Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Khargone451001

खरगोन के गोपालपुरा में खेतों में आग, दमकल देर से पहुंची

RJRakesh Jaiswal
Mar 04, 2026 15:46:58
Khargone, Madhya Pradesh
एंकर -खरगोन शहर सीमा से लगे ग्राम गोपालपुरा में बुधवार दोपहर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब यहां अचानक एक खेत मे लगी आग आसपास के खेतों मे पहुंचने लगी। खेत मालिक सहित ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे। खरगोन से पहुंचे दमकल वाहन ने आग पर काबू पाया। हालांकि दमकल के पहुंचने तक दो अलग- अलग खेतो में करीब 7 एकड़ रकबे की गेहूं की फसल आग में जलकर नष्ट हो गई। खेत मालिको ने दमकल वाहन के देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। गेहूं की फसल जलने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। खेत मालिक राजू सोलंकी ने बताया वे घर पर थे दोपहर करीब 2- 30 बंजे खेत मे आग लगने की सूचना मिली। खेत पड़ोसियों ने खरगोन दमकल वाहन को फोन लगाया था, लेकिन सूचना के करीब एक घण्टे बाद वाहन पहुंचा, जिससे दो किसानों की करीब 7 एकड़ रकबे की फसल जलकर नष्ट हो गई। पड़ोसी किसानों एवं खरगोन से आए दमकल से आग पर काबू पाया गया अन्यथा आसपास के दस से अधिक किसानों की खेत में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक होती और आग अन्यत्र भी फैल सकती । संबंधित थाना जैतापुर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच पंचनामा बनाया है। आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगने का अंदाजा लगाया जा रहा है। दोनों किसान अब मुआवजा मिलने की आस लगाए हुए है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NMNitesh Mishra
Mar 08, 2026 16:16:53
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 08, 2026 16:16:36
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। क्षेत्रीय आयोजन के अनुसार आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर खूँटी जिले की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने कचहरी मैदान में मिलन समारोह सह बैठक का आयोजन किया, जिसमें जिले भर की आंगनबाड़ी सेविकाओं ने भाग लिया। उन्होंने अपने उपेक्षित महसूस करते हुए सरकार के तौर तरीके का विरोध जताया। उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी सेविकाओं से पूरा काम लेती है और 4500/- मानदेय देती है, लेकिन वह मानदेय समय पर नहीं देती। कभी यह कैसा महिला सम्मान और कैसा महिला दिवस? जबकि कार्य करने के बावजूद सरकार उन युवतियों से भी गयाGuजरा समझती है जिन्हें बिना काम 2500/- रुपए माँ योजना के तहत देती है। बीएलओ और आंगनबाड़ी सेवा के साथ उन्हें कहीं भी काम पर लगाया जाता है। महिलाएं न केवल घर संभालती हैं बल्कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की देखरेख के साथ युवतियों और गर्भवती महिलाओं के लिए भी कार्य करती हैं, इसके साथ निर्वाचन, जनगणना, आदि कार्यों में भी लगाया जाता है। लेकिन सरकार महिलाओं के सम्मान के बारे में कितना सोचती है यह पूछा गया। विरंग पूर्ति ने बताया कि सरकार सभी योजनाओं के कार्य के रूप में सेवा लेती है, पर बदले में कुछ नहीं देता और पैसा समय पर नहीं मिलता। चटनी के जैसा पैसा भी समय पर नहीं मिलता। अंडा का पैसा भी पूरा नहीं मिलता। कार्मेला तोपनो ने कहा कि महिला दिवस मनाने से पहले पैसा समय पर मिलता नहीं, इसलिए आज जमीन के बालू पर बैठकर बैठक करनी पड़ी। यही कारण है कि आज महिला दिवस मनाने के बजाय अफसरशाही के बीच निराशा है। कुंती देवी ने कहा कि अब हम रिटायर होने वाले हैं लेकिन रिटायरमेंट के बाद भी सरकार कुछ नहीं देती, ग्रेच्युटी देकर विदाई की उम्मीद रहती है। बाइट्स: जयवंती नाग (जिलाध्यक्ष आंगनबाड़ी सेविका संघ), पंचमी देवी (आंगनबाड़ी सेविका, अड़की), कार्मेला तोपनो (जरिया, तोरपा), कुंती देवी (डोड़मा, तोरपा), बिरंग पूर्ति (आंगनबाड़ी सेविका, जिलिंगा, खूँटी)।
0
comment0
Report
AKAshok Kumar sharma
Mar 08, 2026 16:16:20
0
comment0
Report
RSRAJEEV SHARMA
Mar 08, 2026 16:15:57
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में नल लगाने को लेकर हुआ विवाद, मारपीट में घायल भाई की मौत, गैर इरादतन हत्या का अभियोग दर्ज। खबर बहराइच से है, जहां थाना सुजौली क्षेत्र के भवानीपुर गांव में दो सगे भाईयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीٹ में घायल हुए छोटे भाई की इलाज के दौरान मौत हो गई है। हमलावर भाई के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच की कार्रवाई में जुटी हुई है। आपको बता दें कि भवानीपुर गांव में बीते 3 मार्च की शाम को गांव निवासी वीरेंद्र सिंह चौहान का उनके बड़े भाई सदाब्रिज से विवाद हो गया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसकी जमीन पर नल लगाने पर कहासुनी हुई जो मारपीट में तब्दील हो गई। दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया जमकर मारपीट हुई जिसमें उसका पिता वीरेंद्र सिंह घायल अवस्था में गेहूं के खेत में बेहोश पड़ा था जिसे उसके बेटों ने उठाकर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे ने बताया कि पिता के सिर, गला, चेहरे और शरीर के कई अंगों में गहरा जख्म था, लगातार 4 दिनों तक इलाज चलने के बाद उन्हें घर लाया गया, इस दौरान 5वें दिन उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है,
