450001
शरद पूर्णिमा पर मां नवचंडी देवीधाम पर हुआ गरबा रास का आयोजन
Khandwa, Madhya Pradesh:शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर शहर के प्रसिद्ध मां नवचंडी देवी धाम मंदिर में गरबा रास और डांडिया रास का भव्य आयोजन किया गया। मंदिर के महंत बाबा गंगाराम ने बताया कि यह परंपरा कई वर्षों से चल रही है। इस वर्ष भी खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, इटारसी सहित अन्य टीमों ने गरबा रास में भाग लिया, जिससे आयोजन को और भी भव्यता मिली। श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम का आनंद लिया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यावल के शिरागड़ देवी मंदिर में नवरात्रि के दौरान भक्तों की भारी भीड़
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव जिल्ह्यातील यावल तालुक्यात तापी नदीच्या काठावर वसलेलं शिरागड येथील सप्तशृंगी देवीचं मंदिर हे खान्देशातील भाविकांचं श्रद्धास्थान आहे. धार्मिक मान्यतेनुसार, वणीच्या सप्तशृंगी देवीचं हे माहेर असून, या ठिकाणाला ‘लहानगड’ म्हणूनही ओळखलं जातं. या स्थानावर सप्तशृंगी देवीने महिषासुराचे शिरच्छेदन केल्यामुळे या स्थानाला शिरागड असे नाव पडल्याची आख्यायिका आहे. पुराणातही या मंदिराचा उल्लेख असून त्यामुळे नवसाला पावणारी देवी अशी भाविकांची श्रद्धा असून निसर्गरम्य परिसरात डोंगरावर वसलेल्या या देवीच्या दर्शनासाठी नवरात्र उत्सवात दर्शनासाठी भाविकांची मोठी गर्दी मंदिरात पाहायला मिळते.0
0
Report
इटावा में ऑनलाइन गेमिंग से करोड़ों की ठगी, 4 गिरोह के सदस्य गिरफ्तार
Etawah, Uttar Pradesh:इटावा पुलिस ने आनलाइन गेमिंग के जरिए 500 से अधिक लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले 4 अंतरराज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास 2 लग्जरी गाड़ियां, 16 मोबाइल फोन, 42 एटीएम कार्ड, लैपटॉप, एटीएम समेत अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं। इटावा जनपद के थाना सिविल लाइन पुलिस और एसओजी टीम ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार किया है जो आनलाइन गेमिंग ऐप (MY 99) ev सट्टेबाजी के नाम पर करोड़ों रुपए की साइबर ठगी का काम करते थे। इटावा के एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ये 4 शातिर अंशुल उर्फ अंशु, रॉकी राणावत, अंकित मिश्रा, मोहित यादव हैं जो पहले कम शिक्षित होने वाले लोगों से नजदीकियाँ बढ़ाकर उनके दस्तावेज के जरिए उनके खातों को खुलवाते थे और कमीशन के नाम पर लालच देकर एटीएम कार्ड जारी कराकर उसके जरिए रुपए निकाल लेते थे। ये लोग पिछले करीब 10 माह से यह काम कर रहे थे और अब तक 500 से अधिक लोगों से करोड़ों रुपए की ठगी कर चुके हैं। और उन रुपयों को आपस में बांटवारा करते थे। पुलिस ने अभियुक्तों के पास से 2 लग्जरी कारें, 16 मोबाइल फोन, 42 एटीएम/डेबिट कार्ड, 6 सिम कार्ड, 1 लैपटॉप, कई बैंकों के पासबुक चेकबुक, 3 रजिस्टर जिसमें लेनदेन का लेखा-जोखा रखते हैं, बरामद किए हैं। वहीं इस मामले में खुलासा करने वाली टीम को 20 हजार रुपए का इनाम देने की बात कही है।0
0
Report
हमीरपुर बस चालकों की भिड़ंत: घायल चालक, पुलिस जांच शुरू
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर बस खडी करने को लेकर आपस में भिड़े रोडवेज बस चालक; बस आगे बढ़ाने को लेकर दोनों चालकों के बीच हुआ विवाद; दूसरे बस के चालक ने बस में खाना खा रहे चालक की पिटाई की; मारपीट में चालक के सिर में चोटें आयी; सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच जुटी; सदर कोतवाली इलाके के बस स्टैंड का मामला।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में शिवा शर्मा मौत केस: श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच से बड़ी ख़बर, लखनऊ में शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत मामला, श्रद्धा दुबे की स्कार्पियो कार लावारिस हालत में मिली रूपईडीहा नेपाल बॉर्डर पर श्रद्धा की गाड़ी मिली, बहराइच के रास्ते श्रद्धा के नेपाल भागने की आशंका, श्रद्धा दुबे के साथ बहन रश्मि दुबे नेपाल भागी लखनऊ पुलिस ने 25-25 हजार का इनाम रखा श्रद्धा दुबे के साथ उसका बॉयफ्रेंड भी है0
0
Report
आसींद में धूल से परेशान लोगों ने पुलिया हटाने का ज्ञापन दिया, आंदोलन चेतावनी
