धनतेरस पर जोरदार खरीदारी: आभूषण और मिट्टी के दिए बंपर बिक्री
Maihar, Patehra, Madhya Pradesh:मैहर में शनिवार को धनतेरस पर्व पर बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही ग्राहकों ने अलग अलग सामानों की जमकर खरीदारी की, जिससे दुकानदारों को अच्छा कारोबार मिला। वही ग्राहकों द्वारा सामानों की खरीदारी शनिवार देर रात तक जारी रही । गांधी चौक,सतना रोड सहित कई बाजारों में स्टील के बर्तनों, आभूषणों, पूजन सामग्रियों और मिट्टी के दिए सहित अन्य की दुकानें सजी नजर आई इन दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ भी देखी गई। शनिवार की शाम को स्टील के बर्तन विक्रेता की माने तो उनके बर्तनों की अच्छी बिक्री हुई है। वही आभूषण विक्रेता ने जानकारी दी कि बीते दिनों पूर्व सोने और चांदी के भाव में काफी उछाल आया है जिसके चलते आभूषण कुछ महंगे हो गए हैं। महंगाई के कारण इस वर्ष आभूषणों की बिक्री पिछले वर्षों की तुलना में थोड़ी कम रही, लेकिन देर रात तक खरीदारी जारी रहने की उम्मीद है। मिट्टी के बर्तन बेचने वाले दुकानदार ने बताया कि स्वदेशी का प्रचार प्रसार होने के वजह से लोगों ने बढ़चढ़ कर मिट्टी के दिए खरीदे, जिससे उन्हें अच्छी कमाई हुई। विंध्य सहित पूरे देश में धनतेरस पर्व को लोग पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन आभूषण और अन्य सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
रक्षा मंत्री दो दिनी दौरे पर कल आएंगे बनारस, PM मोदी के साथ देखेंगे एयर शो
Varanasi, Uttar Pradesh:मयंक कश्यप/वाराणसी। काशी में आयोजित ऐतिहासिक एयर शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी मौजूद रहेंगे। रक्षा मंत्री दो दिवसीय दौरे पर शनिवार शाम करीब 5 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से कैंटोनमेंट स्थित 39 GTC पहुंचेंगे। थोड़ा विश्राम करने के बाद वे संकटमोचन और कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। रात्रि विश्राम 39 GTC में ही होगा। अगले दिन प्रधानमंत्री के साथ नमो घाट पर एयर शो देखने के बाद दोपहर का लंच कैंटोनमेंट में ही होगा।अमृतसर से कांग्रेस सांसद पहुंचे मुजफ्फरनगर दिया बड़ा बयान,1 नवंबर को दिल्ली में होगी कांग्रेस की बड़ी रैली
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर : अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला शुक्रवार दोपहर मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस पार्टी के स्थानीय नेताओं के साथ बैठक की और पत्रकार वार्ता कर केंद्र सरकार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी और इंडिया ब्लॉक देशभर में ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ और ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चला रहे हैं। इस अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जागरूक किया जा रहा है और लोगों से अपने मताधिकार की रक्षा के लिए आगे आने की अपील की जा रही है। सांसद अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आगामी 1 नवंबर को दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की एक बड़ी रैली आयोजित की जाएगी, जिसमें इंडिया ब्लॉक के घटक दल भी शामिल होंगे। उन्होंने मुजफ्फरनगर के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में दिल्ली पहुंचकर रैली को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र की मौजूदा सरकार जनता के मताधिकार को कमजोर कर रही है। लोकतंत्र में जनता अपने वोट के माध्यम से सरकार चुनती है, लेकिन सरकार चाहती है कि जनता उसी दिशा में सोचे, जैसा वह चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर देशभर में आवाज उठा रही है और लोगों को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक कर रही है। केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए औजला ने आरोप लगाया कि सरकार ने देश के सार्वजनिक उपक्रमों को बेचने का काम किया है और देश के हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने चीन के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरते हुए सवाल उठाए। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर निशाना साधते हुए सांसद ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और मताधिकार की सुरक्षा के मुद्दे को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता केंद्र सरकार से खुश नहीं है और आने वाले समय में इसका जवाब देगी। ओझला ने कहा कि कांग्रेस ने आजादी से पहले भी देश के अधिकारों के लिए संघर्ष किया था और आजादी के बाद भी लोकतंत्र तथा जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए उसकी लड़ाई जारी रहेगी। उन्होंने मुजफ्फरनगर की जनता से भी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान का समर्थन करने और 1 नवंबर को दिल्ली में होने वाली रैली में भाग लेने की अपील की।
