icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऑनलाइन हवन के नाम पर ठगी से सावधान, लाल मिर्ची हवन का कोई विधान नहीं

Datia, Madhya Pradesh:लाल मिर्ची हवन का कहीं विधान नहीं, ऑनलाइन हवन के नाम पर ठगी से सावधान रहें – आचार्य विष्णु कांत मुड़िया दतिया: के ट्रस्टी ने कहा है कि लाल मिर्ची हवन का किसी भी शास्त्र में कोई विधान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि आजकल कुछ लोग ऐप और ऑनलाइन माध्यमों के जरिए पूजा-पाठ, जप-तप और हवन के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दतिया में भी कुछ माध्यमों द्वारा यह प्रचार किया जा रहा है कि पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन पैसे भेजकर “मिर्ची हवन” कराया जा सकता है, जो पूरी तरह भ्रामक है। मंदिर का नाम इस्तेमाल किए जाने पर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई है। आचार्य मुड़िया ने स्पष्ट किया कि भक्तों के साथ किसी भी प्रकार की ठगी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस संबंध में कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की जाएगी। मंदिर ट्रस्ट की प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा गया कि कुछ असामाजिक तत्व धार्मिक वेशभूषा का सहारा लेकर धर्म को व्यवसाय बना रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जाएगी। पीठ के प्रबंधक महेश दुबे ने कहा कि पीतांबरा पीठ पर केवल वे ही अनुष्ठान मान्य हैं जो वेद-पुराणों के अनुसार विधिवत और प्रत्यक्ष रूप से किए जाते हैं। डिजिटल या ऑनलाइन हवन की कोई मान्यता नहीं है और इससे भक्तों को आर्थिक व धार्मिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने कहा कि व्यवस्था में सुधार के लिए भक्तों को डिजिटल हवन से दूर रखना जरूरी है, अन्यथा उनके पैसे भी व्यर्थ जाएंगे और पूजा-पाठ भी नहीं हो सकेगा। साथ ही, पीठ की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए विशेष पहल करने की बात भी कही गई।
0
0
Report

रुंझ डैम विरोध में किसान आंदोलन जारी, धारा 163 नोटिस से आक्रोश

Panna, Madhya Pradesh:रुंझ डैम के विरोध में किसानों का आंदोलन दूसरे दिन भी जारी, इसी बीच प्रशासन ने धारा 163 का नोटिस जारी किया. नोटिस देख गुस्साए किसान जमकर नारेबाजी बोले कि जबतक न्याय नहीं, तब तक बांध का निर्माण नहीं. नोटिस में अमित भटनागर का नाम उल्लेखित करते हुए कहा गया है कि वो अब इस आंदोलन में नेतृत्वकर्ता के रूप में शामिल हो गए हैं. एंकर-पन्ना जिले में रुंझ डैम परियोजना के विरोध में विस्थापित किसानों का आंदोलन लगातार जारी है. इसी बीच प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए धारा 163 (पहले जिसे धारा 144 कहते थे) का नोटिस जारी कर डैम क्षेत्र में भीड़ एकत्रित होने पर प्रतिबंध लगा दिया है. नोटिस में कहा गया है कि कल सुबह से यदि बांध निर्माण का काम शुरू नहीं होने दिया तो कानूनी कार्यवाही की जाएगी. नोटिस मिलने के बाद किसानों में आक्रोश बढ़ गया है और उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा.
0
0
Report

विदिशा किसान मौत पर सियासी तूफान: भार्गव के खिलाफ मामला दर्ज

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा किसान की मौत ने खड़ा किया सियासी तूफान गोविंद गुर्जर आत्महत्या मामले में पूर्व विधायक शशांक भार्गव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है... बताया जा रहा है कि यह केस धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज हुआ है, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपों की जांच की जा रही है सूत्रों की मानें तो मृतक किसान ने मौत से पहले कुछ ऐसे आरोप लगाए थे, जिनसे पूरे मामले ने गंभीर मोड़ ले लिया यहां तक कि उसने अपनी जान को खतरा होने की बात भी कही थी... अब पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है, और हालात ऐसे हैं कि भाजपा नेता शशांक भार्गव की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है इस केस ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है— क्या यह एक साधारण आत्महत्या है, या इसके पीछे दबाव, डर और राजनीति का कोई गहरा खेल छिपा है? मामले पर CSP अतुल सिंह का बयान सामने आया है, जांच जारी है और हर पहलू खंगाला जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