Jaipur, Rajasthan:आसींद क्षेत्र में उड़ती धूल एवं पुलिया हटाने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को दिया ज्ञापन आसींद नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के वार्ड वासियों ने पुलिया हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौहान व पार्षद निर्मल मेघवंशी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी विकास मोहन भाटी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया कि आसींद नगर के मध्य से गुजरने वाले न 158 डी मार्ग 2 वर्षों से निर्माण दिन है इस पर बनने वाला पुलिया पुरानी डीपीआर में इसका कोई जिक्र नहीं था एन एच 158 डी के अधिकारी की मनमानी के कारण, बीएसएनएल टावर के पास पुलिया का निर्माण किया जा रहा है जिसका कोई उपयोग नहीं है या तो इसे हटाया जाए या पूर्व की भांति यथा स्थिति रखी जाए, एवं निर्माण का कार्य चल रहा है आए दिन धूल के गुबार उड़ रहे हैं जिस वार्ड वासियों को जीना दुर्बल हो रहा है न द्वारा पानी का छिड़काव नहीं किया जाता है पानी का छिड़काव करवाया जाए ताकि आमजन को राहत मिल सके अगर निर्माण दिन पुलिया को नहीं हटाया गया तो वार्ड वाशी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे इस मौके पर सेवानिर्वृत्ति एडिशनल एसपी गोपाल लाल रेगर, सुशीला माली, जेठमल बलाई, देवीलाल माली, रोशन माली, सांवरलाल वैष्णव, मनोहर सिंह सोनगरा, ताराचंद शर्मा, पन्नालाल माली, अमित माली, हेमंत अटवाल, राहुल रेगर, प्रकाश तेली, गजेंद्र खटीक, सहित वार्ड वाशी मौके पर मौजूद थे0
0
Report
सिद्धार्थ नाथ सिंह: PDA ज़मीन पर विकास की राह अतीक अहमद परिवार के पास
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: BJP MLA सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा, \"यह पश्चिमी प्रयागराज का एक इलाका है जहाँ माफिया डॉन अतीक अहमद और उसका परिवार रहता था। हम जिस जगह खड़े हैं वह कसारी-मसारी में है, जहाँ वे अपने घोड़े रखते थे और उनकी रेस लगाते थे। यह प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी (PDA) की ज़मीन है, जो पाँच हेक्टेयर से ज़्यादा एरिया में फैली है। मुख्यमंत्री कल उत्तर प्रदेश सरकार के तहत एक हाउसिंग स्कीम के लिए भूमि पूजन करने आएँगे...\"0
0
Report
Advertisement
5 पार्षदों ने नगर की सफाई और डीजल खर्च की जांच के लिए आवेदन दिया
Niwari, Madhya Pradesh:निवाड़ी जिले में नगर परिषद की सफाई व्यवस्था और कथित वित्तीय अनियमितताओं को लेकर नगर परिषद के 5 पार्षदों ने खोला मोर्चा, पार्षदों ने कलेक्टर को आवेदन देते हुए नगर में सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने और कचरा वाहनों में डीजल खर्च की जांच कराने और नगर परिषद के भुगतान संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है, वही पार्षदों का आरोप है की नगर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाले वाहन नियमित रूप से नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके चलते शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है और कई स्थानों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है, पार्षदों ने कलेक्टर को सौंपे गए आवेदन में सफाई व्यवस्था में सुधार करने के साथ ही कचरा वाहनों में होने वाले डीजल खर्च की जांच कराने और नगर परिषद के भुगतान संबंधी रिकॉर्ड उपलब्ध कराने की मांग की है, पार्षदों ने मुख्य नगर परिषद अधिकारी के कार्यव्यवहार को लेकर भी अपनी नाराजगी जाहिर की है।0
0
Report
भोपुरा के गोदाम में लगी भीषण आग, दमकल विभाग ने पाया काबू
Ghaziabad, Uttar Pradesh:साहिबाबाद थाना क्षेत्र के भोपुरा स्थित राजीव कॉलोनी के लाल मार्केट में पुराने खिड़की और दरवाजों के गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। गोदाम वतन भाटिया का बताया जा रहा है। आग की सूचना मिलते ही साहिबाबाद फायर स्टेशन की टीम दमकल गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंची और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल कर्मियों ने पंपिंग के जरिए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। टेंडरों में पानी खत्म होने पर नजदीकी जल स्रोत से पानी भरकर लगातार आग बुझाने का काम जारी रखा गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। अग्निशमन विभाग ने मौके पर मौजूद लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।0
