज से चेहरों का मिलान जारी सीकर शहर के नेहरू पार्क रोड स्थित गोविंदम गार्डन में चल रही इन्द्रेश उपाध्याय की भागवत कथा के दौरान चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने की फिराक में बैठी 8 महिलाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी महिलाएं अलवर की रहने वाली हैं और कथा में महिलाओं की भीड़ के बीच बैठी हुई थीं। पुलिस को शक होने पर इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसके बाद गिरफ्तार किया गया। शहर कोतवाली थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि गोविंदम गार्डन में 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक भागवत कथा का आयोजन किया गया। कथा के दौरान चेन स्नेचिंग की कुछ घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में कोतवाली थाने में दो मुकदमे भी दर्ज हुए हैं। घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने कथा परिसर के अंदर और बाहर सिविल ड्रेस में जवान तैनात किए थे। पुलिस ने अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र की 60 फीट रोड निवासी मोनू (30) पत्नी आकाश, भारती (27) पत्नी रवि, कविता (35) पत्नी भूपसिह, रजनी (40) पत्नी श्याम, सीमा (50) पत्नी, सोनिया (23) पत्नी अनिल कुमार, पूजा (26) पत्नी अशोक और बिना (60) पत्नी जनडेन को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी महिलाएं पूर्व में भी इसी तरह की वारदातों में शामिल रह चुकी हैं। यह महिलाएं रैलियों, सभाओं और अन्य भीड़भाड़ वाले आयोजनों में महिलाओं को निशाना बनाती हैं। गिरोह में 2-3 महिलाएं पहले टारگेट की पहचान करती हैं। इसके बाद 4-5 महिलाएं उसे घेरकर महज कुछ सेकेंड में सोने की चेन या अन्य जेवर काटकर फरार हो जाती हैं। पुलिस अब भागवत कथा के दौरान हुई चेन स्नेचिंग की घटनाओं के CCTV फुटेज खंगाल रही है और गिरफ्तार महिलाओं के चेहरों का फुटेज से मिलान किया जा रहा है। पुलिस को इनसे अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है。0
0
Report
कानपुर में रोटावेटर से किसान की मौत, चालक शराब के नशे में
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की दर्दनाक मौत साढ़ थाना क्षेत्र के पड़री गांव में हुआ हादसा खेत की जुताई के दौरान रोटावेटर में फंसा किसान करीब 50 वर्षीय ननकू उर्फ अनिल साहू की मौके पर मौत ट्रैक्टर से खेत की जुताई कराने पहुंचे थे किसान परिजनों ने ट्रैक्टर चालक पर शराब के नशे में होने का लगाया आरोप हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार होने का आरोप सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की मामले की जांच परिजनों ने आरोपी चालक के खिलाफ दी तहरीर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग0
0
Report
करहल में जातीय समीकरण क्या बदलेगा?
Mainpuri, Uttar Pradesh:एंकर - मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट... यूपी की उन चर्चित सीटों में शामिल है, जहां चुनाव सिर्फ राजनीतिक मुकाबला नहीं बल्कि जातीय समीकरण, सियासी विरासत और स्थानीय प्रभाव का भी खेल माना जाता है। करहल को समाजवादी पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है। सैफई परिवार का इस सीट का पुराना रिश्ता रहा है। मुलायम सिंह यादव करहल के जैन इंटर कॉलेज में शिक्षक रहे और यहीं से उनके राजनीतिक सफर की भी शुरुआत हुई। टीटी - रामफल बाल्मीकि, प्रधान सैफई (मुलायम सिंह के करीबी) बीओ 1- 2022 में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने करहल से चुनाव लड़ा और बड़ी जीत दर्ज की। बाद में उनके लोकसभा जाने के बाद हुए उपचुनाव में सपा ने तेज प्रताप यादव को मैदान में उतारा और उन्होंने भी इस सीट पर सपा का कब्जा बरकरार रखा। पीटीसी - करहल के जैन इंटर कॉलेज से बीओ 2 - करहल की सियासत को समझने के लिए सिर्फ सपा की जीत देखना काफी नहीं है। यहां का जातीय गणित भी बेहद महत्वपूर्ण है। जातीय समीकरण - करहल विधानसभा में कुल मतदाताओं की संख्या करीब 3 लाख 71 हजार है, जिसमें करीब 1 लाख 25 हजार यादव मतदाता हैं तो वहीं करीब 35 हजार शाक्य, 30 हजार बघेल, 30 हजार क्षत्रिय, करीब 22 हजार अनुसूचित जाति, 18 हजार मुस्लिम, 16 हजार ब्राह्मण और करीब 15-15 हजार लोधी तथा वैश्य मतदाता बताए गए थे। यानी करहल के चुनावी मैदान में यादव मतदाता सबसे बड़ा सामाजिक आधार हैं, लेकिन शाक्य, बघेल, क्षत्रिय, दलित, ब्राह्मण, मुस्लिम, लोधी और वैश्य समेत दूसरे सामाजिक समूह भी किसी भी चुनाव में नतीजे की दिशा बदलने की ताकत रखते हैं। भाजपा ने भी करहल विधानसभा को लेकर विधानसभा उपचुनाव में यादव प्रत्याशी पर अपना बड़ा दांव लगाया और सैफई परिवार के रिश्तेदार अनुजेश प्रताप यादव को अपना प्रत्याशी बनाया और भाजपा ने करहल विधानसभा में दमखम से चुनावी लड़ा, हालांकि भाजपा प्रत्याशी अनुजेश प्रताप लगभग 14700 वोटों से हार गए। भाजपा ने यादव प्रत्याशी पर दांव खेलकर जीत के अंतर को कम करने का काम किया। टीटी - कुंवर अनुजेश प्रताप यादव सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के सगे बहनोई हैं लेकिन पारिवारिक रिश्ते टूटे हुए हैं। अनुजेश प्रताप यादव की मां मृदुला यादव 2 बार विधायक भी रहीं हैं। करहल में सियासी लड़ाई सिर्फ सपा बनाम भाजपा की नहीं, बल्कि अलग-अलग सामाजिक समीकरणों को साधने की भी होती है। करहल विधानसभा लंबे समय से सपा का गढ़ जरूर रहा लेकिन सीट हमेशा एकतरफा नहीं रहीं है। 