451001
खरगोन के किसानों की कपास फसल धोखाधड़ी का मामला, SP ने FIR के दिए निर्देश
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के सनावद मंडी क्षेत्र के 60 किसानों की कपास फसल लेकर एक व्यापारी एक साल से फरार है। किसान मंडी प्रशासन और पुलिस को शिकायत कर अपनी राशि की मांग कर चुके हैं, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। अंत में, किसानों ने जिला मुख्यालय खरगोन में राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ के साथ मिलकर एसपी धर्मराज मीना से शिकायत की। एसपी ने किसानों की आपबीती सुनकर व्यापारी के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश दिए। किसानों के अनुसार, उन्हें 2 करोड़ 61 लाख रुपये की धोखाधड़ी का सामना करना पड़ा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजस्थान में 31 जुलाई से 2 अगस्त तक भारी बारिश की संभावना
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान मानसून अपडेट 31 जुलाई पूर्वी भारत के ऊपर बना अवदाब (Depression) आज पश्चिम की ओर आगे बढ़कर मध्यप्रदेश के दक्षिणी भागों व विदर्भ के ऊपर पहुंच गया है। इसके आगामी 24 घंटों में लगभग पश्चिम दिशा की ओर आगे बढ़ने तथा कमजोर होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है। आज मानसून ट्रफ लाइन सामान्य से दक्षिण की ओर से जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर व अवदाब से होकर गुजर रही है। उपरोक्त के प्रभाव से 31 जुलाई से 2 अगस्त को दक्षिणी राजस्थान के उदयपुर व जोधपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से भारी बारिश, जबकि जयपुर, कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज होने की संभावना है। तीन अगस्त से मानसून ट्रफ लाइन के सामान्य से उत्तर की ओर शिफ्ट होने से बारिश की गतिविधियां राज्य के उत्तरी-पश्चिमी व उत्तर पूर्वी-उत्तरी भागों में शिफ्ट होने की प्रबल संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर भारत मौसम विज्ञान विभाग0
0
Report
कलेक्टर ने निर्माण सुरक्षा को प्राथमिकता दी, भारी बारिश में सुरक्षा उपाय कड़ाई से लागू
Kondagaon, Chhattisgarh:निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को चेतावनी बोर्ड, बैरिकेडिंग और अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय तत्काल सुनिश्चित करने के आदेश दिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इधर जिले में लगातार हो रही बारिश के चलते कई स्थानों पर पुलों के ऊपर से पानी बह रहा है। इसे देखते हुए कलेक्टर ने विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया तथा लोगों की सुरक्षा के लिए आवश्यक एहतियाती कदम उठाने के निर्देश दिए। जिला प्रशासन ने नागरिकों से भी अपील की है कि जलभराव एवं उफनते नालों-पुलों को पार करने का प्रयास न करें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करे0
0
Report
संरक्षित वन क्षेत्र में सैकड़ों पेड़ कटे, फिर भी सोया वन विभाग
Betul, Madhya Pradesh:संरक्षित वन 4 किमी खुदा,सैकड़ों पेड़ कटे,फिर भी सोता रहा वन विभाग0
0
Report
Advertisement
विष्णुदेव साय ने मोदी से बस्तर व राजनांदगांव विकास के लिए केंद्र सहयोग मांगा
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बस्तर के समग्र विकास का रोडमैप प्रधानमंत्री के सामने रखा और राज्य की कई प्रमुख परियोजनाओं के लिए केंद्र सरकार से सहयोग का आग्रह किया...मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री से तीन प्रमुख विषयों पर विशेष सहयोग मांगा। उन्होंने , राजनांदगांव में प्रस्तावित 10,500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने की मांग की। उन्होंने बताया कि इसके लिए भूमि उपलब्ध करा दी गई है और राज्य सरकार की सभी आवश्यक स्वीकृतियां भी पूरी हो चुकी हैं। जिन 461 गांवों में पहले सुरक्षा कारणों से बिजली का ग्रिड नहीं पहुंच पाया था और जहां फिलहाल ऑफ-ग्रिड बिजली व्यवस्था है, उन्हें स्थायी ग्रिड से जोड़ने के लिए केंद्र सरकार से विशेष सहायता देने का आग्रह किया गया।मुख्यमंत्री ने रायपुर अथवा बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना के प्रस्ताव पर सकारात्मक पहल करने का अनुरोध किया।0
0
Report
आंवला में नाले में गिरे 6 वर्षीय दिव्यांग प्रीत का शव SDRF ने बरामद किया
