Back
खंडवा में 85 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप, तीन टीमें जांच में जुटीं
PSPramod Sinha
Mar 07, 2026 14:30:45
Khandwa, Madhya Pradesh
खण्डवा में लगभग 85 साल की एक बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। महिला खेत में बनी झोपड़ी में अकेली रहती थीं। महिला ने पुलिस को बताया कि चार नकाबपोश बदमाशों ने यह वारदात की। बुजुर्ग महिला को उन्होंने कुएं में फेंकने की कोशिश भी की लेकिन वह बच गईं। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना की गहराई से जांच कर आरोपियों को पकड़ने के लिए तीन अलग-अलग टीमें बनाई हैं। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। घटना पुनासा थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बुजुर्ग महिला खेत में अपनी झोपड़ी में अकेली रहती थीं। गुरुवार रात में चार नकाबपोश बदमाश खेत में पहुंचे और उसके साथ यह दरिंदगी की। बुजुर्ग होने की वजह से वह ज्यादा विरोध भी नहीं कर सकीं। बदमाशों ने महिला के निजी अंगों को भी चोट पहुंचाई। ज्यादा खून बहने से उसकी हालत खराब हो गई। सुबह आसपास के खेत वाले झोपड़ी में पहुंचे तब पुलिस और ग्रामीणों को बताया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने महिला को खटिया समेत कुएं में फेंककर मारने की कोशिश की। लेकिन लोगों की किसी गाड़ी की आहट सुनकर वे उसे खेत में ही छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए थे। पुलिस और परिजन वृद्धा को तुरंत पुनासा अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि महिला के गुप्तांग में गंभीर चोटें आई हैं और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ है। फिलहाल जिला अस्पताल में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की हालत स्थिर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान के आधार पर शुक्रवार रात चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस की तीन विशेष टीम बनाई गई है और आसपास के गांव और संदिग्ध लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों पर ₹10 हजार का इनाम भी रखा है। जल्दी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता की बेटी ने बताया कि कुछ दिन पहले भी खेत वाले घर में चोर घुसे थे, लेकिन उस समय वे कोई सामान चोरी नहीं कर पाए थे। परिवार को आशंका है कि इस वारदात को नशेड़ी लोगों ने अंजाम दिया हो सकता है, जिन्हें पता था कि बुजुर्ग अकेली रहती है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
दुर्ग में अवैध अफीम की खेती का भंडाफोड़, 8 करोड़ की फसल जब्त Illegal Opium Cultivation Busted in Dur
0
Report
0
Report
PSPIYUSH SHUKLA
FollowMar 07, 2026 15:46:270
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowMar 07, 2026 15:46:080
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 07, 2026 15:45:510
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 07, 2026 15:45:320
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 07, 2026 15:45:180
Report
0
Report
0
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 07, 2026 15:32:530
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 15:32:380
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 07, 2026 15:32:270
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowMar 07, 2026 15:32:120
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 07, 2026 15:31:510
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 07, 2026 15:31:390
Report