451001
खरगोन के बड़वाह में अवैध हथियारों के साथ 5 तस्कर गिरफ्तार
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन जिले के बड़वाह में पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। आरोपियों के पास से 3.25 लाख रुपये मूल्य की 12 पिस्टल और 25 जिन्दा कारतूस बरामद हुए हैं। चार आरोपी ग्वालियर और एक बड़वानी जिले का निवासी है। तस्कर एक कार से हथियारों की तस्करी कर रहे थे। पुलिस को हथियारों की तस्करी का शक था। इस कार्रवाई का खुलासा एसपी धर्मराज मीणा ने किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
भाई दूज पर बहनों का भाई के घर पहुँचना: बस-ट्रेन व्यवस्था शानदार
Unnao, Uttar Pradesh:भाईदूज पर बहने पहुंची भाई के घर। आज भाई दूज का त्यौहार है, इस मौके पर बहने बस और ट्रेन से भाई के घर पहुंच रही हैं। Zee media ने बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर मौजूद बहनों से बात की तो बहनों ने बताया कि वो भाई के घर जा रही हैं। भाई के घर पहुंचने के लिए बसों का बेहतर इंतजाम किया गया है कोई समस्या नहीं आ रही है। भाई के घर पहुंच कर वो रोना करेंगी। बस से भाई के घर जा रही रीना ने बताया कि बस में सीट मिल गई हैं, वो रायबरेली से भोजपुर जा रही हैं। शिवानी गुप्ता ने बताया कि वो सरेनी जा रही हैं, भाई दूज पर बस की अच्छी व्यवस्था की गई है।0
0
Report
चंदौली रिंग रोड हादसे में चार घायल, विधायक सुशील सिंह ने सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को लेकर टिप्पणी किए
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली.... - वाराणसी चंदौली रिंग रोड पर भयंकर हादसा - तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी - स्कार्पियो सवार चार लोग घायल एक को आई गंभीर चोट - सैयदराजा विधायक सुशील सिंह के सोशल मीडिया का काम देखते हैं घायल युवक - विधायक के पुरानी गाडी से जा रहे थे युवक - स्थानीय लोगो ने स्कार्पियो में फंसे लोगो को निकाला बाहर - अलीनगर थाना क्षेत्र के सराय छोटू इलाके कि घटना。0
0
Report
हाई कोर्ट ने पुश्तैनी जमीन में बेटों के हिस्से तय किए, बेटियों को तिहाई
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने पुश्तैनी जमीन के अधिकार को लेकर एक अहम फैसला सुनाया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि एक पारिवारिक संपत्ति पर पोतियों का पूरा नहीं, बल्कि निर्धारित हिस्से के अनुसार ही मालिकाना हक होगा। बिलासपुर जिले की 13 एकड़ 40 डिसमिल कृषि भूमि से जुड़े इस मामले में हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले में संशोधन किया है।दरअसल, मामला बिलासपुर जिले की कोटा तहसील के नवागांव स्थित कृषि भूमि से जुड़ा है। यहां खसरा नंबर 1141 की कुल 13.40 एकड़ जमीन के मालिक केनाराम बैरागी ने 25 जनवरी 2003 को पंजीकृत वसीयत के जरिए अपनी संपत्ति बेटे संजय बैरागी के नाम कर दी थी।इसके बाद 30 जनवरी 2011 को संजय बैरागी का निधन हो गया। उनके निधन के बाद पांच बेटियों ने पूरी जमीन पर अपना मालिकाना हक जताते हुए सिविल न्यायालय में मुकदमा दायर किया। निचली अदालत ने उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए पूरी जमीन का मालिकाना हक दे दिया था। इस फैसले को माधुरी प्रमाणिक और सीमा बैरागी ने हाईकोर्ट में चुनौती दी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम के प्रावधानों और संपत्ति के बंटवारे के आधार पर महत्वपूर्ण निष्कर्ष दिया।अदालत ने माना कि केनाराम के एक बेटे और चार बेटियों को पुश्तैनी संपत्ति में बराबर अधिकार था। इस तरह कुल छह हिस्से बने। वसीयत से संजय को पिता का एक छठा हिस्सा मिला और उनका अपना एक छठा हिस्सा मिलाकर कुल अधिकार एक तिहाई हुआ। हाईकोर्ट ने निचली अदालत का आदेश संशोधित करते हुए संजय की पांचों बेटियों को केवल एक तिहाई जमीन का मालिकाना हक दिया।इस फैसले ने पुश्तैनी संपत्ति में उत्तराधिकार और वसीयत के अधिकार को लेकर महत्वपूर्ण कानूनी स्थिति स्पष्ट की है।0