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Mar 08, 2026 16:15:35
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना मंडी क्षेत्र के धोबी घाट इलाके में दो मंजिला मकान गिरने के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। पीड़िता नूतन सड़ना ने आरोप लगाया है कि उनका मकान अचानक नहीं गिरा, बल्कि कुछ लोगों ने पहले से साजिश रचकर इसे जबरन गिराया है। पीड़िता का कहना है कि इस मकान को होली की छुट्टियों के दौरान अंदर से ग्राइंडर मशीन से काटकर गिराया गया। उनका आरोप है कि यह पूरा घटनाक्रम पहले से प्री-प्लान था। नूतन सड़ना के मुताबिक इस मकान को लेकर पहले से कोर्ट में विवाद चल रहा है, ऐसे में कोर्ट के फैसले का इंतजार किया जाना चाहिए था। पीड़िता ने यह भी कहा कि कुछ लोग मकान को जर्जर और पुराना बताकर लोगों को भ्रमित कर रहे हैं, जबकि मकान ज्यादा पुराना नहीं था। उनका आरोप है कि अमन कुमार नाम के व्यक्ति द्वारा प्रॉपर्टी विवाद के चलते यह पूरी घटना कराई गई। नूतन सड़ना के अनुसार उन्होंने प्रॉपर्टी बेच दी थी, लेकिन उन्हें पूरा पैसा नहीं दिया गया और मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। इसके बावजूद मकान को गिरा दिया गया, जो पूरी तरह गलत है। पीड़िता का यह भी आरोप है कि उनके साथ मारपीट भी की गई, लेकिन पुलिस ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने बताया कि वह कई बार अधिकारियों के चक्कर लगा चुकी हैं, लेकिन कहीं से भी सुनवाई नहीं हो रही। नूतन सड़ना ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि इस तरह की हरकतों से बड़ा हादसा भी हो सकता था, इसलिए जिम्मेदार लोग पर कार्रवाई होना बेहद जरूरी है।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 16:09:29
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में आज मानवाधिकार सहायता संघ फिरोजाबाद परिवार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर एक विशाल कार्यक्रम किड्स कॉर्नर स्कूल गांधी पार्क चौराहे पर आयोजित किया गया जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी हुई महिलाएं एवं नगर निगम से जुड़ी हुई महिलाएं और कई क्षेत्रों में कार्य करने वाली महिलाएं जिनको समाज में हमेशा अनदेखा किया जाता रहा है आज फिरोजाबाद टीम द्वारा इन सभी महिलाओं का सम्मान शहर की प्रतिष्ठित महिलाओं द्वारा कराया गया आज के कार्यक्रम की वशिष्ठ अतिथि श्रीमती रूपाली भटनागर जी डॉक्टर रचना जैन जी निधि गुप्ता जी अपर्णा कुलश्रेष्ठ जी ने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की जिसमें करीब 100 महिलाओं को सम्मान पत्र और एक गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ मयंक भटनागर जी ने किया और संचालन सौरव लहरी जी ने किया
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 08, 2026 16:02:57
Noida, Uttar Pradesh:IDF: The IDF completed an additional wave of strikes in Tehran: the IRGC Space Headquarters and 50 ammunition bunkers were struckThe IDF is continuing to deepen damage to the Iranian terror regime's arrays and systems. The Israeli Air Force, directed by the IDF Intelligence Directorate, struck dozens of terror regime infrastructure sites across Iran. As part of the strikes, the IDF targeted and dismantled the Iranian terror regime’s IRGC Space Force headquarters. The headquarters served as a reception, transmission, and research center for the Iranian Space Agency, which is affiliated with the regime’s military. The site included research facilities as well as a command-and-control structure for the “Khayyam” satellite, which was launched in August 2022 and was used by the IRGC to advance terrorist activities and monitor the State of Israel and its residents. In addition, the IDF struck dozens of additional Iranian terror regime infrastructure: . Approximately 50 bunkers that stored Iranian terror regime ammunition in an Internal Security base . A Basij base . Internal security command center . A compound belonging to the IRGC's Ground Forces The Internal Security Forces and the Basij are part of the Iranian terrorist regime’s Armed Forces and have advanced terrorist activities for years. The forces are responsible for dispersing demonstrations, carrying out arrests, seizing control of transportation routes, and securing facilities. In addition, they serve as a central component of suppressing Iran’s civilian population, are responsible for the use of systematic and brutal violence against it, and have massacred protesters during the internal protests in recent months. The IDF will continue to target all mechanisms of the Iranian terror regime throughout Iran.
