icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
483501
RARavi Anand Singh PandeyFollow10 May 2025, 09:35 am

कटनी में सुरक्षा अभियान, पुलिस ने शुरू की चेकिंग

Katni, Madhya Pradesh:

कटनी में पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के निर्देश पर सुरक्षा को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। कोतवाली पुलिस संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग कर रही है। कोतवाली पुलिस ने आरपीएफ के साथ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की जांच की। स्टेशन के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर और लगेज स्कैनिंग मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। यात्रियों को एनाउंसमेंट के माध्यम से सतर्क रहने की सूचना दी जा रही है। सिटी मॉल में सुरक्षा गार्ड्स को अग्निशमन यंत्रों का प्रशिक्षण दिया गया है। मॉल में पुलिस सहायता नंबर वाले पंपलेट्स लगाए गए हैं। शहर के होटल, लॉज, मॉल, दुकान और अस्पतालों में लगे CCTV कैमरों की मदद से निगरानी की जा रही है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top