0
Report
Advertisement
दिवाली पर जुआ रोकथाम: बस्तर पुलिस ने दबिश देकर 22 जुआ प्रकरण दर्ज
Jagdalpur, Chhattisgarh:दिवाली के दौरान जुए के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए बस्तर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है, जिले में अलग-अलग स्थानों पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। दरअसल, दिवाली के आसपास जिले में जुआ खेले जाने की लगातार सूचनाएं पुलिस को मिल रही थीं। कंट्रोल रूम और पुलिस के आधिकारिक नंबरों पर मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में दबिश दी। इस दौरान जुआ खेलने में संलिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बीते एक सप्ताह में कुल 22 जुआ प्रकरण दर्ज किए हैं। सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी。0
0
Report
दीपावली के जश्न के बीच 20 वर्षीय युवक की मौत, कुएं से मिला शव
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र में दीपावली की खुशियां मातम में बदलीं, जब दीपावली मनाने गांव आया 20 वर्षीय युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं के अंदर मिला. कुआं झाड़ियों से भरा हुआ था. सुबह ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी तो गांव में सनसनी फैल गई. परिजनों ने युवक की मौत को लेकर हत्या की आशंका जताते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. मामला ग्राम फोंगरिया मंडाई का है. जानकारी के मुताबिक आशीष वरकड़े उम्र 20 वर्ष दीपावली मनाने गांव आया हुआ था. सुबह ग्रामीणों ने गांव के झाड़ियों से भरे एक कुएं में उसका शव देखा और तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची चिचोली पुलिस ने झाड़ियों को कटवाकर काफी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए चिचोली अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतक के परिजन दीपचंद धुर्वे ने हत्या की आशंका जताई है. उनका कहना है कि गांव में दीपावली का उत्सव चल रहा था, डीजे बज रहा था और जश्न का माहौल था. ऐसे में किसी विवाद या घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. उन्होंने पूरे मामले की गंभीरता से जांच किए जाने की मांग की है. फिलहाल चिचोली थाना प्रभारी दिलीप यादव के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही युवक की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.0
0
Report
हिंडौन जिला अस्पताल में आग से 30 से अधिक झुलसे, 13 बच्चे
Karauli, Rajasthan:हिंडौन जिला चिकित्सालय में तीन दिनों में आग से झुलसने के आए 30 से ज्यादा मामले, हिंडौन। हिंडौन जिला अस्पताल में बीते तीन दिनों में आग से झुलसने के 30 से ज्यादा मामले आए। चिकित्सालय में आने वाले सभी लोगों का उपचार किया गया । झुलसने वालों में कुल 13 बच्चे और 17 वयस्क शामिल है । 29 लोग पटाखों से झुलसे जबकि एक मासूम पेट्रोल की बोतल से झुलसा।0
0
Report
Advertisement
हाड़ौती अस्पताल में उपचार में देरी परिजनों ने लगाए आरोप, वीडियो शेयर
Karauli, Rajasthan:हाड़ौती सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीज के परिजनों ने उपचार मे देरी के आरोप। परिजनों ने ईलाज करने के बजाय रैफर करने, एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलने के आरोप लगाए। परिजनों ने एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर डाला जिसमें दुर्घटना में घायल महिला को आधे घंटे तक उपचार शुरू नहीं करने की बात कही।0