निशांत कुमार की सद्भाव यात्रा बगहा में भारी स्वागत के साथ शुरू

Bagaha, Bihar:सद्भाव यात्रा में निशांत कुमार चम्पारण के बगहा पहुँचे। पटना से सड़क मार्ग के जरिए यात्रा पर निकले हैं जेडीयू नेता निशांत कुमार का सबसे पहले mlc भीष्म सहनी के नेतृत्व में चौतरवा में लड्डूओं से तौल कर उनका जोरदार स्वागत किया वहीं NH 727 गोरखपुर-बेतिया मुख्य सड़क पर जेसीबी से फूलों की बारिश की गईं। खास बात यह है कि बगहा में अल्पसंख्यक समुदाय की ओर से निशांत को साफा बाँधकर बिहार का बागडोर संभालने की दुआयें मांगी गईं। महिलाओं के साथ युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा गया क्योंकि हजारों की भीड़ दोपहर से ही फूल माला और गुलदस्ता लेकर अपने नेता के इंतजार में थे। इस दौरान जेडीयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष अशरफ अंसारी और शिया वफ board अध्यक्ष इरशाद अली आज़ाद समेत हजारों लोगों ने ढोल-नगाड़े के साथ उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया जबकि जेडीयू जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक प्रभात रंजन के अलावा वाल्मीकिनगर के पूर्व जेडीयू विधायक रिंकू सिंह के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सद्भाव यात्रा के दौरान निशांत जगह-जगह रुके इनमें गांधी नगर चौक स्थित बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जबकि अनुमंडल मैदान स्थित बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया जबकि यात्रा में नीतीश कुमार और निशांत कुमार जिंदाबाद के नारे गूंजतें रहे। दरअसल बिहार में टोपी को लेकर एक तरफ राजनीती तेज है वहीं सद्भाव यात्रा पर निकले निशांत सबको जोड़ने की कोशिश करते दिखे। बताया जा रहा है कि निशांत कुमार ने इस यात्रा के दौरान सभी का अभिनंदन स्वीकार किया और कहा कि सबने जो सहयोग प्यार दिया है उसके लिए आभारी हूँ— सद्भाव का मतलब ही है सबको साथ लेकर चलना, आगे हो या पीछे हो या फिर हिंदू हो मुस्लिम हो अल्पसंख्यक हो महादलित हो महिला हो, सबको हम साथ लेकर चलेंगे। हाथ जोड़ते और हाथ हिलाते लोगों से आशीर्वाद मांगते वे वाल्मीकिनगर समेत लक्ष्मीपुर रमपुरवा के लिए रवाना हो गए। बताएं गया कि जेडीयू एमएलसी भीष्म सहनी समेत जेडीयू प्रदेश अल्पसंख्यक अध्यक्ष और शिया बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ स्थानीय महिलाओं ने एक स्वर में बिहार का बागडोर निशांत को सौंपने की मांग कर डाली। साफा बाँधने का रस्म बगहा की धरती पर ईदगाह मोहल्ले में उस जगह पर किया गया जहाँ कभी आरजेडी सरकार में मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आगमन हुआ था और उन्होंने मौइनिया हारूनीया यतिम खाना मदरसा मस्जिद की नींव रखी थीं, पर अब समय बदल चुका है। बिहार के विगत 20 वर्षों में बदले हालात और विकास कार्यों को लेकर लोग निशांत में नीतीश को तराश और तलाशते नज़र आ रहे हैं। वाल्मीकिनगर में आज रात निशांत प्रवास करेंगे और सोमवार को सुबह वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी पर भ्रमण कर महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण करेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर राय जानेंगे फिर बेथिया लौट कर बैठक में शामिल होंगे। ग्राउंड ज़ीरो से सीधे जानकारी दें रहे हैं हमारे संवाददाता WT इमरान अज़ी़ज़ ज़ी मीडिया बगहा।
0
0
Report
Advertisement