0
comment0
Report
NPNavratan Prajapat
Mar 08, 2026 16:02:37
Churu, Rajasthan:चूरू। 28.250 किलोग्राम गांजे के साथ दो सगे भाई गिरफ्तार सुजानगढ़। बीकानेर की एएनटीपी टीम द्वारा अवैद्य मादक पदार्थों के खिलाफ चलाये गये अभियान के दौरान सुजानगढ़ में कार्यवाही करते हुए 28.250 किलोग्राम गांजे जप्त कर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया है। सीआई बेगाराम मीणा ने बताया कि एएनटीएफ आईजी विकास कुमार के निर्देश पर बीकानेर की टीम ने प्रभारी महेन्द्र दत शर्मा के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए महेन्द्र कुमार भरतीया एवं सुभाष कुमार भरतिया निवासी संस्कृत स्कूल के पीछे, ठरड़ा रोड़ सुजानगढ़ को गिरफ्तार कर उनके पास अनुमानित करीब 15 लाख रूपये का 28.250 किलोग्राम गांजा तथा चौबीस हजार रूपये नगद बरामद कर एक मोटरसाइकिल जप्त की है। पुलिस के अनुसार दोनो आरोपी लंबे समय से अवैद्य धंधा कर रहे थे, लेकिन पुलिस की पकड़ में नहीं आ रहे थे। आरोपियों द्वारा बाहर से लाकर मादक पदार्थों को शहर में सप्लाई किया जा रहा था।
0
comment0
Report
RKRaj Kishore Soni
Mar 08, 2026 16:02:20
Raisen, Madhya Pradesh: रायसेन किले से तोप चलाते हुए धर्म विरोधी नारे लगाते हुए वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने बाले चारों आरोपियों का आज पुलिस ने शहर में जुलुस निकलकर कोर्ट में पेश किया । उक्त वीडियो में ऐसे आपत्तिजनक नारे लगाए गए थे जिससे हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची तथा नगर में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ने एवं तनावपूर्ण स्थिति निर्मित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी । फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली रायसेन में अपराध क्रमांक XX/26 धारा 196(1)(a) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायसेन पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शादाब कुरैशी सहित युसूफ शेख चटाईपुरा, भोपाल वसीम मोहम्मद ऐशबाग, भोपाल पप्पू उर्फ सलमान कुरैशी तलैया, भोपाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Mar 08, 2026 16:02:04
0
comment0
Report
STSATISH TAMBOLI
Mar 08, 2026 16:01:49
Kawardha, Chhattisgarh:महिला दिवस पर कांग्रेसी महिलाओं का अनोखा प्रदर्शन, गैस सिलेंडर को माला पहनाकर चूल्हे पर बनाए भजिए कवर्धा। विश्व महिला दिवस के अवसर पर कवर्धा के सिग्नल चौक में कांग्रेसी महिलाओं का एक अनोखा और आकर्षक प्रदर्शन देखने को मिला। कांग्रेसी महिला पदाधिकारियों ने रसोई गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में सिलेंडर को माला पहनाकर उसके पास चूल्हा जलाया और चूल्हे पर भजिए बनाकर अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि महिला दिवस के मौके पर सरकार को महिलाओं को राहत देनी चाहिए थी, लेकिन इसके विपरीत रसोई गैस के दाम बढ़ाकर महिलाओं का सम्मान करने के बजाय उनका अपमान किया गया है। कांग्रेसी महिलाओं ने कहा कि रसोई गैस की बढ़ती कीमतों का सबसे ज्यादा असर घर चलाने वाली महिलाओं पर पड़ता है। महंगाई के कारण रसोई का बजट लगातार बिगड़ता जा रहा है, जिससे आम परिवारों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की और रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की। उनका कहना था कि अगर सरकार ने जल्द ही गैस के दाम कम नहीं किए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा。 महिला दिवस के मौके पर इस अनोखे प्रदर्शन ने राहगीरों का भी ध्यान अपनी ओर खींचा और सिग्नल चौक पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।
0
comment0
Report
PKPushpender Kumar
Mar 08, 2026 16:01:32
Noida, Uttar Pradesh:Shimla (Himachal Pradesh) March 8 On the occasion of International Women's Day, Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu announced that the state government would introduce law to provide 25 per cent reservation for women in recruitment to Class-III posts in government departments, according to press release. He was presiding over the state-level International Women's Day function held in Nahan, in Sirmaur district. The Chief Minister also announced a special recruitment drive for women Sub-Inspectors in the Police Department. He said that the government was committed to strengthening women's participation in policing and other public services. During the function, the Chief Minister announced Rs. 500 crore for the development of Nahan Medical College. He said that the institution would be upgraded with improved infrastructure and better medical facilities. He also announced to increase the Mahila Samman Rashi from Rs. one lakh to Rs. two lakh. In addition, MSc Zoology, MBA and MA History courses would be introduced from the next academic session at PG College Nahan, the press release