0
Report
कटिहार कृषि विज्ञान केंद्र की समीक्षा बैठक: पूर्व प्रगति पर विचार, आगामी कार्ययोजना बनायी गयी
Katihar, Bihar:कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार में पूर्व के कार्यों की हुई समीक्षा, वहीं आगामी कार्ययोजना पर बनी रणनीति जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक निदेशक (रसायन), जीविका सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी हुए उपस्थित प्रसार शिक्षा निदेशक डा० आर० के० सोहाने तथा आईसीएआर (अटारी) के निदेशक डॉ डी० बी० सिंह, वरीय वैज्ञानिक डा० अमरेन्द्र कुमार ऑनलाइन बैठक में जुड़े सदस्यों से प्राप्त सुझावों और निष्कर्षों के आधार पर आगामी कार्यादेश तैयार किए जाएंगे कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित हुआ । इस बैठक का मुख्य उद्देश्य पूर्व में आयोजित समिति की बैठक के बाद से अब तक हुई प्रगति और उपलब्धियों की समीक्षा किया गया। साथ ही, सदस्यों से प्राप्त सुझावों और निष्कर्षों के आधार पर आगामी कार्यादेश तैयार किए जाएंगे। कटिहार स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक में जिले में कृषि की वर्तमान स्थिति, किसानों की समस्याओं और कृषि क्षेत्र में सुधार को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कृषि विज्ञान केंद्र, कटिहार के वरीय वैज्ञानिक डॉ. मृणाल वर्मा व जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में बिहार कृषि विश्वविद्यालय (सबौर) के प्रसार शिक्षा निदेशक, भारतीय कृषि अनुसंधान पटना के प्रधान वैज्ञानिक व निदेशक गण, जिले के संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रगतिशील किसान सम्मिलित रूप से शामिल हुए। डॉ. मृणाल वर्मा के अनुसार, बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में कृषि से जुड़ी समसामयिक समस्याओं पर विचार-विमर्श करना था। बैठक में सभी विभाग के अधिकारियों और किसानों ने अपने-अपने मंतव्य एवं सुझाव साझा किए। इन सभी सुझावों को संकलित कर आगामी कार्ययोजना में शामिल किया जाएगा, जिससे किसानों की समस्याओं का प्रभावी समाधान हो सके। वहीं जिला कृ़ृषि पदाधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य जिले में फसलों के उत्पादन और उत्पादकता में वृद्धि करना है, ताकि किसान भाइयों को अधिक से अधिक आर्थिक लाभ मिल सके और उनकी आमदनी में सुधार लाया जा सके। इस अवसर पर आईसीएआर (अटारी) के डा० डी०बी०सिंह , वरीय वैज्ञानिक डा० अमरेन्द्र कुमार एवं Bihar Agricultural University, Sabour, Bhagalpur के निदेशक प्रसार शिक्षा डॉ० आर० के० सोहाने ने पूरे कार्यक्रम का समीक्षा किया । बैठक में विभिन्न संबंधित विभागों के जिला कृषि उप निदेशक पौध संरक्षण, जय किशन कुमार, पाट अनुसंधान केन्द्र के प्रभारी दिवाकर पासवान सहित प्रगतिशील किसान उपस्थित हुए।0
0
Report
Advertisement
जाफराबाद हादसे के बाद रेस्टोरेंट्स में सुरक्षा नियमों की धज्जियाँ, वीडियो वायरल
New Delhi, Delhi:जाफराबाद रेस्टोरेंट में हुए हादसे के बाद एक बार फिर सामान खड़े हो गए हैं मंगलवार जाफराबाद की आग लगने के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए खिड़की से कूदते हुए नजर आए जिनकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है आज जी मीडिया की टीम दिल्ली के मयूर विहार फेस वन के आचार्य निकेतन मार्केट में पहुंची जहां पर रेस्टोरेंट नियमों की धज्जियाँ उड़ते हुए दिखाई दीं यहां पर ज्यादातर रेस्टोरेंट फर्स्ट फ्लोर पर चले जा रहे हैं जहां पर जाने का रास्ता एक ही दिखता है मतलब की इमरजेंसी कोई नहीं मीडिया की टीम को रेस्टोरेंट में घोषणा की इजाजत किसी ने नहीं दी लेकिन यहां के ज्यादातर रेस्टोरेंट के साथ ही सीट कैपेसिटी के साथ-साथ चलाते हुए दिखाई दे0
0
Report
यूपी में 6 IAS अधिकारियों के स्थानांतरण, बड़े बदलाव
Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी में 6 आईएएस अधिकारियों का हुआ स्थानांतरण... धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायती राज बनाया गया... राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण की जिम्मेदारी... के.के. देशभूषण को मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ बनाया गया... राजेश कुमार को विशेष सचिव नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन की जिम्मेदारी... प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त आगरा मंडल बनाया गया... अमित कुमार को मुख्य विकास अधिकारी आगरा की कमान... देवेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत किया गया...0