मदन राठौड़ ने बस्सी में चौपाल के बाद स्कूल के लिए दो कमरे मंजूर किये

Jaipur, Rajasthan:भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की रात्रि चौपाल, बस्सी के दुधली गाँव में रात्रि चौपाल के बाद रात्रि विश्राम चारणवास गाँव पहुंचे, प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कोटे से सरकारी विद्यालय के लिए दो कमरे की घोषणा, बस्सी(जयपुर ग्रामीण) राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बस्सी के दुधली गाँव में रात्रि चौपाल के बाद रात्रि विश्राम चारणवास गाँव पहुंचे, इस दौरान वे ग्रामीणों के साथ भोजन प्रसादी वही दूधली गाँव में रात्रि चौपाल के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने अपने कोटे से सरकारी विद्यालय के लिए दो कमरे की घोषणा की, वही ग्रामीणों की मौके पर जन समस्याएं सुनकर समाधान का आश्वासन दिया, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा “ग्राम रथ” अभियान के तहत सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ मिलेगा, इन रथों के माध्यम से किसान चौपालें आयोजित कर GRAM 2026 सम्मेलन हेतु किसानों को जागरूक किया जा रहा है, इस दौरान उपखण्ड अधिकारी डाँ. गरिमा शर्मा सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे, वही भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया, इस दौरान भाजपा नेता चंद्रमोहन मीणा, पूर्व मंत्री कन्हैया लाल मीणा, भाजपा नेता नारायण मीना, जिला अध्यक्ष राजेश गुर्जर, जिला मंत्री हेमंत मीना, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे, रात्रि विश्राम के बाद कल सुबह बस्सी के प्रसिद्ध लोक देवता नईनाथ महादेव के दर्शन कर पूजा अर्चना करेंगे
0
0
Report

पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का निधन: खेरली में अंतिम संस्कार, शोक की लहर

Alwar, Rajasthan:कठूमर के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा पंचतत्व में विलीन, खेड़ली में अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर खेड़ली कঠूमर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक बाबूलाल बैरवा का रविवार तड़के करीब तीन बजे निधन हो गया। वे पिछले 20 अप्रैल से जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती थे और लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे।आज उनके निवास स्थान खेरली में अंतिम संस्कार किया गया , उनके ज्येष्ठ पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी , इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थकों और परिवारजनों ने उन्हें अंतिम विदाई दी । बाबूलाल बैरवा कठूमर विधानसभा से चार बार विधायक रह चुके थे और क्षेत्र की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। बैरवा एक बार निर्दलीय , एक बार बीजेपी और दो बार कांग्रेस से विधायक रहे , बैरवा को सचिन पायलट समर्थक माना जाता है ,अपने बेबाक बोल की वजह से कई बार पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर टिपण्णी कर चर्चाओं में रहे थे बैरवा । रविवार को उनके खेड़ली स्थित निवास स्थान से अंतिम यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। खेड़ली में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके ज्येष्ठ पुत्र अमिताभ बैरवा, जो एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं, ने उन्हें मुखाग्नि दी। बाबूलाल बैरवा अपने पीछे तीन पुत्र और एक पुत्री का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

NEET-UG परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, कड़ी सुरक्षा के बीच 3201 अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, फिजिक्स ने...

ATAlok TripathiFollow7m ago
Ghazipur, Uttar Pradesh:देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG आज गाजीपुर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। 7 परीक्षा केंद्रों पर हजारों अभ्यर्थियों ने अपने सपनों की उड़ान भरी, जहां सुरक्षा से लेकर पारदर्शिता तक हर स्तर पर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। दरअसल गाजीपुर में रविवार को NEET-UG परीक्षा का आयोजन पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ किया गया। जिले के 7 परीक्षा केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा चली। इस परीक्षा के लिए कुल 3285 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3201 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 84 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की एंट्री दोपहर 1:30 बजे तक ही दी गई, इसके बाद गेट पूरी तरह बंद कर दिए गए। परीक्षा से पहले सभी अभ्यर्थियों की सघन जांच की गई। नियमों के तहत छात्राओं को धातु की वस्तुएं जैसे नोज पिन तक उतरवानी पड़ी। कई केंद्रों पर परिजन भी इस प्रक्रिया में सहयोग करते नजर आए। जिले के प्रमुख केंद्रों में पीजी कॉलेज, एमएएच इंटर कॉलेज, लूथर्स कॉन्वेंट बालिका इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सिटी इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज शामिल रहे। निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए थे और CCTV कैमरों से लगातार निगरानी रखी गई। इस दौरान परीक्षार्थियों ने कहा पेपर अच्छा गया, लेकिन फिजिक्स थोड़ा टफ था। वही कृतार्थ वर्मा ब्रांच हेड, आकाश इंस्टिट्यूट गाजीपुर ने बताया कि हमारी संस्था से इस बार कई बच्चे 600+ स्कोर करने की स्थिति में हैं। गाजीपुर में लगभग 120 बच्चे तैयारी कर रहे हैं। कुल मिलाकर, प्रशासन की सख्ती और व्यवस्था के बीच गाजीपुर में NEET-UG परीक्षा पूरी तरह शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुई। अब अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार है, जो उनके मेडिकल करियर की दिशा तय करेगा।
0
0
Report
Advertisement