0
Report
करौली की हवेली में एक छत के नीचे 100 से अधिक लोग गोवर्धन पूजा
Karauli, Rajasthan:ढाई सौ साल पुरानी हवेली में एक छत के नीचे हुई सामूहिक गोवर्धन पूजा, एक ही परिवार के 100 से अधिक लोगों ने की पूजा-अर्चना, करौली। दीपोत्सव के अवसर पर करौली में सामूहिक गोवर्धन पूजा की अनूठी परंपरा देखने को मिली। जिला मुख्यालय पर चटीकना मोहल्ला स्थित करीब 250 से 300 साल पुरानी धाबाई की हवेली में एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों ने मिलकर गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। इस दौरान एक ही परिवार के 100 से अधिक सदस्य शामिल हुए।0
0
Report
सांगोद में भूसे के ढेर में आग, 7 बीघा चारा जलकर राख; दमकल काबू पाया
Kota, Rajasthan:ब्रेकिंग सांगोद…! पटाखे की चिंगारी से भूसे के ढेर में लगी आग, 7 बीघा का चारा जलकर राख, 2 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू सांगोद के बपावर क्षेत्र के खड़िया गांव में बीती रात भूसे के ढेर में लगी आग。 आगजनी में करीब 7 बीघा खेत का चारा जलकर राख。 पटाखे की चिंगारी से आग लगने की जताई जा रही संभावना。 आग की सूचना पर दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची。 ग्रामीणों ने ट्रैक्टर पर लगी स्प्रे मशीन की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया。 करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।0
0
Report
Advertisement
कोटा में पारिवारिक विवाद: पत्नी के सिर पर 10 टांके, पुलिस कार्रवाई का डर
Kota, Rajasthan:कोटा के नान्ता थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। नान्ता निवासी देवेंद्र सिंह गवारिया का आरोप है कि उनके बड़े भाई और परिजनों ने घर के बरामदे में उनके परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में उनकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट आई और 10 टांके लगाने पड़े। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर पहले शिकायत देने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए सुरक्षा की मांग की है। देवेंद्र सिंह के अनुसार, 4 नवंबर को एक सामाजिक कार्यक्रम में उनके बड़े भाई फतेह सिंह ने उनके साथ हाथापाई की थी। समाज के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। आरोप है कि इस दौरान उन्हें घर में घुसकर मारपीट करने की धमकी भी दी गई। इसके बाद 5 नवंबर को उन्होंने नान्ता थाने में लिखित शिकायत दी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की। पीड़ित का आरोप है कि 9 नवंबर की सुबह जब वह दुकान जाने के लिए कमरे से बाहर निकले, तभी मकान के बरामदे में फतेह सिंह, महेंद्र सिंह और उनके परिवार के अन्य सदस्यों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव के दौरान उनकी पत्नी के सिर में चोट लग गई। उन्हें उपचार के दौरान 10 टांके आए हैं। देवेंद्र सिंह का कहना है कि इससे पहले भी उनके परिवार के साथ मारपीट की घटना हो चुकी है और इसकी शिकायत भी नान्ता थाने में दर्ज कराई गई थी। इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बढ़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन के उच्च अधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। देवेंद्र सिंह ने आशंका जताई है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो उनके परिवार के साथ दोबारा कोई गंभीर घटना हो सकती है।0
0
Report
यमुनोत्री धाम के कपाट आज बंद, डोली खरसाली के लिए रवाना
barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी ब्रेकिंग।。 विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के पावन पर्व पर शीतकाल के लिए आज सुबह 10 बजकर 28 मिनट पर हुए बंद। मां यमुना की पूजा अर्चना के बाद पूरी विधि विधान के साथ बंद हुए यमुनोत्री धाम के कपाट।। कपाट बंद होने के बाद मां यमुना की उत्सव डोली अपने भाई सोमेश्वर (शनिदेव) की अगवाई में हजारों श्रद्धालुओं के साथ अपने मायके खरसाली (खुशीमठ) के लिए हुई रवाना।। मां यमुना की उत्सव डोली आज पहुंचेगी शीतकालीन प्रवास खरसाली (खुशीमठ) आगामी शीतकाल के लिए आपने शीतकालीन प्रवास खरसाली में श्रद्धालुओं को देंगी दर्शन।।0
0
Report
आरएलडी का JGDM फॉर्मूला: जाट-गुर्जर-दलित-मुस्लिम मिलकर यूपी की राजनीति बदलेगी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सहयोगी आरएलडी नई सोशल इंजीनियरिंग तैयार करने में जुटी है. आरएलडी सामाजिक रूप से एक दूसरे से दूर रहने वाली जातियों जाट और गुर्जर को एक मंच पर लाने के प्रयास में है. इसके साथ दलित और मुस्लिम को भी जोड़ने की कोशिश है. यानी आरएलडी जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम यानी 'JGDM कॉम्बिनेशन' बनाने में जुटी है. 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में अभी वक्त है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी गोटियां बिछाना शुरू कर दिया है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए रालोद अब सिर्फ जाटों तक सीमित न रहकर एक बड़े सोशल इंजीनियरिंग पर काम कर रही है. इसे रालोद का JGDM (जाट, गुर्जर, दलित, मुस्लिम) फॉर्मूला कहा जा रहा है. माना जा रहा है कि अगर जयंत चौधरी का यह दांव चल गया तो आगामी विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा नुकसान अखिलेश यादव की अगुआई वाले समाजवादी पार्टी को होना तय माना जा रहा है. रोहित अग्रवाल प्रवक्ता रालोद 1--JGDM फॉर्मूला का मकसद: जाट, गुर्जर, दलित और मुस्लिम समुदायों को एक साथ लाकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पार्टी के राजनीतिक और सामाजिक जनाधार को बड़ा बनाना. 2--RLD ने इसके लिए विशेष तौर पर पश्चिम यूपी में गांव-गांव में 10-10 सदस्यों की विशेष टीम गठित की है, जो सीधे जमीन पर काम करके अपनी रिपोर्ट शीर्ष नेतृत्व को सौंपेगी. 3--2022 के विधानसभा चुनाव में रालोद ने समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 33 सीटों पर चुनाव लड़ी थी. इस बार कार्यकर्ताओं को उम्मीद है कि पार्टी को 35 से 40 सीटें मिलनी चाहिए, ताकि हर समाज (जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, मुस्लिम, दलित) को उचित प्रतिनिधित्व दिया जा सके. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जाट और गुर्जर समाज बड़ी तादाद में हैं, इसलिए उनका समन्वय पर रालोद फोकस कर रहा है. चौधरी चरण सिंह से लेकर चौधरी अजीत सिंह और अब जयंत चौधरी ने हमेशा किसानों के हक की लड़ाई लड़ी है. कोरोना काल और किसान आंदोलन के समय जयंत चौधरी ने दर्जनों सभाएं करके माहौल बनाया था. अब रालोद का प्रयास है कि किसान जातियों (जाट और गुर्जर) और मुस्लिम,दलित के बीच ऐसा सामाजिक सामंजस्य बने, जिससे न केवल राजनीतिक लाभ मिले बल्कि आपसी रिश्ते और भाईचारा भी मजबूत हो.0
0
Report
Advertisement
भोजपुर में महिला की मौत: पति के दावे के बाद पुलिस जांच जारी