0
Report
भीलवाड़ा: सवाईपुर के पास तेज रफ्तार निजी बस पलटी, कई यात्री घायल
Jaipur, Rajasthan:भीलवाड़ा के सवाईपुर से बड़ी खबर तेज रफ्तार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलटी जोगणिया माता से भीलवाड़ा की तरफ जा रही थी निजी बस नेशनल हाईवे 758 पर सवाईपुर के कोटड़ी चौराहे की घटना टायर फटने के कारण हुआ हादसा कई यात्रियों को आई चोटें , घायलों को पहुचाया सवाईपुर अस्पताल पुलिस व परिवहन विभाग की लापरवाही आई सामने ठूस ठूस के भर रखी थी सवारियां , छत पर भी बैठे थे लोग हादसे के बाद ग्रामीणों ने यात्रियों को निकाला बस से बाहर0
0
Report
Advertisement
ऑपरेशन प्रहार के तहत मसूरी पुलिस की कार्रवाई, लूट-चोरी की योजना बनाते तीन आरोपी गिरफ्तार
Masuri, Uttar Pradesh:एंकर गाजियाबाद के थाना मसूरी पुलिस को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान लूट और चोरी की योजना बना रहे तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो अवैध देशी तमंचे, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। मोटरसाइकिल पर दो फर्जी नंबर प्लेट भी मिली हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर उनके आपराधिक इतिहास और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
एनडीए के भीतर शिक्षक निर्वाचन को लेकर खींचतान बढ़ी
Chapra, Bihar:शिक्षक निर्वाचन चुनाव में NDA की गांठ उलझी, बागियों पर चुप्पी साध रहा शीर्ष नेतृत्व जदयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा में अंदरूनी विरोध से बढ़ी मुश्किलें, बड़े नेताओं के बयान से भी नहीं सुलझ रही सियासी उलझन बिहार में शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर एनडीए के भीतर सबकुछ ठीक होने के दावों के बीच सियासी खींचतान थमने का नाम नहीं ले रही है। जदयू और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं, विधायकों और कार्यकर्ताओं के बीच सामने आए विरोध के बाद गठबंधन के शीर्ष नेता खुलकर कुछ कहने से बच रहे हैं। हालांकि, गठबंधन की मजबूती और आपसी एकजुटता का दावा लगातार किया जा रहा है, लेकिन जमीनी स्तर पर उठ रहे सवाल इन दावों की परीक्षा ले रहे हैं। बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी से जब पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार ने इस मामले में पार्टी के शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि नीरज जी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी हैं और जल्द ही इस मामले का निष्पादन कर लिया जाएगा। वहीं, राष्ट्रीय लोक मोर्चा में तीन विधायकों की कथित नाराजगी और रामपुकार सिन्हा के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशी बनने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। इस पर पार्टी के नेता एवं मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि रामपुकार सिन्हा को पार्टी से निकाल दिया गया है। विधायकों की भूमिका से जुड़े सवाल पर उन्होंने संगठन में अपनी भूमिका नहीं होने की बात कहकर जवाब देने से परहेज किया। दोनों नेताओं के बयानों से यह स्पष्ट है कि शिक्षक निर्वाचन चुनाव को लेकर गठबंधन के भीतर उठे सवालों का अब तक सार्वजनिक रूप से स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है। एक ओर गठबंधन में किसी तरह की गांठ नहीं होनے का दावा किया जा रहा है, तो दूसरी ओर सहयोगी दलों के भीतर असंतोष और प्रत्याशियों को लेकर विवाद की चर्चाएं राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा रही हैं। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या एनडीए नेतृत्व चुनाव से पहले इन सियासी गांठों को खोल पाएगा, या फिर अंदरूनी खींचतान का असर चुनावी समीकरणों पर भी पड़ेगा? इसका जवाब आने वाला वक्त और चुनाव के नतीजे देंगे।0
0
Report
मेरठ ब्लू ड्रम मर्डर: सुनवाई से पहले सौरभ राजपूत परिवार कोर्ट पहुंचा
मेरठ, उत्तर प्रदेश: ब्लू ड्रम मर्डर केस में सुनवाई से पहले सौरभ राजपूत का परिवार कोर्ट पहुंचा0
0
Report
Advertisement