stated. Extending greetings on International Women's Day, the Chief Minister said that women's welfare was the top priority of the present state government and women were at the centre of every government initiative. He said that the government has ensured equal rights for daughters in ancestral property up to 150 bighas, giving them rights equal to sons. He said that under Indira Gandhi Sukh Shiksha Yojana, the state government was bearing the cost of higher education for the children of widowed women. He said that the entire administrative leadership of Lahaul-Spiti district was currently in the hands of women and that the Deputy Commissioners of Sirmaur and Hamirpur districts were also women officers. The Chief Minister said that the state government has increased the legal marriage age for women from 18 to 21 years. The government was also encouraging widow remarriage, and the incentive amount has been increased from Rs. 65 thousand to Rs. 2 lakh. He said a 30 per cent reservation has already been provided to women in police recruitment, and the government was considering providing a monthly pension of Rs. 1,500 to women in the state from next year. Referring to the 2023 natural disaster, the Chief Minister said the state government revised relief rules and significantly increased compensation for affected families. Despite administrative advice, the government decided to provide Rs. 7 lakh for house reconstruction. He said that during the crisis, the entire administrative machinery was engaged in relief work, the press release stated. He said that the opposition was repeatedly demanding a special assembly session during the disaster period. When a special relief package for affected families was proposed, BJP legislators walked out of the Assembly. The Chief Minister said that February 1 would remain a black day in the history of Himachal Pradesh, as the central government stopped the Rs. 10 thousand crore annual RDG financial assistance provided to the state. He said that Himachal Pradesh is a small state with limited sources of income. Despite providing water to northern India, irrigating the fields of Punjab and preserving forests, the state's rights have often been overlooked. He said he had offered to go to Delhi along with BJP leaders to raise the state's concerns, but they did not effectively take up the issue. He said that the people of Himachal Pradesh will have to fight for their rights with determination. Sukhu said that during the tenure of the previous BJP government, Himachal Pradesh slipped to 21st position in quality education rankings, which he described as a setback for students and the people of the state. He said the present government was working to improve the quality of education and had introduced CBSE-pattern schools, where subjects such as music and drawing would also be taught. Teachers for these subjects would be recruited through the Rajya Chayan Aayog. He said that the government was also strengthening the rural economy and had already fulfilled seven key guarantees. The honorarium of Anganwadi workers has been increased to Rs. 10,500, while Anganwadi helpers would now get Rs. 5,800. CM Sukhu said that the Delhi Police cannot detain anyone from Himachal Pradesh without following proper procedures. He said that when the Delhi Police earlier took action without informing the state authorities, an FIR was registered. However, when they returned with proper information, the state police fully cooperated, the release noted. Earlier, a political slugfest broke out in Himachal Pradesh following the recent confrontation between Delhi Police and Himachal Police over the detention of three persons from a resort in Chirgaon, with the ruling Congress defending the state police action and the BJP accusing the government of obstructing a lawful investigation. The controversy stems from an incident in which a Delhi Police team allegedly picked up three individuals from a resort in Shimla district, prompting intervention by Himachal Police and subsequent legal proceedings. Speaking at the event, Health Minister Dhani Ram Shandil said that today, daughters were progressing in education as well as in every other field. He urged society to encourage girls and provide them with opportunities to