2002 में भाजपा ने करहल विधानसभा सीट पर जीत दर्ज की थी और बाबू सोवरन सिंह यादव विधायक बने थे। बीओ 4 - करहल विधानसभा के लोगों से भी जी मीडिया ने बात की तो दोनों दलों का मिलाजूला प्रभाव देखने को मिला.. बीओ 5- जी मीडिया की टीम ने सपा जिलाध्यक्ष पूर्व मंत्री आलोक शाक्य से बात की तो उन्होंने 2027 में बदलाव की बात कही। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव गरीब, मजबूर, किसान, शोषित, बंचित की लड़ाई लड़ते रहे और अब हमारे नेता अखिलेश यादव इस लड़ाई को आगे बड़ा रहे हैं। करहल की राजनीति में विरासत, जातीय समीकरण, विकास, कानून-व्यवस्था और स्थानीय प्रभाव—इन सभी की अपनी भूमिका है। अब देखना होगा कि 2027 में करहल की जनता किसके साथ खड़ी होती है... सपा के पुराने किले के साथ या बदलाव की नई सियासी पटकथा के साथ?0
0
Report
Advertisement
बहराइच: आबादी क्षेत्र में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में कई मवेशियों को बनाया निवाला
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मोतीपुर रेंज अंतर्गत मनगौढ़िया ग्राम सभा में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीण दहशत में है ग्रामीणों ने प्रभागीय वन अधिकारी कतरनिया घाट को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है संदीप सिंह पुत्र रघुराज सिंह निवासी ग्राम सभा मनगौढिया ने पत्र के माध्यम से जानकारी दी कि बुधवार जब वह चारा डालने के लिए उठे तो देखा उनकी बछिया जिसकी उम्र लगभग दो वर्ष है खूटे पर नहीं है काफी खोजबीन के बाद उसकी शव पड़ोस में लगे गन्ने के खेत में छत-विक्षत अवस्था में पड़ी हुई मिली तथा गांव के ही रंगू पुत्र कोहली सिंह की भैंस जो 2 महीने का बच्चा था उसकी गर्दन पड़कर ले जाने के दौरान लोगों के शोर मचाने पर तेंदुआ उसे छोड़कर खेतों की तरफ भाग गया ग्रामीणों का आरोप है ऐसे ही दर्जनों मवेशियों की तेंदुए के हमले में मौत चुकी है जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रभागीय वन अधिकारी का कतरनिया घाट को पत्र लिखकर तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाने की मांग की है।0
0
Report
अल्मोड़ा में विकसित भारत संकल्प सभा और मशाल जुलूस का बड़ा आयोजन
Almora, Uttarakhand:अल्मोड़ा के मल्ला महल में विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन बड़ी स्क्रीन के माध्यम से छात्र-छात्राओं, स्थानीय लोगों, अधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना। प्रधानमंत्री ने देश की विकास यात्रा और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर अपनी बात रखी। संबोधन के दौरान मौजूद लोगों ने प्रधानमंत्री की बातों को सुना और विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के बाद मल्ला महल से गांधी पार्क तक मशाल जुलूस निकाला गया। हाथों में मशाल लेकर निकले कार्यकर्ताओं ने विकसित भारत के संकल्प और राष्ट्र निर्माण में सहभागिता का संदेश दिया। जулूस में भाजपा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी, बूथ अध्यक्ष और जनप्रतिनिधि शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर महिलाओं ने रंगोली के माध्यम से विकसित भारत और केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रदर्शित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।0
0
Report
हनुमानगढ़ में ईट राइट अभियान के तहत बालिकाएं मिलावट की पहचान सीखतीं
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh (Rajasthan) - बालिकाओं ने सीखे खाने में मिलावट जांचने के तरीके बालिकाओं ने सीखे खाने में मिलावट जांचने के तरीके हनुमानगढ़ में 'ईट राइट' अभियान के तहत बुधवार को टाउन स्थित सेठ राधाकिशन बिहाणी राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें बालिकाओं को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन, मिलावट की पहचान और स्वस्थ खान-पान की आदतों के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के दौरान खाद्य सुरक्षा दल की टीम ने स्कूल में मिड-डे मील व्यवस्था जांची। टीम ने खाद्य सामग्री के भंडारण और स्टोर में रखे गेहूं आदि की जांच की। सभी व्यवस्थाएं ठीक पाई गईं। टीम ने बालिकाओं को घर पर ही खाने में मिलावट जांचने के आसान तरीके सिखाए। उन्हें बताया गया कि खाद्य उत्पाद खरीदते समय लेबल, बनने और खत्म होने की तारीख जैसी जानकारी जरूर पढ़ें।0
0
Report
Advertisement