Bareilly, Uttar Pradesh:ANCHOR - बरेली के थाना आंवला कस्बा इलाके में खुले नाले में गिरे मासूम दिव्यांग बच्चे का सब एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है । जी मीडिया ग्राउंड जीरो पर पहुचा तो स्थानिय लोगो मे रोष साफ दिखाई दे रहा था एसडीआरएफ टीम पिछले 48 घंटे से अपने जवानों और डॉग स्क्वाड के साथ तलाशने में जुटी हुई थी और आज एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत करते हुए नाले में गिरने से लापता हुए 6 साल के मासूम दिव्यांग प्रीत का शव बरामद कर लिया है । और पुलिस ने प्रीत का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है । वही अपनी विधानसभा इलाके में नगर पालिका कर्मियों की लापरवाही से हुए हादसे पर उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह बेहद नाराज है और उन्होंने वाला नगर पालिका के दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है। वी/ओ - पूरा मामला थाना आंवला के खेड़ा मोहल्ला का है ।जहां कल नंदराम प्रजापति का 6 साल का दिव्यांग मासूम प्रीत बच्चों के साथ खेल कर घर वापस लौट रहा था । बारिश की बूंदाबांदी तेज होने से प्रीत वाकर की मदद से तेजी से चल रहा था । अचानक से उसके पैर लड़खड़ाए और वहां पास के ही खुले हुए नाले में गिर कर बह गया। नगर पालिका कर्मियों ने बरसात के मौसम में सफाई के लिए नल को जगह-जगह खोल दिया था लेकिन उसको बंद नहीं किया था । नगर पालिका कर्मियों की भारी लापरवाही मासूम प्रीत पर भारी पड़ गई और वह करीब 10 फीट गहरे नाले में गिरकर बह गया ।सूचना के बाद पीएसी और एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया । जहाँ एसडीआरएफ की टीम ने डॉग स्क्वायड की मदद से 30 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मासूम प्रीत का सब बरामद कर लिया है । वहीं पुलिस ने मासूम प्रीत का शब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। बरेली की आवाला विधानसभा उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह की विधानसभा है । यहां से कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह विधायक हैं जैसे ही धर्मपाल सिंह को नगर पालिका कर्मियों की लापरवाही की जानकारी हुई । मंत्री धर्मपाल सिंह ने बड़ी नाराजगी जताई है और नगर पालिका कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कही है।0
0
Report
कावेरी जल विवाद: शेट्टार का पानी छोड़ने का विरोध, केंद्र से फिर चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: JAGADISH SHETTAR (BJP LEADER, FORMER KARNATAKA CHIEF MINISTER) ON CWMA ORDER ON CAUVERY WATER RELEASE TO TAMIL NADU / KARNATAKA-TAMIL NADU CAUVERY WATER DISPUTE दिल्ली | कावेरी जल विवाद पर बीजेपी सांसद जगदीश शेट्टार कहते हैं, "कर्नाटक में बारिश की कमी को देखते हुए, हम ऐसी स्थिति में हैं कि खेती और सिंचाई तो दूर, पीने के लिए भी पानी नहीं दे पा रहे हैं। इसलिए, 'डिस्ट्रेस फॉर्मूला' (पानी की कमी के समय का फॉर्मूला) अपनाना होगा। इस मामले में, हम केंद्र सरकार और संबंधित अधिकारियों से अनुरोध कर रहे हैं कि वे इस बात पर विचार करें कि हम पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं हैं। अगर बारिश अच्छी होती है, तो स्थिति अलग होगी। एक और बात यह है कि मैं कर्नाटक का मुख्यमंत्री भी रह चुका हूं। मैंने भी ऐसी ही समस्याओं का सामना किया है। अगर आप पिछले 30 से 40 वर्षों का इतिहास देखें, तो ऐसी स्थितियां केवल पांच या छह बार ही आई हैं। इसलिए, तमिलनाडु के लोगों और किसानों को स्थिति को समझना चाहिए। हम खेती या सिंचाई के लिए पानी नहीं मांग रहे हैं हम बस यह कह रहे हैं कि अभी हम पानी छोड़ने की स्थिति में नहीं हैं। राज्य सरकार को अपनी बात सही ढंग से रखनी चाहिए। मुझे लगता है कि सही आंकड़े और तथ्य पेश करने में कुछ कमी रही है। उन्हें ट्रिब्यूनल के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करनी चाहिए और कोर्ट के सामने सभी जरूरी आंकड़े और तथ्य रखने चाहिए। निश्चित रूप से, न्याय कर्नाटक के पक्ष में होगा…0
0
Report
Advertisement
दमोह के स्कूल ने जी मीडिया के प्रयास से बदली तस्वीर, उपसरपंच ने दिखाया मिसाल