move forward. He said that society must eliminate gender discrimination and respect women. He said that where women are respected, prosperity follows. Industries Minister Harshwardhan Chauhan said that women play a crucial role in the development of any society. He said that the thinking of society is gradually changing, and daughters are performing exceptionally well in education and competitive examinations. He said that the Deputy Commissioner of Sirmaur district was also a woman officer who was effectively leading the district administration. MLA and Himachal Pradesh Congress Committee President Vinay Kumar said that women have always been symbols of strength in Himachal Pradesh. He said that the Congress party has consistently supported women's rights and empowerment, including providing 33 per cent reservation for women in Panchayati Raj institutions. He said that schemes such as Indira Gandhi Sukh Samman Nidhi and Mukhyamantri Sukh Aashray are ensuring the welfare of women. MLA Ajay Solanki welcomed the Chief Minister to Nahan and said that under his leadership, the state government was continuously working for women's empowerment. He said many women from Sirmaur district have reached high positions and brought pride to the district. Earlier, the Chief Minister received a warm welcome on his arrival in Nahan and also visited exhibitions set up by various departments. Former Vidhan Sabha Speaker Gangu Ram Musafir, former MLAs Kirnesh Jung and Ajay Bahadur, Chairperson of the State Women Commission Vidya Negi, General Secretary of the Child Welfare Council Jainab Chandel, Chairman of the State Food Commission Dr S.P. Katyal, District Congress President Anand Parmar, APMC Sirmaur Chairman Sita Ram Sharma, Waqf Board Chairman Nasir Rawat, Congress leaders Dayal Pyari and Naseema Begum, Director Women and Child Development Department Pankaj Lalit, DC Sirmaur Priyanka Verma and SP Nishchint Negi along with several other dignitaries were present on the occasion.
0
comment0
Report
JSJAMNJAY SINHA
Mar 08, 2026 16:00:50
Mahasamund, Chhattisgarh:दुर्ग में भाजपा नेता के खेत पर अफीम की खेती मामले में सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर आज महासमुंद में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में प्रेसवार्ता का आयोजन कर सरकार को घेरने की कोशिश की गई। पत्रकारवार्ता के माध्यम से कांग्रेस ने मौजूदा सत्ता सरकार पर सुख नशे के कारोबार करने वाले आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया। साथ ही अफीम खेती मामले में पकड़े गए विनायक ताम्रकार को भाजपा के शीर्ष और प्रदेश के नेताओं का करीबी बताते हुए, प्रदेश के गृहमंत्री विजय शर्मा से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग कांग्रेस के द्वारा की गई। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि, कांग्रेस सूखे नशे के इस कारोबार को लेकर सदन तक की लड़ाई लड़ेगी। उन्होंने पहले भी सदन में यह मुद्दा उठाया है कि, जो नशे के कारोबार करने वाले हैं उनके केवल खपाने वालों को नहीं बल्कि जो विक्रेता है, जो मूल सोर्स है, उन तक कार्रवाई होनी चाहिए। आज लगातार छत्तीसगढ़ में अपराध, हत्या बढ़ती जा रही है, युवा नशे की चपेट में आ रहे हैं, उसके पीछे भी सूखा नशा का ही कारोबार है। साथ ही कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी भाजपा सरकार को घेरा और गैस सिलेंडर के कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर नारेबाजी करते हुए, कांग्रेस भवन के सामने प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 15:53:35
Bela Pratapgarh, Uttar Pradesh:राधा-कृष्णा धाम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में भव्य भंडारे का आयोजन प्रतापगढ़। राधा - कृष्णा धाम सिद्धेश्वर महादेव मंदिर देवकली (व्यायामशाला) में 7 मार्च मार्च शनिवार से श्री राम चरित मानस के पाठ का शुभारंभ किया गया । वही 8 मार्च को पूर्णाहुती के साथ हवन किया गया। हवन के बाद शाम को भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया । जहाँ सैकडों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । कार्यक्रम मुख्य यजमान भरत पाण्डेय उत्तम व लोकेश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा सम्पूर्ण व्यवस्था की गई । साथ ही आस पास लोगों द्वारा सम्पूर्ण सहयोग किया गया । वही निवेदक में श्रीमती ज्ञानवती श्रीवास्तव, श्रीमती कुमुद श्रीवास्तव, विवेक उपाध्याय, अनूप उपाध्याय , धीरज उपाध्याय, मानस पाण्डेय, विपिन सिंह आदि लोग मौजूद रहे ।
1
comment0
Report
PSPrashant Shukla
Mar 08, 2026 15:46:56
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top