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में सादेहास्पद स्थिति में एक महिला की मौत की घटना सामने आई है. मामला नगर थाना क्षेत्र के पुरानी अदालत वार्ड नंबर 7 मोहल्ले की है, जहां पर 35 वर्षीय अर्जुन राम की पत्नी 32 वर्षोयी लक्ष्मी देवी का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला है. घटना की जानकारी मिलते ही मृतिका के पति अर्जुन राम फौरन अपने घर पहुंचा और देखा कि उसकी पत्नी लक्ष्मी देवी फंदे से लटकी हुई है. वही इस घटना की सूचना तत्काल उसके पति ने नगर थाना को दी इसके बाद police ने मृतिका लक्ष्मी देवी के शव का पोस्टमार्टम आरां के सदर अस्पताल में करवाया है और आगे की छानबीन में जुट गई है.हालांकि मृतका के पति अर्जुन राम ने बताया की घर में पति-पत्नी के बीच नोक झोक होती थी और वह अपने माइग्रेन की बीमारी से काफी परेशान थी.अर्जुन राम ने यह भी बताया कि कल भी परिवार में घर के कामकाज को लेकर कुछ कहा सुनी हुई थी. इसके बाद सब कुछ सामान्य था. वही आज हुए इस घटना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है. मृतिका लक्ष्मी देवी के दो छोटे-छोटे पुत्र भी हैं. फिलहाल पुलिस ने मृतका के पति के बयान पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. वहीं मौत के कारणों का स्पस्ट रूप से पता नहीं चल पाया है. फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर तत्काल कुछ भी कहने से इनकार किया है.0
0
Report
वाराणसी में दीवार ढहने से 2 मासूम बहनों की मौत, एनडीआरएफ ने रेस्क्यू पूरा किया
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव इलाके में बीती रात दर्दनाक हादसा。 • मकान की दीवार ढहने से दो मासूम बहनें मलबे के साथ मकान से सटे तालाब में जा गिरीं。 • हादसे में 6 वर्षीय आफिया और 4 वर्षीय फलक की दर्दनाक मौत。 • दीवार गिरने के दौरान बच्चियों के माता-पिता भी हुए घायल。 • हादसे के बाद इलाके में मची चीख-पुकार, मौके पर जुटे ग्रामीण。 • सूचना मिलते ही अखरी चौकी प्रभारी धर्मेंद्र राजपूत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे。 • पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चियों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली。 • रेस्क्यू में दिक्कत आने पर एनडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया。 • एनडीआरएफ के जवानों ने रातभर चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन, तालाब और मलबे में की तलाश。 • करीब 7 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह लगभग 8 बजे दोनों बच्चियों के शव बरामद。 • दो मासूम बेटियों की मौत से परिवार में कोहराम, पूरे इलाके में पसरा मातम।0
0
Report
पटियाली में तेज रफ्तार बाइक ने खड़े 11 वर्षीय मासूम को मारी टक्कर, हालत गंभीर
Kasganj, Uttar Pradesh:तेज रफ्तार बाइक ने सड़क किनारे खड़े 11 वर्षीय मासूम बालक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके पैर में कई जगह फ्रैक्चर होने की जानकारी सामने आई है. हादसे की पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. घायल बालक को परिजन उपचार के लिए अलीगढ़ लेकर गए हैं, जबकि बाइक सवार को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पूरी घटना पटियाली कस्बे के गंजडुंडवारा रोड स्थित राजतिलक पेट्रोल पंप के पास का है. मोहल्ला काजी निवासी शाकिर कुरैशी के 11 वर्षीय बेटा जैद अपने चाचा की दुकान के सामने खड़ा था. तभी गंजडुंडवारा की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्प्लेंडर बाइक ने बालक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बालक उछलकर सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें बाइक की टक्कर से बालक के घायल होने की पूरी घटना कैद हुई है. परिजन घायल जैद को तत्काल अलीगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार चल रहा है. वहीं हादसे में बाइक चालक मोनू भी चोटिल हुआ है. पुलिस ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हिरासत में ले लिया.0
0
Report
Advertisement