मंडला के नैनपुर में कलेक्टर ने मंडी निरीक्षण कर किसानों-व्यापारियों से संवाद किया

Mandla, Madhya Pradesh:एंकर - मंडला जिले के नैनपुर में कलेक्टर का मंडी निरीक्षण… किसानों और व्यापारियों से सीधा संवाद… व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर… वीओ - नवागत मंडला कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे ने रविवार को नैनपुर कृषि उपज मंडी का निरीक्षण कर फसल खरीदी, रखरखाव और शेड सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने मंडी सचिव से चर्चा करते हुए कहा कि नैनपुर मंडी में विस्तार की काफी संभावनाएं हैं और इसे डी श्रेणी से सी श्रेणी में अपग्रेड करने के प्रयास किए जाएं। मंडी परिसर में किसानों के साथ चौपाल लगाकर कलेक्टर ने सीधा संवाद किया… किसानों ने गेहूं उपार्जन, स्लॉट बुकिंग, उर्वरक वितरण और फसल बीमा से जुड़ी समस्याएं रखीं। कलेक्टर ने कहा कि किसानों को तय मानकों के अनुसार उपार्जन का लाभ मिलेगा… भुगतान भी जल्द सुनिश्चित किया जाएगा… बाईट - राहुल धोटे - कलेक्टर वीओ - कलेक्टर ने व्यापारियों से भी चर्चा कर मंडी विकास और सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया… उन्होंने कहा कि उन्नयन से किसानों और व्यापारियों दोनों को लाभ मिलेगा। इस दौरान चौपाल में क्षेत्र के किसान उपस्थित रहे जिन्होंने अपनी समस्याएं, खासतौर पर गेंहू खरीदी में हो रही परेशानियां बताई जिन्हें कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश देकर त्वरित समाधान के आदेश दिए । बाईट - किसान एंकर - निरीक्षण के दौरान एसडीएम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे… प्रशासन ने व्यवस्थाओं में सुधार का भरोसा दिया।
0
0
Report

दशकों बाद पुसगुड़ा गांव में बिजली पहुंची: अंधेरा भगाकर विकास की नई रोशनी

Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के कोंटा विकासखंड के पुसगुड़ा गांव में दशकों बाद पहली बार बिजली पहुंची है। घने जंगलों और दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे इस गांव में अब तक लोग अंधेरे में जीवन बिताने को मजबूर थे。 गांव जिला मुख्यालय से लगभग 108 किलोमीटर दूर है और यहां पहुंचना बेहद कठिन माना जाता है। कच्चे रास्ते, पगडंडियां और बरसात में दलदल जैसी स्थिति के कारण यह इलाका विकास से दूर रहा। प्रशासन ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए मिशन मोड में कार्य शुरू किया। कई स्थानों पर मशीनें नहीं पहुंच पाने के कारण सामग्री को मानव श्रम से ढोया गया। कर्मचारियों ने खंभे, तार और उपकरण जंगलों के बीच से ले जाकर कार्य पूरा किया। इस परियोजना के तहत गांव के 106 ग्रामीणों को पहली बार बिजली कनेक्शन दिया गया। गांव के घरों में पहली बार बल्ब जलने से लोगों में उत्साह का माहौल है। बच्चों को अब रात में पढ़ाई करने की सुविधा मिल सकेगी। ग्रामीण अब मोबाइल चार्जिंग और पंखे जैसी सुविधाओं का उपयोग कर सकेंगे। कलेक्टर अमित कुमार ने इसे प्रशासन की प्रतिबद्धता का परिणाम बताया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद टीम ने लक्ष्य पूरा किया। पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने इस कार्य को समयबद्ध तरीके से संपन्न किया। कार्यपालन अभियंता हिलोन ध्रुव ने बताया कि यह कार्य बेहद चुनौतीपूर्ण था। गांव की महिला सुन्नम लक्ष्मी ने बिजली पहुंचने को चमत्कार जैसा बताया। ग्रामीणों ने वर्षों बाद रोशनी देखने पर खुशी जताई। लालटेन और सीमित साधनों पर निर्भरता अब खत्म होने लगी है। गांव में आधुनिक सुविधाओं की शुरुआत का यह पहला कदम माना जा रहा है। पुसगुड़ा अब धीरे-धीरे विकास की मुख्यधारा से जुड़ता नजर आ रहा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top