Back
रीठी वन क्षेत्र में राजगिद्ध पहली बार पाया गया; गिद्ध गणना 2025-26 में वृद्धि
NCNITIN CHAWRE
Feb 24, 2026 17:01:26
Katni, Madhya Pradesh
प्रदेश व्यापी गिद्ध गणना 2025-26 के अंतर्गत शीतकालीन गणना 20 फरवरी से 22 फरवरी 2026 तक सूर्योदय से सुबह 9 बजे तक की गई। इस दौरान कटनी के रीठी वन क्षेत्र में पहली बार रेड हेडेड वल्चर राजगिद्ध की उपस्थिति दर्ज की गई, जिसे गिद्ध संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।
मध्य प्रदेश में कुल 7 प्रजातियों के गिद्ध पाए जाते हैं, जिनमें 4 स्थानीय और 3 प्रवासी प्रजातियां शामिल हैं। इस साल गिद्ध गणना को अधिक वैज्ञानिक व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पहली बार एक ऑनलाइन एप का उपयोग किया गया। लगभग 25 वन कर्मियों ने ऐप के माध्यम से गणना कर आंकड़ों का संकलन किया, जिससे रिपोर्ट तैयार करना अधिक सरल हुआ। रीठी वन परिक्षेत्र के बिलहरी, कुम्हरवारा टैंक, कैना एवं इमलाज क्षेत्रों में तीन दिनों की गणना के दौरान क्रमशः 12, 24 और 21 गिद्ध देखे गए। गणना में चारों स्थानीय प्रजातियां- लॉन्ग बिल्ड वल्चर, व्हाइट रंप्ड वल्चर, इजिप्शियन वल्चर एवं रेड हेडेड वल्चर पाई गईं। गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी के संकेत मिले हैं। वन परिक्षेत्र अधिकारी ने बताया कि इस बार गिद्धों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ-साथ पहली बार राजगिद्ध का दिखना संरक्षण प्रयासों और जन-जागरूकता अभियानों का सकारात्मक परिणाम है। उल्लेखनीय है कि देशभर में गिद्धों की संख्या में आई भारी गिरावट के बाद वन विभाग लगातार संरक्षण कार्य कर रहा है, जिसके उत्साहजनक परिणाम अब सामने आने लगे हैं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:460
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:16:310
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 24, 2026 18:16:150
Report
SMSanjay Mohapatra
FollowFeb 24, 2026 18:15:590
Report
ABATISH BHOIR
FollowFeb 24, 2026 18:15:32Kalyan, Maharashtra:कल्याण कोळीवाड्यात शिमगा उत्सव ,शिमगा उत्सवाची अनेक वर्षांची परंपरा ..
कोळी बांधवानी साजरा केला शिमगा उत्सव ,मोठ्या उत्साहात जल्लोषात शिमगा उत्सवाची परंपरा
0
Report
0
Report
RKRaushan Kumar
FollowFeb 24, 2026 18:01:25Noida, Uttar Pradesh:लॉरेश विश्नोई की लीगल टीम के वकील की गाड़ी पर हुई फायरिंग
दिल्ली के ISBT के पास फायरिंग
0
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:590
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 24, 2026 18:00:430
Report
ASAmit Singh
FollowFeb 24, 2026 18:00:180
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 17:50:390
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 24, 2026 17:50:250
Report
NSNeha Sharma
FollowFeb 24, 2026 17:50:140
Report