Damoh, Madhya Pradesh:खबर का हुआ असर, दमोह के जर्जर स्कूल भवनों की कहानी पर जी मीडिया की खबर से उपसरपंच अनिल धुर्वे ने ग्राम पंचायत बगदरी में पुराने भवन की हालत बदल दी। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के बगदरी गाँव के प्राथमिक स्कूल की छत गायब थी, दीवारें कमजोर थीं, बच्चे रोज डरकर पढ़ते थे। एक हफ्ते बाद छप्पर हटाकर नया निर्माण किया गया, भवन के अंदर पानी आना बंद हुआ, जोखिम वाले हिस्से को हटाकर सुरक्षित किया गया ताकि कोई हादसा न हो सके। इससे बच्चों के पढ़ने में भय घटा; अभिभावक और शिक्षक भी खुश हैं। उपसरपंच आदिवासी हैं और शिक्षण का महत्व समझते थे, उन्होंने अपने पैसे से सुधार किया। खबर देखकर विभागीय अधिकारियों ने ठोस कदम उठाने की कोशिश की और यह संदेश मिला कि बदलाव समाज के सहयोग से संभव है। नोट: खबर में पुराने और नए शॉट्स भी शामिल हैं।0
0
Report
बस्तर सांसद ने NH फोर-लेनिंग और रिंग रोड लिए केंद्रीय मंत्री से मांग जारी
Jagdalpur, Chhattisgarh:बस्तर सांसद महेश कश्यप ने नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी से मुलाकात कर बस्तर के राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन की मांग रखी, बस्तर सांसद ने इस दौरान बस्तर से संबंधित मांगो को लेकर एक पत्र भी सौंपा, जिसमें जगदलपुर नगरनार उड़ीसा मार्ग को फोर लेन करने, जगदलपुर दंतेवाड़ा बीजापुर भोपालपटनम को तेलंगाना से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 63 को फोर लेन करने, जगदलपुर को पर्यटन स्थल चित्रकोट से जोड़ने वाले मार्ग को फोर लेन करने जगदलपुर शहर के लिए रिंग रोड बायपास एवं बस्तर संभाग के सभी जिला मुख्यालयों को उच्च गुणवत्ता वाले राष्ट्रीय राजमार्ग नेटवर्क से जोड़ने की मांग रखी ।0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने करोड़ों के मादक पदार्थ नष्ट किये; एनडीपीएस अभियान जारी
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रकरणों में बरामद करोड़ों रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस मामलों में जब्त किए गए मादक पदार्थों का नियमानुसार सुरक्षित निस्तारण किया गया。 झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले के अकलेरा, कामखेड़ा, कोतवाली, खानपुर, घाटोली, पिड़ावा, भवानीमंडी, मंडावर, रटलाई और रायपुर थाना क्षेत्रों में दर्ज 49 एनडीपीएस प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थों को नष्ट किया गया。 नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 3.292 किलोग्राम स्मैक, 125 किलोग्राम डोडा चूरा, 23 किलोग्राम गांजा, 41 किलोग्राम अफीम के पौधे, करीब 8 किलोग्राम अमोनिया तथा 95 ग्राम अन्य मादक पदार्थ शामिल हैं。 पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में गठित टीम ने सभी मादक पदार्थों का नियमानुसार और पूरी सावधानी के साथ निस्तारण किया। जब्त मादक पदार्थों का अंतरराष्ट्रीय बाजार मूल्य लगभग 2.5 करोड़ रुपये बताया गया है。 पुलिस का कहना है कि भविष्य में भी पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
यूपी प्रो हैंडबॉल लीग 2.0 जनवरी 2027 से लखनऊ में, आठ टीमें भिडेंगी
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी प्रो हैंडबॉल लीग अब अपने दूसरे संस्करण के लिए तैयार है। उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में इस लीग का दूसरा सीजन जनवरी 2027 में लखनऊ में खेला जाएगा। इस बार लीग में छह के स्थान पर आठ टीमें हिस्सा लेगी, जिनमें पहली बार लखनऊ की टीम भी शामिल होगी। इस बार विजेता टीम को 2.50 लाख रुपए व उपविजेता टीम को 1.50 लाख रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। डॉ. आनन्देश्वर पाण्डेय (कार्यकारी निदेशक, हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया, सीईओ यूपी प्रो हैंडबॉल लीग) ने लीग के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने इस अवसर पर भारत के विभिन्न राज्यों के उत्कृष्ट 10 अंतर्राष्ट्रीय व राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पाण्डेय ने कहा कि पहले सीजन की सफलता ने दूसरे संस्करण को और अधिक भव्य एवं प्रतिस्पर्धी स्वरूप में आयोजित करने का विश्वास दिया है। मुझे विश्वास है कि दूसरा सीजन प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर देगा。0
0
Report
पखांजूर में मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 20 घरों में पानी घुसा
