Back
पंधाना में CM यादव ने 1836 करोड़ लाडली ट्रांसफर और 608 करोड़ विकास कार्यों का उद्घाटन
PSPramod Sinha
Feb 14, 2026 14:01:24
Khandwa, Madhya Pradesh
खंडवा जिले की पंधाना विधानसभा में पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से प्रदेश की 1.25 करोड़ लाडली बहनों को 1836 करोड़ रुपए की राशि ट्रांसफर की। साथ ही मंच से खंडवा जिले को 608 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर तीखे हमले किए। khandaवा जिले के पंधाना में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लाडली बहना कार्यक्रम में फरवरी महीने की किस्त रिलीजकी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लाड़ली बहना से लेकर निमाड़ के विकास तक कई बड़े ऐलान किए। सबसे ज्यादा चर्चा उनके कांग्रेस पर तीखे हमलों की रही। उन्होंने कहा कि कांग्रेसियों तुम्हारे कर्म ऐसे हैं कि 20 साल से घर बैठे हो और अभी 20 साल और घर बैठोगे। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा - जो लोग कहते हैं कि लाड़ली बहना की राशि दारू में चली जाती है, ऐसे कांग्रेसियों को शर्म से मर जाना चाहिए।मुख्यमंत्री यहीं नहीं रुके। उन्होंने मंच से बहनों को संबोधित करते हुए कहा - लोकतंत्र में बदला लेने का सबसे अच्छा दिन मतदान का होता है, याद रख लेना… बदला लेना है तो वोट से लेना। 608 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया। इनमें प्रमुख रूप से 301.41 करोड़ की भाम सिंचाई परियोजना, 37 करोड़ का सांदीपनि विद्यालय, 11.06 करोड़ का संयुक्त एसडीएम कार्यालय, 2.90 करोड़ का बस स्टैंड, शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और रैन बसेरा शामिल है। पंधाना विधायक छाया मोरे की मांग पर मुख्यमंत्री ने सुक्ता माइक्रो उद्वहन परियोजना, प्याज की प्रोसेसिंग यूनिट सहित अन्य घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि निमाड़ अब सिंचाई के मामले में पंजाब-हरियाणा को पीछे छोड़ देगा। सड़क और रेल नेटवर्क मजबूत होगा, उद्योग आएंगे, रोजगार बढ़ेगा। स्व सहायता समूह, ड्रोन दीदी और लखपति दीदी योजना का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। कपास आधारित उद्योगों में महिलाओं को रोजगार देने पर 5 हजार रुपए प्रोत्साहन देने की बात कही। सभी वर्ग की बेटियों की पढ़ाई और कोचिंग का खर्च उठाने की घोषणा की। आने वाले चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी दोहराई। मुख्यमंत्री ने कहा कि ओंकारेश्वर के ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग का प्राचीन वैभव लौटाया जा रहा है। करीब 3 हजार करोड़ रुपये के काम चल रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्थाएं सुधारी जा रही हैं और होम स्टे को बढ़ावा दिया जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:510
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowFeb 14, 2026 17:02:360
Report
HSHITESH SHARMA
FollowFeb 14, 2026 17:02:220
Report
RVRaunak Vyas
FollowFeb 14, 2026 17:01:440
Report
SSSwapnil Sonal
FollowFeb 14, 2026 17:01:310
Report
YSYatnesh Sen
FollowFeb 14, 2026 17:01:230
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 14, 2026 17:01:070
Report
VMVimlesh Mishra
FollowFeb 14, 2026 17:00:510
Report
SLSanjay Lohani
FollowFeb 14, 2026 17:00:240
Report
SASHAKIL AHMAD
FollowFeb 14, 2026 17:00:140
Report
0
Report
0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowFeb 14, 2026 16:45:440
Report
1
Report
0
Report