Back
कटिहार के आबादपुर थाना: सीमांत क्षेत्र में चुनावी सतर्कता, नशा-रोधी Zero-Tolerance
RKRANJAN KUMAR
Mar 07, 2026 15:46:08
Katihar, Bihar
बिहार से सटे पश्चिम बंगाल सीमावर्ती क्षेत्र में चुनावी सतर्कता, नशामुक्ति और सांप्रदायिक सौहार्द पर कटिहार पुलिस सतर्क
पड़ोसी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरतने का निर्देश
सीमा पर अवैध गतिविधियों, आवाजाही और किसी भी प्रकार की उत्तेजना पर कड़ी नजर रखने को कहा
आबादपुर थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से सटे होने के कारण एसपी ने विशेष ध्यान केंद्रित किया
युवाओं के बीच तेजी से पैर पसार रहे सूखे नशे पर गंभीर चिंता जताई
पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए
आगामी ईद-उल-फित्र एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील
पुलिस बल को भी त्योहारी मौसम में विशेष गश्त और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया
कटिहार पुलिस अधीक्षक शिखर चौधरी ने बारसोई अनुमंडल के आबादपुर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया। थाना पहुंचने पर एसपी को पुलिस बल द्वारा भव्य गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली, रिकॉर्ड-रजिस्टर और लंबित मामलों की गहनता से समीक्षा की। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर सतर्कता के निर्देश। आबादपुर थाना क्षेत्र पश्चिम बंगाल की सीमा से सटा होने के कारण एसपी ने इस पर विशेष ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने थाना प्रभारी एवं पुलिस बल को निर्देश दिया कि पड़ोसी राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष चौकसी बरती जाए। सीमा पर अवैध गतिविधियों, आवाजाही और किसी भी प्रकार की उत्तेजना पर कड़ी नजर रखने को कहा गया। युवाओं में बढ़ते 'सूखे नशे' पर गहरी चिंता एसपी ने थाना क्षेत्र में युवाओं के बीच तेजी से पैर पसार रहे सूखे नशे पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया कि नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए और सघन छापेमारी अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय नागरिकों से भी अपील की कि वे नशे के विरुद्ध एकजुट होकर पुलिस का सहयोग करें, ताकि क्षेत्र के युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सके। लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के आदेश। निरीक्षण के क्रम में एसपी ने थाने में लंबित आपराधिक मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने और अनसुलझे मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए तथा पीड़ित पक्षों को समय पर न्याय सुनिश्चित किया जाए शिखर चौधरी ने आगामी ईद-उल-फित्र एवं रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या उकसावे पर ध्यान न दें और प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें। पुलिस बल को भी त्योहारी मौसम में विशेष गश्त और सतर्कता बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
इस अवसर पर बारसोई के डीएसपी, आबादपुर थानाध्यक्ष सहित थाने के सभी पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RDRAJKUMAR DIXIT
FollowMar 07, 2026 17:03:320
Report
RKRAJESH KUMAR
FollowMar 07, 2026 17:03:100
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 07, 2026 17:02:270
Report
STSharad Tak
FollowMar 07, 2026 17:01:480
Report
STSharad Tak
FollowMar 07, 2026 17:01:300
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowMar 07, 2026 17:00:570
Report
RJRahul Joshi
FollowMar 07, 2026 17:00:370
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowMar 07, 2026 17:00:220
Report
0
Report
102
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 07, 2026 16:47:110
Report
DTDhiraj Thakur
FollowMar 07, 2026 16:46:400
Report
TSTHANESHWAR SAHU
FollowMar 07, 2026 16:46:280
Report
VKVIJAY KUMAR
FollowMar 07, 2026 16:46:140
Report
PSPrashant Shukla
FollowMar 07, 2026 16:45:490
Report