Pakhanjur, Chhattisgarh:पखांजूर में मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त। बारिश से बाढ़ जैसे हालात, लोग परेशान। PV 85 नदी उफान पर, लोगों के 20 घरों में घुसा पानी। जलमग्न हुए गांव, घर में रखे राशन व अन्य सामग्री बर्बाद।0
0
Report
काशीराम जयपुर: थाना अधिकारी लाइन-हाजिर, परिवहन निरीक्षक संघ प्रदर्शन जारी
Jaipur, Rajasthan:काशीराम जयपुर. कानोता थानाधिकारी लाइन हाजिर. थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह को किया गया लाइन हाजिर. परिवहन निरीक्षक संघ द्वारा किया जा रहा है कार्य बहिष्कार. मुनीन्द्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार. पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जारी किए आदेश. अब परिवहन निरीक्षक संघ भी खत्म कर सकता है कार्य बहिष्कार.0
0
Report
Advertisement
जयपुर में थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह लाइन हाज़िर, परिवहन निरीक्षक संघ ने बहिष्कार तेज किया
Jaipur, Rajasthan:जयपुर।कानोता थानाधिकारी लाइन हाजिर। थानाधिकारी मुनीन्द्र सिंह को किया गया लाइन हाजिर। परिवहन निरीक्षक संघ द्वारा किया जा रहा है कार्य बहिष्कार। मुनीन्द्र सिंह को हटाने की मांग को लेकर किया जा रहा कार्य बहिष्कार। पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने जारी किए आदेश। अब परिवहन निरीक्षक संघ भी खत्म कर सकता है कार्य बहिष्कार0
0
Report
केदारनाथ में सावन के दौरान आस्था चरम, अफवाहें धाम तक नहीं पहुंचीं
Noida, Uttar Pradesh:एंकर : सावन मास में विश्व प्रसिद्ध बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर है। सोशल मीडिया पर धाम और यात्रा मार्ग को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों के बीच केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्रियों ने इन दावों को पूरी तरह खारिज किया है। यात्रियों का कहना है कि यात्रा सुचारु रूप से संचालित हो रही है, दर्शन भी सहज हो रहे हैं और व्यवस्थाएं संतोषजनक हैं। वीओ: सावन मास के पावन अवसर पर बाबा केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं का उत्साह देखने लायक है। देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस कर रहे हैं। धाम पहुंचे यात्रियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर यात्रा मार्ग बंद होने और धाम तक नहीं पहुंच पाने जैसी जो अफवाहें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह निराधार हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे स्वयं सुरक्षित रूप से केदारनाथ धाम पहुंचे हैं और सभी भक्तों से अफवाहों पर ध्यान न देकर बाबा केदार के दर्शन के लिए आने की अपील की। उनका कहना है कि इन दिनों बाबा केदार के स्पर्श दर्शन भी हो रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं की आस्था और अधिक प्रगाढ़ हो रही है। यात्रियों ने प्रशासन की व्यवस्थाओं की भी सराहना की। उनका कहना है कि यात्रा मार्ग से लेकर केदारनाथ धाम तक आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। स्वास्थ्य विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात है और जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, बदरी-केदार मंदिर समिति भी श्रद्धालुओं की सेवा में लगातार जुटी हुई है। श्रद्धालुओं का संदेश साफ है कि अफवाहों से भ्रमित होने के बजाय बाबा केदार के दर्शन के लिए निश्चिंत होकर धाम पहुंचे और श्रावण मास के इस पुण्य अवसर का लाभ उठाएं। बाईट: विनीत पोस्ती, सदस्य बद्री केदार मंदिर समिति,केदारनाथ बाइट: 1-केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्री, बाईट: 2-केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्र्री बाईट: 3 - केदारनाथ पहुंचे तीर्थयात्री बाईट: 4- केदारनाथ पहुँचे तीर्थयात्र्री0
0
Report
भोपाल के चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग, दमकल ने पाया नियंत्रण
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल चौक बाजार में लहंगे की दुकान में लगी आग भोपाल के चौक बाजार स्थित एक लहंगे की दुकान में अचानक आग लग गई प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर पाया काबू फिलहाल किसी जनहानि की सूचना नहीं0
0
Report
Advertisement
